DistroKid के साथं आप आसानी से अपने कवर सॉन्ग्स को डिस्ट्रीब्यूट कर सकते हैं! हम आपके लिए सब कुछ संभाल लेते हैं, फिर भले ही बात सॉन्गराइटर्स को पेमेंट भेजने की हो या फिर सभी एक्स्ट्रा कानूनी बारीकियों की भूलभुलैया से सही-सलामत बाहर निकलने की।
इस कवर लाइसेंसिंग सॉल्यूशन के चलते DistroKid आपको किसी थर्ड-पार्टी वेंडर की ओर से एक लाइसेंस दिलवा देगा। DistroKid के कंपल्सरी मैकेनिकल लाइसेंस (compulsory mechanical licenses) को Harry Fox Agency ("HFA") द्वारा सिक्योर किया जाता है। अमेरिकी कॉपीराइट कानून के तहत कवर सॉन्ग लाइसेंसों से कानूनी कवरेज सिर्फ़ तभी मिलती है, जब वो ओरिजिनल सॉन्ग अमेरिका में पहले ही रिलीज़ हो चुका हो, और नई साउंड रिकॉर्डिंग में उस ओरिजिनल सॉन्ग के प्रमुख हिस्सों (ओरिजिनल लिरिक्स, धुन, और शीर्षक) में कोई बुनियादी बदलाव न किया गया हो।
हम कानून के कोई बहुत बड़े जानकार या वकील नहीं हैं, इसलिए हम आपको कोई कानूनी सलाह नहीं दे सकते। प्लीज़ ध्यान दें कि अमेरिकी कॉपीराइट कानून के तहत कॉपीराइटेड लिरिक्स के मूल भाषा में अनुवाद जैसी डेरीवेटिव रचनाएँ मान्य नहीं होतीं। अमेरिकी कॉपीराइट कानून के तहत, कवर (यानी कि "कंपल्सरी") लाइसेंसों के तहत कवरेज सिर्फ़ तभी मिलती है, जब नई साउंड रिकॉर्डिंग में उस गाने के प्रमुख हिस्से (ओरिजिनल लिरिक्स और धुन) में कोई बुनियादी बदलाव न किया गया हो। ये कॉपीराइट का मुद्दा है, और इससे सिर्फ़ DistroKid ही नहीं, बल्कि सभी डिस्ट्रीब्यूटर प्रभावित होते हैं।
अपने गाने को कंपल्सरी मैकेनिकल लाइसेंस की कवरेज दिलवाना आपकी ज़िम्मेदारी होती है।
कवर सॉन्ग लाइसेंस प्राप्त करने में 14 बिज़नस डेज़ तक लग सकते हैं। हमारी थर्ड-पार्टी लाइसेंसिंग सर्विस से मंज़ूरी मिलते ही कवर सॉन्ग वाली रिलीज़ को सबमिट कर दिया जाएगा।
DistroKid के ज़रिए कवर सॉन्ग लाइसेंस खरीदने के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इस आर्टिकल।
कवर सॉन्ग क्या होता है?
कवर सॉन्ग एक ऐसा गाना होता है, जिसे ओरिजिनली किसी और द्वारा रिलीज़ किए गए म्यूज़िक का इस्तेमाल करके आप खुद परफ़ॉर्म और रिकॉर्ड करते हैं। DistroKid के ज़रिए अपने कवर सॉन्ग्स को आप आसानी से (और कानूनन) रिलीज़ कर सकते हैं।
कवर सॉन्ग की शर्तें
आपके द्वारा कवर किए जाने वाले गाने को इन कॉपीराइट कसौटियों पर खरा उतरना चाहिए (ये एक कानूनी मुद्दा है, और DistroKid से इसका कोई लेना-देना नहीं है):
- जिस गाने का आप कवर वर्शन बना रहे हैं, वो पहले ही संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज़ हो चुका होना चाहिए।
- आपके गाने में न तो कोई सैंपल हैं और न ही वो कोई रीमिक्स है।
- आपके गाने में ऐसा कोई ऑडियो नहीं होना चाहिए, जो आपका नहीं है (टीवी, फ़िल्मों, सोशल मीडिया, वीडियो गेम्स, बाकी गाने, वगैरह-वगैरह)
- आपके गाने से ओरिजिनल लिरिक्स या टाइटल में कोई बुनियादी बदलाव नहीं होता।
- आपके गाने से उसकी बेसिक धुन या बुनियादी नेचर नहीं बदल जाती।
जॉनर में किए गए फेरबदल और कवर सॉन्ग में लाए गए छोटे-मोटे निखार सिर्फ़ चलते ही नहीं, दौड़ते हैं। हाँ, भाषा में बदलाव परेशानी की वजह बन सकते हैं। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि आपका कवर एक्सेप्ट होगा या नहीं, तो प्लीज़ Harry Fox Agency के FAQ (यहाँ) को पढ़कर ये सुनिश्चित कर लें कि आप सिर्फ़ कंपल्सरी मैकेनिकल लाइसेंसों के तहत कवर होने वाले कवर्स को ही अपलोड कर रहे हैं। ये नियम-कायदे कॉपीराइट का मुद्दा हैं, और DistroKid (या फिर HFA) से इनका कोई लेना-देना नहीं है। ये नियम सिर्फ़ हम पर या आप पर ही नहीं, बल्कि सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स और लाइसेंसरों पर लागू होते हैं।
किन गानों को लाइसेंस किया जा सकता है
- iTunes और/या Amazon MP3 पर कभी रिलीज़ किया गया कोई गाना।
- अमेरिका के किसी रिकॉर्ड स्टोर में मिलने वाले लिमिटेड विनाइल एडिशन में रिलीज़ किया गया कोई गाना
- आर्टिस्ट की वेबसाइट पर प्रमोशनल म्यूज़िक डाउनलोड की तरह उपलब्ध कराया गया कोई गाना
किन गानों को लाइसेंस नहीं किया जा सकता है
सैंपलों का इस्तेमाल करने वाले गानों के लिए कवर लाइसेंस रिक्वेस्ट नहीं किया जाना चाहिए। किसी और आर्टिस्ट की परफ़ॉर्मेंस की असली रिकॉर्डिंग के इस्तेमाल को सैंपलिंग कहा जाता है। उदाहरण के लिए, अपने ड्रम ट्रैक के तौर पर अगर आप Led Zeppelin के "When The Levee Breaks" की 1971 वाली रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल करते हैं। ओरिजिनल आर्टिस्ट की इच्छा के बिना आमतौर पर ऐसा करने की आज्ञा नहीं होती।
किसी ओरिजिनल सॉन्ग के रीमिक्स के लिए कवर लाइसेंस रिक्वेस्ट नहीं किया जाना चाहिए। किसी और आर्टिस्ट के म्यूज़िक के रीमिक्स और एक कवर सॉन्ग में ज़मीन-आसमान का फ़र्क होता है। कवर सॉन्ग में उस गाने को आप खुद प्ले करते हैं। दूसरी तरफ़, किसी गाने को रीमिक्स करने के लिए आपको उसके ओरिजिनल आर्टिस्ट की आज्ञा लेनी पड़ती है, और ये प्रोसेस कवर सॉन्ग लाइसेंसिंग से अलग होता है।
इसके अलावा, पब्लिक डोमेन में मौजूद गानों के लिए कवर लाइसेंस की कोई ज़रूरत नहीं होती। पब्लिक डोमेन में मौजूद गानों के अपलोडिंग अरेंजमेंट के बारे में जानने के लिए प्लीज़ हमारे इस FAQ आर्टिकल को पढ़ लें: यहाँ।
उन गानों के कुछ और उदाहरण जिन्हें लाइसेंस नहीं किया जा सकता:
- किसी फ़िल्मी संगीत में इस्तेमाल किया गया कोई गाना, जिसे साउंडट्रैक के बाहर कभी रिलीज़ ही नहीं किया गया।
- किसी वीडियो गेम में इस्तेमाल किया गया कोई गाना, जिसे गेम साउंडट्रैक के बाहर कभी रिलीज़ ही नहीं किया गया।
- संयुक्त राज्य को छोड़कर किसी और देश में एक CD कंपाइलेशन के तौर पर रिलीज़ किया गया कोई गाना।
- पब्लिक डोमेन में आ चुका कोई पुराना पारंपरिक गाना।
- मेडलीज़, मैशअप्स, वगैरह-वगैरह।
कवर लाइसेंस चार्ज
इस कवर सॉन्ग को आपके लिए मैनेज करने के लिए DistroKid $1 प्रति महीने की फ़ीस चार्ज करता है (आपके रजिस्टर्ड क्रेडिट कार्ड से $12 की फ़ीस काटी जाती है)। फ़ीस चार्ज करने के बाद DistroKid ये काम करता है:
- लाइसेंस प्राप्त करना
- ओरिजिनल सॉन्गराइटर को हर महीने पेमेंट करना
- इन लिंक्स में बताई गईं चीज़ें करना: यहाँ और यहाँ
सॉन्गराइटरों को ऑटोमेटेड पेमेंट
अमेरिका में बिकने वाले हर गाने के लिए 12.7¢ की कानूनन मैंडेट की गई फ़ीस को आपकी कमाई से काटकर DistroKid उसे HFA को भेज देता है। HFA उसे ओरिजिनल सॉन्गराइटर को भेज देता है। बाकी की 100% कमाई के आप हकदार होते हैं।
Sign Up