DistroKid एक डिजिटल म्यूज़िक डिस्ट्रीब्यूशन सर्विस है, जिसके ज़रिए म्यूज़िशियन अपने म्यूज़िक को ऑनलाइन स्टोर्स और स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर पहुँचाते हैं। एक म्यूज़िक एग्रीगेटर के तौर पर किसी आर्टिस्ट की डिजिटल म्यूज़िक फ़ाइलों और मेटाडेटा को लेकर DistroKid उन्हें दुनियाभर की डिजिटल म्यूज़िक सर्विसेज़ पर डिस्ट्रीब्यूट कर देता है। इनमें शामिल हैं iTunes, Spotify, Apple Music, YouTube Music, Amazon, Deezer, Tidal, व और भी ढेर सारी सर्विसेज़।
हम कोई कमीशन नहीं लेते, और एक सालाना सब्सक्रिप्शन फ़ीस के साथ अनलिमिटेड अपलोड ऑफर करते हैं। आप जिन सर्विसेज़ पर अपने म्यूज़िक को डिस्ट्रीब्यूट करने का फ़ैसला करते हैं, वहाँ पर होने वाली सेल्स और स्ट्रीम्स से हुई कमाई को कलेक्ट करके DistroKid उसमें से बैंकिंग फ़ीस और लागू टैक्स काटकर बची 100% राशी को आपकी जेब में डाल देता है।
DistroKid पर और भी दर्जनों टूल्स उपलब्ध हैं, जिन की मदद से आर्टिस्ट अपने म्यूज़िक वीडियोज़ की डिस्ट्रीब्यूशन करने, इंस्टेंट मास्टरिंग करने और मार्केटिंग पेजों को प्री-सेव करने जैसे ढेर सारे फ़ीचर्स का मज़ा ले सकते हैं।
Sign Up