DistroKid के ज़रिए Facebook/Instagram को म्यूज़िक भेजते समय आपकी रिलीज़ में सिर्फ़ आपके द्वारा बनाया गया ऑडियो ही होना चाहिए, नहीं तो Facebook या Instagram पर डिलीवरी की कसौटियों पर वो खरी नहीं उतरेंगी और फिर उन्हें हटाया भी जा सकता है।
और जानने के लिए इस Facebook आर्टिकल को पढ़ें: https://hi-in.facebook.com/business/help/585591922881993
यूनिक ऑडियो
Facebook और Instagram पर भेजे जाने के लिए आपकी रिलीज़ में सुनाई देने वाले ऑडियो को बाकियों से अलग होना चाहिए। इस तरह के ऑडियो के बाकियों से अलग होने की कम ही संभावनाएँ होती हैं:
• प्रोडक्शन लूप्स
• साउंडबेड्स (Soundbeds)
• साउंड इफ़ेक्ट्स
• साउंड-अलाइक्स
• कराओके रिकॉर्डिंग
• पब्लिक डोमेन में मौजूद रचनाओं की क्लासिकल म्यूज़िक रिकॉर्डिंग्स
• फ़िल्म स्कोर्स
• मैडिटेशन, योग, या स्लीप म्यूज़िक
• DJ सेट्स या कंटीन्यूअस मिक्स
म्यूज़िकल कंटेंट
आपकी रिलीज़ को भी म्यूज़िकल कंटेंट होना चाहिए। इस तरह की रिलीज़ के म्यूज़िकल कंटेंट माने जाने की संभावना काफ़ी कम होती है:
• स्पोकन वर्ड रिकॉर्डिंग्स
• कॉमेडी रिकॉर्डिंग्स
• किसी फ़िल्म के म्यूज़िकल स्कोर के तौर पर काम न करने वालीं फ़िल्म रिकॉर्डिंग्स
• भाषण
• प्रेयर रिकॉर्डिंग्स
• ऑडियोबुक्स
• पॉडकास्ट
• नेचर या वाइल्डलाइफ़ रिकॉर्डिंग्स
• एम्बिएन्ट साउंड रिकॉर्डिंग्स
• सेक्स-संबंधी रिकॉर्डिंग्स या डिस्क्रिप्शन
Sign Up