एल्बम्स को रिव्यु होकर मंज़ूरी मिलने और फिर स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को भेजे जाने में कई दिन लग सकते हैं।
उसके बाद, स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर आपकी रिलीज़ लगभग नीचे दिए शेड्यूल के अनुसार लाइव हो जानी चाहिए:
- iTunes/Apple Music: 1-7 दिन। एलबम्स की एक बहुत ही छोटी-सी संख्या को Apple मैन्युअली रिव्यु करता है, जिसमें करीब 1-2 और हफ़्ते लग जाते हैं।
- Spotify: 2-5 दिन
- Amazon: 1-2 दिन
- YouTube Music: 1-2 दिन
- Deezer: 1-2 दिन
- TIDAL: 2 दिन
- Facebook/Instagram: 1-2 हफ़्ते
- TikTok: 1-2 दिन
-
Anghami: 1-5 दिन (कुछ रिलीज़ को Anghami की टीम द्वारा किए जाने वाले मैन्युअल रिव्यु से गुज़रना पड़ सकता है, जिसमें 2-3 दिन का समय और लग सकता है)।
कई स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ (जैसे iTunes, Amazon, Spotify, वगैरह-वगैरह) पर आपकी एल्बम के लाइव होते ही हमें पता चल जाता है, और उसका लिंक हम आपको ईमेल कर देते हैं!
देरी होना कोई आम बात तो नहीं है, लेकिन फिर भी कभी-कभार वो हो ही जाती है। आमतौर पर इस पर DistroKid का कोई बस नहीं चलता। अपनी एल्बम को सभी सर्विसेस पर अगर आप एक ही तारीख पर लाइव करवाना चाहते हैं, तो हमारा सुझाव है कि किसी भविष्य में रिलीज़ की किसी कस्टम तारीख का इस्तेमाल करके अपनी रिलीज़ को पहले ही अपलोड कर दें। रिलीज़ की कस्टम तारीखों के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इस आर्टिकल को पढ़कर देखें।
कवर सॉन्ग
अगर आप एक कवर सॉन्ग अपलोड कर रहे हैं, तो कवर सॉन्ग लाइसेंस प्राप्त करने में 14 बिज़नेस दिन तक लग सकते हैं। Harry Fox Agency (जो हमारे कवर लाइसेंस मैनेज करती है) से लाइसेंस को मंज़ूरी मिलते ही कवर सॉन्ग वाली रिलीज़ सबमिट कर दी जाती हैं।
क्यूरेटेड सर्विसेज़
कुछ सर्विसेज़ DistroKid से मिलने वाले म्यूज़िक को क्यूरेट कर देती हैं। म्यूज़िक डिलीवर हो जाने के बाद उसे अपने कैटलॉग में शामिल करने की इन सर्विसेज़ की अपनी-अपनी प्रक्रिया होती हैं।
उदाहरण के लिए, कॉन्टेंट को क्यूरेट करने के लिए Pandora की अपनी इन-हाउस रिव्यु प्रक्रिया है, इसलिए Pandora स्टेशनों (अगर वो हों तो) में किसी रिलीज़ को ऐड होने में कितना वक्त लगता है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाते।
इसके अलावा, Roblox को भेजे गए म्यूज़िक को उनकी टीम के द्वारा ही क्यूरेट किया जाता है, और अपना म्यूज़िक Roblox को भेज देना ही इस बात की कोई गारंटी नहीं होता कि उनके प्लेटफ़ॉर्म पर वो लाइव हो ही जाएगा। Roblox पर डिलीवरी के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल।
कनाडा में Prime और Amazon Music Unlimited के लिए Amazon भी म्यूज़िक को क्यूरेट करता है। हम आपके म्यूज़िक को सबमिट कर देते हैं, और सही पाए जाने पर Amazon उसे अपने प्लेटफ़ॉर्मों पर शामिल कर सकता है। उनके सिलेक्शन प्रोसेस पर हमारा कोई बस नहीं चलता।
Sign Up