बिल्कुल! DistroKid सदस्यों के लिए अपना Dolby Atmos में मिक्स किया गया म्यूज़िक Apple Music, Tidal और Amazon पर डिस्ट्रिब्यूट करना आसान है।
कलाकारों और उनके फ़ैन्स के बीच एक गहरा रिश्ता बनाने के लिए कलाकात्मक अभिव्यक्ति को अपने चरम पर डिलीवर करने वाले संगीत की रचना और एक्सपीरियंस का Dolby Atmos एक बिल्कुल नया तरीका है। म्यूज़िक को लाजवाब क्लैरिटी और गहराई से पेश करते हुए सुनने वालों को गाने में खो जाने का मौका देकर Dolby Atmos उन्हें गाना सुनने के आम अनुभव से कहीं ऊपर ले जाता है। इसके चलते कलाकारों को अपने सपने को साकार करने का ज़्यादा स्पेस और छूट तो मिलती ही है, साथ ही अपने श्रोताओं के लिए वे इमोशन के नए लेवल भी अनलॉक कर पाते हैं।
$26.99 प्रति ट्रैक का शुल्क अदा करके आर्टिस्ट अपने मिक्स का Dolby Atmos वर्शन भी मुहैया करा सकते हैं। यह फ़ीचर इन सपोर्टेड डिवाइसों और स्ट्रीमिंग सेवाओं पर उपलब्ध होगा: Apple Music, Tidalऔर Amazon।
ध्यान दें: Dolby Atmos के लिए आपके ट्रैक को सही ढंग से मिक्स किया गया होना चाहिए, लेकिन अगर आपको यकीनी तौर पर नहीं पता, तो घबराइए मत - आपके ऑडियो की हम जाँच कर लेंगे और अगर Dolby Atmos के लिए वह सही नहीं है, तो आपसे कोई पैसे नहीं लिए जाएँगे।
Dolby Atmos की खूबियाँ:
- BWF ADM फ़ाइल
- 24fps टाइमकोड
- 48kHz पर 24-bit LPCM ऑडियो।
- डिलीवर किए जाने वाले समूचे मटेरियल को ओरिजिनल स्टीरियो रेफ़रेंस मास्टर्स की कसौटियों पर खरा उतरकर उसके हिसाब से सिंक किया जाना चाहिए
- स्टीरियो और Dolby Atmos फ़ाइल की अवधि एक समान होनी चाहिए
- टारगेट लाउडनेस वैल्यू ITU-R BS. 1770-4 स्टैंडर्ड के अनुसार मापे गए -18 LKFS से ऊपर नहीं होनी चाहिए।
- ट्रू पीक लेवल ITU-R BS. 1770-4 के अनुसार मापे गए -1 dB TP से ऊपर नहीं होना चाहिए।
इस आर्टिकल को पढ़कर जानें कि आप अपने ट्रैक का Dolby Atmos वर्शन कैसे बना सकते हैं और यहाँ क्लिक करके Apple की ऑडियो एसेट गाइड को देखें।
Sign Up