DistroKid पर आपको कवर सॉन्ग लाइसेंस इसलिए खरीदना होता है कि अमेरिका का एक कानून ये तय करता है कि कवर सॉन्ग्स से होने वाली कमाई को ओरिजिनल सॉन्गराइटर के साथ कैसे शेयर किया जाएगा। इस बारे में अगर आप और जानना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करें।
DistroKid के साथ कवर सॉन्ग अपलोड करना आपके बाएँ हाथ के खेल जैसा हो जाता है। DistroKid पर आप जब भी कोई गाना अपलोड करते हैं, तो आपको ये बताने का ऑप्शन दिखाई दे जाता है कि उस गाने को आपने लिखा था ("ओरिजिनल") या फिर किसी और ने ("कवर सॉन्ग")।
कोई कवर सॉन्ग अपलोड करने के लिए अपलोड फ़ॉर्म में "सॉन्गराइटर / कवर सॉन्ग" सेक्शन के तहत "इसे किसी और आर्टिस्ट ने लिखा था (ये एक कवर सॉन्ग है)" को सिलेक्ट कर लें। अमेरिका में बिकने वाले हर गाने पर 12.7¢ की कानूनन मैंडेट की गई फ़ीस को आपकी कमाई से काटकर DistroKid उसे HFA को भेज देता है। HFA उसे ओरिजिनल सॉन्गराइटर को भेज देता है। बाकी की 100% कमाई के आप हकदार होते हैं।
प्लीज़ ध्यान दें कि DistroKid लाइसेंस सिर्फ़ सीधे DistroKid द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किए गए कंटेंट पर ही लागू होता है, और उसका इस्तेमाल DistroKid के अलावा किसी और काम के लिए नहीं किया जा सकता। साथ ही, कवर सॉन्ग वाली रिलीज़ भारत, पाकिस्तान, मेक्सिको, या फिर कनाडा में सेल के लिए उपलब्ध तो नहीं होंगी, लेकिन स्ट्रीमिंग के लिए इन देशों में उपलब्ध रहेंगी।
एक से ज़्यादा रिलीज़ में एक ही कवर सॉन्ग को अपलोड करना
DistroKid पर अपलोड किए जाने वाले हर कवर सॉन्ग के लिए आपको DistroKid कवर लाइसेंस खरीदना होगा। उदाहरण के लिए, अगर आप एक ही कवर सॉन्ग को दो बार अपलोड करते हैं, तो दोनों ही बार आपको "कवर सॉन्ग" ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा। दूसरे शब्दों में, आपको दो-दो लाइसेंस खरीदने होंगे। ऐसा करके हमारे सिस्टम को पता चल जाता है कि उसे आपकी कमाई (इस मामले में उसी गाने के दोनों अपलोड) से सॉन्गराइटर के हिस्से को काटना है।
Sign Up