आपके संगीत को मैनेज करना सभी 17 लेख देखें

  • सभी स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ में अपनी रिलीज़ या आर्टिस्ट पेज को कैसे ढूँढे
    किसी सर्विस में अगर आपको अपना आर्टिस्ट पेज ढूँढना है, तो आमतौर पर उन सर्विसेज़ में कोई पेड अकाउंट सेट-अप किए बिना अपनी रिलीज़ या आर्टिस्ट पेज को सर्च किया जा सकता है। हर सर्विस अलग होती है, लेकिन आमतौर पर आप अपने आर्टिस्ट नेम को सर्च कर सकते हैं, अपने आर्टिस्ट पेज या रिलीज़ पर जा सकते हैं, और फिर URL को कॉपी कर सकते हैं।

    अपनी रिलीज़ या फिर आर्टिस्ट पेज ढूँढने में ये लिंक आपके काम आ सकते हैं:

    Go to article
  • स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर अपनी आर्टिस्ट बायो को अपडेट करना

    ज़्यादातर स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर अपनी आर्टिस्ट बायो या फ़ोटो को अपडेट करने के लिए आपको उस सर्विस पर अपने आर्टिस्ट पेज को क्लेम करना होगा।

     

    Spotify

    Spotify पर अपनी आर्टिस्ट पिक और बायो को Spotify for Artists के ज़रिए अपडेट किया जा सकता है। Spotify पर अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल को क्लेम करने के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल

    iTunes/Apple Music

    अपनी आर्टिस्ट इमेज को आप Apple Music for Artists के ज़रिए एडिट कर सकते हैं। अगर आपने पहले रेजिस्टर नहीं किया है, तो सीधे Apple के ज़रिए Apple Music for Artists के लिए साइन-अप कर लें: https://artists.apple.com। कॉन्टैक्ट इनफ़ॉर्मेशन की माँग किए जाने पर आप अपनी खुद की इनफ़ॉर्मेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    YouTube Music

    YouTube Music पर अपनी प्रोफ़ाइल को मैनेज करने के लिए पहले आपको एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल बनाना होगा। DistroKid के ज़रिए अपने ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल को क्लेम करने के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल

    Amazon

    Amazon पर अपनी प्रोफ़ाइल को अपडेट करने के लिए आपको Amazon Music for Artists पर अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल को क्लेम करना होगा। Amazon पर अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल को क्लेम करने के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल

    Tidal

    आप अपना आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल क्लेम करके अपना Tidal पेज अपडेट कर सकते हैं। अपना Tidal आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल क्लेम करने के लिए https://distrokid.com/tidalartist पर जाएँ और यहाँ लिखे इंस्ट्रक्शन्स फ़ॉलो करें!

    Pandora

    Pandora पर आपको मिलती है AMP नाम की एक सर्विस, जिसके ज़रिए उनके प्लेटफ़ॉर्म पर आप आर्टिस्ट पेजों को मैनेज कर सकते हैं। साइन-अप करने के लिए इस लिंक पर जाएँ: https://amp.pandora.com/

    Deezer

    Deezer पर आपको मिलता है Deezer for Creators का एक्सेस, जिसकी बदौलत आप न सिर्फ़ अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल को एडिट कर पाते हैं, बल्कि उनके प्लेटफ़ॉर्म पर अपने स्टैट्स को भी देख पाते हैं। अपनी Deezer प्रोफ़ाइल को क्लेम करने के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:
    https://creatorsupport.deezer.com/hc/en-us/articles/6328093844893-How-To-Get-Access-To-Deezer-For-Creators#request_access_as_an_artist

    *आपके डिस्ट्रीब्यूटर के ईमेल की माँग किए जाने पर इस ईमेल को बेझिझक एंटर कर दें: support@distrokid.com

    Jaxsta

    ये सुनिश्चित करने के लिए कि आपके प्रोफ़ाइल और म्यूज़िक दुनिया के इकलौते म्यूज़िक क्रेडिट्स डेटाबेस, Jaxsta.com, पर हैं, अपनी प्रोफ़ाइल को क्लेम करके उसे वेरीफ़ाई करने के तरीके के लिए इस लिंक पर क्लिक करके आप Jaxsta का वीडियो देख सकते हैं: यहाँ

    अन्य सर्विसेज़

    बाकी सर्विसेज़ पर अपनी आर्टिस्ट बायो या फिर फ़ोटो को अपडेट करने के तौर-तरीकों के बारे में जानने के लिए हो सकता है आपको उनसे खुद कॉन्टैक्ट करना पड़े या फिर उनके हेल्प सेंटर से संपर्क साधना पड़े।

    म्यूज़िक रिलीज़ के डेटाबेस को मैनेज करने वाली AllMusic Guide नाम की एक कंपनी है। वो iTunes, Spotify, और बाकी आउटलेट्स को आपके म्यूज़िक की बायो और रिव्यु इनफ़ॉर्मेशन मुहैया कराती है।

    Go to article
  • मेरा म्यूज़िक किसी दूसरे आर्टिस्ट के म्यूज़िक के साथ मिक्स हो गया है

    किसी स्ट्रीमिंग सर्विस में अगर आपका म्यूज़िक किसी और आर्टिस्ट के म्यूज़िक के साथ मिक्स हो जाता है, तो बिगड़ी बात बनाने के लिए आप DistroKid के Fixer टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ कभी-कभी एक जैसे य फिर मिलते-जुलते नाम वाले आर्टिस्ट्स को ग्रुप कर देती हैं, इसलिए Fixer के ज़रिए आप ऐसी भूल को ठीक कर सकते हैं।

    Fixer टूल ढूँढने के लिए ऊपर दाईं ओर मौजूद गुडीज़ मेन्यू को खोलकर "काम के फ़ीचर्स" पर क्लिक कर दें और फिर "Fixer" को सिलेक्ट कर लें। नहीं तो आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं: https://distrokid.com/fixer

    वहाँ जाकर आप हमें बता सकते हैं कि क्या आपका म्यूज़िक गलत पेज पर है या फिर किसी और आर्टिस्ट का म्यूज़िक आपके पेज पर है। उसके बाद, ज़रूरी जानकारी एंटर करके रिक्वेस्ट सबमिट कर दें। ठीक की जाने वाली हर सर्विस के लिए आपको एक अलग रिक्वेस्ट सबमिट करनी होगी।

    प्लीज़ ध्यान दें कि कुछ सर्विसेस इस तरह की रिक्वेस्ट को किसी डिस्ट्रीब्यूटर से हैंडल न करवाकर खुद ही हैंडल करना पसंद करती हैं। अगर वो ऐसा करती हैं, तो Fixer आपको उन्हीं प्लेटफ़ॉर्मों पर ले जाएगा।

     

    Fixer का इस्तेमाल कैसे करें

    ये पता लगाएँ कि आपका म्यूज़िक कहीं गलत पेज पर तो नहीं है

    कोई Fixer रिक्वेस्ट सबमिट करने से पहले ये वेरीफ़ाई करना ज़रूरी होता है कि उस आर्टिस्ट पेज को आपके म्यूज़िक या फिर किसी और आर्टिस्ट के म्यूज़िक के लिए बनाया गया था या नहीं। गलत ऑप्शन सिलेक्ट करने से वो गलती ठीक होने में देरी हो सकती है या फिर आपकी रिक्वेस्ट रिजेक्ट भी हो सकती है।

    ये चेक करने के लिए कि आपका म्यूज़िक गलत पेज पर है या फिर किसी और का म्यूज़िक आपके पेज पर है, उस आर्टिस्ट पेज पर जाएँ, जहाँ आपके म्यूज़िक को लिस्ट किया गया है। ये सुनिश्चित कर लें कि सबसे पुरानी रिलीज़ आपकी ही है। अगर ऐसा ही है, तो Fixer पर "मेरे पेज पर किसी और का म्यूज़िक है" को सिलेक्ट कर लें। अगर ऐसा नहीं है, तो "मेरा म्यूज़िक गलत पेज पर है" को सिलेक्ट कर लें।

    नॉट एप्लीकेबल: पेज पर आपकी सबसे पुरानी रिलीज़ है

    अगर पेज पर आपकी सबसे पुरानी रिलीज़ नहीं है, तो इसका मतलब है कि आपके म्यूज़िक को किसी और आर्टिस्ट के पेज पर मैप किया गया था। ऐसे में, कोई नया पेज रिक्वेस्ट करने के लिए आप Fixer का इस्तेमाल कर सकते हैं, या फिर अपने म्यूज़िक को किसी मौजूदा पेज पर मैप कर सकते हैं (अगर आपका कोई ऐसा पेज हो)। आइए देखते हैं कि इस तरह की रिक्वेस्ट को यहाँ कैसे सबमिट किया जाता है - https://distrokid.com/fixer:

    1. "मेरा म्यूज़िक गलत पेज पर है" को सिलेक्ट कर लें।
    2. उस सर्विस को सिलेक्ट कर लें, जहाँ आपके म्यूज़िक को गलत ढंग से मैप किया गया है।
    3. गलत ढंग से मैप हुई रिलीज़ को सिलेक्ट कर लें। (Spotify या Apple पर रिक्वेस्ट डालने के लिए आप इस स्टेप को स्किप कर सकते हैं)
    4. गलत ढंग से मैप हुए आर्टिस्ट को सिलेक्ट कर लें।
    5. गलत ढंग से मैप हुई रिलीज़ का लिंक ऐड कर दें। (Spotify या Apple पर रिक्वेस्ट डालने के लिए आप इस स्टेप को स्किप कर सकते हैं)
    6. ये सिलेक्ट कर लें कि बताई गई सर्विस के लिए आपका पहले ही कोई आर्टिस्ट पेज है या नहीं।
      • "नहीं" सिलेक्ट करने से आपके म्यूज़िक के लिए एक नए आर्टिस्ट पेज की रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी।
      • "हाँ" सिलेक्ट करने से आपकी रिलीज़ को बताए गए आर्टिस्ट पेज पर मैप करने की रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी।
    7. "हो गया" पर क्लिक कर दें!

    एप्लीकेबल: पेज पर आपकी सबसे पुरानी रिलीज़ है

    पेज पर अगर आपकी सबसे पुरानी रिलीज़ है, तो इसका मतलब ये हुआ कि किसी और का म्यूज़िक आपके आर्टिस्ट पेज पर मैप हो गया है। ऐसे में, इस म्यूज़िक को अपने पेज से हटाने (या यूँ बोलें कि बाहर निकालने) की रिक्वेस्ट डालने के लिए आप Fixer का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    1. "मेरे पेज पर किसी और का म्यूज़िक है" को सिलेक्ट कर लें।
    2. उस सर्विस को सिलेक्ट कर लें, जहाँ किसी आर्टिस्ट के म्यूज़िक को आपके पेज पर गलत ढंग से मैप किया गया है।
    3. आपके द्वारा चुनी गई सर्विस पर अपने आर्टिस्ट पेज का लिंक डाल दें।
    4. आपके आर्टिस्ट पेज पर गलत ढंग से मैप की गईं सभी रिलीज़ के लिंक डाल दें।
    5. "हो गया" पर क्लिक कर दें!

    Fixer रिक्वेस्ट सबमिट होने के बाद इंतज़ार की लगभग अवधि

    कोई Fixer रिक्वेस्ट सबमिट हो जाने के बाद आमतौर पर स्ट्रीमिंग सर्विसेस चंद दिनों में रिक्वेस्ट को प्रोसेस कर देती हैं, लेकिन कभी-कभी इस काम में कई हफ़्ते भी लग जाते हैं। काम पूरा हो जाने पर हमें कोई नोटीफ़िकेशन नहीं आएगी, इसलिए आपको स्ट्रीमिंग सर्विस को बार-बार चेक करते रहना चाहिए।

    Go to article
  • ये सुनिश्चित करना कि आपका म्यूज़िक सही Spotify और Apple Music पेज पर है

    सीधे DistroKid अपलोड फ़ॉर्म से ही अपनी रिलीज़ के लिए सर्विसेस में आप बता सकते हैं कि कौन-कौन से आर्टिस्ट पेज सही हैं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आर्टिस्ट पेज मैपिंग पर DistroKid (या फिर किसी और डिस्ट्रीब्यूटर) का कोई बस नहीं चलता – इसे स्वयं सर्विसेस द्वारा ही हैंडल किया जाता है।

    सर्विसेस पर सबमिट हो जाने के बाद आपकी रिलीज़ Spotify और Apple Music के सही पेजों पर है या नहीं, ये रिलीज़ वाले दिन से पहले ही कन्फ़र्म करने के लिए DistroKid के पास कुछ टूल्स हैं।

    Spotify और Apple पर आर्टिस्ट पेज कन्फ़र्म करने के लिए आप DistroKid के Spotify URI और Apple ID सर्च टूल्स का इस्तेमाल करके देख सकते हैं।

    Spotify के सर्च टूल के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360014159394

    Apple ID सर्च टूल के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360016934434

    अगर आपकी रिलीज़ ठीक से मैप नहीं होती, तो https://distrokid.com/fixer पर जाकर या तो एक नए पेज की रिक्वेस्ट डाल दें या फिर ज़रूरत पड़ने पर अपनी रचनाओं को किसी मौजूदा पेज पर शिफ़्ट कर दें। हमारे Fixer टूल के बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

    Go to article
  • Coda Music पर अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल कैसे क्लेम की जा सकती है?

    DistroKid फ़िलहाल तो Coda Music पर डिस्ट्रीब्यूट नहीं करता, लेकिन हम इस पर काम कर रहे हैं! अपने ट्रैक्स को Coda Music पर पहुँचाकर अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल मैनेज करने के बारे में अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

    Go to article
  • अपने आर्टिस्ट पेजों में बदलावों का पता लगाने के लिए आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल ऐलर्ट्स का इस्तेमाल करना

    आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल ऐलर्ट्स Ultimate प्लान मेम्बर्स के लिए उपलब्ध एक फ़ीचर है, जिससे उन्हें पता चल जाता है कि Spotify और Apple Music पर उनकी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल पेजों में कब बदलाव किए गए थे। आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल ऐलर्ट्स से आपको इन बदलावों की सूचना आ जाएगी:

    • कोई भी म्यूज़िक डाला या हटाया गया
    • आपके किसी भी सॉन्ग टाइटल में बदलाव किया गया
    • आपके किसी भी एल्बम टाइटल में बदलाव किया गया
    • आपके आर्टवर्क में बदलाव किया गया
    • आपके आर्टिस्ट URL में बदलाव किया गया

    आपके आर्टिस्ट पेज में इनमें से किसी भी बदलाव का पता चलते ही आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल ऐलर्ट्स से आपको एक ईमेल आ जाएगा। आपके आर्टिस्ट पेज में होने वाले बदलाव को अगर आपने अप्रूव नहीं किया था, तो उसी ईमेल में आपको ये भी बताया जाएगा कि उस बदलाव को आप ठीक कैसे करवा सकते हैं। साथ ही, सभी बदलाव आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल ऐलर्ट्स डैशबोर्ड में रिकॉर्ड किए जाएँगे, और उस पेज पर आपके आर्टिस्ट पेजों में किए गए सभी बदलावों का रिकॉर्ड दिखाई दे जाएगा।

    आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल ऐलर्ट्स पेज को एक्सेस करने के लिए DistroKid में साइन-इन करके ऊपर दाईं ओर मौजूद "फ़ीचर्स" मेन्यू पर और फिर "अपने म्यूज़िक को प्रोटेक्ट करो" पर क्लिक कर दें। वहाँ से आप "आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल ऐलर्ट्स" पर क्लिक कर सकते हैं।

    Go to article
सभी 17 लेख देखें

तकनीकी सभी 9 लेख देखें

  • स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर मुझे अपना म्यूज़िक नहीं मिल रहा

    आर्टिस्ट नेम या रिलीज़ टाइटल से सर्विसेस पर अपना म्यूज़िक सर्च करके भी अगर वो आपको नहीं मिल रहा, तो इसके लिए इनमें से कोई बात ज़िम्मेदार हो सकती है:

    • आपका म्यूज़िक अभी तक लाइव नहीं हुआ है। अगर आप रिलीज़ की कोई फ़्यूचर डेट सेट करते हैं, तो रिलीज़ की उस तारीख तक सर्विस में आपको वो रिलीज़ नहीं मिलेगी। सर्विसेस में पहुँचकर किसी रिलीज़ को लाइव होने में कितना समय लगता है, इस बारे में और जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: यहाँ।
    • हो सकता है कि DistroKid पर आपका म्यूज़िक अभी भी प्रोसेस हो रहा हो। DistroKid पर अपलोड होने के बाद किसी रिलीज़ को रिव्यु होने, मंज़ूरी मिलने, और स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर भेजे जाने में कई दिन लग सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपकी रिलीज़ प्रोसेसिंग स्टेज में अटकी हुई है, तो यहाँ क्लिक करें: इस आर्टिकल
    • अपने गाने को आप किसी ऐसी सर्विस में सर्च कर रहे हैं, जिसके कैटलॉग को क्यूरेट किया गया है। कौन-कौन सी सर्विसेस अपने कैटलॉग को क्यूरेट करती हैं, इस बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें।
    • सर्विसेस आपके आर्टिस्ट नेम को इंडेक्स कर रही हैं। इंडेक्स हो जाने तक मुमकिन है कि आपका आर्टिस्ट नेम सर्च रिज़ल्ट में दिखाई न दे, फिर भले ही आपका म्यूज़िक लाइव ही क्यों न हो चुका हो। सर्विसेस इस प्रोसेस को अंदरूनी तौर पर मैनेज करती हैं, और आमतौर पर रिलीज़ के बाद इसमें ज़्यादा समय भी नहीं लगता। आमतौर पर ये तब होता है, जब उस आर्टिस्ट नेम का आप पहली बार इस्तेमाल कर रहे हों।
    • आपकी रिलीज़ काफ़ी ज़्यादा कॉमन है। अगर आपका कोई कॉमन सॉन्ग या फिर एल्बम टाइटल है, जैसे कि "Home", तो रैंक में बाकी रिलीज़ की लोकप्रियता के चलते हो सकता है आपकी रिलीज़ सर्च रिज़ल्ट के टॉप पर दिखाई न दे।
    Go to article
  • Spotify/iTunes/Apple Music पर मेरी रिलीज़ का पता नहीं चला है

    सबमिट होने के बाद DistroKid पर किए गए आपके पहले अपलोड को सभी स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर लाइव होने में एक-आधा हफ़्ता लग सकता है। स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर रिलीज़ को लाइव होने में कितना समय लगता है, इस बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: यहाँ

    आपकी रिलीज़ के लाइव होने के बाद भी स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर उसका पता लगाने में DistroKid को थोड़ा-सा और प्रोसेसिंग टाइम लग सकता है। इस दौरान रिलीज़ से पहले भी यहाँ जाकर आप अपने Spotify लिंक्स को एक्सेस कर सकते हैं: https://distrokid.com/uri/spotify और यहाँ जाकर आप अपने Apple लिंक्स को एक्सेस कर सकते हैं: https://distrokid.com/uri/apple

    अगर https://distrokid.com/hi/spotify पर जाकर अपनी Spotify for Artists प्रोफ़ाइल को तत्काल रेजिस्टर करवाने की कोशिश करते समय आपकी स्क्रीन पर ये मेसेज आ जाता है कि आपकी रिलीज़ अभी तक डिटेक्ट नहीं हुई है, तो कृपया बाद में दोबारा कोशिश करें या फिर अपने पेज को सीधे Spotify से रेजिस्टर करवा लें।

    Go to article
  • मेरे आँकड़े गायब हो गए!

    DistroKid के Musician Plus और Ultimate अकाउंट्स के तहत आपको Spotify, Apple Music, iTunes और Amazon के अनुमानित दैनिक आँकड़ों का एक्सेस प्राप्त हो जाता है।

    कभी-कभी दैनिक आँकड़ों में दिए नंबर आपकी मासिक आय की स्टेटमेंट में दिखाए आँकड़ों से कुछ अलग होते हैं। कभी-कभी वे ज़ीरो भी हो सकते हैं। फ़िक्र न करें! ​यह होता रहता है, और इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है।

    आमतौर पर इसके लिए स्ट्रीमिंग सेवाओं के DistroKid (API) को रिपोर्ट करने के तरीके में कोई गड़बड़ ज़िम्मेदार होती है, और इस तरह की समस्याओं का समाधान आमतौर पर 24 घंटे के अंदर-अंदर हो जाता है।

    साथ ही, आपको यह भी याद रखना चाहिए कि अनुमानित आँकड़े और कमाई की रिपोर्ट्स बिल्कुल अलग-अलग सिस्टम से आती हैं, और इन दोनों के बीच आने वाले किसी भी उतार-चढ़ाव से स्ट्रीम्स/बिक्री से होने वाली आपकी असली कमाई पर रत्ती भर असर नहीं पड़ता।

    Go to article
  • मेरे iHeart में रिलीज़ का लिंक काम नहीं कर रहा है

    DistroKid के ज़रिए फ़िलहाल iHeart/iHeartRadio पर डिस्ट्रीब्यूट की जाने वाली रिलीज़ सिर्फ़ अमेरिका की सर्विस में ही उपलब्ध होती हैं। अगर आप अमेरिका के बाहर के किसी लिंक को एक्सेस करने की कोशिश कर रहे हैं, तो हो सकता है वो काम न करे।

    Go to article
  • Apple Music और अन्य स्ट्रीमिंग सेवाओं की तुलना में Spotify पर मेरे "फ़ीचर्ड कलाकार" अलग क्यों दिखाई दे रहे हैं?

    हर स्ट्रीमिंग सेवा की अपनी स्टाइल गाइड होती है, जिसके तहत अपनी जानकारी को वे प्रदर्शित करती हैं।

    जब आप DistroKid पर म्यूज़िक अपलोड करते हैं, तो डेटा को दोबारा फ़ॉर्मेट करके हर सेवा की स्टाइल गाइड का अनुपालन करते हुए हम उसे उन सभी को अलग से डिस्ट्रीब्यूट कर देते हैं।

    Apple Music और Spotify पर फ़ीचर्ड कलाकार कैसे अलग दिखाई देते हैं, ये रहा उसका एक उदाहरण।

    Apple Music:


    featured_artist_apple.png

     

    Spotify:

    Featured_Artist_Spotify.png


    Go to article
  • मेरी रिलीज़ अभी लाइव हुई है, लेकिन उसका एक ट्रैक गायब है/ग्रे कलर में दिखाई दे रहा है

    कभी-कभी किसी स्ट्रीमिंग सर्विस पर पूरी तरह प्रोसेस होने से पहले ही कोई रिलीज़ उस प्लेटफ़ॉर्म पर दिखाई देने लग जाती है, और बाद में आर्टवर्क या ट्रैक जैसे एलिमेंट गायब/अनुपलब्ध पाए जाते हैं। हाल ही में लाइव हुई किसी रिलीज़ की किसी भी बात को लेकर अगर आपको कोई चिंता है, तो हमारा सुझाव है कि उस सर्विस पर प्रोसेसिंग पूरी होने तक आप 48-72 घंटे का इंतज़ार करके देख लें।

    अपलोड पूरे होने के बाद आपकी रिलीज़ को रिव्यु होने, अप्रूव होने, और फिर स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर भेजे जाने में 1-2 बिज़नस डेज़ लग सकते हैं। डिलीवरी के बाद आपकी रिलीज़ को लाइव करने से पहले स्ट्रीमिंग सर्विसेस को भी प्रोसेसिंग में थोड़ा वक्त लग जाता है।

    अप्रूव हो जाने के बाद स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर किसी रिलीज़ को लाइव होने में लगने वाले टाइम के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इस FAQ आर्टिकल को पढ़ें

    ज़्यादातर मामलों में देरी नहीं होती, पर ऐसा भी नहीं कि कभी देरी होती ही न हो। आमतौर पर इस पर DistroKid का सीधा बस नहीं चलता। देरी की संभावना को कम करने के लिए भविष्य में रिलीज़ की कोई तारीख सेट करने के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ यहाँ क्लिक करें: इस आर्टिकल

    Go to article
सभी 9 लेख देखें

Spotify संबंधी समूची जानकारी सभी 24 लेख देखें

  • Spotify पर अपना म्यूज़िक अपलोड करना

    अपना म्यूज़िक अपलोड करना और DistroKid के ज़रिए Spotify से पेमेंट पाना बहुत आसान होता है। बल्कि हम तो Spotify के पसंदीदा पार्टनर्स में से एक हैं!

    Spotify पर आपके म्यूज़िक को आसानी से पहुँचाने के साथ-साथ DistroKid की मदद से Spotify पर अपनी अर्निंग्स पाना भी काफ़ी आसान हो जाता है। एक DistroKid यूज़र के तौर पर Spotify (और हमारे सभी सर्विस पार्टनर्स) से होने वाला 100% रेवेन्यू आपकी जेब में जो जाता है।

     

    Spotify पर अपने म्यूज़िक को डिलीवर करवाने का तरीका:

    1. एक DistroKid अकाउंट बना लें
    2. अपना पसंदीदा DistroKid सब्सक्रिप्शन प्लान चुन लें। यहाँ ध्यान देने लायक बात ये है कि Musician Plus और Ultimate प्लान में डेली स्टैट्स और कस्टम रिलीज़ डेट्स समेत ढेर सारे कमाल के फ़ीचर्स होते हैं।
    3. अपलोड फ़ॉर्म में जाकर अपना म्यूज़िक अपलोड कर दें! अपलोड फ़ॉर्म में पार्टनर्स की हमारी लिस्ट से Spotify को सिलेक्ट करना न भूलें।
    4. आपका म्यूज़िक डिलीवर होकर Spotify पर लाइव होते ही इस लिंक पर मौजूद अपने DistroKid अकाउंट में से आप अपने Spotify for Artists अकाउंट को रेजिस्टर करके उसे एक्सेस कर सकते हैं: https://distrokid.com/hi/spotify

    DistroKid मेम्बर्स के लिए उपलब्ध सभी Spotify टूल्स यहाँ एक्सप्लोर कर सकते हैं: https://distrokid.com/resources/get-music-on-spotify

    Go to article
  • अपने Spotify Artist पेज को रेजिस्टर करवाना

    ऊपर बाईं ओर मौजूद features_menu_icon.jpg DistroKid फ़ीचर्स मेन्यू पर, फिर "स्पेशल एक्सेस" पर, और उसके बाद "Spotify for Artists" पर क्लिक करके DistroKid के ज़रिए आप अपने Spotify आर्टिस्ट पेज को फ़ौरन वेरीफ़ाई करवा सकते हैं। ऐसा करने के बजाय आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं: https://distrokid.com/hi/spotify

    वहाँ पहुँचकर इंस्ट्रक्शन्स को फ़ॉलो करें – DistroKid यूज़र्स के लिए Spotify पर अपने पेज को रेजिस्टर करवाना बाएँ हाथ का खेल होता है, और ये काम पलक झपकते ही हो जाता है।

    इस बात का ध्यान रखें कि Spotify पर आपके पहले DistroKid अपलोड के लाइव होने के बाद इस मेथड के ज़रिए अपने आर्टिस्ट पेज को रेजिस्टर करवाने में एक-आधा हफ़्ता लग सकता है। अगर आपकी रिलीज़ लाइव हो चुकी है और https://distrokid.com/hi/spotify आपको "लगता है Spotify पर आपका कोई भी म्यूज़िक फ़िलहाल लाइव नहीं है" जैसा कोई मैसेज दिखाई देता है, तो प्लीज़ 24-48 घंटे बाद दोबारा कोशिश करके देखें।

    Spotify पर अपने आर्टिस्ट पेज के लाइव होने से पहले अगर आप उसे रेजिस्टर करवाना चाहते हैं, तो प्लीज़ इस आर्टिकल को पढ़ लें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/4405839208851

     

    अपने Spotify पेज को रेजिस्टर करवाने के फ़ीचर्स

    Spotify पर अपने आर्टिस्ट पेज को रेजिस्टर करवाने से आपको "Spotify for Artists" का एक्सेस मिल जाता है, जो Spotify की ही ऐप है। इस ऐप के कुछ फ़ीचर्स हैं:

    • कहीं और न मिलने वाले स्टैट्स
    • अपने Spotify आर्टिस्ट इमेज, Canvases, और बायो अपडेट करने की क्षमता
    • Spotify की एडिटोरियल टीम को अपनी नई-नई रिलीज़ भेजने की क्षमता
    • अपने सवालों के जवाब पाने के लिए Spotify टीम का एक्सेस
    Go to article
  • Spotify का नया वेरीफ़ाइड बैच क्या है?

    Spotify एक नया Spotify द्वारा वेरीफाई किया गया बैच रोल-आउट करने जा रहा है, जो आर्टिस्ट प्रोफ़ाइलों में दिखाई देने वाला हरे रंग का चेकमार्क होता है, जिसके ज़रिए ये कन्फ़र्म किया जाता है कि कोई प्रोफ़ाइल असली और भरोसे के लायक है या नहीं।

    क्या इस काम को DistroKid हैंडल करता है?

    जी नहीं। Spotify वेरीफ़ाइड बैच सीधे Spotify द्वारा ही जारी किया जाता है, और उसे देने या उसकी रिक्वेस्ट करने में DistroKid का कोई हाथ नहीं होता। उसके लिए अप्लाई करने के लिए आपको भी कुछ नहीं करना पड़ता।

    हाँ, अगर आपने अभी तक अपना Spotify आर्टिस्ट पेज क्लेम नहीं किया है, तो आप पहले वो काम कर सकते हैं। अपने पेज को Spotify for Artists के ज़रिए रेजिस्टर करवाना Spotify पर अपनी मौजूदगी मैनेज करने की बुनियाद होती है। अपने Spotify आर्टिस्ट पेज को रेजिस्टर करना सीखें यहाँ

    Spotify इस बात का फ़ैसला कैसे करता है कि वेरीफ़ाई कौन होगा?

    हर प्रोफ़ाइल की समीक्षा Spotify तीन पैमानों पर करता है:

    • स्थाई इंगेजमेंट: लंबे समय तक लगातार सुनते रहने की गतिविधि (न कि सिर्फ़ एक-आध बार सुनने से आने वाला उछाल)।
    • प्लेटफ़ॉर्म अनुपालन: आपका कंटेंट और अकाउंट Spotify की पॉलिसी के अनुकूल हैं।
    • असली आर्टिस्ट सिग्नल: Spotify पर और उसके बाहर यह एक असली मौजूदगी का सबूत होता है, जैसे टूर की तारीखें, मर्चेंडाइज़, और लिंक्ड सोशल अकाउंट्स।

    AI से जेनरेट किये गए या फिर AI वाली शख्सियत वाली प्रोफ़ाइलें लॉन्च के लिए एलिजिबल नहीं होतीं। लेकिन अपने क्रिएटिव प्रोसेस के तहत ज़िम्मेदारी से AI टूल्स का इस्तेमाल करने वाले आर्टिस्ट वेरिफ़िकेशन के लिए एलिजिबल होते हैं, बशर्ते वो अपनी असली आइडेंटिटी का इस्तेमाल कर रहे हों। Spotify की AI पॉलिसी और डिस्क्लोशर के बारे में और जानें।

    क्या मुझे बैज मिल जाएगा?

    Spotify का कहना है कि लॉन्च के समय 99% से ज़्यादा सर्च किए जाने वाले आर्टिस्टों को बैज मिल जाएगा, जिसमें कई सारे इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट भी होंगे। आने वाले कुछ हफ़्तों के दौरान रोलआउट धीरे-धीरे किया जाएगा, तो अगर आपको वो अभी तक दिखाई नहीं दिया है, तो इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है।

    तुरंत बैज न मिल जाने का अर्थ ये नहीं कि वो आपको मिलेगा ही नहीं; Spotify पर प्रोफ़ाइलों को लगातार रिव्यू किया जाता रहेगा।

    और जानने के लिए मुझे कहाँ जाना होगा?

    Spotify से पूरी जानकारी पाने के लिए उनकी ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट देखें: Spotify द्वारा वेरीफाई किया हुआ : आर्टिस्टों के काम की बातें

    Go to article
  • Spotify की एडिटोरियल प्लेलिस्ट के लिए अपने म्यूज़िक को पिच करना

    Spotify के साथ अपने म्यूज़िक को प्लेलिस्ट में शामिल करवाने के लिए उसे आसानी से पिच किया जा सकता है।

    Spotify पर एडिटोरियल प्लेलिस्ट के लिए कंसीडर किए जाने के लिए आपकी रिलीज़ को आपकी प्लान की गई डेट से कम से कम 3 हफ़्ते पहले अपलोड किया गया होना चाहिए (ऐसा सिर्फ़ DistroKid के Musician Plus या फिर Ultimate प्लान के तहत ही किया जा सकता है)।

    अपनी रिलीज़ के Spotify पर सबमिट होते ही, अपने गाने को आप या तो Spotify for Artists मोबाइल ऐप के ज़रिए या फिर Spotify for Artists वेबसाइट पर पिच कर सकते हैं। अगर आपने अभी तक कोई म्यूज़िक रिलीज़ नहीं किया है और आप Spotify for Artists को एक्सेस करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/4405839208851

    अपनी रिलीज़ को Spotify पर पिच करने के बारे में जानकारी:
    https://artists.spotify.com/blog/share-new-music-for-playlist-consideration

    Spotify के क्यूरेटर किस तरह निर्णय लेते हैं, इस बारे में एक आर्टिकल:
    https://artists.spotify.com/blog/behind-the-playlists-r-and-b

     
    Go to article
  • अपने Spotify URI को कैसे ढूँढें

    अगर किसी रिलीज़ को DistroKid पर अपलोड करके Spotify पर (प्री-रिलीज़ वर्शन के लिए भी) आपको अपने आर्टिस्ट, एल्बम, या फिर ट्रैक का URI चाहिए, तो आप DistroKid के Spotify URI सर्च टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। उसे एक्सेस करने के लिए DistroKid के ऊपर दाईं ओर मौजूद गुडीज़ पर क्लिक करके "काम के फ़ीचर्स" को और उसके बाद "Spotify URI सर्च टूल" को सिलेक्ट कर लें। आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं: https://distrokid.com/uri/spotify

    अगर अपनी रिलीज़ के लिए आपने DistroKid का इस्तेमाल नहीं किया था या फिर अगर आप हमारे Spotify URI सर्च टूल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो वो URI आपको सीधे Spotify की वेबसाइट या डेस्कटॉप ऐप पर भी दिखाई दे जाएगा। हाँ, उसके लिए आपकी रिलीज़ को लाइव होना चाहिए।

     

    DistroKid के Spotify URI सर्च टूल का इस्तेमाल कैसे करें

    इस लिंक पर जाकर Spotify URI सर्च टूल को इस्तेमाल करने का तरीका https://distrokid.com/uri/spotify:

    1. उस रिलीज़ को सिलेक्ट करने के लिए ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें, जिसका आपको URI चाहिए
    2. "Spotify URI क्या होता है?" पर क्लिक कर दें
    3. एल्बम, ट्रैक, आर्टिस्ट URI, और रिलीज़ के डायरेक्ट लिंक वाले रिज़ल्ट को देखें

    आपकी रिलीज़ के Spotify पर अपलोड और डिलीवर हो जाने के बाद इस टूल के ज़रिए URI के पॉप्युलेट होने के लिए आपको एक-आधे दिन का इंतज़ार करना पड़ सकता है। ध्यान दें कि अपनी रिलीज़ की तारीख तक एल्बम्स या ट्रैक्स के डायरेक्ट लिंक Spotify पर काम नहीं करेंगे।

    Spotify पर सीधे URI को कैसे ढूँढें

    Spotify पर सीधे किसी आर्टिस्ट, एल्बम, या ट्रैक के URI को ढूँढने का तरीका (ये तरीका सिर्फ़ Spotify की वेबसाइट या डेस्कटॉप ऐप पर ही काम करेगा):

    1. आर्टिस्ट नेम/एल्बम/ट्रैक टाइटल के बगल में मौजूद तीन डॉट्स पर क्लिक कर दें
    2. सेकेंडरी मेन्यू खोलने के लिए "शेयर करें" के ऊपर कर्सर को घुमाएँ
    3. Mac पर Option बटन को या फिर Windows पर Alt बटन को दबाए रखें
    4. सेकेंडरी मेन्यू में जाकर "Spotify URI कॉपी करें" पर क्लिक कर दें

    प्लीज़ ध्यान दें कि किसी एल्बम या ट्रैक के URI को ढूँढने का ये तरीका सिर्फ़ तभी काम करता है, जब Spotify पर वो रिलीज़ लाइव हो।

    Go to article
  • Spotify Artist Profile Protection और DistroKid पर अपनी Pre-Approval Key का इस्तेमाल

    Spotify पेश करने जा रहा है Artist Profile Protection (APP), एक ऑप्शनल फ़ीचर जिसके ज़रिए आर्टिस्टों को इस बात पर ज़्यादा कंट्रोल मिलता है कि उनके Spotify आर्टिस्ट पेज पर कौन सी रिलीज़ दिखाई देंगी और कौन सी नहीं। ये Spotify for Artists का एक ऑप्ट-इन फ़ीचर है, जिसके साथ अनधिकृत या फिर गलत ढंग से ली गईं रिलीज़ आपके आर्टिस्ट पेज पर दिखाई नहीं देतीं। कोई रिलीज़ गलत ढंग से तब एट्रिब्यूट हो सकती है, जब Spotify पर एक ही आर्टिस्ट नेम का इस्तेमाल करने वाले कई आर्टिस्ट हों।

    APP चलने पर बिना Pre-Approval Key वाली ज़्यादातर डिस्ट्रीब्यूटर्स की हाल ही में डिलीवर की गईं रिलीज़ को आपकी प्रोफ़ाइल में दिखाई देने, आपके स्टैट्स में कॉन्ट्रीब्यूट करने, या फिर Spotify के सुझावों में दिखाई देने से पहले एक रिव्यू से गुज़रना होगा।

    Spotify पर अपनी रिलीज़ को अगर आप अपने आप प्री-अप्रूव करवाना चाहते हैं, तो DistroKid अपलोड प्रोसेस के दौरान आप अपनी Pre-Approval Key प्रोवाइड कर सकते हैं।

     

    Artist Profile Protection कैसे काम करता है?

    जब कोई आर्टिस्ट Spotify for Artists के ज़रिए APP के लिए साइन-अप करता है, तो आर्टिस्ट की प्रोफ़ाइल में रिलीज़ लाइव होने से पहले उन्हें अप्रूव करने के Spotify दो तरीके देता है:

    1. Approvals टैब: Spotify for Artists का एक टैब, जहाँ इन्कमिंग रिलीज़ को आर्टिस्ट मैन्युअली रिव्यू, अप्रूव, या रिजेक्ट कर सकते हैं। रिलीज़ की तारीख तक मैनेज न गईं रिलीज़ प्रोफ़ाइल में लिस्ट नहीं होंगी।
    2. Pre-Approval Key: Spotify for Artists में जेनरेट होने वाला एक यूनीक कोड, जिसे ऑटोमेटिक प्री-अप्रूवल के लिए रिलीज़ के डिलीवरी मेटाडेटा में शामिल किया जा सकता है। दूसरे शब्दों में, रिलीज़ के लिए मैन्युअल रिव्यू की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

    प्लीज़ ध्यान दें कि APP पूरी तरह से ऑप्शनल है और इससे सिर्फ़ हाल ही में डिलीवर हुईं रिलीज़ ही प्रभावित होती हैं। इससे Spotify के आपके मौजूदा कैटलॉग पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

    अगर आपने Artist Profile Protection लगाया हुआ है लेकिन अपलोड के दौरान अपनी Artist Key नहीं डाली, तो आपकी रिलीज़ Spotify for Artists के Approvals टैब में भेज दी जाएगी। उसे अपनी प्रोफ़ाइल में डिस्प्ले करवाने के लिए आपको या आपकी टीम के किसी मेम्बर को उसे मैन्युअली अप्रूव करना होगा। किसी रिलीज़ के आपके Approvals टैब में आने पर या फिर किसी मेन आर्टिस्ट के लिए कोई रिलीज़ अप्रूव होने पर Spotify आपको बता देगा।
     

    DistroKid पर अपलोड के दौरान अपनी Spotify Artist Key कैसे डालें

    अगर आपने Artist Profile Protection लिया हुआ है और आप चाहते हैं कि सभी संबंधित आर्टिस्टों के लिए आपकी रिलीज़ अपने आप ही प्री-अप्रूव हो जाए, तो DistroKid के अपलोड प्रोसेस के दौरान आप Artist Keys दे सकते हैं। ऐसा करने से आपकी रिलीज़ को Spotify for Artists पर मैन्युअल रिव्यू के लिए रोक नहीं लिया जाता।
     

    पहला स्टेप: Spotify for Artists से अपनी Artist Key पाएँ

    1. artists.spotify.com पर जाकर Spotify for Artists में लॉग-इन कर लें।
    2. Artist Profile Protection में चले जाएँ (ये आपकी अकाउंट सेटिंग्स या अपने समर्पित APP पेज पर मिल जाएगी)।
    3. लिस्ट में अपने आर्टिस्ट को ढूँढकर अपने नाम के बगल में मौजूद "Show key" पर क्लिक करके अपनी यूनीक Artist Key देख लें (जैसे XY-DW4-JV9-YE48-BE)।
    4. अपने DistroKid अपलोड के दौरान इस्तेमाल के लिए उस Key को कॉपी कर लें।

    अगर उस रिलीज़ के अतिरिक्त आर्टिस्टों (जैसे कोलैबोरेटर्स या फिर फ़ीचर्ड आर्टिस्ट) के लिए भी आप Artist Keys देना चाहते हैं, तो अपलोड करने से पहले ही उनसे उनकी APP Artist Key माँगकर आप उन सभी को अपने पास रख सकते हैं।

    दूसरा स्टेप: अपलोड करते समय Artist Key(s) डाल दें

    अपने खुद के लिए या फिर रिलीज़ में मौजूद अतिरिक्त आर्टिस्टों के लिए Artist Keys डालने के लिए DistroKid पर हमेशा की तरह कोई नया अपलोड शुरू कर दें।

    उसके बाद, रिलीज़ के प्राइमरी आर्टिस्ट के लिए:

    • "क्या ये आर्टिस्ट पहले से Spotify पर है?" सेक्शन में पहुँचकर "Spotify Profile Protection" Pre-Approval Key फ़ील्ड ढूँढ लें।
    • इस फ़ील्ड में अपनी Pre-Approval Key पेस्ट कर दें।

    अतिरिक्त आर्टिस्टों के लिए:

    • नीचे स्क्रॉल करते-करते "आर्टिस्ट मैपिंग" सेक्शन में जाकर "Spotify Profile Protection" Pre-Approval Key फ़ील्ड ढूँढ लें।
    • आर्टिस्ट के लिए उपयुक्त फ़ील्ड में आर्टिस्ट की अतिरिक्त Pre-Approval Key पेस्ट कर दें।

    जैसे ही DistroKid मेटाडेटा में Key(s) को शामिल करके Spotify को रिलीज़ डिलीवर कर देगा, Spotify पर वो रिलीज़ अपने आप ही प्री-अप्रूव हो जाएगी। उसके बाद स्टैंडर्ड प्रोसेसिंग अवधि के अनुसार वो उपयुक्त आर्टिस्ट प्रोफ़ाइलों में लिस्ट हो जाएगी।

    प्लीज़ ध्यान दें कि अगर अतिरिक्त आर्टिस्टों ने अपने-अपने Spotify अकाउंटों में Artist Profile Protection लिया हुआ है और अपलोड के समय अपनी Artist Key नहीं दी है, तो Spotify for Artists पर उन्हें उस रिलीज़ को अप्रूव करना होगा ताकि वो उन आर्टिस्टों के पेज पर दिखाई दे सके।

    Go to article
सभी 24 लेख देखें

Apple/iTunes संबंधी समूची जानकारी सभी 8 लेख देखें

  • अपने म्यूज़िक को Apple Music पर अपलोड करना

    DistroKid के ज़रिए Apple Music पर अपना म्यूज़िक अपलोड करके पेमेंट पाना बच्चों के खेल जैसा है।

    Apple Music और iTunes पर आपके म्यूज़िक को आसानी से पहुँचाने के साथ-साथ DistroKid के साथ Apple से अपनी कमाई पाना भी काफ़ी आसान हो जाता है। एक DistroKid यूज़र के तौर पर Apple Music/iTunes (और हमारे सभी सर्विस पार्टनर) से होने वाला 100% रेवेन्यू आपकी जेब में जाता है।

     

    अपने म्यूज़िक को Apple Music पर पहुँचाने का तरीका:

    1. एक DistroKid अकाउंट बना लें
    2. अपना पसंदीदा DistroKid सब्सक्रिप्शन प्लान चुन लें। यहाँ ध्यान देने लायक बात ये है कि Musician Plus और Ultimate प्लान में डेली स्टैट्स और कस्टम रिलीज़ डेट्स समेत ढेर सारे कमाल के फ़ीचर्स होते हैं।
    3. अपलोड फ़ॉर्म में जाकर अपना म्यूज़िक अपलोड कर दें! अपलोड फ़ॉर्म में जाकर ये सुनिश्चित कर लें कि हमारी पार्टनर लिस्ट में से आपने Apple Music को सिलेक्ट किया हुआ है।
    4. अपने Apple Artist पेज पर कम से कम एक लाइव रिलीज़ दिखाई देने पर आप Apple Music for Artists के लिए रेजिस्टर करके इस लिंक पर मौजूद अपने पेज को क्लेम कर सकते हैं: https://distrokid.com/am4a

    बस इतना ही। ये वाकई इतना आसान है!

    Go to article
  • अपनी Apple Artist URL या फिर Apple Artist ID ढूँढना

    अगर DistroKid के ज़रिए कोई रिलीज़ अपलोड करके आपको अपनी आर्टिस्ट, एल्बम, या फिर ट्रैक की Apple ID (या फिर यहाँ तक कि प्री-रिलीज़) की भी ज़रूरत आन पड़ती है, तो आप DistroKid के Apple ID सर्च टूल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। DistroKid पर ऊपर दाईं ओर मौजूद गुडीज़ पर क्लिक करके आप उसे एक्सेस कर सकते हैं, और फिर वहाँ से "काम के फ़ीचर्स" और फिर "Apple ID सर्च टूल" को सिलेक्ट कर सकते हैं। आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं: https://distrokid.com/uri/apple

    अपनी रिलीज़ के लिए अगर आपने DistroKid का इस्तेमाल नहीं किया या फिर अगर आप हमारे Apple ID सर्च टूल का इस्तेमाल करना नहीं चाहते, तो हमारा Apple Artist URL आपको सीधे Apple Music/iTunes ऐप में मिल जाएगा।

    आपकी Apple Artist ID एक ऐसा यूनिक आइडेंटिफ़ायर होता है, जिसे Apple हर नए आर्टिस्ट को असाइन करता है। DistroKid पर कोई नई रिलीज़ अपलोड करते समय आपसे अपना "Apple Artist URL" एंटर करने को कहा जा सकता है, जो Artist ID वाला Apple का लिंक होता है।

     

    DistroKid के सर्च टूल का इस्तेमाल करना

    Apple ID सर्च टूल का आप इस लिंक पर जाकर इस्तेमाल कर सकते हैं: https://distrokid.com/uri/apple:

    1. जिस रिलीज़ की आपको Apple ID या लिंक चाहिए, उसे सिलेक्ट करने के लिए ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें
    2. "Apple ID क्या होती है?" पर क्लिक करें
    3. एल्बम, ट्रैक, और आर्टिस्ट ID के साथ-साथ रिलीज़ के डायरेक्ट लिंक्स वाले रिज़ल्ट को देखें

    जब आप अपनी रिलीज़ को अपलोड करते हैं और वो Apple को डिलीवर हो जाती है, तो इस टूल के ज़रिए किसी Apple ID को पॉप्युलेट होने में एक-आधा दिन लग जाएगा। ध्यान दें कि एल्बम्स या ट्रैक्स के डायरेक्ट लिंक्स रिलीज़ की अपनी तारीख तक Apple पर काम नहीं करते।

    अपने Apple Artist URL को सीधे Apple पर ढूँढना

    अगर किसी और डिस्ट्रीब्यूटर से आप DistroKid पर स्विच कर रहे हैं, तो Apple Music या iTunes पर आप उसे कुछ इस तरह ढूँढ सकते हैं:

    1. Apple Music/iTunes ऐप खोलें
    2. सर्च बार के ज़रिए अपने आर्टिस्ट नेम को सर्च करें
    3. आर्टिस्ट नेम के बगल में मौजूद "..." पर क्लिक करें
    4. "शेयर करो" पर क्लिक करें
    5. "लिंक कॉपी करो" पर क्लिक करें
    Go to article
  • Apple Music पर प्री-ऐड को सेट-अप करना

    Apple Music पर प्री-ऐड्स के चलते Apple Music पर किसी एल्बम या EP को iTunes पर सेल के लिए उपलब्ध होने से पहले ही आपके फ़ैन्स उसके एक या एक से अधिक गानों को सुन पाते हैं। प्री-ऐड्स के चलते सेल के लिए उपलब्ध होते ही वो एल्बम या EP उनकी लाइब्रेरी में भी ऑटोमेटिकली ऐड हो जाता है।
    shawn_mendes.png

    प्री-ऐड सिर्फ़ उन्हीं EP और एल्बम के लिए उपलब्ध होता है, जिनके कम से कम एक ट्रैक के लिए Instant Gratification को सिलेक्ट किया गया है। प्री-ऐड प्रोसेस को लेकर Apple की शर्तों के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें: https://itunespartner.apple.com/music/articles/rights-and-pricing_pre-adds-for-apple-music

    iTunes पर किसी Instant Gratification ट्रैक को सिलेक्ट करने के लिए (प्री-ऐड फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए ये अनिवार्य होता है) इस आर्टिकल को पढ़ें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360013647873

    Go to article
  • Apple Music के ऑडियो बैज और उन्हें हासिल कैसे करें

    Apple पर कई सारे ऑडियो फ़ॉर्मेट और क्वालिटी स्टैंडर्ड उपलब्ध हैं, जिन्हें रिलीज़ पर अप्लाई किए जाने वाले अलग-अलग बैज के ज़रिए सुनने वालों को उनके बारे में बताया जाता है। आइए देखते हैं हर बैज के क्या मायने होते हैं और आपका म्यूज़िक Apple के लाइसेंसिंग फ़ीचर्स और स्टैंडर्ड की कसौटियों पर खरा कैसे उतर सकता है।

    लॉसलेस ऑडियो

    What are the Audio Badges on Apple Music? How do I get those? 2025-04-22 20-03-39.png

    Apple को भेजी गईं लॉसलेस कोडेक वाली सभी रिलीज़ में लॉसलेस ऑडियो प्लेबैक और लॉसलेस बैज होगा। इस बैज को पाने के लिए अपना म्यूज़िक सबमिट करते समय DistroKid पर कोई लॉसलेस ऑडियो फ़ाइल फ़ॉर्मेट अपलोड कर दें। सपोर्टेड फ़ॉर्मेट में FLAC, ALAC, WAV, और AIFF शामिल हैं।

    Apple Music पर लॉसलेस ऑडियो बैज ये बताता है कि आप किसी ऐसी कंप्रेस न की गई ऑडियो फ़ाइल को सुन रहे हैं, जो ओरिजिनल रिकॉर्डिंग की फ़ुल फ़िडेलिटी को बिल्कुल उसी तरह डिलीवर करती है, जैसा उसके आर्टिस्ट, मिक्सिंग इंजिनियर्स, और मास्टरिंग इंजिनियर्स चाहते थे।

    Hi-Res Lossless

    Apple Music पर कौन-कौन से ऑडियो बैज होते हैं? उन्हें कैसे पाया जा सकता है? 2025-04-22 20-04-05.png

    Hi-Res Lossless ऑडियो Apple के लॉसलेस ऑडियो प्लेबैक जैसा होता, लेकिन उसका रेज़ोल्यूशन बेहतर होता है। इस बैज की बदौलत सुनने वालों को ये पता चल जाता है कि उनके द्वारा सुनी जा रही ऑडियो फ़ाइल कम से कम 24-bit की है और उसका सैंपल रेट 48 kHz से ऊपर है।

    लॉसलेस कोडेक के साथ Apple को भेजी गईं सभी रिलीज़ के लिए लॉसलेस ऑडियो प्लेबैक को अपने आप चला के उन्हें लॉसलेस बैज दे दिया जाता है। "Hi-Res" लेबल पाने के लिए DistroKid पर किसी हाई-रेज़ोल्यूशन लॉसलेस ऑडियो फ़ाइल को अपलोड कर दें। "Hi-Res" फ़ाइल कम से कम 24-bit की होनी चाहिए और उसका सैंपल रेट 48 kHZ से ज़्यादा का होना चाहिए। आप उन्हीं लॉसलेस ऑडियो फ़ॉर्मेट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं: FLAC, ALAC, WAV, या फिर AIFF.

    Dolby Atmos

    Apple Music पर कौन-कौन से ऑडियो बैज होते हैं? उन्हें कैसे पाया जा सकता है? 2025-04-22 20-04-34.png

    Apple पर Dolby Atmos बैज पाने के लिए अपने म्यूज़िक के लिए सबसे पहले तो आपको एक कम्पेटिबल Dolby Atmos मिक्स अपलोड करना होगा। अपने म्यूज़िक का Dolby Atmos मिक्स बनाना सीखने के लिए यहाँ क्लिक करें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/4405783945363

    Dolby Atmos एक ऑडियो प्लेबैक फ़ॉर्मेट है, जिससे एक बढ़िया 3D अनुभव तैयार होता है। Dolby Atmos के बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/4403029574675

    Dolby Atmos मिक्स मिल जाने पर DistroKid पर अपने Dolby Atmos कंटेंट को आप आसानी से अपलोड कर सकते हैं। $26.99 प्रति ट्रैक अदा करके आर्टिस्ट अपने ट्रैक्स का Dolby Atmos वर्शन ऐड कर सकते हैं – स्पेशियल ऑडियो प्लेबैक मुहैया कराने वाली स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर वो उपलब्ध होगा, जैसे कि Apple Music और Tidal। बस अपलोड फ़ॉर्म के "Dolby Atmos/स्पेशियल ऑडियो" सेक्शन में जाकर "हाँ" को सिलेक्ट कर लें।

    Apple Digital Masters

    Apple Music पर कौन-कौन से ऑडियो बैज होते हैं? उन्हें कैसे पाया जा सकता है? 2025-04-22 20-05-00.png

    Apple पर अपने म्यूज़िक के लिए Apple Digital Master बैज पाने के लिए DistroKid के ज़रिए अपने म्यूज़िक के लिए आपको एक वेरीफ़ाइड Apple Digital Master फ़ाइल को सबमिट करना होगा।

    उसके बारे में और जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360013534534

    Go to article
  • DistroKid के ज़रिए Apple Digital Masters को डिलीवर करवाना

    DistroKid के ज़रिए अपनी Apple Digital Masters फ़ाइलों को डिस्ट्रीब्यूट किया जा सकता है।

    Apple Digital Masters, जिसे पहले "Mastered for iTunes" के तौर पर जाना जाता था, की बदौलत Apple को आप सबसे बेहतरीन क्वालिटी वाले ऑडियो के साथ हाई-रेज़ोल्यूशन मास्टर्स डिलीवर करवा सकते हैं।

    अगर आपके पास डिस्ट्रीब्यूशन के लिए तैयार Apple Digital Masters फ़ाइलें हैं और अपने अकाउंट में आप Apple Digital Masters डिलीवरी को चलाना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करें

     

    अपनी Apple Digital Masters फ़ाइलों को अपलोड करना

    आपके अकाउंट में Apple Digital Masters चलते ही अपलोड फ़ॉर्म में आपको "Apple Digital Master?" सेक्शन दिखाई देने लगेगा। अगर आप अपनी Apple Digital Masters फ़ाइल अपलोड कर रहे हैं, तो यहाँ "हाँ" को सिलेक्ट कर लें। उसके बाद, Apple द्वारा अप्रूव किए गए Apple Digital Masters मास्टरिंग हाउस के ईमेल एड्रेस को आपको अपलोड फ़ॉर्म में डालना होगा। आपके द्वारा डाले जाने वाले ईमेल एड्रेस को किसी अप्रूव किए गए मास्टरिंग हाउस का होना चाहिए ताकि आपकी रिलीज़ को एक Apple Digital Master के तौर पर लेबल किया जा सके। और जानने के लिए Apple के आर्टिकल को इस लिंक पर जाकर पढ़ें: यहाँ

    "Apple Digital Master?" सेक्शन के बाहर, अपलोड फ़ॉर्म में अपनी Apple Digital Masters फ़ाइल को आपको अपने ट्रैक/ट्रैक्स के लिए प्राइमरी ऑडियो फ़ाइल के तौर पर अपलोड करना होगा। ऑडियो फ़ाइल को "अपनी ऑडियो फ़ाइल अपलोड करो" सेक्शन में जाकर अपलोड किया जा सकता है। आपकी Apple Digital Masters फ़ाइल को उन सभी सर्विसेस को डिलीवर कर दिया जाएगा, जिन्हें आपकी रिलीज़ के लिए सिलेक्ट किया गया था, ताकि सभी सर्विसेस को वो हाई क्वालिटी फ़ाइल मिल जाए।

    Go to article
  • अपना आर्टिस्ट नेम बदलवाने की रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद भी Apple Music पर मेरा नाम अपडेट नहीं हुआ

    अपने म्यूज़िक के लिए आर्टिस्ट नेम बदलवाने की रिक्वेस्ट डालने के बाद अगर आपका आर्टिस्ट नेम Apple Music और iTunes के अलावा सभी सर्विसेस पर अपडेट हो गया है, तो प्लीज़ हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें। Apple पर आपका आर्टिस्ट नेम अपडेट करवाने में वो आपकी मदद कर सकती है।

    Go to article
सभी 8 लेख देखें

YouTube संबंधी पूरी जानकारी सभी 21 लेख देखें

  • YouTube पर किसी ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल को क्लेम करना

    DistroKid यूज़र्स के लिए अपने YouTube ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल को क्लेम करना फ़ास्ट और इज़ी होता है। ऐसा करने के लिए आप DistroKid में साइन-इन करके ऊपर दाईं ओर मौजूद फ़ीचर्स मेन्यू और फिर "स्पेशल एक्सेस" पर क्लिक कर सकते हैं। उसके बाद, "YouTube ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल" पर क्लिक कर दें। ऐसा करने के बजाय आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं: *https://distrokid.com/YouTubeOfficialArtistChannels

    किसी नए आर्टिस्ट के लिए YouTube पर म्यूज़िक सबमिट करके ड्रॉपडाउन मेन्यू (*https://distrokid.com/YouTubeOfficialArtistChannels) में अभी तक अगर आपको वो नया आर्टिस्ट दिखाई नहीं दे रहा है, तो ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल को क्लेम करने के लिए पेज पर वापस जाने से पहले उसकी पहली रिलीज़ के लाइव होने के लिए कुछ दिनों का इंतज़ार करें। DistroKid के ज़रिए YouTube Music में उसका म्यूज़िक लाइव होने के बावजूद अगर आर्टिस्ट का नाम लिस्ट में दिखाई नहीं दे रहा, तो प्लीज़ हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।

    प्लीज़ ध्यान दें कि आपके ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल क्लेम्स कैंसल करने में या फिर लिंक हो चुके चैनलों को डिसकनेक्ट करने में DistroKid आपकी कोई मदद नहीं कर सकता, और अपने मौजूदा ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल को डिलीट करने से न तो उसका ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल स्टेटस कैंसल होगा और न ही आप कोई और चैनल क्लेम कर पाएँगे। ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल स्टेटस के लिए सही चैनल सबमिट करके ये सुनिश्चित कर लें कि उस चैनल को आप YouTube पर ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल बनवाना चाहते हैं।

     

    DistroKid पर अपने YouTube ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल को क्लेम कैसे करें

    DistroKid पर अपने ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल को क्लेम करने के लिए आप इन स्टेप्स को फ़ॉलो कर सकते हैं:

    1. ये सुनिश्चित कर लें कि आपके आर्टिस्ट कंटेंट के लिए आपका एक समर्पित YouTube चैनल है। इस चैनल का नाम आपका आर्टिस्ट नेम ही होना चाहिए। अगर आपका ऐसा कोई चैनल नहीं है, तो उसे बनाकर कम से कम एक वीडियो (एक ढंग का पूरा वीडियो, न कि YouTube Shorts) अपलोड कर दें। कोई नया और खाली चैनल ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल के लिए आवेदन नहीं कर सकता।
    2. ये सुनिश्चित कर लें कि आपके आर्टिस्ट ने DistroKid पर कम से कम एक ऐसी रिलीज़ अपलोड की हुई है, जो YouTube Music पर डिलीवर होकर YouTube पर लाइव हो।
    3. अपने DistroKid अकाउंट के YouTube ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल सेक्शन में जाएँ। वहाँ जाने के लिए ऊपर दाईं ओर मौजूद DistroKid फ़ीचर्स मेन्यू पर क्लिक कर दें features_menu_icon.jpg, उसके बाद "स्पेशल एक्सेस" पर क्लिक कर दें, और फिर "YouTube ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल" को सिलेक्ट कर लें।
    4. उस आर्टिस्ट को सिलेक्ट कर लें, जिसे आप अपने YouTube चैनल के साथ जोड़ना चाहते हैं।
    5. अपने YouTube अकाउंट को प्रमाणित कर लें।
    6. अपने चैनल को क्लेम कर लें।

    ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनलों के बारे में ज़रूरी जानकारी

    ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनलों को लेकर इन ज़रूरी बातों का ध्यान रखें:

    • अपने चैनल को ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल बनवाने के लिए हमें 6 हफ़्तों तक की मोहलत दें। एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल के लिए आमतौर पर फ़टाफ़ट आवेदन किया जा सकता है, लेकिन रिक्वेस्ट सबमिट होने के बाद इस प्रक्रिया में चंद दिनों से लेकर चंद हफ़्तों तक का समय लग सकता है।
    • किसी ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल (OAC) पर आवेदन करने के लिए आपके पर्सनल चैनल नेम को आपके आर्टिस्ट नेम से मेल खाना चाहिए।
    • किसी YouTube अकाउंट से सिर्फ़ एक ही आर्टिस्ट को लिंक किया जा सकता है। किसी लेबल चैनल को एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल में बदला नहीं जा सकता।
    • ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल क्लेम हो जाने के बाद भी आपका Topic Channel एक अलग चैनल ही रहता है।
    • ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल YouTube Music पर दिखाई नहीं देते – उन्हें YouTube के मेन प्लेटफ़ॉर्म पर देखा जा सकता है।
    • ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल क्लेम्स को कैंसल या फिर लिंक हो चुके चैनलों को डिसकनेक्ट नहीं किया जा सकता।
    • ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल स्टेटस को किसी नए चैनल को ट्रांसफ़र नहीं किया जा सकता।
    Go to article
  • YouTube Music क्या है?

    YouTube द्वारा डेवेलप की गई म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस YouTube Music उनका अपना म्यूज़िक प्लेटफ़ॉर्म है। YouTube Music, YouTube प्लेटफ़ॉर्म के साथ ही जुड़ा हुआ है, और DistroKid के ज़रिए YouTube पर भेजा गया म्यूज़िक YouTube Music और मुख्य YouTube प्लेटफ़ॉर्म, दोनों पर उपलब्ध होता है।

    अपने म्यूज़िक को YouTube Music को डिलीवर करके आप अपने खुद के चैनल को एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल में कन्वर्ट करवाने के लिए योग्य हो जाते हैं। ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल के अपने कई फ़ायदे होते हैं! ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनलों के बारे में और पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: यहाँ

    YouTube Music फ़िलहाल हर उस जगह उपलब्ध है , जहाँ YouTube अपनी सब्सक्रिप्शन म्यूज़िक सर्विस मुहैया कराता है, और नए-नए क्षेत्रों के जोड़े जाने से ये सर्विस बढ़ रही है। पूरी लिस्ट देखने के लिए इस Google आर्टिकल को पढ़ें: https://support.google.com/youtubemusic/answer/6313540

    इन सपोर्टेड क्षेत्रों के बाहर अगर आप YouTube Music Art Track वीडियो चलाने की कोशिश करते हैं, तो आपको ये मैसेज दिखाई दे सकता है कि वो कंटेंट उपलब्ध नहीं है।

    अपने म्यूज़िक को YouTube Music पर पहुँचाना शुरू करने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर दें: https://distrokid.com/resources/get-music-on-youtube-music

    Go to article
  • मुझे अपने YouTube अकाउंट का एक्सेस कैसे मिलेगा?

    अगर आपके पास पहले से ही एक Google अकाउंट है और आप उससे जुड़ा YouTube अकाउंट एक्सेस करना चाहते हैं, तो YouTube.com पर जाइए (या सीधे YouTube एप्लीकेशन भी खोल सकते हैं) और ऊपर दायीं ओर "साइन-इन करें" पर क्लिक करिए। अपने Google अकाउंट ईमेल (Gmail या और कोई ईमेल) और पासवर्ड डालिए। अगर आपको अपना ईमेल या पासवर्ड याद नहीं आ रहा, तो Google के अकाउंट रिकवरी टूल का इस्तेमाल करिए।

    अगर आप अपने किसी ऐसे YouTube अकाउंट का एक्सेस चाहते हैं जो कि आपके टॉपिक चैनल से जुड़ा है, तो माफ़ करिए, ये संभव नहीं है। टॉपिक चैनल्स के ज़रिये YouTube हमारा भेजा हुआ म्यूज़िक हैंडल करता है, और ये सुनिश्चित करता है कि वह YouTube और YouTube Music दोनों जगह स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद हों।

    Topic Channels के साथ आपका म्यूज़िक YouTube की म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस, YouTube Music, पर उपलब्ध हो जाता है। Topic Channels आर्टिस्टों द्वारा एक्सेस या एडिट करने के लिए नहीं बने हैं।

    अगर आप चाहते हैं कि आपकी YouTube Music रिलीज़ आपके अपने आर्टिस्ट चैनल के साथ-साथ Topic Channel पर भी उपलब्ध रहें, तो आपको अपने खुद के चैनल (जिसे ओन्ड एंड ऑपरेटेड चैनल के तौर पर भी जाना जाता है) को एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल (OAC) में बदलवाने की रिक्वेस्ट डालनी होगी। ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनलों के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360036924633

    Go to article
  • अपना YouTube Music आर्टिस्ट URL कैसे ढूँढें?

    अगर YouTube Music पर पहले से ही आपका म्यूज़िक है, तो अपने आर्टिस्ट URL को फिर से पाने के लिए आप अपनी YouTube Music आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल में जा सकते हैं। YouTube Music यहाँ मिलेगा: https://music.youtube.com/.

    वहाँ पहुँचकर पेज के ऊपर मौजूद सर्च बार में आप अपने आर्टिस्ट नेम को सर्च कर सकते हैं।

    अपना YouTube Music आर्टिस्ट ढूँढकर उसे कॉपी करने के लिए अपने आर्टिस्ट पेज पर जाकर अपने नाम के बगल में दिखाई देने वाली तीन डॉट पर क्लिक कर दें। फिर "शेयर करो" को सिलेक्ट करके दिखाई देने वाले डायलॉग बॉक्स में "कॉपी करो" पर क्लिक कर दें।

    आपका URL कुछ इस तरह दिखना चाहिए: https://music.youtube.com/channel/EXAMPLEURL

     

    Go to article
  • YouTube के लिए DistroKid का इस्तेमाल करना vs. YouTube पर सीधे अपलोड करना

    अपने म्यूज़िक को जब आप DistroKid के ज़रिए अपलोड करते हैं, तो आपका म्यूज़िक YouTube Music (YouTube की स्ट्रीमिंग सर्विस) और YouTube की मेन वीडियो वेबसाइट पर Art Tracks के तौर पर दिखाई देने लगता है। Art Tracks को एक ऑटो-जेनरेटेड YouTube चैनल में प्लेस किया जाता है, जिसे इस नाम से भी जाना जाता है: Topic Channel

    Topic Channels को डिस्ट्रीब्यूटर्स से मिली म्यूज़िक रिलीज़ स्टोर करने के लिए YouTube द्वारा जेनरेट किया जाता है। ऑडियो फ़ाइलों, आर्टवर्क, और मेटाडेटा का इस्तेमाल करके Art Track को जेनरेट किया जाता है, जो ऑडियो फ़ाइल प्लेज़ के तौर पर आर्टवर्क को डिस्प्ले करने वाला YouTube द्वारा जेनरेट किया गया एक वीडियो होता है। उनका इस्तेमाल इन आर्ट ट्रैक्स को उनकी स्ट्रीमिंग ऐप, YouTube Music, में म्यूज़िक को पॉप्युलेट करने के लिए भी किया जाता है। चलिए एक सैंपल Topic Channel पर नज़र डालते हैं: https://www.youtube.com/channel/UCU6cE7pdJPc6DU2jSrKEsdQ

    न ही Topic Channel और न ही आर्ट ट्रैक्स को DistroKid द्वारा बनाया जाता है – उन्हें YouTube बनाता है और उन्हें एडिट या फिर क्लेम नहीं किया जा सकता।

    अपने YouTube चैनल पर आप कभी भी म्यूज़िक और वीडियोज़ को सीधे अपलोड कर सकते हैं, लेकिन YouTube Music से जेनरेट होने वाले आर्ट ट्रैक्स और रॉयल्टी पर आने वाली ऐड्स से हुई कमाई का फ़ायदा उठाने के लिए आपको अपने म्यूज़िक को Topic Channel पर भी रखना चाहिए।

    अगर YouTube पर आपके म्यूज़िक के लिए समर्पित आपका कोई पर्सनल YouTube चैनल है, तो DistroKid के ज़रिए आप आसानी से एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल (OAC) बना सकते हैं। आपका ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल बनते ही आपके OAC से लिंक होकर आपके सभी Art Tracks आपके OAC और ऑटो-जेनरेटेड Topic Channel, दोनों जगह दिखाई देने लगेंगे।

     
    Go to article
  • मेरे YouTube Music आर्ट ट्रैक्स के लिए कमेंट डिसेबल क्यों किए गए हैं?

    YouTube ने ऑटो जेनरेटेड सभी YouTube आर्ट ट्रैक्स पर कमेंट डीएक्टिवेट कर दिए हैं, जिनमें वो वीडियो भी आ जाते हैं, जिन्हें DistroKid के ज़रिए YouTube Music पर डिस्ट्रीब्यूट करते समय आपके द्वारा क्रिएट किया जाता है।

    इसे सीधे YouTube द्वारा हैंडल किया जाता है, और इस पर DistroKid (या फिर किसी और डिस्ट्रीब्यूटर) का कोई बस नहीं होता।

    लेकिन अगर आपका एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल है, तो इन आर्ट ट्रैक्स के लिए कमेंट चालू किए जा सकते हैं। YouTube पर अपने चैनल को एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल बनवाने के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360036924633

    YouTube पर आर्ट ट्रैक्स के बारे में और जानने के लिए Google के इस आर्टिकल को पढ़ें: https://support.google.com/youtube/answer/6007071?hl=hi

    Go to article
सभी 21 लेख देखें

Facebook/Instagram का क-ख-ग सभी 8 लेख देखें

  • गाने की एलिजिबिलिटी और Facebook/Instagram पर डिलीवरी की शर्तें

    DistroKid के ज़रिए Facebook/Instagram को म्यूज़िक भेजते समय आपकी रिलीज़ में सिर्फ़ आपके द्वारा बनाया गया ऑडियो ही होना चाहिए, नहीं तो Facebook या Instagram पर डिलीवरी की कसौटियों पर वो खरी नहीं उतरेंगी और फिर उन्हें हटाया भी जा सकता है।

    और जानने के लिए इस Facebook आर्टिकल को पढ़ें: https://hi-in.facebook.com/business/help/585591922881993

     

    यूनिक ऑडियो

    Facebook और Instagram पर भेजे जाने के लिए आपकी रिलीज़ में सुनाई देने वाले ऑडियो को बाकियों से अलग होना चाहिए। इस तरह के ऑडियो के बाकियों से अलग होने की कम ही संभावनाएँ होती हैं:

    • प्रोडक्शन लूप्स
    • साउंडबेड्स (Soundbeds)
    • साउंड इफ़ेक्ट्स
    • साउंड-अलाइक्स
    • कराओके रिकॉर्डिंग
    • पब्लिक डोमेन में मौजूद रचनाओं की क्लासिकल म्यूज़िक रिकॉर्डिंग्स
    • फ़िल्म स्कोर्स
    • मैडिटेशन, योग, या स्लीप म्यूज़िक
    • DJ सेट्स या कंटीन्यूअस मिक्स

     

    म्यूज़िकल कंटेंट

    आपकी रिलीज़ को भी म्यूज़िकल कंटेंट होना चाहिए। इस तरह की रिलीज़ के म्यूज़िकल कंटेंट माने जाने की संभावना काफ़ी कम होती है:

    • स्पोकन वर्ड रिकॉर्डिंग्स
    • कॉमेडी रिकॉर्डिंग्स
    • किसी फ़िल्म के म्यूज़िकल स्कोर के तौर पर काम न करने वालीं फ़िल्म रिकॉर्डिंग्स
    • भाषण
    • प्रेयर रिकॉर्डिंग्स
    • ऑडियोबुक्स
    • पॉडकास्ट
    • नेचर या वाइल्डलाइफ़ रिकॉर्डिंग्स
    • एम्बिएन्ट साउंड रिकॉर्डिंग्स
    • सेक्स-संबंधी रिकॉर्डिंग्स या डिस्क्रिप्शन

    Go to article
  • अपना Facebook और Instagram आर्टिस्ट URL ढूँढना

    DistroKid की बदौलत Facebook और Instagram पर आप अपने म्यूज़िक को डिस्ट्रीब्यूट कर सकते हैं ताकि आपके फ़ैन्स उसका इस्तेमाल स्टोरीज़ और रील्स में कर सकें। अपने म्यूज़िक से आप अपनी Facebook और Instagram प्रोफ़ाइलों को लिंक भी कर सकते हैं ताकि उन सर्विसेस पर आपके फ़ैन्स आपकी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइलों को आसानी से ढूँढ पाएँ।

    अपने Facebook और Instagram आर्टिस्ट पेजों को DistroKid पर लिंक करने के लिए अपना म्यूज़िक रिलीज़ करते समय अपलोड फ़ॉर्म में अपने Facebook और Instagram URL डाल दें।

     

    अपनी Instagram प्रोफ़ाइल का URL ढूँढना

    Instagram पर आपकी प्रोफ़ाइल का URL कुछ ऐसा दिखाई देता है: https://instagram.com/YOURINSTAGRAMHANDLE

    उदाहरण के लिए, Instagram पर अगर आपका हैंडल नेम @DistroKid है, तो आपका Instagram URL ये होगा:
    https://instagram.com/DistroKid

    अपना Facebook URL ढूँढना

    Facebook पर आपका URL कुछ ऐसा दिखाई देता है: https://facebook.com/ YOURUSERNAME

    अपने ब्राउज़र के ज़रिए Facebook पर अपना यूज़रनेम आप ऐसे ढूँढ सकते हैं:

    • अपने Facebook अकाउंट में लॉग-इन करें
    • ऊपर बाईं ओर मौजूद अपनी प्रोफ़ाइल पिक्चर और नाम पर क्लिक कर दें
    • आपका यूज़रनेम आपके ब्राउज़र के एड्रेस बार में दिखाई दे जाएगा
    Go to article
  • अपना म्यूज़िक ऐड करते ही Instagram/Facebook पर मेरा वीडियो म्यूट हो गया

    Instagram या Facebook (और TikTok भी) पर कोई वीडियो अपलोड करते समय ये सुनिश्चित कर लें कि पहले ही अटैच हो चुके गाने वाले वीडियो को अपलोड करने के बजाय अपने म्यूज़िक को अटैच करने के लिए आप साउंड लाइब्रेरी के ज़रिए गानों को चुन रहे हैं। ज़्यादातर मामलों में इन प्लेटफ़ॉर्मों पर वीडियो इसी वजह से म्यूट हो जाते हैं।

    प्लीज़ ध्यान दें कि वीडियो को प्रोडक्ट रिस्ट्रिक्शन की वजह से म्यूट किया जा सकता है। आमतौर पर किसी ऑडियो-ओन्ली लिसनिंग एक्सपीरियंस की नकल करने वाले Facebook/Instagram वीडियोज़ की परमिशन नहीं होती। उदाहरण के तौर पर, भारी मात्रा में मैचिंग ऑडियो वाले स्टिल-इमेज, वीडियोज़, या फिर लाइव स्ट्रीम।

    अगर आपका कोई वीडियो Facebook या Instagram पर म्यूट हो चुका है और अलाउलिस्टिंग/वाइटलिस्टिंग के ज़रिए कंट्रोल की जाने वाली किसी प्रोफ़ाइल पर आगे चलकर अपने वीडियोज़ को आप म्यूटिंग से बचाना चाहते हैं, तो मदद के लिए आप हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क कर सकते हैं।

    Go to article
  • Instagram पर अपना म्यूज़िक ढूँढना

    Instagram पर अपना म्यूज़िक ढूँढने का तरीका:

    • Instagram खोल लें
    • फ़ीड के ऊपर "Your story" पर टैप कर दें
    • "Add to story" स्क्रीन के ऊपर मौजूद "Music" को सिलेक्ट कर लें
    • आर्टिस्ट नेम, ट्रैक टाइटल, या फिर ISRC के हिसाब से सर्च कर लें (आर्टिस्ट नेम या टाइटल के अनुसार सर्च करके अपनी रिलीज़ को ढूँढने में दिक्कत आने पर ये काफ़ी कारगर साबित होता है)।

    ISRC के अनुसार Instagram सर्च करना

    ISRC के अनुसार सर्च करने के लिए सर्च फ़ील्ड में ISRC: डालकर अपना ISRC डाल दें। अपने DistroKid डैशबोर्ड के एल्बम पेजों पर ट्रैक टाइटल्स के दाईं ओर आपको अपने ISRC मिल जाएँगे।

    search_ISRC.jpeg

    ऐसा करके उनके सिस्टम में मौजूद कोई भी रिलीज़ ढूँढी जा सकती है, फिर भले ही टाइटल डालकर सर्च करने पर रिज़ल्ट में वो दिखाई न दे रही हो।
    Go to article
  • अपने गाने को अपनी Instagram प्रोफ़ाइल से लिंक करवाना

    किसी नए अपलोड में अपने गाने को अपनी Instagram प्रोफ़ाइल से लिंक करवाने के लिए अपलोड फ़ॉर्म में अपनी Instagram और Facebook प्रोफ़ाइलों के URL एंटर करके अपने ट्रैक्स को अपनी प्रोफ़ाइलों से लिंक कर दें। नए अपलोड्स को Instagram/Facebook से लिंक करने के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इस आर्टिकल को पढ़ें

    अगर आपकी रिलीज़ पहले ही अपलोड हो चुकी है, तो अपने म्यूज़िक को अपनी Instagram प्रोफ़ाइल से लिंक करवाने की रिक्वेस्ट डालने के लिए प्लीज़ हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।

    आपकी रिक्वेस्ट मिलने के बाद आपके मौजूदा कंटेंट को आपकी प्रोफ़ाइल से लिंक करवाने के लिए हम सीधे Instagram को अपडेट भेज सकते हैं।

     

    Instagram लिंकिंग की कसौटियाँ

    आपके ऑडियो का किसी Instagram प्रोफ़ाइल वाली कम से कम किसी एक रील में इस्तेमाल किया गया होना चाहिए। अगर आपके ऑडियो का इस्तेमाल किसी रील में नहीं हुआ है, तो प्रोफ़ाइल लिंक दिखाई नहीं देगा।

    बिना रील्स वाली रिलीज़ का एक उदाहरण:

    Screenshot 2024-07-31 at 14.19.55.jpeg

    लिंक की गई प्रोफ़ाइल का एक उदाहरण:

    image (1).png

    Go to article
  • Instagram पर पहले लाइव हो चुका म्यूज़िक अब गायब हो गया है

    अगर आपका म्यूज़िक Instagram पर लाइव हो गया था और अब वो दिखाई नहीं दे रहा, तो हो सकता है कि किसी एल्बम को आपने उन ट्रैक्स के साथ अपलोड किया हो, जो पहले सिंगल्स के तौर पर रिलीज़ किए गए थे। किसी ट्रैक की रिलीज़ की लेटेस्ट तारीख का इस्तेमाल करके Instagram ये तय करता है कि उसे लाइव होना चाहिए या नहीं। एल्बम की रिलीज़ की तारीख अगर सिंगल्स की रिलीज़ की तारीख के बाद पड़ती हो, तो उससे वो उपलब्ध नहीं हो सकते हैं।

    इसे ठीक करने के लिए प्लीज़ इस लिंक पर क्लिक करके Instagram पर रीसबमिशन रिक्वेस्ट सबमिट कर दें:
    Instagram रीसबमिशन फ़ॉर्म

    आगे चलकर इससे बचने के लिए आप DistroKid पर सिंगल्स से पहले अपनी एल्बम को अपलोड कर सकते हैं।

     
    Go to article
सभी 8 लेख देखें

TikTok संबंधी पूरी जानकारी सभी 13 लेख देखें

  • अपने गानों को TikTok पर डिस्ट्रीब्यूट करना

    DistroKid वो पहला डिस्ट्रीब्यूटर था, जिसने TikTok पर अपनी रिलीज़ अपलोड करने में आर्टिस्टों की मदद की थी!

    अपलोड फ़ॉर्म के "सर्विसेस" सेक्शन में जाकर आप TikTok और बाकी ByteDance स्टोर्स के साथ-साथ अन्य स्टोर्स और स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर डिस्ट्रीब्यूशन के लिए साइन-अप कर सकते हैं।

    TikTok पर पहले ही अपलोड की गई किसी रिलीज़ को अपने DistroKid डैशबोर्ड से उस रिलीज़ के एल्बम पेज पर जाकर और फिर "और स्टोर्स में डालो" पर क्लिक करके उसे ऐड किया जा सकता है। उस पर क्लिक करने के बाद आपको उन स्टोर्स और सर्विसेस की लिस्ट दिखाई दे जाएगी, जहाँ आपका म्यूज़िक अभी तक डिलीवर नहीं हुआ है। वहाँ से TikTok के साथ-साथ उन सभी सर्विसेस को सिलेक्ट कर लें, जिन पर आप अपनी रिलीज़ को डिलीवर करवाना चाहते हैं। उसके बाद, "ऐड करो" पर क्लिक कर दें।

    DistroKid पर सबमिट होने के 1-3 हफ़्ते में रिलीज़ लाइव हो जाती हैं और TikTok पर उन्हें सर्च किया जा सकता है।

     

    सोशल मीडिया पैक खरीदे बिना क्या अपनी रिलीज़ को TikTok पर पहुँचाया जा सकता है?

    सोशल मीडिया पैक सिलेक्ट किए बिना अपने गानों को बेशक TikTok को भेजा जा सकता है। अपलोड फ़ॉर्म में जाकर सर्विस के तौर पर TikTok को सिलेक्ट कर लें और अपलोड फ़ॉर्म के "एक्स्ट्रा फ़ीचर्स" सेक्शन में सोशल मीडिया पैक को स्किप कर दें।

    ऐसा करने से आपके गाने ByteDance ऑडियो लाइब्रेरी में पहुँच जाएँगे, जहाँ से उनका इस्तेमाल TikTok पर किया जा सकता है।

    TikTok पर अपने म्यूज़िक के इस्तेमाल और मॉनिटाइज़ेशन के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/30785053437331

    Go to article
  • अपनी TikTok साउंड का लिंक ढूँढना

    TikTok पर अपनी साउंड का लिंक ढूँढने का तरीका:

    1. अपना TikTok खोलकर "सर्च" फ़ीचर पर क्लिक करें।
    2. अपने आर्टिस्ट नेम और गाने का नाम सर्च करें।
    3. रिज़ल्ट फ़िल्टर करने वाले टॉप रो में आपको "साउंड्स" वाला ऑप्शन दिखाई दे जाएगा। उस पर क्लिक करके आपको अपना ऑडियो मिल जाएगा।
    4. अपने साउंड लिंक को कॉपी करने के लिए ऊपर दाईं ओर मौजूद "शेयर" आइकन पर क्लिक कर दें।

    search feature.pngsounds section.png

    Go to article
  • TikTok for Artists का एक्सेस पाना

    TikTok for Artists एक नया प्लेटफ़ॉर्म है, जिसे TikTok द्वारा आर्टिस्टों, उनकी टीमों, और लेबल टीमों के लिए डिज़ाइन किया गया है। किसी आर्टिस्ट के म्यूज़िक, पोस्ट, और फ़ॉलोअर्स पर प्लेटफ़ॉर्म पर कीमती डेटा और जानकारी उपलब्ध होती हैं – किसी आर्टिस्ट और उनकी टीमें फ़ैन इंगेजमेंट को बेहतर बना सकती हैं, प्रमोशनल रणनीतियों में निखार ला सकती हैं, और TikTok पर कंटेंट क्रिएशन को दिशा दे सकती हैं।

    प्लेटफ़ॉर्म पर आर्टिस्ट आने वाली किसी एल्बम या EP के लिए एक "Pre-release" कैंपेन भी बना सकते हैं, जिसके ज़रिए Spotify और/या Apple Music पर फ़ैन किसी रिलीज़ को प्री-सेव कर सकते हैं।

    TikTok for Artists का एक्सेस पाने के लिए आपका एक सर्टिफ़ाइड आर्टिस्ट अकाउंट होना चाहिए। TikTok पर अगर फ़िलहाल आपका आर्टिस्ट अकाउंट नहीं है, तो TikTok पर आर्टिस्ट अकाउंट के लिए अप्लाई करने के लिए प्लीज़ इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को देखें।

    अगर आपका कोई TikTok आर्टिस्ट अकाउंट है, तो https://artists.tiktok.com पर जाकर TikTok for Artists का साइन-अप प्रोसेस शुरू करने के लिए "Get Started" पर क्लिक कर दें। अगर TikTok for Artists पर आपको कोई दिक्कत आ रही है, तो इस लिंक पर क्लिक करके प्लीज़ TikTok for Artists को एक्सेस करें: https://artists.tiktok.com/help-center

     

    TikTok for Artists की शर्तें

    TikTok for Artists को एक्सेस करने की कसौटियों पर खरे उतरने के लिए TikTok पर आपका एक आर्टिस्ट अकाउंट होना चाहिए।

    यहाँ ध्यान देने लायक बात ये भी है कि TikTok for Artists का एक्सेस कुछ खास देशों और क्षेत्रों तक सीमित हो सकता है। ये जानने के लिए कि TikTok for Artists कौन-कौन से देशों में उपलब्ध है, इस आर्टिकल को पढ़ें: https://artists.tiktok.com/help-center/eligible-users

    TikTok पर आर्टिस्ट अकाउंट के लिए अप्लाई कैसे करें

    TikTok पर आर्टिस्ट अकाउंट के लिए अप्लाई करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करें। ध्यान रखें कि TikTok for Artists के इस्तेमाल के लिए आपका एक आर्टिस्ट अकाउंट होना चाहिए।

    1. अपने TikTok अकाउंट में लॉग-इन करके "Profile" टैब पर चले जाएँ।
    2. ऊपर दाईं ओर मौजूद 3 डॉट्स पर क्लिक कर दें।
    3. "TikTok Studio" को सिलेक्ट कर लें।
    4. "More tools" सेक्शन से "Artist Hub" / "TikTok for Artists" को सिलेक्ट कर लें।
    5. "Apply now" बटन पर क्लिक कर दें।
    6. TikTok लाइब्रेरी में अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल सर्च करने के लिए अपना पूरा आर्टिस्ट नेम डाल दें।
    7. अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल ढूँढकर "Claim" बटन पर क्लिक कर दें।
    8. अपने इस्तेमाल वाले स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म या म्यूज़िक डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफ़ॉर्म में लॉग-इन करके आप प्रोफ़ाइल एडिट करने वाले बटनों के स्क्रीनशॉट ले सकते हैं ताकि ये साबित किया जा सके की वो अकाउंट आप ही का है। प्लीज़ ये सुनिश्चित कर लें कि स्क्रीनशॉट में आर्टिस्ट नेम, एल्बम टाइटल और/या ट्रैक टाइटल दिखाई दे रहे हों।
    9. "Submit" बटन पर क्लिक कर दें।
    10. सबमिशन के 30 दिनों के भीतर आपको फ़ीडबैक आ जाएगा। आपकी रिक्वेस्ट को मंज़ूरी मिलने के बाद आपकी प्रोफ़ाइल में Music Tab और Artist Tab दिखाई देने लगेंगे।

     

    TikTok for Artists के लिए साइन-अप कैसे करें

    TikTok for Artists की कसौटियों पर खरे उतरने के बाद साइन-अप करने के लिए आप इन स्टेप्स को फ़ॉलो कर सकते हैं:

    1. TikTok for Artists को एक्सेस करने के लिए https://artists.tiktok.com पर जाकर "Get Started" पर क्लिक कर दें।
    2. "Artist" को सिलेक्ट कर लें।
    3. एक आर्टिस्ट के तौर पर जॉइन करने के लिए "Continue with TikTok" पर क्लिक कर दें।
    4. अपने TikTok अकाउंट पर लॉग-इन कर लें।
    5. अपने अकाउंट को एक TikTok Business अकाउंट से लिंक करने की रिक्वेस्ट स्वीकार करके "Continue" पर क्लिक कर दें। (प्लीज़ ध्यान दें: एनालिटिक्स एक्सेस देने के लिए ये ज़रूरी होता है, और इससे आपका TikTok अकाउंट TikTok for Business अकाउंट में कन्वर्ट नहीं हो जाता)।
    6. अपने डेटा को एक्सेस करने के लिए अब आप TikTok for Artists में साइन-इन कर सकते हैं।
    7. अगर आपकी टीम में और भी लोग हैं, तो उन्हें अपनी आर्टिस्ट टीम में इन्वाइट कर लें: "Manage team" पर जाकर "view" पर और फिर "invite members" पर क्लिक कर दें और उसके बाद उनके ईमेल एड्रेस डाल दें। अकाउंट को एक्सेस करने के लिए टीम मेम्बर्स को ईमेल इन्वाइट आ जाएगा।
       

    TikTok for Artists के फ़ीचर्स

    TikTok for Artists के लिए साइन-अप करके आपको इन फ़ीचर्स का एक्सेस मिल जाएगा:

    • सॉन्ग परफ़ॉर्मेन्स डेटा: व्यू काउंट, आपके म्यूज़िक का इस्तेमाल करने वाली वीडियो पोस्ट, और हर ट्रैक की क्रिएटर इंगेजमेंट।
    • पोस्ट एनालिटिक्स: ट्रैक व्यूज़, लाइक्स, शेयर्स, कमेंट्स, और कम्पलीशन रेट।
    • फ़ॉलोअर डेटा: लिंग, उम्र, और भाषा समेत बाकी डेमोग्राफ़िक डेटा को समझें।
    • प्री-रिलीज़: एल्बम्स और EP के लिए प्री-सेव सेट-अप करें।
    • स्टेप-बाय-स्टेप गाइड और रिसोर्सेज़: TikTok और TikTok for Artists के ताज़ा फ़ीचर्स और सही इस्तेमाल की टिप्स से अप-टू-डेट रहें।
    Go to article
  • अपने गाने को अपनी TikTok प्रोफ़ाइल से लिंक करवाना

    अपने म्यूज़िक को अपनी TikTok प्रोफ़ाइल से लिंक करवाने के लिए आप TikTok आर्टिस्ट अकाउंट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    TikTok पर आर्टिस्ट अकाउंट वाले सभी आर्टिस्ट अपनी TikTok प्रोफ़ाइल में अपने गानों को TikTok के "Music tab" फ़ीचर के साथ डिस्प्ले कर सकते हैं। TikTok आर्टिस्ट अकाउंट बनाने के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/41940241945875

    Music Tab Feature.png

     

    TikTok आर्टिस्ट अकाउंट्स के बारे में FAQ

    म्यूज़िक टैब मिल जाने के बाद क्या मेरे सारे गाने दिखाई देने लग जाएँगे?

    जी हाँ, पहले डिलीवर हो चुके ट्रैक आपके म्यूज़िक टैब में दिखाई देने लगेंगे, और सभी फ़्यूचर रिलीज़ ऑटोमेटिकली मैप हो जाएँगी। TikTok से ये भी खबर मिली है कि आगे चलकर आपके म्यूज़िक टैब से पुराने ट्रैक हटाने के लिए एक ट्रैक रिमूवल फ़ीचर पर भी काम किया जा रहा है।

    क्या बाकी यूज़र्स की ओरिजिनल साउंड्स मेरे म्यूज़िक टैब में अपने आप जुड़ जाएँगी?

    जी नहीं, सिर्फ़ ऑफ़िशियली डिलीवर किए गए ट्रैक ही आपके म्यूज़िक टैब में ऐड होंगे। अपने म्यूज़िक का इस्तेमाल करने वाली किसी ओरिजिनल साउंड को क्लेम करने के लिए इस आर्टिकल

    Go to article
  • म्यूज़िक ऐड करने पर TikTok पर मेरा वीडियो म्यूट हो गया

    TikTok की साउंड लाइब्रेरी का इस्तेमाल न करके अपने म्यूज़िक को एक ओरिजिनल साउंड के तौर पर अपलोड करने से TikTok पर आपका वीडियो म्यूट हो सकता है। TikTok की साउंड लाइब्रेरी के ज़रिए अपने वीडियो में उस गाने को ऐड कर लेना TikTok पर अपने म्यूज़िक के इस्तेमाल का सबसे बेहतरीन तरीका होता है।

    TikTok की साउंड लाइब्रेरी से अपने वीडियो में म्यूज़िक ऐड करने के बाद भी अगर आपका वीडियो म्यूट हो गया है, तो हमारी सपोर्ट टीम आपके अकाउंट को अलाउलिस्ट करवाने की रिक्वेस्ट डाल सकती है, बशर्ते आपका TikTok अकाउंट एक Business अकाउंट हो।

    Go to article
  • TikTok से पेमेंट पाने के लिए क्या मेरे पास सोशल मीडिया पैक होना चाहिए?
    जी नहीं, TikTok से पेमेंट पाने के लिए सोशल मीडिया पैक ज़रूरी नहीं होता। वो इसलिए कि अगर आपका म्यूज़िक TikTok को डिलीवर हो गया था और वो उनकी ऑडियो लाइब्रेरी में मौजूद है, तो भी आपको अपनी कमाई के पैसे मिल जाएँगे। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपको तब भी पैसे मिलें, जब TikTok ऑडियो लाइब्रेरी से आपके म्यूज़िक को सिलेक्ट किए बिना ही किसी वीडियो में कोई TikTok पर आपके म्यूज़िक का इस्तेमाल करता है, तो उन वीडियोज़ से कमाई करने में सोशल मीडिया पैक आपके काम आ सकता है।
    Go to article
सभी 13 लेख देखें

Roblox का क-ख-ग सभी 1 लेख देखें

  • Roblox को अपना म्यूज़िक डिलीवर करना

    रोज़ाना लाखों लोग Roblox पर जाकर क्रिएटर्स की अपनी ग्लोबल कम्युनिटी में क्रिएट करते हैं, खेलते हैं, काम करते हैं, सीखते हैं, और एक-दूसरे के साथ कनेक्ट करते हैं। Roblox पर जब क्रिएटर अपने गेम्स और अनुभव में इस्तेमाल के लिए गानों की खोज करते हैं, तो Roblox Creator Store में डिस्कवरी के लिए आपका म्यूज़िक उपलब्ध हो सकता है, बशर्ते आप Roblox को अपना म्यूज़िक डिलीवर कर रहे हों और उन्होंने उसे स्वीकार कर लिया हो।

    Roblox पर अपना म्यूज़िक डिस्ट्रीब्यूट करने में DistroKid आपकी मदद कर सकता है। अपनी रचनाओं को Roblox पर डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए ये सुनिश्चित कर लें कि DistroKid के अपलोड फ़ॉर्म में "Roblox" एक सर्विस के तौर पर चुनी गई है। अगर आपका म्यूज़िक पहले ही अपलोड हो चुका है, तो DistroKid के एल्बम पेज पर "+और स्टोर्स में डालो" पर क्लिक करके आप उसे Roblox में ऐड कर सकते हैं।

    डिस्ट्रीब्यूशन के लिए Roblox सिलेक्ट करने के बाद DistroKid आपके म्यूज़िक को Roblox की सॉन्ग लाइब्रेरी में भेज देगा। ध्यान दें कि Roblox Creator Store को क्यूरेट किया जाता है, यानी कि उसके लिए साइन-अप करके ये ज़रूरी नहीं कि आपकी रिलीज़ लाइव हो ही जाएगी।

    प्लीज़ इस बात का भी ध्यान रखें कि DistroKid के ज़रिए Roblox को भेजा गया म्यूज़िक फ़िलहाल मॉनेटाइज़ नहीं होता है।

     

    Roblox पर डिलीवरी की शर्तें

    DistroKid के ज़रिए Roblox को अपना म्यूज़िक भेजने के लिए आपके पास अपने म्यूज़िक के 100% पब्लिशिंग राइट्स होने चाहिए और ASCAP या BMI जैसी परफ़ॉर्मिंग राइट्स संस्था के साथ आपको रेजिस्टर्ड नहीं होना चाहिए।

    Roblox पर अश्लील कंटेंट भी एक्सेप्ट नहीं किया जाता है। अगर आपका म्यूज़िक अश्लील है, तो प्लीज़ उसे Roblox पर डिलीवर न करवाएँ।

    यहाँ क्लिक करके Roblox की कम्युनिटी गाइडलाइन्स के बारे में और जानें।

     
    Go to article

Anghami संबंधी पूरी जानकारी सभी 4 लेख देखें

  • मैं अपने Anghami URL कैसे खोजूँ?

    Anghami पर अपनी पसंदीदा धुनों का लिंक कॉपी करना आसान है। सबसे पहले, उस गाने, एल्बम या कलाकार को खोजें जिसके लिए आप URL प्राप्त करना चाहते हैं। अगला...

    1. आर्टिस्ट के नाम/एल्बम/ट्रैक शीर्षक के पास मौजूद तीन डॉट पर क्लिक करें
    2. "शेयर करें" पर क्लिक करें
    3. "कॉपी करें" पर क्लिक करें

     

    अब आपके क्लिपबोर्ड में URL कॉपी हो चुका है!

    Go to article
  • मैं अपनी Anghami प्रोफ़ाइल का दावा कैसे करूँ?

    Anghami पर अपने आर्टिस्ट पेज को क्लेम करने के लिए, artists.anghami.com पर जाएं और नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

    1. इस लिंक पर क्लिक करें: artists.anghami.com,
    2. 'अपनी प्रोफ़ाइल क्लेम करें' पर क्लिक करें,
    3. अपना कलाकार नाम खोजें या अपने आर्टिस्ट लिंक का उपयोग करके, Go या जाएं पर क्लिक करें,
    4. इस ड्रॉपडाउन से चुनें,
    5. अपनी आर्टिस्ट इन्फो रिव्यु करें और नेक्स्ट पर क्लिक करें,
    6. अपना पहला नाम और अंतिम नाम दर्ज करें (जैसा कि आपके पासपोर्ट पर लिखा हो),
    7. अपना ईमेल और फ़ोन नंबर एंटर करें,
    8. अपना पासवर्ड एंटर करें (कम से कम 6 अक्षर और 2 नंबर)।
    9. आपको अपने इनबॉक्स में एक ईमेल वेरिफिकेशन भेजा जाएगा। अपना स्पैम फ़ोल्डर चेक करना न भूलें। अपना ईमेल वेरीफाई करने के लिए उसके अंदर दिए गए लिंक पर क्लिक करें,
    10. अपना फ़ोन नंबर वेरीफाई करने के लिए SMS द्वारा प्राप्त कोड एंटर करें,
    11. 'मेरी प्रोफ़ाइल क्लेम करें' पर क्लिक करें।

     

    आपका क्लेम 2 कार्य दिवसों के अन्दर रिव्यु किया जाएगा और ईमेल के माध्यम से आपको अपने अकाउंट स्टेटस की जानकारी मिल जाएगी।

    Go to article
  • मैं एक वेरिफाइड Anghami प्रोफ़ाइल कैसे प्राप्त कर सकता/सकती हूँ?

    जब आप अपनी Anghami आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल क्लेम करेंगे और एक डैशबोर्ड अकाउंट बनाएंगे तो आपको ऑटोमैटिक वेरिफिकेशन मिलेगा।

    अपनी Anghami प्रोफ़ाइल पर दावा कैसे करें, जानिये:
    https://support.anghami.com/hc/en-us/articles/1260806760170-How-to-claim-my-artist-profile

    Go to article
  • किसी Anghami प्लेलिस्ट में मैं कैसे शामिल हो सकता/सकती हूँ?

    अगर आपका एक Anghami डैशबोर्ड अकाउंट है, तो लॉग-इन करके Content Promotion > Pitch to Playlist में जाकर और फिर प्रमोशन किए जाने वाले ट्रैक को चुनकर आप Anghami के Playlist Pitching टूल को आज़माकर देख सकते हैं।

    उनकी टीम उस ट्रैक की समीक्षा करेगी और अगर उस गाने को Anghami की किसी प्लेलिस्ट में जगह मिलती है, तो आपको एक ऑटोमेटेड ईमेल के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।

    अगर आपका कोई डैशबोर्ड अकाउंट नहीं है, तो अपनी पिचिंग रिक्वेस्ट को आप इस पते पर मेल कर सकते हैं: artistsupport@anghami.com

    Go to article

Twitch संबंधी पूरी जानकारी सभी 2 लेख देखें

  • अपने म्यूज़िक को Twitch पर पहुँचाना

    DistroKid के साथ अपने म्यूज़िक को आप Pretzel पर डिस्ट्रीब्यूट करवा सकते हैं। Pretzel एक ऐसी सर्विस है, जिसके साथ Content ID स्ट्राइक्स की परवाह किए बिना स्ट्रीमर अपने म्यूज़िक को Twitch और YouTube स्ट्रीम्स पर शेयर कर पाते हैं। Pretzel के बारे में और जानने के लिए इस लिंक पर जाएँ: https://www.pretzel.rocks/what-is-pretzel

    अपने म्यूज़िक को अगर आप Pretzel पर डिस्ट्रीब्यूट करवाना चाहते हैं, तो प्लीज़ इस पेज पर जाएँ। ऐसा करके आपका म्यूज़िक आपके अकाउंट से ही Pretzel को डिलीवर हो जाया करेगा।

    आपके अकाउंट में Pretzel डिलीवरी चलते ही DistroKid अपलोड फ़ॉर्म में आप उसे एक सर्विस के तौर पर चुन सकते हैं। अगर आपका म्यूज़िक पहले ही अपलोड हो चुका है, तो एल्बम पेज के "और स्टोर्स में डालो" सेक्शन में जाकर आप उसे Pretzel में ऐड कर सकते हैं।

    पूरी कॉपीराइट परमिशन की खातिर Pretzel नियमों के तहत DistroKid के ज़रिए अपना म्यूज़िक सबमिट कर देने के बाद आर्टिस्टों को इस फ़ॉर्म को भरना होता है।

    Go to article
  • Twitch पर फ़ैन्स से जुड़ें

    Logo_Lock_Up_Vector.png

    शर्तों पर खरे उतरने वाले DistroKid कलाकारों को अपनी कम्युनिटी का विस्तार करके म्यूज़िक से पैसा कमाने के ज़्यादा अवसर प्रदान करने के लिए DistroKid और Twitch ने हाथ मिला लिया है। Twitch पर स्ट्रीमिंग की बदौलत कलाकार एक बिल्कुल नए और लाइव अनुभव को अपने फ़ैन्स के साथ साझा करते हुए उनसे सीधी बातचीत कर सकते हैं।

    हमारी पार्टनरशिप के चलते DistroKid आर्टिस्ट्स The Collective में भाग ले पाते हैं। इस प्रोग्राम के लिए Twitch द्वारा चुने गए कलाकारों को Twitch से लगातार समर्थन मिलेगा, और वे Twitch और Discord समेत इंडस्ट्री के अन्य पार्टनर्स से प्राथमिकता वाली खोज, प्रमोशन, और एक्टिवेशन प्राप्त कर सकेंगे।

    Twitch पर लाइव होने, अपनी कम्युनिटी का विस्तार करने, और अपने शौक से पैसा कमाने के लिए ज़रूरी जानकारी उपलब्ध है।

    The Collective में शामिल होने के लिए आज ही अप्लाई करें!

    अहम जानकारी: फ़िलहाल यह प्रोग्राम सिर्फ़ अमेरिका या कनाडा में रहने वाले, 18 वर्ष से ऊपर के कलाकारों के लिए ही खुला है।

    क्या आपको और मदद की ज़रूरत है? हार्डवेयर, सॉफ़्टवेयर और अपना चैनल सेट-अप करने पर Twitch म्यूज़िक क्रिएटर्स की सलाह के लिए Discord पर Twitch Music Assist कम्युनिटी में शामिल हों।

    Go to article