DistroKid के अपलोड फॉर्म में "लाउडनेस नॉर्मलाइज़ेशन" के लिए एक चेकबॉक्स दिया गया है।
जब आप इस ऑप्शनल एक्स्ट्रा को चुनते हैं, तो DistroKid ऑटोमेटिकली आपके ऑडियो के स्तर और हेडरूम को Spotify की रिकमेंडिड सेटिंग्स में एडजस्ट कर देगा, -14dB इंटीग्रेटेड LUFS -1dB ट्रू पीक मैक्सिमम के साथ। आपका नया एडजस्ट किया हुआ ऑडियो आपके द्वारा चुनी गई सभी स्ट्रीमिंग सेवाओं पर भेज दिया जाएगा।
Spotify की अनुशंसाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Spotify for Artists के इस पेज का "मास्टरिंग टिप्स" सेक्शन देखें: https://artists.spotify.com/help/article/loudness-normalization
स्ट्रीमिंग सेवाएं उनकी ट्रांसकोडिंग और प्लेबैक प्रक्रियाओं के दौरान उत्पन्न होने वाले डिस्टॉरशन, क्लिपिंग और अन्य समस्याओं की संभावना को कम करने के लिए ये या इस जैसी सेटिंग्स रेकामेंड करती हैं। उदाहरण के लिए, Spotify की ट्रांसकोडिंग प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी के लिए यहाँ जाएं: https://artists.spotify.com/help/article/audio-file-formats
ध्यान दें: हम जाँच करेंगे कि आपकी रिलीज़ पहले से ही सही लाउडनेस पर है या नहीं। अगर है, तो हम इसके लिए आपको अलग से चार्ज नहीं करेंगे!
Sign Up