DistroKid पर मौजूद ढेरों सब्सक्रिप्शन प्लान और एक्स्ट्रा फ़ीचर्स सभी आर्टिस्ट्स को अपनी ज़रुरत की चीज़ें एक्सेस करने की आज़ादी देते हैं। आपका टोटल खर्चा इस बात पर निर्भर करेगा कि अपनी DistroKid सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ आपने कौन-कौन से एल्बम एक्स्ट्राज़ और टूल्स के लिए साइन-अप किया हुआ है।
सिंगल आर्टिस्ट/बैंड वाले Musician प्लान से लेकर 100 आर्टिस्ट तक कवर करने वाले Ultimate प्लान तक, DistroKid पर ढेर सारे सब्सक्रिप्शन प्लान उपलब्ध हैं। साथ ही, DistroKid पर आप ऑप्शनल पेड एल्बम एक्स्ट्राज़ का फ़ायदा भी उठा सकते हैं। इन फ़ीचर्स को किसी रिलीज़ के अपलोड प्रोसेस के दौरान, या बाद, चुना जा सकता है। और तो और, DistroKid पर Mixea और Vizy जैसे आर्टिस्टों के लिए कई तरह के पेड टूल भी हैं।
DistroKid पर उपलब्ध सब्सक्रिप्शन ऑफ़र आज़माकर देखने के लिए आप साइन-अप करके इस लिंक पर जा सकते हैं: https://distrokid.com/plan।
उपलब्ध एल्बम एक्स्ट्राज़ के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ लें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360013534274।
Sign Up