सबमिट होने के बाद DistroKid पर किए गए आपके पहले अपलोड को सभी स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर लाइव होने में एक-आधा हफ़्ता लग सकता है। स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर रिलीज़ को लाइव होने में कितना समय लगता है, इस बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: यहाँ।
आपकी रिलीज़ के लाइव होने के बाद भी स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर उसका पता लगाने में DistroKid को थोड़ा-सा और प्रोसेसिंग टाइम लग सकता है। इस दौरान रिलीज़ से पहले भी यहाँ जाकर आप अपने Spotify लिंक्स को एक्सेस कर सकते हैं: https://distrokid.com/uri/spotify और यहाँ जाकर आप अपने Apple लिंक्स को एक्सेस कर सकते हैं: https://distrokid.com/uri/apple।
अगर https://distrokid.com/hi/spotify पर जाकर अपनी Spotify for Artists प्रोफ़ाइल को तत्काल रेजिस्टर करवाने की कोशिश करते समय आपकी स्क्रीन पर ये मेसेज आ जाता है कि आपकी रिलीज़ अभी तक डिटेक्ट नहीं हुई है, तो कृपया बाद में दोबारा कोशिश करें या फिर अपने पेज को सीधे Spotify से रेजिस्टर करवा लें।
Sign Up