DistroKid सभी 15 लेख देखें

  • DistroKid आख़िर है क्या?

    DistroKid एक डिजिटल म्यूज़िक डिस्ट्रीब्यूशन सर्विस है, जिसके ज़रिए म्यूज़िशियन अपने म्यूज़िक को ऑनलाइन स्टोर्स और स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर पहुँचाते हैं। एक म्यूज़िक एग्रीगेटर के तौर पर किसी आर्टिस्ट की डिजिटल म्यूज़िक फ़ाइलों और मेटाडेटा को लेकर DistroKid उन्हें दुनियाभर की डिजिटल म्यूज़िक सर्विसेज़ पर डिस्ट्रीब्यूट कर देता है। इनमें शामिल हैं iTunes, Spotify, Apple Music, YouTube Music, Amazon, Deezer, Tidal, व और भी ढेर सारी सर्विसेज़

    हम कोई कमीशन नहीं लेते, और एक सालाना सब्सक्रिप्शन फ़ीस के साथ अनलिमिटेड अपलोड ऑफर करते हैं। आप जिन सर्विसेज़ पर अपने म्यूज़िक को डिस्ट्रीब्यूट करने का फ़ैसला करते हैं, वहाँ पर होने वाली सेल्स और स्ट्रीम्स से हुई कमाई को कलेक्ट करके DistroKid उसमें से बैंकिंग फ़ीस और लागू टैक्स काटकर बची 100% राशी को आपकी जेब में डाल देता है।

    DistroKid पर और भी दर्जनों टूल्स उपलब्ध हैं, जिन की मदद से आर्टिस्ट अपने म्यूज़िक वीडियोज़ की डिस्ट्रीब्यूशन करने, इंस्टेंट मास्टरिंग करने और मार्केटिंग पेजों को प्री-सेव करने जैसे ढेर सारे फ़ीचर्स का मज़ा ले सकते हैं।

    Go to article
  • DistroKid कौन-कौन सी सर्विसेस और स्टोर्स में आपके म्यूज़िक को भेजता है?
    आप ये बता सकते हैं कि इनमें से किन-किन सर्विसेज़ पर आप अपने म्यूज़िक को उपलब्ध करवाना चाहते हैं:


    अगर अपने म्यूज़िक को आप तहेदिल से किसी और स्ट्रीमिंग सर्विस में देखना चाहते हैं, तो उसके बारे में हमें बेझिझक बता दें ताकि हम उसे ऐड करने के बारे में सोच सकें!

     

    Go to article
  • हर प्लान के लिए कौन से फीचर्स उपलब्ध हैं?
    फीचरम्यूज़िशियनम्यूज़िशियन प्लसUltimate
    अनलिमिटेड गाने अपलोड करें✔️✔️✔️
    अनलिमिटेड लिरिक्स अपलोड करें✔️✔️✔️
    Spotify पर इंस्टेंट रेजिस्ट्रेशन✔️✔️✔️
    रॉयल्टी स्प्लिट्स से अर्निंग्स बटोरें✔️✔️✔️
    डेली स्ट्रीमिंग स्टैट्स✔️✔️
    कस्टमाइज़ करने योग्य लेबल नाम✔️✔️
    कस्टमाइज़ करने योग्य रिलीज़ डेट✔️✔️
    कस्टमाइज़ करने योग्य प्रीऑर्डर डेट✔️✔️
    कस्टमाइज़ करने योग्य iTunes प्राइसिंग✔️✔️
    कस्टमाइज़ करने योग्य ISRC कोड्स✔️✔️
    2 आर्टिस्ट्स या बैंड✔️✔️

    बेहतर डेली स्टैट्स

    ✔️✔️

    आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल एलर्ट

    ✔️

    5-100 आर्टिस्ट्स या बैंड✔️

    1 TB इंस्टेंट शेयर स्पेस

    ✔️

    Playlister की एक्सेस

    ✔️

    RIAA अवार्ड मॉनिटरिंग

    ✔️
    Go to article
  • किसी और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को छोड़कर DistroKid का हाथ थामना

    आपका स्वागत है! हम आपको निराश नहीं करेंगे।

    DistroKid पर स्विच करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको बस इतना करना है:

      1. अपनी रिलीज़ को DistroKid पर अपलोड कर दें
      2. उसके अगले दिन, अपने पुराने डिस्ट्रीब्यूटर की वेबसाइट पर जाकर उन सभी रिलीज़ को हटा दें

    DistroKid की तेज़ रफ़्तार के चलते हो सकता है कि आपकी एल्बम्स स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर दो-दो बार दिखाई देने लगें! वो इसलिए कि कई बार आपके पुराने डिस्ट्रीब्यूटर ने आपकी रिलीज़ को डिलीट भी नहीं किया होता कि हम उसे अपलोड कर देते हैं। घबराइए मत, ये ओवरलैप बस कुछ ही देर का मेहमान होता है।

    रिलीज़ को DistroKid पर लाइव होने में कितना समय लगता है, इस बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

     

    प्ले काउंट और प्लेलिस्ट मेन्टेन करना

    ये सुनिश्चित करने के लिए कि सर्विसेज़ (खासतौर पर Spotify) आपके म्यूज़िक के प्ले काउंट या प्लेलिस्ट को मेन्टेन करे, DistroKid पर अपलोड करते समय उन्हीं मेटाडेटा (सॉन्ग टाइटल, एल्बम टाइटल, ISRC, वगैरह-वगैरह) और ऑडियो फ़ाइलों का इस्तेमाल करें, जिनका इस्तेमाल आपने अपने पुराने डिस्ट्रीब्यूटर की वेबसाइट पर किया था। हम इस बात की कोई गारंटी नहीं दे सकते कि इन प्ले काउंट और प्लेलिस्ट प्लेसमेंट को मेन्टेन किया जाएगा क्योंकि ये प्रक्रिया हमारे बस के बाहर होती है, लेकिन आमतौर पर ये कुछ ऐसे ही काम करता है। ध्यान दें कि iTunes और Amazon पर मिले रिव्यु शायद आपके पास न रहें।

    अपने खुद के ISRC कोड इस्तेमाल करने के बारे में और जानने के लिए कुछ और जानकारी

    DistroKid की और क्या-क्या खूबियाँ हैं?

    DistroKid पर मिलने वाले अनगिनत फ़ायदों में शामिल हैं:

    • ऑटोमेटिक रेवेन्यू स्प्लिट्स - बस हमें बता दें कि किसको कितने पैसे देने हैं। बाकी सब हम संभाल लेंगे।
    • HyperFollow - अपना म्यूज़िक अपलोड करने के चंद मिनट के अंदर आपका एक प्री-सेव मार्केटिंग पेज होगा। सभी सर्विसेज़ पर आपकी रिलीज़ के लाइव होते ही हम उसी पेज के लिंक्स को ऑटोमेटिकली ऐड कर देंगे।
    • लिरिक्स सपोर्ट - अपने गानों के लिरिक्स ऐड करें ताकि सर्विसेज़ को हम उन्हें आपकी ओर से भेज सकें।
    • ग्लोबल टाइम्ड रिलीज़ की तारीखें - Spotify पर आपकी रिलीज़ एक ही समय पर लाइव होगी
    • और फ़ायदे - ऊपर दाईं ओर मौजूद DistroKid फ़ीचर्स मेन्यू features_menu_icon.jpg पर क्लिक करके DistroKid की सभी गुडीज़ को आज़माकर देखें!
    Go to article
  • DistroKid कितने का पड़ जाता है?

    DistroKid पर मौजूद ढेरों सब्सक्रिप्शन प्लान और एक्स्ट्रा फ़ीचर्स सभी आर्टिस्ट्स को अपनी ज़रुरत की चीज़ें एक्सेस करने की आज़ादी देते हैं। आपका टोटल खर्चा इस बात पर निर्भर करेगा कि अपनी DistroKid सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ आपने कौन-कौन से एल्बम एक्स्ट्राज़ और टूल्स के लिए साइन-अप किया हुआ है।

    सिंगल आर्टिस्ट/बैंड वाले Musician प्लान से लेकर 100 आर्टिस्ट तक कवर करने वाले Ultimate प्लान तक, DistroKid पर ढेर सारे सब्सक्रिप्शन प्लान उपलब्ध हैं। साथ ही, DistroKid पर आप ऑप्शनल पेड एल्बम एक्स्ट्राज़ का फ़ायदा भी उठा सकते हैं। इन फ़ीचर्स को किसी रिलीज़ के अपलोड प्रोसेस के दौरान, या बाद, चुना जा सकता है। और तो और, DistroKid पर Mixea और Vizy जैसे आर्टिस्टों के लिए कई तरह के पेड टूल भी हैं।

    DistroKid पर उपलब्ध सब्सक्रिप्शन ऑफ़र आज़माकर देखने के लिए आप साइन-अप करके इस लिंक पर जा सकते हैं: https://distrokid.com/plan

    उपलब्ध एल्बम एक्स्ट्राज़ के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ लें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360013534274

    Go to article
  • DistroKid के साथ एफ़िलिएट या इन्फ़्लुएंसर कैसे बनें

    DistroKid के एफ़िलिएट और इन्फ़्लुएंसर प्रोग्राम्स की बदौलत चार लोगों को बताकर लोग क्वालीफ़ाई करने वाली हर खरीद पर कमीशन कमा सकते हैं!

    DistroKid एफ़िलिएट बनने के लिए अप्लाई करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

    DistroKid इन्फ़्लुएंसर बनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

     

    एफ़िलिएट या इन्फ़्लुएंसर प्रोग्राम के लिए कैसे अप्लाई करें

    इनमें से किसी भी प्रोग्राम के लिए साइन-अप करने के लिए इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

    1. एफ़िलिएट या इन्फ़्लुएंसर लिंक के ज़रिए साइन-अप कर लें।
    2. अगर आपकी रिक्वेस्ट अप्रूव हो जाती है, तो आपको एक यूनिक ट्रैकिंग लिंक मिल जाएगा।
    3. DistroKid को प्रमोट करना शुरू करें 🎉
    4. अपने लिंक के ज़रिए की जाने वाली हर क्वालीफ़ाइंग खरीद के बदले आपको कमीशन मिल जाएगी।
       

    DistroKid इन्फ़्लुएंसर और एफ़िलिएट में क्या फ़र्क होता है?

    DistroKid के बारे में चार लोगों को बताकर एफ़िलिएट और इन्फ़्लुएंसर, दोनों पैसे कमा सकते हैं।

    हमारे फ़ॉर्म के ज़रिए DistroKid एफ़िलिएट बनने के लिए कोई भी अप्लाई कर सकता है। अगर आपकी रिक्वेस्ट अप्रूव हो जाती है, तो क्वालीफ़ाइंग खरीद पर कमीशन कमाने के लिए आपको एक यूनीक लिंक मिल जाएगा।

    DistroKid इन्फ़्लुएंसर्स को योग्यता की हमारी कुछ कसौटियों पर खरा उतरना पड़ता है। इस बारे में और जानने के लिए देखें हमारी इन्फ़्लुएंसर एप्लीकेशन

     

    DistroKid इन्फ़्लुएंसर बनने के लिए मुझे कौन-कौन सी कसौटियों पर खरा उतरना होगा?

    DistroKid इन्फ़्लुएंसर बनने के लिए आपकी उम्र 18 साल या उससे ज़्यादा होनी चाहिए। साथ ही, हमारी बाकी लेटेस्ट शर्तें देखने के लिए प्लीज़ हमारी एप्लीकेशन देखें।

     

    DistroKid एफ़िलिएट और इन्फ़्लुएंसर कितना कमा लेते हैं?

    हमारे लिंक के ज़रिए की जाने वाली हर क्वालीफ़ाइंग खरीद के बदले DistroKid एफ़िलिएट्स को कमीशन मिलती है। सारी जानकारी के लिए हमारी एप्लीकेशन देखें।

    DistroKid इन्फ़्लुएंसर्स को एक फ़्लैट फ़ीस और/या कमीशन मिलता है। पूरी जानकारी के लिए हमारी एप्लीकेशन देखें।

    Go to article
सभी 15 लेख देखें

डिस्ट्रीब्यूशन सभी 27 लेख देखें

  • मेरे म्यूज़िक को स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर उपलब्ध होने में कितना समय लगता है?

    एल्बम्स को रिव्यु होकर मंज़ूरी मिलने और फिर स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को भेजे जाने में कई दिन लग सकते हैं।

    उसके बाद, स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर आपकी रिलीज़ लगभग नीचे दिए शेड्यूल के अनुसार लाइव हो जानी चाहिए:

    • iTunes/Apple Music: 1-7 दिन। एलबम्स की एक बहुत ही छोटी-सी संख्या को Apple मैन्युअली रिव्यु करता है, जिसमें करीब 1-2 और हफ़्ते लग जाते हैं।
    • Spotify: 2-5 दिन
    • Amazon: 1-2 दिन
    • YouTube Music: 1-3 दिन
    • Deezer: 1-2 दिन
    • TIDAL: 2 दिन
    • Facebook/Instagram: 1-2 हफ़्ते
    • TikTok: 1-2 दिन
    • Anghami: 1-5 दिन (कुछ रिलीज़ को Anghami की टीम द्वारा किए जाने वाले मैन्युअल रिव्यु से गुज़रना पड़ सकता है, जिसमें 2-3 दिन का समय और लग सकता है)।

       

    कई स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ (जैसे iTunes, Amazon, Spotify, वगैरह-वगैरह) पर आपकी एल्बम के लाइव होते ही हमें पता चल जाता है, और उसका लिंक हम आपको ईमेल कर देते हैं!

    देरी होना कोई आम बात तो नहीं है, लेकिन फिर भी कभी-कभार वो हो ही जाती है। आमतौर पर इस पर DistroKid का कोई बस नहीं चलता। अपनी एल्बम को सभी सर्विसेस पर अगर आप एक ही तारीख पर लाइव करवाना चाहते हैं, तो हमारा सुझाव है कि किसी भविष्य में रिलीज़ की किसी कस्टम तारीख का इस्तेमाल करके अपनी रिलीज़ को पहले ही अपलोड कर दें। रिलीज़ की कस्टम तारीखों के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इस आर्टिकल को पढ़कर देखें।
     

    कवर सॉन्ग

    अगर आप एक कवर सॉन्ग अपलोड कर रहे हैं, तो कवर सॉन्ग लाइसेंस प्राप्त करने में 14 बिज़नेस दिन तक लग सकते हैं। Harry Fox Agency (जो हमारे कवर लाइसेंस मैनेज करती है) से लाइसेंस को मंज़ूरी मिलते ही कवर सॉन्ग वाली रिलीज़ सबमिट कर दी जाती हैं।
     

    क्यूरेटेड सर्विसेज़

    कुछ सर्विसेज़ DistroKid से मिलने वाले म्यूज़िक को क्यूरेट कर देती हैं। म्यूज़िक डिलीवर हो जाने के बाद उसे अपने कैटलॉग में शामिल करने की इन सर्विसेज़ की अपनी-अपनी प्रक्रिया होती हैं।

    उदाहरण के लिए, कॉन्टेंट को क्यूरेट करने के लिए Pandora की अपनी इन-हाउस रिव्यु प्रक्रिया है, इसलिए Pandora स्टेशनों (अगर वो हों तो) में किसी रिलीज़ को ऐड होने में कितना वक्त लगता है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाते।

    इसके अलावा, Roblox को भेजे गए म्यूज़िक को उनकी टीम के द्वारा ही क्यूरेट किया जाता है, और अपना म्यूज़िक Roblox को भेज देना ही इस बात की कोई गारंटी नहीं होता कि उनके प्लेटफ़ॉर्म पर वो लाइव हो ही जाएगा। Roblox पर डिलीवरी के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल

    कनाडा में Prime और Amazon Music Unlimited के लिए Amazon भी म्यूज़िक को क्यूरेट करता है। हम आपके म्यूज़िक को सबमिट कर देते हैं, और सही पाए जाने पर Amazon उसे अपने प्लेटफ़ॉर्मों पर शामिल कर सकता है। उनके सिलेक्शन प्रोसेस पर हमारा कोई बस नहीं चलता।

    Go to article
  • DistroKid पर कवर सॉन्ग अपलोड करना

    DistroKid के साथं आप आसानी से अपने कवर सॉन्ग्स को डिस्ट्रीब्यूट कर सकते हैं! हम आपके लिए सब कुछ संभाल लेते हैं, फिर भले ही बात सॉन्गराइटर्स को पेमेंट भेजने की हो या फिर सभी एक्स्ट्रा कानूनी बारीकियों की भूलभुलैया से सही-सलामत बाहर निकलने की।

    इस कवर लाइसेंसिंग सॉल्यूशन के चलते DistroKid आपको किसी थर्ड-पार्टी वेंडर की ओर से एक लाइसेंस दिलवा देगा। DistroKid के कंपल्सरी मैकेनिकल लाइसेंस (compulsory mechanical licenses) को Harry Fox Agency ("HFA") द्वारा सिक्योर किया जाता है। अमेरिकी कॉपीराइट कानून के तहत कवर सॉन्ग लाइसेंसों से कानूनी कवरेज सिर्फ़ तभी मिलती है, जब वो ओरिजिनल सॉन्ग अमेरिका में पहले ही रिलीज़ हो चुका हो, और नई साउंड रिकॉर्डिंग में उस ओरिजिनल सॉन्ग के प्रमुख हिस्सों (ओरिजिनल लिरिक्स, धुन, और शीर्षक) में कोई बुनियादी बदलाव न किया गया हो।

    हम कानून के कोई बहुत बड़े जानकार या वकील नहीं हैं, इसलिए हम आपको कोई कानूनी सलाह नहीं दे सकते। प्लीज़ ध्यान दें कि अमेरिकी कॉपीराइट कानून के तहत कॉपीराइटेड लिरिक्स के मूल भाषा में अनुवाद जैसी डेरीवेटिव रचनाएँ मान्य नहीं होतीं। अमेरिकी कॉपीराइट कानून के तहत, कवर (यानी कि "कंपल्सरी") लाइसेंसों के तहत कवरेज सिर्फ़ तभी मिलती है, जब नई साउंड रिकॉर्डिंग में उस गाने के प्रमुख हिस्से (ओरिजिनल लिरिक्स और धुन) में कोई बुनियादी बदलाव न किया गया हो। ये कॉपीराइट का मुद्दा है, और इससे सिर्फ़ DistroKid ही नहीं, बल्कि सभी डिस्ट्रीब्यूटर प्रभावित होते हैं।

    अपने गाने को कंपल्सरी मैकेनिकल लाइसेंस की कवरेज दिलवाना आपकी ज़िम्मेदारी होती है।

    कवर सॉन्ग लाइसेंस प्राप्त करने में 14 बिज़नस डेज़ तक लग सकते हैं। हमारी थर्ड-पार्टी लाइसेंसिंग सर्विस से मंज़ूरी मिलते ही कवर सॉन्ग वाली रिलीज़ को सबमिट कर दिया जाएगा।

    DistroKid के ज़रिए कवर सॉन्ग लाइसेंस खरीदने के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इस आर्टिकल

     

    कवर सॉन्ग क्या होता है?

    कवर सॉन्ग एक ऐसा गाना होता है, जिसे ओरिजिनली किसी और द्वारा रिलीज़ किए गए म्यूज़िक का इस्तेमाल करके आप खुद परफ़ॉर्म और रिकॉर्ड करते हैं। DistroKid के ज़रिए अपने कवर सॉन्ग्स को आप आसानी से (और कानूनन) रिलीज़ कर सकते हैं।

     

    कवर सॉन्ग की शर्तें

    आपके द्वारा कवर किए जाने वाले गाने को इन कॉपीराइट कसौटियों पर खरा उतरना चाहिए (ये एक कानूनी मुद्दा है, और DistroKid से इसका कोई लेना-देना नहीं है):

    • जिस गाने का आप कवर वर्शन बना रहे हैं, वो पहले ही संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज़ हो चुका होना चाहिए।
    • आपके गाने में न तो कोई सैंपल हैं और न ही वो कोई रीमिक्स है।
    • आपके गाने में ऐसा कोई ऑडियो नहीं होना चाहिए, जो आपका नहीं है (टीवी, फ़िल्मों, सोशल मीडिया, वीडियो गेम्स, बाकी गाने, वगैरह-वगैरह)
    • आपके गाने से ओरिजिनल लिरिक्स या टाइटल में कोई बुनियादी बदलाव नहीं होता।
    • आपके गाने से उसकी बेसिक धुन या बुनियादी नेचर नहीं बदल जाती।

    जॉनर में किए गए फेरबदल और कवर सॉन्ग में लाए गए छोटे-मोटे निखार सिर्फ़ चलते ही नहीं, दौड़ते हैं। हाँ, भाषा में बदलाव परेशानी की वजह बन सकते हैं। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि आपका कवर एक्सेप्ट होगा या नहीं, तो प्लीज़ Harry Fox Agency के FAQ (यहाँ) को पढ़कर ये सुनिश्चित कर लें कि आप सिर्फ़ कंपल्सरी मैकेनिकल लाइसेंसों के तहत कवर होने वाले कवर्स को ही अपलोड कर रहे हैं। ये नियम-कायदे कॉपीराइट का मुद्दा हैं, और DistroKid (या फिर HFA) से इनका कोई लेना-देना नहीं है। ये नियम सिर्फ़ हम पर या आप पर ही नहीं, बल्कि सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स और लाइसेंसरों पर लागू होते हैं।

    किन गानों को लाइसेंस किया जा सकता है

    • iTunes और/या Amazon MP3 पर कभी रिलीज़ किया गया कोई गाना।
    • अमेरिका के किसी रिकॉर्ड स्टोर में मिलने वाले लिमिटेड विनाइल एडिशन में रिलीज़ किया गया कोई गाना
    • आर्टिस्ट की वेबसाइट पर प्रमोशनल म्यूज़िक डाउनलोड की तरह उपलब्ध कराया गया कोई गाना

    किन गानों को लाइसेंस नहीं किया जा सकता है

    सैंपलों का इस्तेमाल करने वाले गानों के लिए कवर लाइसेंस रिक्वेस्ट नहीं किया जाना चाहिए। किसी और आर्टिस्ट की परफ़ॉर्मेंस की असली रिकॉर्डिंग के इस्तेमाल को सैंपलिंग कहा जाता है। उदाहरण के लिए, अपने ड्रम ट्रैक के तौर पर अगर आप Led Zeppelin के "When The Levee Breaks" की 1971 वाली रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल करते हैं। ओरिजिनल आर्टिस्ट की इच्छा के बिना आमतौर पर ऐसा करने की आज्ञा नहीं होती।

    किसी ओरिजिनल सॉन्ग के रीमिक्स के लिए कवर लाइसेंस रिक्वेस्ट नहीं किया जाना चाहिए। किसी और आर्टिस्ट के म्यूज़िक के रीमिक्स और एक कवर सॉन्ग में ज़मीन-आसमान का फ़र्क होता है। कवर सॉन्ग में उस गाने को आप खुद प्ले करते हैं। दूसरी तरफ़, किसी गाने को रीमिक्स करने के लिए आपको उसके ओरिजिनल आर्टिस्ट की आज्ञा लेनी पड़ती है, और ये प्रोसेस कवर सॉन्ग लाइसेंसिंग से अलग होता है।

    इसके अलावा, पब्लिक डोमेन में मौजूद गानों के लिए कवर लाइसेंस की कोई ज़रूरत नहीं होती। पब्लिक डोमेन में मौजूद गानों के अपलोडिंग अरेंजमेंट के बारे में जानने के लिए प्लीज़ हमारे इस FAQ आर्टिकल को पढ़ लें: यहाँ

    उन गानों के कुछ और उदाहरण जिन्हें लाइसेंस नहीं किया जा सकता:

    • किसी फ़िल्मी संगीत में इस्तेमाल किया गया कोई गाना, जिसे साउंडट्रैक के बाहर कभी रिलीज़ ही नहीं किया गया।
    • किसी वीडियो गेम में इस्तेमाल किया गया कोई गाना, जिसे गेम साउंडट्रैक के बाहर कभी रिलीज़ ही नहीं किया गया।
    • संयुक्त राज्य को छोड़कर किसी और देश में एक CD कंपाइलेशन के तौर पर रिलीज़ किया गया कोई गाना।
    • पब्लिक डोमेन में आ चुका कोई पुराना पारंपरिक गाना।
    • मेडलीज़, मैशअप्स, वगैरह-वगैरह।

    कवर लाइसेंस चार्ज

    इस कवर सॉन्ग को आपके लिए मैनेज करने के लिए DistroKid $1 प्रति महीने की फ़ीस चार्ज करता है (आपके रजिस्टर्ड क्रेडिट कार्ड से $12 की फ़ीस काटी जाती है)। फ़ीस चार्ज करने के बाद DistroKid ये काम करता है:

    • लाइसेंस प्राप्त करना
    • ओरिजिनल सॉन्गराइटर को हर महीने पेमेंट करना
    • इन लिंक्स में बताई गईं चीज़ें करना: यहाँ और यहाँ

    सॉन्गराइटरों को ऑटोमेटेड पेमेंट

    अमेरिका में बिकने वाले हर गाने के लिए 12.7¢ की कानूनन मैंडेट की गई फ़ीस को आपकी कमाई से काटकर DistroKid उसे HFA को भेज देता है। HFA उसे ओरिजिनल सॉन्गराइटर को भेज देता है। बाकी की 100% कमाई के आप हकदार होते हैं।

    Go to article
  • क्या पब्लिक डोमेन में मौजूद गाने अपलोड किए जा सकते हैं?
    1929 या उससे पहले पब्लिश होने वाला गाना या म्यूज़िकल वर्क यूनाइटेड स्टेट्स में पब्लिक डोमेन में होता है। ओरिजिनल वर्क या फिर आपके द्वारा कवर किए जाने वाले अरेंजमेंट पर कोई मौजूदा कॉपीराइट न होने पर उस पब्लिक डोमेन सॉन्ग के अपने अरेंजमेंट को अपलोड करने में कोई दिक्कत होनी तो नहीं चाहिए, लेकिन पब्लिक डोमेन काफ़ी पेचीदा मुद्दा हो सकता है।

    ज़रूरी नहीं कि पब्लिक डोमेन सॉन्ग पर कॉपीराइट प्रोटेक्शन लागू न होती हो। हालाँकि जब कोई गाना पब्लिक डोमेन में होता है, तब ओरिजिनली लिखे गए म्यूज़िक पर कॉपीराइट लागू नहीं होता, फिर भी रिकॉर्डिंग और बाकी मुद्दों पर तो कॉपीराइट लागू होते ही हैं। फ़ेडरल और स्टेट कानूनों की बारीकियों के चलते यूनाइटेड स्टेट्स पब्लिक डोमेन में किसी साउंड रिकॉर्डिंग को पब्लिक डोमेन में नहीं माना जाता है। पब्लिक डोमेन रिकॉर्डिंग के सैंपल्स का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

     

    ये पता लगाना कि कोई रचना पब्लिक डोमेन में है या नहीं

    किसी पुराने, ट्रेडिशनल गाने (जिसे ओरिजिनली 1929 में या उससे पहले पब्लिश किया गया था) के अपने खुद के ओरिजिनल अरेंजमेंट को अगर आप रिकॉर्ड कर रहे हैं, तो हो सकता है उसे डिस्ट्रीब्यूट करने की आपको आज्ञा हो। अगर आपको पक्का नहीं पता है, तो यहाँ जाकर डेटाबेस में आप उसे सर्च कर सकते हैं।

    अगर वो कोई पुराना ट्रेडिशनल सॉन्ग नहीं है, और ओरिजिनल सॉन्गराइटर के बारे में आपको पक्की जानकारी नहीं है, तो ऐसे में आपको थोड़ी रिसर्च करनी होगी। कॉपीराइट किये गए सॉन्ग्स के कवर्स के लिए DistroKid कवर लाइसेंस की ज़रूरत होती है। DistroKid कवर लाइसेंस के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इस आर्टिकल को पढ़ें: यहाँ

    ये जानना ज़रूरी होता है कि कोई गाना या म्यूज़िकल रचना कब पब्लिक डोमेन में आती है और कब उस गाने के अपने वर्शन की डिस्ट्रीब्यूशन के लिए आपको कवर लाइसेंस लेना होता है। अगर आप DistroKid के कवर सॉन्ग लाइसेंसिंग प्रोग्राम के लिए साइन-अप नहीं करते, तो न सिर्फ़ स्ट्रीमिंग सर्विसेस आपके कंटेंट को हटा सकती हैं, बल्कि सॉन्गराइटर भी आपके खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।

    किसी पब्लिक डोमेन सॉन्ग को अपलोड करना

    अगर आप किसी पब्लिक डोमेन सॉन्ग को डिस्ट्रीब्यूट कर रहे हैं, तो DistroKid के अपलोड फ़ॉर्म में माँगे जाने पर "या तो इस गाने को मैंने लिखा था, या फिर इसके सॉन्गराइटर का/की मैं मैनेजर हूँ (ओरिजिनल सॉन्ग)" को सिलेक्ट करना न भूलें।

    अगर आपको पक्का मालूम है कि उसके कोई और ज्ञात सॉन्गराइटर नहीं हैं, तो किसी पब्लिक डोमेन रचना के अपने खुद के अरेंजमेंट के लिए आप खुद को सॉन्गराइटर के तौर पर लिस्ट कर सकते हैं, या फिर सॉन्गराइटर के तौर पर "ट्रेडिशनल म्यूज़िक" को भी लिस्ट कर सकते हैं।

     

    real_name.png

     
    Go to article
  • क्या DistroKid मेरे म्यूज़िक को Coda Music पर डिस्ट्रीब्यूट कर सकता है?

    DistroKid फ़िलहाल तो Coda Music पर डिस्ट्रीब्यूट नहीं करता, लेकिन हम इस पर काम कर रहे हैं! अपने ट्रैक्स को Coda Music पर पहुँचाने के बारे में अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

    Go to article
  • क्या मैं AI टूल्स से बनाया गया म्यूज़िक DistroKid पर अपलोड कर सकता हूँ?

    जी हाँ—AI टूल्स द्वारा बनाए गए म्यूज़िक को DistroKid स्वीकार करता है, पर इसके कुछ नियम हैं।

    DistroKid पर अपलोड किया गया म्यूज़िक, चाहे AI टूल से बनाया जाए या नहीं, स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ के कॉन्टेंट गाइडलाइन्स को फ़ॉलो करना चाहिए।

    इसका मतलब ये, कि:

    • इसके राइट्स आपके पास हों। इस म्यूज़िक के 100% राइट्स आपके पास ही होने चाहिए, जिनमें AI टूल्स से बनाए हुए म्यूज़िक के साथ-साथ उसके सैम्पल्स और लिरिक्स वगैरह को डिस्ट्रीब्यूट करने के कानूनी राइट्स भी शामिल हैं।
    • कोई नक़ल नहीं। आपका म्यूज़िक किसी की आवाज़, पहचान या उनकी छवि की नक़ल बिना उनकी परमिशन के नहीं कर सकता।
    • ये कोई बड़े पैमाने पर जनरेटेड स्पैम नहीं होना चाहिए। सिर्फ गेम स्ट्रीमिंग एल्गोरिथम और आम तरह के कॉन्टेंट से प्लेटफॉर्म्स को भरने के लिए बनाया गया म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ कि पॉलिसियों का उल्लंघन करता है।
    • किसी और के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए। आपकी रिलीज़ किसी और के अधिकारों का उल्लंघन या हनन नहीं कर सकती।

    ध्यान रहे कि स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ अपनी गाइडलाइन्स का पालन न करने वाली रिलीज़ों को रिजेक्ट कर सकती है या हटा सकती है।

    Go to article
  • आपका म्यूज़िक इन देशों में उपलब्ध होगा

    ज़्यादातर DistroKid अपलोड दुनिया के उन सभी देशों में दिखाई देता है, जहाँ-जहाँ हमारे स्ट्रीमिंग सर्विस पार्टनर काम करते हैं। ध्यान दें कि कुछ सर्विसेज़ सिर्फ़ प्लेटफ़ॉर्म के स्थानीय क्षेत्र के यूज़र्स को अपना पूरा म्यूज़िक कैटलॉग देखने की परमिशन देते हैं, और उस क्षेत्र के बाहर से एक्सेस किए जाने पर उन्हें एक लिमिटेड कैटेलॉग दिखाई दे जाता है।

    हो सकता है भाषा, अश्लील कंटेंट, लाइसेंसिंग, और DistroKid के बस के बाहर की कई और वजहों के चलते कुछ रिलीज़ सभी देशों में डिस्ट्रीब्यूट हों ही न। इस बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/40475055020307

    कुछ खास देशों से अगर आप अपनी रिलीज़ को हटवाना चाहते हैं, तो प्लीज़ इस आर्टिकल को पढ़ें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360013648013

    Go to article
सभी 27 लेख देखें

DistroVid सभी 20 लेख देखें

  • DistroVid क्या है?

    DistroVid एक म्यूज़िक वीडियो डिस्ट्रीब्यूशन सर्विस है, जिसे DistroKid द्वारा बनाया गया है! उसे आज़माकर देखने के लिए https://distrovid.com पर जाएँ।

    एक DistroVid आर्टिस्ट के तौर पर आप जितने मर्ज़ी म्यूज़िक अपलोड करके उन वीडियो से होने वाली 100% कमाई के हकदार होते हैं।

    DistroVid के ज़रिए म्यूज़िक वीडियो अपलोड करने वाले आर्टिस्टों के वीडियो Apple Music, Vevo, Spotify, Boomplay, और Tidal पर डिस्ट्रीब्यूट किए जाएँगे।

    इन सर्विसेस के अलावा आर्टिस्टों के पास अपने वीडियोज़ को DistroVid Gallery में डिस्ट्रीब्यूट करने का विकल्प भी होता है, जो DistroVid पर सबमिट किए गए सभी म्यूज़िक वीडियोज़ की एक कलेक्शन होती है।

     
    Go to article
  • अपने म्यूज़िक वीडियोज़ को डिस्ट्रीब्यूट करना

    DistroKid की म्यूज़िक वीडियो डिस्ट्रीब्यूशन सर्विस, DistroVid, के लिए साइन-अप करके अपने म्यूज़िक वीडियोज़ को आप सर्विसेज़ को डिलीवर करवा सकते हैं।

    शुरू करने के लिए https://distrovid.com पर जाएँ!

    Go to article
  • किसी म्यूज़िक वीडियो को DistroVid पर अपलोड करने की शर्तें

    स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर डिलीवर किए जाने से पहले DistroVid पर अपलोड किए गए सभी वीडियो को कुछ खास कसौटियों पर खरा उतरना होता है। इन कसौटियों में फ़ाइल स्पेसिफ़िकेशन्स के साथ-साथ कंटेंट स्टैंडर्ड भी आ जाते हैं।

     

    फ़ाइल स्पेसिफ़िकेशन-संबंधी शर्तें

    DistroVid वीडियोज़ के लिए फ़ाइल के प्रकार सम्बन्धी कुछ शर्तें:

    • फ़ाइल का प्रकार: सिर्फ़ .mov या .mp4
    • कम्प्रेशन टाइप/कोडेक: ProRes 422 या 422 HQ, MPEG-2 या H.264
    • फ़ाइल का साइज़: 30 GB तक
    • रिज़ॉल्यूशन 1920 x 1080 या उससे ऊपर (3840x2160 तक)
    • अवधि: 30 सेकंड या उससे ज़्यादा
    • वीडियो एन्कोडिंग: केवल वेरिएबल बिट रेट (VBR)
    • फ़्रेम रेट 23.976, 24, 25, या 30 में से एक है (ताकि आपके वीडियो को सभी प्लेटफ़ॉर्मों पर डिस्ट्रीब्यूट किया जा सके!)
    • वीडियो स्कैन टाइप: केवल प्रोग्रेसिव
    • ऑडियो फ़ॉर्मेट: 44.1 kHz या उससे ऊपर, सिर्फ़ स्टीरियो

    किसी 4K वीडियो फ़ाइल को अपलोड करने में कोई दिक्कत आने पर प्लीज़ H.264 कोडेक के साथ दोबारा अपलोड करके देखें। ध्यान दें कि फ़िलहाल सर्विसेस HEVC/H.265 कोडेक को इस समय नहीं लेती हैं।

     

    वीडियो कंटेंट-संबंधी शर्तें

    स्ट्रीमिंग सर्विसेस की शर्तों के तहत आपको "असली म्यूज़िक वीडियो जैसे दिखने वाले" हाई-क्वालिटी म्यूज़िक वीडियो अपलोड करने होते हैं। आमतौर पर इसका मतलब ये होता है कि शॉर्ट-फ़ॉर्म वीडियो मान्य नहीं होते। साथ ही, अनजाने में आने वाली क्वालिटी-संबंधी दिक्कतों वाले वीडियोज़ को भी सर्विसेस रिजेक्ट कर देती हैं, जैसे कि तकनीकी दिक्कतें, ऑडियो-संबंधी समस्याएँ, और सिंक न हुए वीडियो।

    DistroVid पर अपलोड किए गए वीडियो कंटेंट को 100% ओरिजिनल और ट्रेडमार्क-मुक्त, ऑनलाइन उपलब्ध या फिर स्टॉक वीडियो (फिर भले ही उसमें फेरबदल ही क्यों न किए गए हों) होना चाहिए। इसमें किसी जाने-माने टीवी शो या फ़िल्म का कंटेंट भी आ जाता है।

    मेडली वीडियो या एक से ज़्यादा गाने वाले म्यूज़िक वीडियो रिजेक्ट हो जाते हैं। म्यूज़िक वीडियो (इनमें लाइव वीडियो भी आ जाते हैं) में सिर्फ़ एक ही गाना होना चाहिए। इसके अलावा, कोई प्रमोशनल टीज़र, ट्रेलर, या फिर पार्शियल वर्शन बनाने के लिए काटे गए या फिर एडिट किए गए वीडियो भी एक्सेप्ट नहीं किए जाएँगे।

    स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ ऐसे किसी भी वीडियो को एक्सेप्ट नहीं करेगी, जिसमें ये चीज़ें पाई जाती हों:

    • वॉटरमार्क: वॉटरमार्क, लोगो, स्टैटिक टेक्स्ट/इमेज, सबटाइटल, या फिर किसी और ग्राफ़िक ओवरले वाले वीडियो को स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।
    • सोशल मीडिया रेफ़रेंस: URL, कॉन्टैक्ट इनफ़ॉर्मेशन, QR कोड, या सोशल मीडिया हैंडल/लोगो वाले वीडियो को स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।
    • ऐड्स: वीडियोज़ में स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ रिलीज़ डेट्स, लोगो, या फिर ऐड्स को स्वीकार नहीं करती हैं। इसमें "Streaming everywhere" या फिर "Coming soon" जैसे मैसेज शामिल हैं।
    • स्टिल इमेज या प्रोमो: स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर एल्बम आर्टवर्क का स्टिल दिखाने वाले वीडियो या फिर और तरह के फ़ोटो स्लाइड शो मान्य नहीं होंगे। उस फ़ाइल को एक म्यूज़िक वीडियो होना चाहिए।
    Go to article
  • किसी DistroVid वीडियो को लाइव होने में कितनी देर लगती है?

    प्रोसेस और अप्रूव हो जाने के बाद सर्विसेस पर लाइव होने में DistroVid वीडियोज़ को आमतौर पर 1-5 दिन तक लग सकते हैं।

    अगर सभी प्लेटफ़ॉर्मों पर अपने म्यूज़िक को आप किसी तय तारीख पर लॉन्च करना चाहते हैं, तो कम से कम चार हफ़्ते बाद की रिलीज़ की तारीख सिलेक्ट कर लें। अगर अपने म्यूज़िक के लिए आप कोई ऐसी डेट चुनते हैं, जिसमें चार हफ़्ते से कम का समय बाकी है, तो हो सकता है कि रिलीज़ की तारीख पर भी आपकी एल्बम उस सर्विस की रिव्यु प्रक्रिया की कतार में (या फिर किसी और देरी के चलते) फँसी हो।

    Go to article
  • क्या मैं DistroKid सब्सक्रिप्शन के बिना भी DistroVid प्रयोग कर सकता हूँ?

    DistroVid का प्रयोग करने के लिए एक पेड DistroKid सब्सक्रिप्शन ज़रूरी नहीं है। अगर आपने किसी दूसरे डिस्ट्रिब्यूटर के ज़रिये अपना म्यूज़िक पहले से सर्विसेज़ को भेज रखा है, और अपने म्यूज़िक वीडियोज़ के लिए आप DistroVid का प्रयोग करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए कोई DistroKid सब्सक्रिप्शन खरीदने की ज़रुरत नहीं है – आप सीधे DistroVid के लिए साइन-अप कर सकते हैं, और अपने वीडियोज़ को सर्विसेज़ को भेजना शुरू कर सकते हैं।

    ध्यान रहे कि आपको DistroVid में साइन-इन करने और उसका प्रयोग करने के लिए एक फ़्री DistroKid अकाउंट की ज़रुरत पड़ेगी।

    Go to article
  • DistroVid पर अपलोड करने से पहले अपने वीडियो को एडिट करना

    हालाँकि DistroVid पर फ़िलहाल अपनी रिलीज़ को एडिट करने का कोई फ़ीचर नहीं है, कुछ चुनींदा वीडियो एडिट रिक्वेस्ट में आपकी मदद करके हमें खुशी होगी।

    अगर आपको किसी वीडियो डिस्क्रिप्शन, ट्रैक टाइटल, जॉनर, लेबल नेम, रिलीज़ डेट, या फिर प्रीव्यू/थंबनेल इमेज को एडिट करना है, तो प्लीज़ हमारी सपोर्ट टीम से कॉन्टैक्ट कर लें।

    फ़िलहाल कुछ चीज़ों में बदलाव नहीं किए जा सकते, जैसे वीडियो फ़ाइलों को बदलना या फिर आर्टिस्ट नेम्स को एडिट करना। किसी वीडियो फ़ाइल को रिप्लेस करने या फिर अपने आर्टिस्ट नेम में बदलाव करने के लिए आपको उस वीडियो को डिलीट करके सही फ़ाइल और/या आर्टिस्ट नेम वाले वीडियो को दोबारा अपलोड करना होगा।

    अपना वीडियो डिलीट करने के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल

     

    थंबनेल एडिट करने की शर्तें

    हम थंबनेल्स को एडिट तो कर सकते हैं, लेकिन स्टोर्स के नियमों के तहत कि थंबनेल सीधे वीडियो से ली गई इमेज ही होनी चाहिए। थंबनेल एडिट के सिलसिले में हमारी टीम से संपर्क करते समय, उस थंबनेल का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर कर दें, जिसका आप इस्तेमाल करना चाहते हैं। साथ ही, हमें ये भी बता दें कि आपके वीडियो में उस इमेज की टाइम स्टैम्प क्या है।

    Go to article
सभी 20 लेख देखें

Mixea सभी 11 लेख देखें

  • Mixea क्या है?

    Mixea DistroKid की ऑनलाइन मास्टरिंग सेवा है! अपने म्यूज़िक को स्टोर्स में डिस्ट्रीब्यूट करने से पहले Mixea का इस्तेमाल करके आप उसमें निखार ला सकते हैं।

    Mixea नए ज़माने की मास्टरिंग तकनीकों को जोड़ कर, आपको आपकी ज़रूरतों के हिसाब से कस्टमाइज़ किये गए स्मार्ट विकल्प देता है। आप अपने ट्रैक्स के लिए सबसे बेहतरीन साउंड आसानी से चुन सकते हैं।

    Mixea एक सब्सक्रिप्शन-आधारित सेवा है, और एक सालाना फीस अदा करके आप जितने मर्ज़ी कलाकारों के लिए अनलिमिटेड संख्या में ट्रैक्स को मास्टर कर सकते हैं।

    इसे आज़माने के लिए www.mixea.com पर जाइये और अपना पहला ट्रैक बिल्कुल मुफ़्त में मास्टर करिए!

    Go to article
  • Mixea का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है?

    Mixea का इस्तेमाल करने के लिए या तो सबसे पहले ऊपर दाईं ओर मौजूद फ़ीचर्स मेन्यू खोलकर "Mixea" पर क्लिक कर दें, या फिर सीधे इस लिंक पर चले जाएँ: https://distrokid.com/mixea

    यहाँ आकर, आपकी फ़ाइल के अनुसार, प्रोसेस पूरा करने में मास्टरिंग इंजन को कई मिनट लग सकते हैं। वो इसलिए कि आपके ट्रैक के लिए वो 15 अलग-अलग मास्टरिंग विकल्प जेनरेट कर रहा होता है।

    Mixea पेज पर पहुँचकर अपनी फ़ाइल को मास्टर करवाने के लिए इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

    1. "फ़ाइल चुनो" पर क्लिक करके या फिर फ़ाइल को ड्रैग करते-करते अंदर लाकर मास्टरिंग इंजन में डालने के लिए अपनी मनचाही फ़ाइल को सिलेक्ट कर लें।
    2. फ़ाइल सिलेक्ट करने के बाद मास्टरिंग प्रक्रिया अपने आप ही शुरू हो जाएगी।
    3. इंजन द्वारा मास्टरिंग ऑप्शन जेनरेट हो जाने पर अपने मास्टर्ड प्रीव्यू ट्रैक और ओरिजिनल ट्रैक, दोनों की तुलना करने के लिए आपको वेवफ़ॉर्म वाला डैशबोर्ड दिखाई दे जाएगा।
    4. अपने ट्रैक के लिए सभी मास्टरिंग ऑप्शन कम्पेयर करने के लिए इंटेंसिटी और EQ ऑप्शन वाले स्लाइडिंग स्केल्स का इस्तेमाल करें।
    5. अपने पसंदीदा ट्रैक को चुनने के बाद अपने मास्टर्ड ट्रैक्स डैशबोर्ड को एक्सेस करने के लिए "मास्टर्ड ट्रैक डाउनलोड करो" पर क्लिक कर दें। वहाँ पहुँचकर अपने मास्टर्ड ट्रैक के लिए तीन में से एक आउटपुट फ़ाइल को सिलेक्ट करके "डाउनलोड करो" पर क्लिक कर दें।

     

    Mixea के स्लाइडिंग स्केल

    Mixea का इस्तेमाल करते समय आपको स्लाइडिंग स्केल्स का एक्सेस मिलेगा, जिनके ज़रिए उस ट्रैक के लिए इंटेंसिटी और EQ ऑप्शन में आप डायनामिक बदलाव कर पाएँगे। इन स्लाइडिंग स्केल्स का इस्तेमाल करके आप फ़ाइनल मास्टर्ड फ़ाइल को प्रीव्यू कर सकते हैं और इन ऑप्शन्स को अपने हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

    इंटेंसिटी

    इंटेंसिटी से आपके ट्रैक के डायनामिक्स कंट्रोल किए जाते हैं। इंटेंसिटी जितनी ज़्यादा होगी, आपका गाना सुनने में उतना ही ऊँचा और कंप्रेस्ड होगा, जबकि डायनामिक रेंज उतनी ही कम होगी। इंटेंसिटी के उपलब्ध विकल्प हैं लो, मीडियम, और हाई।

    EQ ऑप्शन

    EQ के ज़्यादा वॉर्म होने से आपके मिक्स की लो और मिड-रेंज फ़्रीक्वेंसी उभरकर आती हैं, जबकि ज़्यादा ब्राइट EQ सेटिंग से ज़्यादा हाई फ़्रीक्वेंसी में बढ़ोतरी आ जाती है, जिसके चलते आपका मिक्स और भी रोमांचक हो जाता है। इसके उपलब्ध विकल्प हैं ज़्यादा ब्राइट, ब्राइट, न्यूट्रल, वॉर्म, ज़्यादा वॉर्म

     

    आउटपुट फ़ाइल ऑप्शन

    अपने ट्रैक के लिए इंटेंसिटी और EQ ऑप्शन चुन लेने के बाद प्रोसेसिंग को पूरा करके आप अपनी फ़ाइल को डाउनलोड कर सकते हैं। अपनी फ़ाइल को डाउनलोड करने के लिए आपके पास तीन-तीन रेज़ोल्यूशन ऑप्शन होते हैं: Ultra HD, हाई क्वालिटी, और मीडियम क्वालिटी।

    हर ऑप्शन की ये स्पेसिफ़िकेशन होती हैं:

    • Ultra HD: HD WAV, 24-bit डेप्थ, 48k सैंपल रेट
    • हाई क्वालिटी: WAV, 16-bit डेप्थ, 44.1 सैंपल रेट
    • मीडियम क्वालिटी: MP3, 256kbps बाइट्रेट
    Go to article
  • Mixea पर अपलोड करने से पहले अपने ट्रैक तैयार करना

    Mixea के ज़रिए अपनी ट्रैक मास्टरिंग का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए हमारा सुझाव है कि अपनी फ़ाइलें अपलोड करने से पहले आप ये काम कर लें:

    • अपनी मास्टरिंग बस से सभी मास्टरिंग प्लग-इन्स को हटा दें (जैसे कि कंप्रेसर, इक्वलाइज़र, लिमिटर्स, और स्टीरियो एन्हांसर)।
    • ये सुनिश्चित कर लें कि आपकी ऑडियो फ़ाइल कहीं क्लिप तो नहीं हो रही। अगर उसमें बदलाव नहीं किया जा सकता या फिर उसे सुना नहीं जा सकता, तो थोड़ी-बहुत क्लिपिंग में कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन बेहतर यही होता है कि आप क्लिपिंग-रहित कंटेंट अपलोड करें।
    • कम शोर वाली सबसे बेहतरीन क्वालिटी रिकॉर्डिंग (जैसे आपकी माइक्रोफ़ोन द्वारा पिक गया बैकग्राउंड शोर) प्रोवाइड कराने की कोशिश करें। थोड़े-बहुत शोर में कोई हर्ज़ नहीं होता, लेकिन रिकॉर्डिंग जितनी साफ़ होगी, वो उतनी ही बेहतर होगी। अपने सैंपल रेट को 44.1 या 48 kHz पर सेट करने का हम आपको सुझाव देंगे। 48 kHz से ऊपर के किसी भी सैंपल रेट को मास्टरिंग से पहले डाउनसैंपल करके 48 kHz कर दिया जाएगा।
    • किसी कंप्रेस न किये गए या लॉसलेस फ़ॉर्मेट (जैसे कि WAV, AIFF, या FLAC) के ज़रिए अपने ट्रैक को एक्सपोर्ट कर लें। 256 kbps या उससे ऊपर एन्कोड किया गया MP3 जैसा हाई क्वालिटी कम्प्रेस्ड फ़ॉर्मेट भी चल जाता है, लेकिन अनकम्प्रेस्ड या लॉसलेस फ़ॉर्मेट सबसे सही होते हैं।

    Mixea से अपने मनचाहे परिणाम न मिलने पर प्रयोग करते रहें! Mixea पर अपना ट्रैक अपलोड करने से पहले अपनी मास्टर बस में एक-आधा प्लग-इन जोड़के अपने मिक्स में बदलाव करके देखें या फिर हमारी सलाह की अनदेखी कर दें।

    Go to article
  • क्या Mixea सब्सक्रिप्शन के बिना भी Mixea मास्टरिंग का फायदा उठाया जा सकता है?

    अगर आपके पास Mixea का पूरा सब्सक्रिप्शन नहीं है, और फिर भी आप अपने अपलोड पर कुछ मास्टरिंग करना चाहते हैं, तो आपको अपना ट्रैक अपलोड करते समय ऐसा करने का मौका मिलता है! अपनी रिलीज़ के लिए अपलोड फॉर्म भरने के बाद जैसे ही आप "आगे बढें" पर क्लिक करेंगे, आपको अपनी रिलीज़ के एक Mixea-मास्टर किये हुए वर्शन का प्रीव्यू सुनने का मौका मिलेगा, अगर आप एक एक्स्ट्रा तैयार साउंड जोड़ना चाहते हैं।

    अपनी रिलीज़ के Mixea-मास्टर्ड वर्शन के प्रीव्यू में आप Mixea वर्शन और ओरिजिनल वर्शन की तुलना अपनी डिवाइस में ही कर सकते हैं। अगर आपको नया वर्शन अच्छा लगता है, तो आप तुरंत के तुरंत अपनी रिलीज़ में मौजूद सारे ट्रैक्स के लिए Mixea मास्टरिंग ऐड कर सकते हैं। इस तरह की Mixea मास्टरिंग का प्राइस प्रति ट्रैक के हिसाब से होता है, तो ध्यान रहे कि "हाँ, मेरी साउंड को बेहतर बनाओ" पर क्लिक करने से पहले आप पूरी कीमत का जायज़ा ले लें। अगर आप यहाँ पर "नहीं" को चुनते हैं, तो भी कोई चिंता की बात नहीं! आप अपनी रिलीज़ के डैशबोर्ड पेज से "ऑडियो को बेहतर बनाएँ" बटन पर क्लिक करके बाद में भी Mixea मास्टरिंग को जोड़ सकते हैं।

    अगर आपने "हाँ" पर क्लिक किया, तो आपकी फ़ाइल्स मास्टर हो जाएंगी, और जिन भी सर्विसेज़ को आपने चुना है, उनको भेज दी जाएंगी। संगीत सुनो और मज़े में रहो!

    Go to article
  • Mixea किस तरह की फ़ाइलें मास्टर कर सकता है?

    Mixea WAV, FLAC, MP3, AIFF और MP4 फ़ाइलों को सपोर्ट करता है। बस उन्हें ड्रैग करके मास्टरिंग इंजन में ड्रॉप कर दें!

    आपका फ़िनिश्ड ट्रैक डाउनलोड के लिए उपलब्ध है: Ultra HD (HD WAV, 24-bit, 48k), High Quality (WAV, 16-bit, 44.1k), या Medium Quality - (MP3, 256kpbs)।

     

     

    Go to article
  • Mixea कितने का पड़ता है?
    Mixea के लिए आपको हर साल $99 USD अदा करने होते हैं, और इस अमाउंट को उसी त़ारीक पर सालाना बिल किया जाता है, जब आपने इस सर्विस के लिए सबसे पहले साइन-अप करके पेमेंट की थी।
    Go to article
सभी 11 लेख देखें

Bandzoogle सभी 1 लेख देखें

  • Bandzoogle क्या है?

    Bandzoogle DistroKid का डायरेक्ट-टू-फ़ैन प्लेटफ़ॉर्म है। यह कलाकारों के लिए बनी एक ऑल-इन-वन टूलकिट है, जहाँ आप:

    • बिना किसी कोडिंग स्किल के, पूरी तरह से कस्टमाइज़ किए जा सकने वाले टेम्पलेट्स के माध्यम से एक वेबसाइट बना सकते हैं
    • एक EPK (इलेक्ट्रॉनिक प्रेस किट) बनाने के लिए अपनी बायो, म्यूज़िक और फ़ोटो सेट को ऑर्गनाइज़ कर सकते हैं
    • पहले ही कोई कमिटमेंट किए बिना प्रिंट-ऑन-डिमांड सेवाओं के माध्यम से मर्चेंडाइज़ बेच सकते हैं
    • डायरेक्ट म्यूज़िक डाउनलोड्स मुहैया करा सकते हैं
    • एक कस्टम डोमेन रजिस्टर कर सकते हैं
    • बिल्ट-इन मेलिंग टूल्स के माध्यम से अपनी फ़ैन लिस्ट में बढ़ोतरी ला सकते हैं

    इतना ही नहीं! DistroKid की ही तरह, Bandzoogle कभी भी आपकी सेल्स में से कोई कमीशन नहीं लेता। इसलिए अपने फ़ैन्स को म्यूज़िक, मर्चेंडाइज़ या टिकटें बेचकर होने वाली कमाई का 100% हिस्सा आपकी जेब में ही जाता है।

    Bandzoogle सब्सक्रिप्शन वाली एक सर्विस है, जिसके प्लान महज $6.37/माह से शुरू हो जाते हैं।

    Go to article

पब्लिशिंग सभी 18 लेख देखें

  • DistroKid Publishing कैसे काम करता है?

    जब आप DistroKid Publishing के लिए साइन-अप करते हैं, तो हम आपके पब्लिशिंग ऐडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर काम करते हैं।

    हम आपके गानों की रॉयल्टी इकठ्ठा करते हैं, और आपके कॉपीराइट पर आपका पूरा अधिकार भी बना रहता है। आपके पब्लिशिंग एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर, हम:

    1. आपके कम्पोज़ीशन्स को परफ़ॉर्मिंग राइट्स ऑर्गनाइज़ेशन (PRO) के साथ रेजिस्टर करवाते हैं। (आपके पास कोई PRO नहीं है? कोई बात नहीं, आप फिर भी पब्लिशिंग करने योग्य हैं; इस बारे में और जानें: zde।)
    2. आपके कम्पोज़ीशन्स को ग्लोबल कलेक्शन सोसाइटीज़ के साथ रेजिस्टर करवाते हैं।
    3. आपकी पब्लिशिंग रॉयल्टी इकठ्ठा करते हैं।
    4. ये रॉयल्टी आपके DistroKid बैंक को भेजते हैं।
    Go to article
  • DistroKid पब्लिशिंग के लिए कैसे क्वालीफाई करें

    नीचे दीं शर्तों को पूरा करके फ़िलहाल कोई सॉन्गराइटर DistroKid Publishing का इस्तेमाल कर सकता है:

    • DistroKid के ज़रिए वो कम से कम 5 गाने डिस्ट्रीब्यूट कर चुके हैं
    • DistroKid के ज़रिए उन्होंने ज़्यादा से ज़्यादा 50 गाने डिस्ट्रीब्यूट किए हैं

    अगर इस समय आप इन कसौटियों पर खरे नहीं उतरते, तो हमारे साथ बने रहें! एक्सपैंडिड पब्लिशिंग सपोर्ट जल्द ही आने वाला है।

    Go to article
  • क्या DistroKid मेरी सॉन्गराइटिंग रॉयल्टी कलेक्ट करता है?

    DistroKid आपकी कम्पोज़ीशन रॉयल्टी (जिसे कभी-कभी सॉन्गराइटिंग रॉयल्टी के तौर पर भी जाना जाता है) तभी कलेक्ट कर सकता है, अगर आपने DistroKid Publishing के लिए साइन-अप किया हो।

    वो इसलिए कि कम्पोज़ीशन रॉयल्टी को सिर्फ पब्लिशर्स, पब्लिशिंग एडमिनिस्ट्रेटर्स, या फिर सॉन्गराइटर के द्वारा ही कलेक्ट किया जा सकता है। इस बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/46710633476243

    Go to article
  • DistroKid Publishing के ज़रिए किस तरह की रॉयल्टी कलेक्ट की जाती हैं?

    DistroKid Publishing के ज़रिए DistroKid किसी गाने की कंपोज़ीशन से जुड़ी रॉयल्टी कलेक्ट करता है, जैसे कि:

    • ग्लोबल डिजिटल मैकेनिकल्स: आपके म्यूज़िक के स्ट्रीम्स और डाउनलोड्स से मिलने वाली कम्पोज़ीशन रॉयल्टी। ये आपकी सामान्य स्ट्रीमिंग रॉयल्टी से अलग हैं, जिनको DistroKid पहले से ही सभी मेम्बेर्स के लिए इकठ्ठा करता है।
    • अमेरिकन ऑफ़लाइन मैकेनिकल्स: आपके म्यूज़िक की ऑफ़लाइन रिप्रोडक्शन से जेनरेट होने वालीं रॉयल्टी (जैसे स्टोर्स में होने वाली सेल्स)।
    • ग्लोबल डिजिटल पब्लिक परफ़ॉर्मेन्स: नॉन-इंटरैक्टिव डिजिटल रेडियो प्ले (ऑनलाइन रेडियो, जहाँ सुनने वाले इस बात का फ़ैसला नहीं कर सकते कि उन्हें कौन-से गाने सुनाए जाएँगे) और सेटलाइट के ज़रिए जेनरेट होने वाली रॉयल्टी।
    • अमेरिका में ऑफ़लाइन पब्लिक परफ़ॉर्मेन्स: सार्वजनिक जगहों जैसे ब्रॉडकास्ट, परफॉर्मेंस या वेन्यू वगैरह पर आपका म्यूज़िक बजाये जाने पर जनरेट हुई रॉयल्टी।
    • ग्लोबल सिंक इनकम (नॉन-एक्सक्लूसिव बेसिस): किसी गाने को विजुअल मीडिया (जैसे कोई फ़िल्म या टीवी शो) के साथ चलाए जाने से जेनरेट होने वाली रॉयल्टी।
    • सेटलमेंट/फ़ाइन के तौर पर की गईं पेमेंट: क्लास एक्शन सेटलमेंट या जुर्मानों के तौर पर सॉन्गराइटरों को अदा की गई रकम।

    अगर आप पहले से ही किसी परफॉर्मेंस राइट्स ऑर्गनाइजेशन (PRO) से जुड़े हैं, तो DistroKid इस रॉयल्टी में से पब्लिशर और सॉन्गराइटर दोनों का शेयर इकठ्ठा करता है। अगर आप किसी परफॉर्मेंस राइट्स ऑर्गनाइजेशन (PRO) से नहीं जुड़े हैं, तो DistroKid इस रॉयल्टी में से सिर्फ पब्लिशर का हिस्सा इकठ्ठा करेगा। PROs के बारे में और जानें यहाँ

    Go to article
  • रिकॉर्डिंग रॉयल्टी और कम्पोज़ीशन रॉयल्टी में क्या फ़र्क होता है?

    चलिए, रिकॉर्डिंग रॉयल्टी और कम्पोज़ीशन रॉयल्टी के अंतर को आसान शब्दों में समझते हैं:

    • रिकॉर्डिंग रॉयल्टी: आपके गाने के रिकॉर्ड किये गए वर्शन के बदले मिलने वाले पैसे। ये रकम DistroKid मेम्बर्स को उनके DistroKid Bank के ज़रिए मिल जाती है।
    • कम्पोज़ीशन रॉयल्टी: सॉन्गराइटिंग के लिए मिलने वाले पैसे। इस रकम को पब्लिशर्स, परफ़ॉर्मेन्स राइट्स ऑर्गनाइज़ेशन्स, मैकेनिकल राइट्स ऑर्गनाइज़ेशन्स, और कलेक्टिव मैनेजमेंट ऑर्गनाइज़ेशन्स द्वारा कलेक्ट किया जाता है। ये रकम आपके DistroKid Bank में आ जाती है, बशर्ते आप DistroKid Publishing के लिए योग्य हों और आपने उसके लिए साइन-अप भी किया हो।
    Go to article
  • कंपोज़िशन रॉयल्टी और मुझे मिलने वाली कमाई में क्या फ़र्क होता है?

    जब आपके म्यूज़िक की डिलीवरी का काम DistroKid करता है और उसकी स्ट्रीमिंग का काम डिलीवरी रिसीव करने वाली सर्विस करती है, तो उस साउंड रिकॉर्डिंग के बदले DistroKid Distribution से आपको रॉयल्टी मिलती है। आपके गाने के रिकॉर्डेड वर्शन के बदले परफ़ॉर्मर्स और लेबल्स इस रॉयल्टी के हकदार होते हैं।

    अगर उस गाने को आप ही ने लिखा है, तो उस गाने की हर स्ट्रीम के बदले आप भी कंपोज़िशन रॉयल्टी के हकदार हो जाते हैं। इन रॉयल्टी पर सॉन्गराइटर और पब्लिशर का हक होता है, और इन्हें सिर्फ़ पब्लिशर्स, पब्लिशिंग एडमिनिस्ट्रेटर्स, और सॉन्गराइटर्स द्वारा ही कलेक्ट किया जा सकता है।

    Go to article
सभी 18 लेख देखें

HyperFollow सभी 3 लेख देखें

  • HyperFollow क्या है?
    HyperFollow एक बिल्कुल फ़्री (और बेहद कारगर) प्रमोशनल टूल है, जो सभी DistroKid आर्टिस्टों के लिए उपलब्ध है। HyperFollow के साथ आपके पास एक ऐसा पेज होता है, जहाँ से सभी स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर मौजूद आपके म्यूज़िक के लिंक एक्सेस किए जा सकते हैं।

    DistroKid पर अपलोड की गई हर रिलीज़ के लिए एक HyperFollow पेज अपने आप ही तैयार हो जाता है। आपकी रिलीज़ अपलोड होते ही HyperFollow के ज़रिए आप Spotify (फ़ैन्स के ईमेल एड्रेस के साथ) पर प्री-सेव की प्रमोशन और कलेक्शन शुरू कर सकते हैं। जैसे ही आपकी रिलीज़ अपनी तारीख पर लाइव होती है, आपका HyperFollow पेज अपने आप ही अपडेट हो जाता है और वहाँ बाकी स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ के लिंक दिखाई देने लगते हैं।

    आपका HyperFollow लिंक हमेशा वही रहता है, और अपनी मार्केटिंग कॉपी या फिर सोशल मीडिया पोस्ट्स को आपको कभी अपडेट नहीं करना पड़ता।

    अपने HyperFollow लिंक को देखने के लिए या तो अपने DistroKid एल्बम पेज पर जाएँ, या फिर ऊपर दाईं ओर मौजूद features_menu_icon.jpg पर क्लिक करके फिर "खुद को प्रमोट करो" पर क्लिक कर दें।

    एक HyperFollow पेज बनाने के लिए https://hyperfollow.com पर जाकर कोई "यूज़रनेम" डाल दें और फिर "पेज को क्लेम करें" पर क्लिक कर दें। ध्यान दें कि इन पेजों पर कोई प्री-सेव फ़ंक्शनैलिटी या फिर ऑटोमेटिक रिलीज़ लिंक अपडेट तो नहीं होती, लेकिन उनका इस्तेमाल सिर्फ़ म्यूज़िक के लिए ही नहीं, बल्कि अलग-अलग चीज़ों के लिए भी किया जा सकता है!

    HyperFollow ही क्यों?

    HyperFollow का इस्तेमाल करने के कुछ एक्स्ट्रा फ़ायदे:

    ज़्यादा फ़ॉलोअर्स! आपकी रिलीज़ को प्री-सेव करने के लिए आपके HyperFollow पेज पर इस बटन को क्लिक करने वाला कोई भी व्यक्ति Spotify पर अपने आप ही आपको फ़ॉलो करने लगेगा।

    ज़्यादा श्रोता! Spotify पर आपके आर्टिस्ट पेज को फ़ॉलो करने के अलावा, इस बटन को क्लिक करने वाले सभी लोगों की Spotify लाइब्रेरी में आपकी एल्बम अपने आप ही सेव हो जाएगी।

    ज़्यादा रिसर्च! अपने फ़ैन्स की शहरी जियोग्राफ़िक लोकेशन और अन्य (गुमनाम) डेमोग्राफ़िक इनफ़ॉर्मेशन का आपको एक्सेस मिल जाएगा।

    ज़्यादा इनफ़ॉर्मेशन! यही नहीं, आप अपने फ़ैन्स द्वारा सुने जाने वाले बाकी म्यूज़िक को भी देख पाएँगे, फिर भले ही वो दूसरे आर्टिस्ट DistroKid प्रयोग करते हों या नहीं।

    ज़्यादा स्टैट्स! आपको पता चल जाएगा कि कितने लोगों ने आपके HyperFollow पेज को विज़िट किया और आपके फ़ॉलोअर्स में कितनी बढ़ोतरी आई।

    ज़्यादा कॉन्टैक्ट्स! आपको हर फ़ैन का ईमेल एड्रेस मिलेगा। (सिर्फ़ Musician Plus और Ultimate प्लान के तहत)

    Go to article
  • अपने HyperFollow पेज में कोई Meta या फिर Google ट्रैकिंग पिक्सेल ऐड करना

    आइए जानते हैं कि अपने HyperFollow पेज में आप किसी Meta या Google ट्रैकिंग पिक्सेल को कैसे जोड़ सकते हैं:

    1. DistroKid में साइन-इन करें।
    2. अपने HyperFollow पेज पर जाएँ (ये सुनिश्चित कर लें कि आपने साइन-इन किया हुआ है)।
    3. ऊपर "कस्टमाइज़ करो" पर क्लिक कर दें।
    4. "इस पेज को एडिट करो" पर क्लिक कर दें।
    5. नीचे स्क्रॉल करते-करते "और सेटिंग्स" सेक्शन में चले जाएँ।
    6. "+ ऐड ट्रैक करने वाले पिक्सेल्स" पर क्लिक कर दें।
    7. अपनी Meta और/या Google पिक्सेल ID एंटर करके "हो गया" पर क्लिक कर दें।
    8. पेज के नीचे मौजूद "बदलावों को सेव करो" बटन पर क्लिक कर दें।

    हो गया! सभी विज़िट को अब आपकी पिक्सेल ID के ज़रिए ट्रैक किया जाएगा।

     

    Meta पिक्सेल कस्टम इवेंट

    अपने HyperFollow पेज में कोई Meta पिक्सेल ऐड कर लेने के बाद आप Meta के "trackCustom" फ़ंक्शन के ज़रिए कुछ कस्टम इवेंट्स को एक्सेस कर सकते हैं। वो इवेंट हैं:

    • clickSpotifyPresave - जब कोई आपके Spotify प्री-सेव लिंक पर क्लिक करता है, तब ये इवेंट एक्टिवेट हो जाता है।
    • spotifyPresaveSuccess - जब कोई आपकी रिलीज़ को सफलतापूर्वक प्री-सेव कर लेता है।
    • click[store] (उदाहरण: "clickSpotify" या "clickAppleMusic") - आपका म्यूज़िक सुनने के लिए जब कोई आपके किसी स्ट्रीमिंग सर्विस लिंक पर क्लिक करता है।
    • clickOut - जब कोई आपके HyperFollow पेज के किसी भी मेन लिंक पर क्लिक करता है। इसके साथ-साथ click[store] भी एक्टिवेट हो जाएगा (जो दिखाता है कि उन्होंने दरअसल किस लिंक पर क्लिक किया था)।
    • clickSocial - आपके HyperFollow पेज पर जब कोई किसी सोशल मीडिया लिंक पर क्लिक करता है।
    • audioPlay - आपके ऑडियो प्रीव्यू को सुनने के लिए जब कोई प्ले बटन पर क्लिक करता है।
    • audioPause - आपके ऑडियो प्रीव्यू को रोकने के लिए जब कोई पॉज़ बटन पर क्लिक करता है।
    • audioSkipForward - अगर आपकी रिलीज़ में कई ट्रैक हैं, तो कोई स्किप करके अगले ट्रैक पर चला गया।
    • audioSkipBack - अगर आपकी रिलीज़ में कई ट्रैक हैं, तो कोई स्किप करके पिछले ट्रैक पर चला गया।
    • showFullImage - किसी ने आपकी एल्बम के आर्टवर्क पर क्लिक करके फ़ुल साइज़्ड इमेज देखी।
    Go to article
  • अपने HyperFollow पेज को एडिट करना

    अपने HyperFollow पेज को एडिट करने के लिए www.distrokid.com/hyperfollow पर जाकर या फिर DistroKid पर ऊपर दाईं ओर मौजूद फ़ीचर्स मेन्यू पर क्लिक करके और फिर "खुद को प्रमोट करो" पर क्लिक कर दें और उसके बाद "HyperFollow" पर।

    वहाँ पहुँच कर उस HyperFollow पेज के नीचे मौजूद "एडिट करो" बटन पर क्लिक कर दें, जिसमें आप एडिट करना चाहते हैं।

    आपके अपलोड्स के लिए ऑटोमेटिकली जेनरेट होने वाले सभी HyperFollow पेजों के मामले में पेज के ऊपरी दाईं ओर मौजूद "कस्टमाइज़ करो" बटन पर क्लिक करके आप ढेर सारे ऑप्शन डिस्प्ले कर सकते हैं। उसके बाद, "इस पेज को एडिट करो" पर क्लिक कर दें। इस "कस्टमाइज़ करो" मेन्यू में जाकर आप अपने किसी भी HyperFollow पेज को हाइड या फिर अनहाइड कर सकते हैं।

     

    HyperFollow डैशबोर्ड

    www.distrokid.com/hyperfollow पर मौजूद HyperFollow डैशबोर्ड में जाकर आपको हर पेज का टाइटल और व्यूज़ का आँकड़ा दिखाई दे जाएगा। अगर आपके HyperFollow पेज को किसी DistroKid रिलीज़ के लिए ऑटो-जेनरेट किया गया था, तो अपने प्री-सेव के बारे में और जानने के लिए व्यूज़ काउंटर के बगल में मौजूद "प्री-सेव्स" लिंक पर क्लिक कर दें। वहाँ से आपको अपनी रिलीज़ को प्री-सेव करने वाले लोगों के ईमेल एड्रेस (बशर्ते वो शेयर किए गए हों) के साथ-साथ आपकी रिलीज़ को प्री-सेव करने वाले लोगों के फ़ेवरेट आर्टिस्ट भी दिखाई दे जाएँगे।

    HyperFollow में आप क्या-क्या अपडेट कर सकते हैं

    आप किसी भी HyperFollow पेज पर आर्टिस्ट के नेम, रिलीज़ के टाइटल, या फिर रिलीज़ की तारीख में बदलाव कर सकते हैं। अपनी रिलीज़ अपलोड करने के बाद अगर आपने कोई एडिट रिक्वेस्ट सबमिट की है, तो ये जानकारी आपके काफ़ी काम आती है।

    अपने पेज पर आप लिंक ऐड और/या उनके क्रम में बदलाव भी कर सकते हैं। यहाँ ध्यान देने लायक बात ये है कि किसी HyperFollow पेज पर आप किसी भी लिंक को ऐड कर सकते हैं, फिर भले ही उस सर्विस पर DistroKid डिस्ट्रीब्यूट करता हो या नहीं!

    आपको इन फ़ीचर्स का एक्सेस भी मिलेगा:

    • सोशल मीडिया बटन: आपके पेज पर बटन के तौर पर दिखाई देने वाली कॉमन सोशल मीडिया वेबसाइटों के लिंक ऐड करें

    • एम्बेडेड ऑडियो प्लेयर: अपने पेज पर प्लेबैक के लिए ऑडियो फ़ाइलों को ऐड करें

    • एम्बेडेड वीडियो: अपने पेज पर एम्बेड करने के लिए किसी YouTube वीडियो का लिंक जोड़ें

    Go to article

Vizy सभी 4 लेख देखें

  • Vizy क्या है?
    Vizy एक म्यूज़िक वीडियो जेनरेटर है, जिसका इस्तेमाल करके Instagram, TikTok, X, या Facebook जैसे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्मों पर म्यूज़िशियन अपने म्यूज़िक को वीडियोज़ में पोस्ट करवा सकते हैं।

    आपके सुनने वालों का ध्यान खींचकर उसे बरकरार रखने वाले 20 रिएक्टिव और आकर्षक टेम्पलेट्स में से चुनें।

    ये काफ़ी आसान है! शुरू करने के लिए इस लिंक पर जाएँ: Vizy.com

     

    Go to article
  • Vizy का इस्तेमाल करने के लिए मुझे क्या शुल्क अदा करना होगा?

    Vizy से जेनरेट किए गए हर वीडियो में किसी भी गाने के पहले 5 मिनट के लिए आपको $8.99 USD का और उसके बाद के हर एक मिनट के लिए $0.99 USD का शुल्क अदा करना होगा।

    अगर आपके द्वारा चुना गया टेम्पलेट लिरिक्स को डिस्प्ले कर सकता है, तो उस Vizy वीडियो में आपके पास $5.00 USD प्रति वीडियो के हिसाब से सिंक किये हुए लिरिक्स जोड़ने का विकल्प भी रहता है।

    अगर आप अपने Vizy वीडियो के कई तरह के साइज़ एक-साथ खरीद लेते हैं, तो हर वीडियो की टोटल कॉस्ट पर आपको 10% डिस्काउंट मिल जाएगा। सेल्स टैक्स को टोटल कॉस्ट पर जोड़ा जाएगा।

    Go to article
  • अपने Vizy म्यूज़िक वीडियो को मैं कहाँ से एक्सेस कर सकता/सकती हूँ?
    Vizy के माध्यम से बनाए गए म्यूज़िक वीडियो को एक्सेस करने के लिए अपने DistroKid अकाउंट में लॉग-इन कर इस लिंक पर जाएँ: https://distrokid.com/videos/

    ध्यान रहे कि वीडियो बनाने में आमतौर पर एक दिन का समय लग जाता है। वीडियो के तैयार होते ही हम आपको ईमेल कर देंगे। 🙂

    Go to article
  • बेबी योडा वाले उस क्यूट वीडियो को मैं कैसे प्राप्त कर सकता/सकती हूँ?

    हमारे इस टूल को आज़माकर देखें: Marcel Generator!

    अपना खुद का वीडियो बनाने के लिए https://distrokid.com/marcel पर जाएँ।

    ये छोटे-छोटे वीडियो शेयर करने में काफ़ी अच्छे और मज़ेदार होते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके वीडियो थोड़े और प्रोफ़ेशनल लगें, तो अपने संगीत के लिए कस्टम ऑडियो रिएक्टिव विशुअलाइज़र वीडियो के लिए Vizy.com पर जाएँ। ⚡️👽⚡️

    Vizy के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:
    यहाँ।

     

    Screen_Shot_2020-10-06_at_11.49.15_AM.png

    Go to article

DistroLock सभी 4 लेख देखें

  • DistroLock क्या है?

    DistroLock एक ऐसी फ़्री सर्विस है, जिसकी बदौलत DistroKid पर (आपके अलावा) सबके लिए आपके ओरिजिनल म्यूज़िक को स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ में अपलोड करना मुश्किल हो जाता है। DistroLock में अपने ओरिजिनल म्यूज़िक को अपलोड करके उसे लॉक करने के बाद बाकी सर्विसेज़ भी उस लॉक को देख पाती हैं और अपने प्लेटफ़ॉर्म पर उस ऑडियो के अनाधिकृत अपलोड की रोकथाम कर देती हैं।

    अपने ऑडियो को जब आप DistroLock पर अपलोड करते हैं, तो हम उसका "अकूस्टिक फ़िंगरप्रिंट" लेकर उसे लॉग कर लेते हैं और फिर आपके ऑडियो को अपने सर्वरों से डिलीट कर देते हैं। अपने म्यूज़िक को अगर आप DistroLock पर अपलोड करना नहीं चाहते, तो Chromaprint के ज़रिए अपने खुद के कंप्यूटर पर फ़िंगरप्रिंट जेनरेट करके आप उन्हीं फ़िंगरप्रिंट्स को भी हमें भेज सकते हैं।

    DistroLock पर अपलोड करते समय अपने म्यूज़िक को आप Audible Magic पर रेजिस्टर भी करवा सकते हैं, जो एक नामी पब्लिक फ़िंगरप्रिंट डेटाबेस है। ऑडियो के स्पीड-अप हो जाने, पिच-शिफ़्ट हो जाने, या फिर उसमें कोई भी छोटा-मोटा बदलाव किए जाने पर भी ऑडियो फ़िंगरप्रिंटिंग सर्विसेज़ मैच का पता लगा सकती हैं। इन सर्विसेज़ का इस्तेमाल करके YouTube, DistroKid, SoundCloud, Facebook, Vimeo और Twitch जैसी कई म्यूज़िक सर्विसेज़ अनधिकृत रिलीज़ को ब्लॉक कर देती हैं।

    Go to article
  • DistroLock पर अपना ऑडियो अपलोड करना

    DistroLock पर अपने म्यूज़िक को अपलोड करने का तरीका:

    1. DistroKid में साइन-इन करके इस लिंक पर जाएँ: https://distrokid.com/distrolock
    2. "+ नया ट्रैक ऐड करो" पर क्लिक करें।
    3. अपने ऑडियो को अगर आप उनके डेटाबेस में भी जोड़ना चाहते हैं, तो "Audible Magic" चेकबॉक्स को सिलेक्ट कर लें।
    4. अपनी ऑडियो फ़ाइल को ऐड कर दें।
    5. "आर्टिस्ट" और "गाने का शीर्षक" वाली ऑप्शनल इनफ़ॉर्मेशन ऐड कर दें।
    6. संबंधित बॉक्स को टिक करके ये कन्फ़र्म कर दें कि आपने DistroLock और DistroKid की सेवा शर्तें पढ़ ली हैं।
    7. "सबमिट करो" पर क्लिक कर दें।

    DistroLock ऑडियो के प्रतिबन्ध

    DistroLock अभी तक डिस्ट्रीब्यूट न किए गए म्यूज़िक के लिए सबसे अच्छा काम करता है। पहले रिलीज़ हो चुका म्यूज़िक पब्लिक ऑडियो डेटाबेस में पहले ही मौजूद हो सकता है, यानी कि उसे कोई लॉक नहीं कर सकता। DistroLock में अपलोड किया गया कोई भी ऑडियो, जो डेटाबेस में मौजूद किसी भी ऑडियो से मैच नहीं होता, DistroLock में लॉक होने के लिए शायद मान्य न हो। इसमें जेनेरिक लूप, साउंड, और सैंपल जैसे पब्लिक में आसानी से उपब्ध ऑडियो वाले गाने आते हैं।

    DistroLock की शर्तों पर अगर आपका ऑडियो खरा नहीं उतरता और DistroLock पर अपलोड होने के बाद वो रिजेक्ट हो जाता है, तो आपके लिए हमारे पास एक खुशखबरी है: उस ऑडियो को अगर आप पहले भी डिस्ट्रीब्यूट करवा चुके हैं, तो DistroLock के बिना ही आपके पास कुछ सुरक्षा है। वो इसलिए कि मुमकिन है कि अपने नए अपलोड्स को पब्लिक ऑडियो डेटाबेस के साथ क्रॉस-रेफ़रेंस करके ज़िम्मेदार सर्विसेज़ और डिस्ट्रीब्यूटर्स DistroLock की मदद के बिना ही आपके म्यूज़िक की अनधिकृत रिलीज़ को रिजेक्ट कर दें।

    Go to article
  • अपने म्यूजिक को DistroLock में अनलॉक करना

    अगर आपने अपने म्यूजिक को DistroLock पर अपलोड कर दिया है तो DistroLock को आपकी अपलोड को ब्लॉक करने से रोकने के लिए, आप DistroLock के इस लिंक पर जा सकते हैं https://distrokid.com/distrolock और ऑडियो एंट्री के बगल ग्रीन लॉक आइकॉन पर क्लिक करके ऑडियो फाइल्स को अनलॉक कर सकते हैं।

    अपना DistroKid अकाउंट कैंसल हो जाने पर भी DistroLock में आप फ़ाइलें अनलॉक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए https://distrolock.com पर जाकर ऊपर दाईं ओर मौजूद "साइन-इन करो" पर क्लिक कर दें। उसके बाद, कैंसल हो चुके अपने DistroKid अकाउंट की लॉग-इन जानकारी डालकर साइन-इन कर लें।

    Go to article
  • मेरे अपलोड को DistroLock ने ब्लॉक कर दिया। मुझे क्या करना चाहिए?

    DistroLock के ज़रिए अगर किसी ने किसी ट्रैक को लॉक कर दिया है, तो DistroKid के ज़रिए उसे सफलतापूर्वक अपलोड करने के लिए उसे अनलॉक करना ज़रूरी होता है। अगर आपने DistroKid पर कुछ अपलोड किया था और DistroLock ने उसे ब्लॉक कर दिया, तो अपने अपलोड को सर्विसेज़ पर डिलीवर करवाने के लिए आपको उस ऑडियो को अनलॉक करवाना होगा।

    अगर उस ट्रैक को आप ही ने लॉक किया था, तो https://distrokid.com/distrolock ब्लॉक को ट्रिगर करने वाले ऑडियो के बगल में मौजूद हरे रंग के लॉक आइकन पर क्लिक करके आप उसे अनलॉक कर सकते हैं।

    अगर उस ट्रैक को किसी और ने लॉक किया था, तो उनसे संपर्क करके आपको उसे अनलॉक करवाना होगा। ब्लॉक्ड ट्रैक के बगल में मौजूद एल्बम पेज पर लाल रंग के DistroLock नोटीफ़िकेशन बॉक्स में दिए "आर्टिस्ट से कॉन्टैक्ट करो" बटन पर क्लिक करके उस ट्रैक को लॉक करने वाले आर्टिस्ट से संपर्क किया जा सकता है।

    ऑडियो के अनलॉक हो जाने के बाद ओरिजिनल अपलोड को डिलीट करके और फिर उसी रिलीज़ को आप दोबारा अपलोड करके देख सकते हैं।

    Go to article

Slaps सभी 1 लेख देखें

  • Slaps.com क्या है?

    कलाकारों और संगीत प्रेमियों के लिए बनाया गया Slaps एक म्यूज़िक सोशल नेटवर्क है।

    आमतौर पर Slaps पर मौजूद कलाकारों को उनके ओरिजिनल म्यूज़िक पर फ़टाफ़ट फ़ीडबैक मिल जाता है।

    इसे आज़माकर देखें।

    https://slaps.com/

    Go to article

NFT सभी 1 लेख देखें

  • Sellouts
     
     

    sellouts-animated.gifsellouts-logo2.png

     

    Sellouts 10,000 व्यक्तिगत, कलेक्टेबल, कार्बन-नेगेटिव NFT को डिजाइन और मिंट करने के लिए 10,000 इंडिपेंडेंट म्यूज़िक क्रिएटर्स का एक कोलैबोरेशन है जो हर आर्टिस्ट के म्यूज़िक की याद दिलाता है।

    17 नवंबर से 1 दिसंबर, 2021 तक, आर्टिस्ट Sellouts वेटलिस्ट में शामिल हो पाए और यहाँ पर अपनी NFT बना पाए: https://distrokid.com/sellouts

    हमने Nifty Gateway के साथ पार्टनरशिप की है, जो एक आर्टिस्ट-फ्रेंडली मंच है जिसने कार्बन-नेगेटिव मिंटिंग की प्रतिज्ञा ली है (अधिक जानकारी यहाँ देखें) इस कलेक्शन के लिए।

    सभी 10,000 Sellouts 15 दिसंबर, 2021 को Nifty Gateway पर रैंडम ड्राइंग के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध हो गए ($60/प्रति) और सभी मूल 10,000 NFT अगले दिन ही बिक गए!

    अगर आपने इस कोलैबोरेशन में भाग लिया है, और अपने NFT सबमिशन का स्टेटस जानना चाहते हैं, तो विज़िट करें https://distrokid.com/sellouts/me , यह देखने के लिए कि आपका सबमिशन चुना गया या नहीं।

    हम इस समय कोई अतिरिक्त Sellouts NFT निकाल या हटा नहीं रहे हैं, पर भविष्य में और NFT अवसरों के लिए जुड़े रहें!

    ध्यान दें प्लीज़: Nifty Gateway और DistroKid हर सेल पर NFT से एक छोटा सा प्रोसेसिंग फ़ी लेते हैं।

    इसके अलावा, Sellouts NFT ओनरशिप के साथ म्यूज़िक पर कोई बौद्धिक अधिकार (यानी इंटलेक्चुअल राइट्स) नहीं मिलते हैं।

     

     

    Go to article

कानूनी जानकारी सभी 9 लेख देखें

  • कॉपीराइट क्लेम्स के चलते मेरा कंटेंट या सामग्री हटा दी गई थी

    अगर आपको सच में लगता है कि आपका कंटेंट या सामग्री किसी गलतफ़हमी या गलती का शिकार हुआ है, तो इस लिंक पर जाकर आप DMCA के नियमों के तहत एक काउंटर नोटिस सबमिट कर सकते हैं: ऑनलाइन फ़ॉर्म

    कंटेंट या मटेरियल के उल्लंघन या फिर किसी और बात को लेकर अगर आप गलत जानकारी देते हैं, तो कोर्ट-कचहरी और वकील की फ़ीस समेत होने वाले सभी नुकसान की भरपाई आपसे की जाएगी। फ़्रॉड या गलत काउंटर-नोटिस सबमिट करने या फिर DistroKid की सर्विसेस का किसी और तरह से दुरुपयोग करने पर या तो आपके अकाउंट को बंद किया जा सकता है या फिर आपको कानूनी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

    कोई वैध काउंटर-नोटिस सबमिट करने के बाद प्लीज़ ध्यान दें कि किसी भी कंटेंट को बहाल करने या फिर किसी यूज़र को प्रभावित कंटेंट को दोबारा अपलोड करने की परमिशन देने के लिए हमें 10 बिज़नेस डेज़ का इंतज़ार करना होता है। साथ ही, गौरतलब है कि अपनी उपयोग की शर्तों, आतंरिक नीतियों, या फिर DistroKid के बस के बाहर के बाकी कारणों के चलते सर्विसेस कंटेंट को बहाल न करने का फ़ैसला भी कर सकती हैं।

    Go to article
  • आपके म्यूज़िक की ओनरशिप

    DistroKid आर्टिस्टों की किसी भी ओनरशिप या इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट को नहीं हथियाता। DistroKid पर अपलोड किए गए अपने म्यूज़िक की 100% ओनरशिप आपके पास ही रहती हैै।

    इस लिंक पर जाकर आप DistroKid के डिस्ट्रीब्यूशन अग्रीमेंट को पढ़कर देख सकते हैं: https://distrokid.com/agreement
     

    Go to article
  • DistroKid के इस्तेमाल की न्यूनतम आयु क्या है?

    https://distrokid.com/terms पर मौजूद हमारी सेवा शर्तें और इस लिंक पर मौजूद हमारे डिस्ट्रीब्यूशन अग्रीमेंट के तहत DistroKid के लिए साइन-अप करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए: https://distrokid.com/agreement

    अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से कम है, तो प्लीज़ किसी एडल्ट से साइन-अप कराएँ।

    Go to article
  • अपने म्यूज़िक को अपलोड करने से पहले क्या मुझे उसे कॉपीराइट करवाना होगा?

    हम कानून के कोई बहुत बड़े जानकार या वकील नहीं हैं, इसलिए हम आपको कोई कानूनी सलाह नहीं दे सकते।

    अपने म्यूज़िक को अगर आपने खुद लिखा है, तो आमतौर पर आगे बढ़कर आपको उसे खुद ही कॉपीराइट भी करवा लेना चाहिए।

    लेकिन 1 जनवरी 1978 को प्रभावी हुए यूनाइटेड स्टेट्स के मौजूदा कॉपीराइट कानून के अंतर्गत कोई रचना तैयार होते ही कॉपीराइट कानून के तहत ऑटोमेटिकली संरक्षित हो जाती है। कोई रचना तैयार तब होती है, जब उसे पहली बार "फ़िक्स" या फिर किसी कॉपी या फ़ोनोरिकॉर्ड में एम्बॉडी किया जाता है। इस कानून के अंतर्गत सुरक्षा पाने के लिए आपकी रचना को कॉपीराइट ऑफ़िस में जाकर रजिस्ट्रेशन करवाने की या फिर किसी पब्लिकेशन की कोई ज़रूरत नहीं होती।

    हाँ, रेजिस्ट्रेशन के कुछ फ़ायदे ज़रूर होते हैं, जैसे कि इससे कॉपीराइट क्लेम का एक पब्लिक रिकॉर्ड बन जाता है। आमतौर पर उल्लंघन का मुकदमा दायर होने से पहले ही आपको कॉपीराइट को रेजिस्टर करवा लेना चाहिए। समय रहते रेजिस्ट्रेशन करवा लेने से उल्लंघन का मुकदमा दायर होने की स्थिति में आपके पास कई तरह के उपाय उपलब्ध रहते हैं।

    और जानने के लिए इस लिंक पर जाएँ: http://www.copyright.gov/circs/circ50.pdf

    Go to article
  • DistroKid की सेवा शर्तें क्या हैं?

    DistroKid की सेवा शर्तें देखने के लिए इस लिंक पर जाएँ: https://distrokid.com/terms

    DistroKid का डिस्ट्रीब्यूशन अग्रीमेंट यहाँ उपलब्ध है: https://distrokid.com/agreement

    Go to article
  • DistroKid पर पब्लिश करने के बावजूद भी क्या मैं और डिस्ट्रीब्यूटर्स का इस्तेमाल कर सकता हूँ?

    DistroKid के साथ-साथ या फिर DistroKid के बजाय भी आप अपने कंटेंट को बाकी डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ डिस्ट्रीब्यूट कर सकते हैं, क्योंकि ये ज़रूरी नहीं कि आप सिर्फ़ हमारे प्लेटफ़ॉर्म के साथ ही काम करें।

    Go to article
सभी 9 लेख देखें

DistroKid Direct सभी 21 लेख देखें

  • DistroKid Direct क्या है?

    DistroKid Direct, DistroKid का एकदम नया फीचर है, जो आपके म्यूज़िक आर्टवर्क को मर्चेंडाइज़ आर्ट की तरह इस्तेमाल करके उसे आपके फैन्स को सीधे-सीधे बेचने की सुविधा देता है।

    इसमें कोई सेटअप फीस नहीं लगती, न ही इन्वेंटरी रखने कि कोई ज़रुरत है, और ना ही अपनी तरफ़ से शिपिंग करने की ज़रुरत है; शिपिंग की चिंता हम पर छोड़ दीजिये। आप बस अपने एल्बम आर्ट का इस्तेमाल करके प्रोडक्ट्स बनाइये, चुनिए कि क्या बेचना है, अपने प्रोडक्ट की कीमतें सेट करिए, और फिर प्रोडक्शन और शिपिंग के खर्च के बाद बचा हुआ 100% प्रॉफ़िट आपका।

    DistroKid Direct को आज़माने के लिए विज़िट करें https://distrokid.com/direct

     

    Go to article
  • मैं एक Direct स्टोर कैसे बना सकता हूँ?

    अपने स्टोर को लाइव करने में बस कुछ ही स्टेप्स लगते हैं:

    1. अपना आर्टिस्ट चुनें
      https://distrokid.com/direct पर जाएँ, और जिस आर्टिस्ट के लिए आपको स्टोर बनाना है, उसको सिलेक्ट करें।

    2. Direct को जॉइन करें
      स्टोर बनाना शुरू करने के लिए एक Direct मेम्बरशिप खरीदें, इसकी कीमत $70 USD सालाना है (लगभग $5.89 प्रति माह।)

    3. अपने प्रोडक्ट्स को सिलेक्ट करें
      जिन मर्चेंडाइज़ को आप शुरुआत में लॉन्च करना चाहते हैं उन आइटम्स को सिलेक्ट करें।

    4. Paypal से कनेक्ट करें
      अपने फैन्स की भेजी हुई पेमेंट को पाने के लिए अपना PayPal अकाउंट लिंक करें।

    5. आर्डर पूरे करने के लिए ऑथरायज़ेशन सेट-अप करना
      हर आर्डर के लिए प्रोडक्शन, शिपिंग और टैक्स के खर्चे निकालने के लिए Gelato को परमिशन दें। लागत के बाद आने वाला 100% प्रॉफ़िट आपका।

    6. अपना स्टोर शेयर करें
      आपकी शॉप लाइव हो गई है। अब इसके लिंक शेयर करें और बिक्री शुरू करें।

    Go to article
  • मैं DistroKid Direct के साथ किस-किस तरह का मर्च बेच सकता हूँ?

    Direct आपके प्रोडक्ट्स के लिए आपके मौजूदा आर्टवर्क का इस्तेमाल करता है। फ़िलहाल चार प्रोडक्ट ऑफ़र किये जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप उनसे प्रोडक्ट्स बना सकते हैं। आने वाले कुछ महीनों में आइटम कैटलॉग बढ़ाया जाएगा। पर्चेज़ मैनेजमेंट की ज़िम्मेदारी हमारे पार्टनर, Gelato, की होती है।

     

    Direct पर बेचने के लिए कौन-कौन से आइटम उपलब्ध हैं?

    आपकी Direct शॉप में फ़िलहाल ये आइटम उपलब्ध हैं:

    कपड़े

    एक्सेसरीज़

    प्लीज़ ध्यान दें कि DistroKid पर आपकी लाइव रिलीज़ के बाहर की किसी आर्ट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। Direct आइटम्स के लिए फ़िलहाल कस्टम आर्ट सपोर्टेड नहीं है।

     


     


     

    Go to article
  • मुझे Direct सेल्स की पेमेंट कैसे मिलेगी?

    Direct सेल्स की पेमेंट प्राप्त करने के लिए, आपको अपना PayPal अकाउंट कनेक्ट करना होगा ताकि जब भी आप कोई सेल करें तो हम आपकी कमाई आपके अकाउंट में जमा कर सकें, और मर्चेंडाइज़ बनाने की कीमत के लिए पैसे भी निकाल सकें।

    हम इस समय एक सीमित पायलट भी चला रहे हैं जिसमें ग्राहकों से पेमेंट प्राप्त करने के लिए Stripe के इस्तेमाल और मर्चेंडाइज़ प्रोडक्शन की पेमेंट के लिए आपके क्रेडिट कार्ड का विकल्प दिया जा रहा है। अगर आप इस ऑप्शन को आज़माना चाहते हैं, तो हमारे चैट विजेट के ज़रिये सपोर्ट टीम से संपर्क करें और एक्सेस के लिए रिक्वेस्ट डालें।

    डिपॉज़िट और विथड्रॉअल के लिए PayPal का उपयोग करने हेतु:

    अपना स्टोर सेट-अप करने के बाद आपको जाना होगा यहाँ - Payment Settings और सेट-अप को पूरा करना होगा। कस्टमर आपसे कुछ भी खरीदना चाहें तो वो इसके बाद ही संभव होगा।

     

    आसान शब्दों में, एक Direct सेल कुछ इस तरह से काम करती है:

    • कस्टमर से आपके PayPal अकाउंट में ऑर्डर की पूरी रकम आ जाती है

    • प्रोडक्ट बनाकर उसे शिप करने की कॉस्ट Gelato आपके अकाउंट से काट लेता है

    • बची हुई सारी रकम आपकी कमाई के तौर पर आपकी जेब में चली जाती है

    • जब कोई कस्टमर आपके Direct स्टोर से कोई खरीदारी करता है, तो वो सीधे आप ही को पेमेंट करता है। उस खरीदारी की पूरी पेमेंट सीधे आपके PayPal अकाउंट में आ जाती है।

    वो ऑर्डर किसी प्रिंट पार्टनर को भेजे जाने के बाद आपके PayPal अकाउंट से उसकी कॉस्ट काटकर Gelato उस आइटम को शिप कर देता है। आपको सिर्फ़ कस्टमर द्वारा ऑर्डर की गई आइटम की मैन्युफ़ैक्चरिंग और शिपिंग कॉस्ट ही देनी होती है।

    प्रोडक्ट की पेमेंट सबसे पहले आप ही को आती है। कस्टमर से पूरी पेमेंट मिलने के बाद ही Gelato आपसे पैसे लेता है। ऑर्डर के पैसे मिलने से पहले आपको कभी भी मैन्युफ़ैक्चरिंग के पैसे नहीं देने चाहिए।

    एक Direct मर्चेंडाइज़ शॉप बनाने के लिए आपका PayPal अकाउंट होना चाहिए। Direct पर PayPal के पर्सनल और बिज़नस अकाउंट, दोनों ही चल जाते हैं। PayPal को कनेक्ट करके जब आप डिपॉज़िट और विथड्रॉअल की आज्ञा देते हैं, तो आपका स्टोर ऑर्डर एक्सेप्ट करने के लिए तैयार हो जाता है।

     

     

     

    Go to article
  • अपने DistroKid Direct स्टोर को कस्टमाइज़ करना

    अपने Direct स्टोर को कस्टमाइज़ करने के लिए या तो आप Direct डैशबोर्ड पर जा कर "Store Profile" पर क्लिक कर सकते हैं, या फिर यहाँ पर जाइए: https://direct.distrokid.com/controlpanel/site_profile/edit। यहाँ से आप इन चीज़ों को एडिट कर सकते हैं:

    • आर्टिस्ट का नाम जो कि स्टोर पर दिखाई पड़ता है
    • आर्टिस्ट बायो (ज़्यादा से ज्यादा 150 कैरेक्टर्स)
    • आर्टिस्ट लोकेशन
    • टाइम ज़ोन
    • अपने स्टोर के लिए आपकी पसंदीदा भाषा (Direct से आपके स्टोर में जो भी टेक्स्ट जेनरेट होगा वो इसी भाषा में लिखा जाएगा)
    • एडिटर भाषा (जो भाषा आपके साइट मैनेजर और एडिटिंग टूल्स में प्रयोग होगी)
    • आर्टिस्ट इमेज (वो इमेज जो स्टोर में आपके आर्टिस्ट नेम के बगल में और Direct में आपकी प्रोफ़ाइल के बगल में दिखाई देती है)
    Go to article
  • Direct मर्चेंडाइज शॉप की कीमत क्या होती है?

    एक Direct मर्चेंडाइज शॉप की कीमत $70 USD सालाना होती हैं, जो होती है लगभग $5.89 USD प्रति माह। ये एक फ्लैट सालाना मेम्बरशिप है जिससे आपको अपने मर्चेंडाइज़ स्टोर, प्रोडक्ट की डिजाइन करने वाले टूल्स और आर्डर मैनेज करने का सीधा एक्सेस मिल जाता है।

     

    Direct के लिए साइन-अप कैसे करें

    Direct पर साइन-अप करने के लिए इस लिंक पर जाएँ: https://distrokid.com/direct और जिस आर्टिस्ट के लिए आपको स्टोर बनाना है, उसको सिलेक्ट करो। साइन-अप के दौरान आपको Direct की मेम्बरशिप एक्टिवेट करने के लिए कहा जायेगा, जिसकी फीस आपके DistroKid खाते में पहले से मौजूद पेमेंट मेथड से ले ली जाएगी।

     

    रिन्यूअल कैसे काम करता है

    आपकी Direct मेम्बरशिप हर साल उसी दिन रिन्यू होती रहेगी जिस दिन आपने पहली बार सब्स्क्राइब किया था।

    आप अपनी रिन्यूअल की तारीक़ इस तरह देख सकते हैं:

    1. अपने Distrokid डैशबोर्ड में ऊपर दाएँ कोने में मौजूद प्रोफ़ाइल आइकॉन पर क्लिक करें।

    2. रसीदें पर क्लिक करें, या सीधे जाएँ, यहाँ: https://www.distrokid.com/receipts

    आपके Direct सब्सक्रिप्शन में लिस्ट की गई पहली तारीख वो दिन है जब आपकी मेम्बरशिप शुरू गुई थी, और हर साल वह इसी दिन रिन्यू भी होगी।

    Go to article
सभी 21 लेख देखें