रिलीज़ अपलोड करने से संबंधित लेख सभी 23 लेख देखें

  • अपलोड फ़ॉर्म में ट्रैक इनफ़ॉर्मेशन डालना

    अपलोड फ़ॉर्म के "ट्रैक" सेक्शन में पहुँचकर सर्विसेस पर अपनी रिलीज़ सबमिट करने से पहले अपने अपलोड के हर ट्रैक के लिए आपको कुछ विशेष जानकारी डालनी होगी।

     

    हर ट्रैक के लिए ज़रूरी जानकारी

    गाने का शीर्षक

    "गाने का शीर्षक" सेक्शन में ट्रैक टाइटल को वर्शन इनफ़ॉर्मेशन या फिर एक्स्ट्रा आर्टिस्टों के नामों के बिना डाल दें। वर्शन इनफ़ॉर्मेशन और एक्स्ट्रा आर्टिस्ट ट्रैक मेन्यू के अगले सेक्शनों में डाले जाएँगे।

    ब्रैकेट में जानकारी ऐड की जा सकती है, बशर्ते वो टाइटल का ही हिस्सा हो और उसका इस्तेमाल किसी एक्स्ट्रा आर्टिस्ट या फिर वर्शन इनफ़ॉर्मेशन बताने के लिए न किया गया हो। उदाहरण के लिए, Green Day के Good Riddance (Time of your Life) के टाइटल में ब्रैकेट में दी गई जानकारी न तो कोई एक्स्ट्रा आर्टिस्ट है और न ही उस गाने की वर्शन इनफ़ॉर्मेशन है।

    गाने के टाइटल में क्या आप फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को जोड़ना चाहोगे?

    "गाने के टाइटल में क्या आप फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को जोड़ना चाहोगे?" सेक्शन का इस्तेमाल ट्रैक में किसी फ़ीचर्ड आर्टिस्ट, रीमिक्सर, या फिर अतिरिक्त प्राइमरी आर्टिस्ट को जोड़ने के लिए किया जा सकता है।

    किसी सिंगल के लिए इस सेक्शन में जाकर आप सिर्फ़ रीमिक्सर या फ़ीचर्ड आर्टिस्ट ही जोड़ सकते हैं। अगर आपका सिंगल दो आर्टिस्टों की कोलैबोरेशन है, तो अपलोड फ़ॉर्म के टॉप पर मौजूद "आर्टिस्ट/बैंड नेम" सेक्शन में कोलैबोरेशन के तौर पर उन दो आर्टिस्ट नेम्स को एंटर कर दें।

    एक ट्रैक से ज़्यादा वाली किसी रिलीज़ के लिए आपके पास किसी "अतिरिक्त प्राइमरी आर्टिस्ट" का ऑप्शन होगा।

    featured_artist_step2.png

    अपने ट्रैक में अगर आपको एक से ज़्यादा आर्टिस्ट ऐड करने हैं, तो बस "किसी और फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को ऐड करो" बटन पर क्लिक कर दें।

    _featured_artist_step3.png

    ड्रॉपडाउन मेन्यू से आप रीमिक्सर, फ़ीचर्ड आर्टिस्ट, या फिर अतिरिक्त प्राइमरी आर्टिस्ट को सिलेक्ट कर सकते हैं। अतिरिक्त आर्टिस्ट का रोल सिलेक्ट कर लेने के बाद प्लीज़ उस आर्टिस्ट का नाम डाल दें। अपलोड फ़ॉर्म के आर्टिस्ट मैपिंग में जाकर इस तरह से ऐड किए गए सभी आर्टिस्टों के मौजूदा Spotify, Apple, और YouTube Music आर्टिस्ट पेज इस तरह एंटर किए जा सकते हैं।

    गाने के शीर्षक में "वर्शन" इन्फ़ो ऐड करें?

    "गाने के शीर्षक में 'वर्शन' इन्फ़ो ऐड करें?" सेक्शन का इस्तेमाल ट्रैक के लिए ब्रैकेट में डाली गई वर्शन जानकारी बताने के लिए किया जा सकता है। आम वर्शन में शामिल हैं:

    • Live
    • Acoustic
    • Radio Edit
    • Remix
    • [रीमिक्सर] Remix
    • [जॉनर] Remix

    ऑडियो फाइल

    "ऑडियो फ़ाइल" सेक्शन में जाकर आप अपने ट्रैक की ऑडियो फ़ाइल को सिलेक्ट कर सकते हैं। मान्य ऑडियो फ़ाइल टाइप्स के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल

    Dolby Atmos/स्पेशियल ऑडियो

    "Dolby Atmos/स्पेशियल ऑडियो" सेक्शन में जाकर आप अपने ट्रैक के Dolby Atmos या स्पेशियल ऑडियो मिक्स को अपलोड कर सकते हैं। अगर आपको नहीं पता कि ये काम कैसे करता है, तो इस आर्टिकल और अपने खुद के Dolby Atmos मिक्स बनाना सीखने के लिए इस आर्टिकल

    सॉन्गराइटर

    "सॉन्गराइटर" सेक्शन में आप ये बता सकते हैं कि वो गाना कोई ओरिजिनल सॉन्ग है या फिर कोई कवर सॉन्ग।

    सॉन्गराइटर/सॉन्गराइटर्स का/के असली नाम

    ओरिजिनल गानों के सॉन्गराइटर/सॉन्गराइटर्स के असली नाम आपको "सॉन्गराइटर/सॉन्गराइटर्स का/के असली नाम" सेक्शन में लिस्ट करने होंगे। सॉन्गराइटर्स के नाम डालने के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल

    कवर सॉन्ग

    अगर आपने ये बताया है कि आपका ट्रैक एक कवर सॉन्ग है, तो कवर सॉन्ग लाइसेंसिंग इनफ़ॉर्मेशन को रिव्यु करके आपको ओरिजिनल आर्टिस्ट और सॉन्ग टाइटल को ऐड करना होगा। आप ओरिजिनल सॉन्गराइटर का नाम भी डाल सकते हैं, लेकिन ये पूरी तरह से आपके ऊपर होता है। आपको ये भी कन्फ़र्म करना होगा कि कहीं उस ट्रैक में किसी और आर्टिस्ट की रिकॉर्डिंग्स को सैंपल या रीमिक्स तो नहीं किया गया है।

    अश्लील लिरिक्स

    अगर आपकी रिलीज़ में अश्लील लिरिक्स हैं, तो इस बात को आपको "अश्लील लिरिक्स" सेक्शन में जाकर बताना होगा।

    क्या ये गाना रेडियो पर ब्रॉडकास्ट होने लायक है?

    अगर आपने ये स्पष्ट किया है कि आपके गाने के अश्लील बोल नहीं हैं, तो "क्या ये गाना रेडियो पर चलने लायक है?" सेक्शन में आपको ये बताना होगा कि क्या वो ट्रैक साफ़-सुथरा है और हमेशा से साफ़-सुथरा ही रहा है, या फिर क्या वो उस गाने के किसी अश्लील वर्शन का साफ़-सुथरा या सेंसर किया गया वर्शन है।

    क्या ये गाना इंस्ट्रुमेंटल है?

    "क्या ये गाना इंस्ट्रुमेंटल है?" सेक्शन में आप ये बता सकते हैं कि आपके गाने में लिरिक्स हैं या फिर वो कोई इंस्ट्रुमेंटल वर्शन है।

    Apple Digital Master?

    "Apple Digital Master?" सेक्शन में जाकर आप ये स्पष्ट कर सकते हैं कि आपकी रिलीज़ को किसी सर्टिफ़ाइड Apple Digital Masters मास्टरिंग हाउस द्वारा मास्टर किया गया है या नहीं। इस बारे में और जानने के लिए इस लिंक पर जाएँ: यहाँ।

    प्रीव्यू क्लिप के शुरू होने का टाइम

    "प्रीव्यू क्लिप के शुरू होने का टाइम" सेक्शन में आप अपने ट्रैक के उस हिस्से को स्पेसिफ़ाई कर सकते हैं, जिसे आप स्टोर प्रीव्यूज़ में उपलब्ध कराना चाहेंगे। "मुझे बताने दो कि गाने का मज़ेदार हिस्सा कहाँ से शुरू होता है" को सिलेक्ट करके अपने ट्रैक के उस हिस्से के टाइमस्टैम्प को चुन लें, जिसे प्रीव्यू के लिए आप TikTok, Apple Music, और iTunes में उपलब्ध करवाना चाहते हैं।

    ध्यान दें कि प्रीव्यू क्लिप टाइम एडिटिंग फ़ीचर सिर्फ़ 1:16 से बड़े ट्रैक्स के लिए ही उपलब्ध होता है।

    ट्रैक की कीमत

    अगर आपके पास Musician Plus या उससे बड़ा प्लान है, तो "ट्रैक की कीमत" सेक्शन में जाकर iTunes और Amazon पर आप ट्रैक की किसी कीमत को सिलेक्ट कर सकते हैं। आप $0.69, $0.99, या $1.29 को सिलेक्ट कर सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि 10 मिनट से लंबे ट्रैक्स की कीमत भी ज़्यादा होगी।

    Go to article
  • भविष्य में रिलीज़ की कोई तारीख सेट करना

    अगर आपने Musician Plan या फिर Ultimate प्लान की सब्सक्रिप्शन ली हुई है, तो किसी अपलोड के लिए आप फ़्यूचर रिलीज़ की कोई कस्टम तारीख सेट-अप कर सकते हैं। रिलीज़ की कोई फ़्यूचर डेट सेट करने के लिए अपलोड फ़ॉर्म के "रिलीज़ की तारीख" सेक्शन में मौजूद कैलेंडर से तारीख सिलेक्ट कर लें।

    फ़्यूचर में कोई तारीख चुनने के बाद आप रिलीज़ के एक तय समय को भी सेट कर सकते हैं। Spotify पर आपका अपलोड इसी समय पर लाइव होगा। बाकी सभी सर्विसेज़ पर आपकी रिलीज़ आपके लिसनर्स के टाइम ज़ोन में रिलीज़ की तारीख वाले दिन आधी रात के आसपास लाइव हो जाएगी।

    अगर आपका पहले ही कोई DistroKid अकाउंट है और इस फ़ीचर के साथ-साथ बाकी फ़ीचर्स के एक्सेस को आप अपग्रेड करना चाहते हैं, तो DistroKid में साइन-इन करके टॉप नेविगेशन बार से "अपग्रेड करो" पर क्लिक कर दें।

    रिलीज़ की कस्टम तारीखों के बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

     

    भविष्य की रिलीज़ की डेट कैसे सेट करें

    अपलोड फ़ॉर्म में भविष्य की रिलीज़ डेट सेट करने का तरीका:

    1. इस लिंक पर क्लिक करके अपलोड फ़ॉर्म में जाएँ: https://distrokid.com/new
    2. नीचे स्क्रॉल करते-करते "रिलीज़ की तारीख" वाले सेक्शन पर चले जाएँ
    3. तारीख वाले ड्रॉपडाउन मेन्यू पर क्लिक कर दें
    4. कैलेंडर से रिलीज़ की अपनी मनचाही तारीक़ सिलेक्ट कर लें

    Spotify पर रिलीज़ का टाइम सेट करना

    भविष्य की रिलीज़ डेट सेट करते समय आप Spotify पर वो समय भी सेट कर सकते हैं, जब आपकी रिलीज़ अपनी तय तारीख पर लाइव होगी। रिलीज़ का टाइम सेट करने के लिए अपलोड फ़ॉर्म में "रिलीज़ का समय" सेक्शन में जाकर कोई टाइम सिलेक्ट कर लें। ये ऑप्शन तभी उपलब्ध होता है, जब अपने अपलोड के लिए आप रिलीज़ की भविष्य की डेट सिलेक्ट कर लेते हैं।

    भविष्य की रिलीज़ डेट सिलेक्ट करने के बाद आप इस बात का फ़ैसला कर सकते हैं कि Spotify पर आपका चुना हुआ समय लिसनर के लोकल टाइम ज़ोन के हिसाब से होगा या फिर आपका म्यूज़िक दुनियाभर में एक-साथ रिलीज़ होगा। ये ऑप्शन आपको "अपलोड फ़ॉर्म" के "टाइम सिंक्रोनाइज़ेशन" सेक्शन में मिल जाएगा। एक-साथ रिलीज़ होने वाले ऑप्शन को चुनकर आपकी रिलीज़ दुनियाभर में आपके चुने हुए न्यूयॉर्क (EST) टाइम पर लॉन्च हो जाएगी।

    Go to article
  • अपने म्यूज़िक के लिए प्री-ऑर्डर सेट-अप करना

    DistroKid के साथ iTunes, Amazon, Qobuz, और Beatport (इसके लिए आपके पास Beatport एल्बम एक्स्ट्राहोना चाहिए) पर अपनी रिलीज़ के लिए आप प्री-ऑर्डर अवधि सेट-अप कर सकते हैं। एक प्री-ऑर्डर सेट-अप करके आपके फ़ैन्स आपकी रिलीज़ को उसकी रिलीज़ डेट से पहले ही खरीद पाएँगे। ध्यान दें कि इस समय बाकी स्टोर्स और स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर प्री-ऑर्डरिंग उपलब्ध नहीं होती।

    अपनी रिलीज़ के लिए कोई प्री-ऑर्डर अवधि सेट-अप करने के लिए DisroKid के अपलोड फ़ॉर्म में जाकर आपको फ़्यूचर में कम से कम 5 दिन बाद की रिलीज़ डेट सेट करनी होगी (इसके लिए आपके पास Musician Plus या Ultimate प्लान होना चाहिए)। भविष्य की कोई रिलीज़ की तिथि चुन लेने के बाद आपको "प्री-ऑर्डर करना चाहोगे?" सेक्शन दिखाई दे जाएगा। "हाँ" पर क्लिक करके प्री-ऑर्डर शुरू होने की तारीख एंटर कर दें।

    बस हो गया! हमेशा की तरह अपलोड करते रहें। आपकी प्री-ऑर्डर डेट वाली इनफ़ॉर्मेशन iTunes, Amazon, Qobuz, और Beatport (अगर वो लागू हो) को चली जाएगी।

    Go to article
  • एल्बम एक्स्ट्राज़ क्या होते हैं?

    एल्बम एक्स्ट्राज़ वो ऑप्शनल ऐड-ऑन्स होते हैं, जिन्हें आप अपने किसी एक अपलोड के लिए चुन सकते हैं। कवर लाइसेंस को छोड़कर भले ही स्टोर डिस्ट्रीब्यूशन के लिए ये अनिवार्य नहीं होते, फिर भी इस फ़ीचर की बदौलत आपका म्यूज़िक फ़ैन्स के लिए ज़्यादा एक्सेसिबल हो जाता है।

    एल्बम एक्स्ट्राज़ को या तो अपलोड प्रोसेस के दौरान अपलोड फ़ॉर्म में जाकर या फिर अपलोड प्रोसेस के बाद आपके "मेरा म्यूज़िक" पेज पर जाकर चुना जा सकता है।

    जहाँ कुछ एल्बम एक्स्ट्राज़ के लिए आपको बस एक ही बार पेमेंट करनी होती है, वहीँ कुछ और एक्स्ट्रा फ़ीचर्स आपकी सब्सक्रिप्शन पर आधारित होते हैं, बिल्कुल हमारी मेम्बरशिप सब्सक्रिप्शन की तरह।

     

    उपलब्ध एल्बम एक्स्ट्राज़

    डिस्कवरी पैक: $0.99 प्रति गाना, सालाना
    डिस्कवरी पैक से आपकी रिलीज़ दुनियाभर के उन डेटाबेस में शामिल हो जाती है, जिनका इस्तेमाल करके लोग म्यूज़िक और आर्टिस्ट की जानकारी को मैच करते हैं। इनमें शामिल हैं Gracenote के ज़रिए लाखों गाड़ियों में गानों की पहचान और SoundScan रेजिस्ट्रेशन, जिसका इस्तेमाल Billboard चार्ट्स के लिए किया जाता है। डिस्कवरी पैक से आपकी रिलीज़ इस तरह के डिस्कवरी-बेस्ड प्लेटफ़ॉर्मों में ऐड हो जाती है: ACRCloud, Jaxsta, Gracenote, और Luminate।

    स्टोर मैक्सिमाइज़र: $7.95 प्रति एल्बम, सालाना
    जैसे-जैसे अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में हम नए-नए ऑनलाइन स्टोर्स और स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को ऐड करते जाएँगे, वैसे-वैसे आपकी रिलीज़ को स्टोर मैक्सिमाइज़र अपने आप ही उन्हें डिलीवर करता जाएगा। आपके म्यूज़िक को स्टोर मैक्सिमाइज़र जब भी किसी नई सर्विस में ऐड करेगा, तब हमारी तरफ़ से आपको नोटिफ़िकेशन आ जाया करेगी।

    सोशल मीडिया पैक: $4.95 प्रति सिंगल, सालाना या फिर $14.95 प्रति एल्बम, सालाना, प्लस ऐड से होने वाली कमाई का 20%
    सोशल मीडिया पैक के तहत अगर आपके म्यूज़िक का किसी भी YouTube या फिर TikTok वीडियो में इस्तेमाल किया जाता है, तो आपको उसकी नोटिफ़िकेशन के साथ-साथ पेमेंट भी आ जाएगी। आपके ट्रैक्स को YouTube और TikTok, दोनों के डेटाबेस में ऐड करके हम लगातार उनके मैच की खोज करते रहेंगे। आपके म्यूज़िक को किसी भी YouTube वीडियो में डिटेक्ट किए जाने पर हम आपको उसकी जानकारी दे देंगे, और उसमें आने वाली ऐड्स से हुई कमाई वीडियो अपलोड करने वाले शख्स की जेब में न जाकर अपने आप ही आपको मिल जाया करेगी।

    Beatport: $9.99 प्रति माह

    Beatport एल्बम एक्स्ट्रा की सब्सक्रिप्शन के तहत आपकी रिलीज़ की Beatport को अनलिमिटेड डिलीवरी हो पाती है। Beatport खास इलेक्ट्रॉनिक म्यूज़िक में डील करने वाला एक जाना-माना ऑनलाइन स्टोर है। यहाँ ध्यान देने लायक बात ये है कि आपके म्यूज़िक का Beatport को डिलीवर करने लायक इलेक्ट्रॉनिक जॉनर और सब-जॉनर होना चाहिए।

    Audiomack: फ़्री! (Audiomack अकाउंट अनिवार्य)

    अपने म्यूज़िक को Audiomack सर्विस को फ़्री में डिलीवर करवाने के लिए यहाँ क्लिक करके अपने DistroKid अकाउंट को अपने Audiomack अकाउंट से कनेक्ट कर लें।

    कवर सॉन्ग लाइसेंसिंग: $12 प्रति कवर सॉन्ग, सालाना

    DistroKid पर अपलोड किए गए हर कवर सॉन्ग के लिए कवर सॉन्ग लाइसेंस अनिवार्य होता है। कवर लाइसेंस में $12 प्रति कवर सॉन्ग का सालाना खर्चा आता है। DistroKid के कवर लाइसेंसों के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इस FAQ आर्टिकल को पढ़ लें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360013648953  

    अपनी छाप छोड़ें: $29.00 प्रति सिंगल, $49.00 प्रति 2+ ट्रैक वाली एल्बम (एक ही बार अदा किए जाने वाला शुल्क)

    अपनी छाप छोड़ें, वाले एक्स्ट्रा फ़ीचर को चुनकर मेम्बरशिप पेमेंट पूरी न होने की सूरत में (जैसे जब कोई क्रेडिट कार्ड रिजेक्ट हो जाता है) अपनी रिलीज़ को डिलीट होने से बचाएँ।

    इसके अलावा, अपनी छाप छोड़ें, वाले एक्स्ट्रा फ़ीचर से लैस रिलीज़ आपका अकाउंट कैंसल हो जाने के बाद भी स्टोर्स और स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर बनी रहेंगी।

    अगर आपकी कोई एक्टिव सब्सक्रिप्शन है तो किसी रिलीज़ के लिए 'अपनी छाप छोड़ें' एक्स्ट्रा को चुनने से ये फ़ीचर आपकी सालाना मेम्बरशिप फ़ीस की जगह नहीं ले लेता, और न ही आपकी सभी रिलीज़ के लिए ये कोई वन-टाइम पेमेंट होती है। अगर अपनी सब्सक्रिप्शन को कैंसल करके अपनी सभी रिलीज़ को आप स्टोर्स और स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ में बनाए रखना चाहते हैं, तो अपनी सभी रिलीज़ के लिए आपको इस एक्स्ट्रा फ़ीचर को चुन लेना चाहिए।

    Dolby Atmos: $26.99 प्रति ट्रैक (एक ही बार अदा की जाने वाली फ़ीस)

    जब किसी ट्रैक के लिए आप Dolby Atmos फ़ीचर को चुनते हैं, तो उससे वो ट्रैक सपोर्ट कर रहे डिवाइसों और Apple Music, Tidal और Amazon समेत स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर स्पेशियल ऑडियो लिसनिंग के लिए उपलब्ध हो जाता है।

    ध्यान दें कि इस एक्स्ट्रा फ़ीचर को चुनते समय ट्रैक्स को Dolby Atmos के साथ ठीक से मिक्स किया जाना चाहिए। आपकी ऑडियो फ़ाइलों को हम चेक करेंगे, और अगर वो Dolby Atmos के लिए मान्य नहीं पाई जातीं, तो हम आपसे एक पैसा भी नहीं लेंगे।

    लाउडनेस नॉर्मलाइजेशन: $2.99 प्रति ट्रैक, वन-टाइम (एक ही बार अदा की जाने वाली फ़ीस)

    लाउडनेस नॉर्मलाइजेशन एक्स्ट्रा चुनने पर DistroKid आपके ऑडियो के लेवल और हेडरूम को Spotify द्वारा रिकमेन्ड की गई सेटिंग्स में अपने आप ही एडजस्ट कर देगा: -14dB इंटीग्रेटेड LUFS (-1dB ट्रू पीक मैक्सिमम)। उसके बाद आपके नए ऑडियो को आपके द्वारा चुनी गई सभी स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को भेज दिया जाएगा।

    Go to article
  • पहले ही अपलोड की जा चुकी किसी एल्बम के लिए क्या किसी ट्रैक को जोड़ा या हटाया जा सकता है?

    DistroKid पर कोई एल्बम अपलोड करने के बाद उसमें कोई ट्रैक जोड़े या हटाए नहीं जा सकते। किसी रिलीज़ में अगर आप कोई ट्रैक जोड़ना या हटाना चाहते हैं, तो अपने DistroKid अकाउंट से उस रिलीज़ को डिलीट करके अपने मनचाहे ट्रैक के साथ आपको उसे दोबारा अपलोड करना होगा।

    Go to article
  • स्टोर मैक्सिमाइज़र क्या होता है?

    स्टोर मैक्सिमाइज़र एल्बम एक्स्ट्रा की बदौलत हमारे डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में शामिल होने वाले नए-नए ऑनलाइन स्टोर्स और स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को आपकी रिलीज़ अपने आप ही डिलीवर हो जाएगी। स्टोर मैक्सिमाइज़र द्वारा आपके म्यूज़िक को किसी नई सर्विस में ऐड करने से पहले हमेशा आपको बता दिया जाता है।

    Go to article
सभी 23 लेख देखें

फ़ॉर्मेटिंग जानकारी सभी 25 लेख देखें

  • मैं कौन-कौनसे ऑडियो फ़ाइल फ़ॉर्मेट अपलोड कर सकता/सकती हूँ?

    DistroKid पर आपके द्वारा अपलोड की जाने वाली ऑडियो फ़ाइलों को WAV, MP3, M4A, FLAC, AIFF, या Windows Media (WMA) फ़ॉर्मेट में होना चाहिए। इनमें से हर तरह की फ़ाइल के लिए प्लीज़ ये सुनिश्चित कर लें कि आपकी फ़ाइल का नाम सही एक्सटेंशन से खत्म होता हो (.WAV, .MP3, वगैरह)। आपकी ऑडियो फ़ाइल के नाम में इनमें से कोई इनवैलिड कैरेक्टर नहीं होना चाहिए: \ / : * ? " ' < > |

    अगर आप कोई WAV फ़ाइल भेज रहे हैं, तो आमतौर पर उसकी स्पेसिफ़िकेशन 16-bit, 44.1 kHz WAV होती है, लेकिन कोई और स्पेसिफ़िकेशन भी चल जाएगी।

    DistroKid पर 1 GB तक की फ़ाइलें ही मान्य होती हैं। अगर आपके ट्रैक का साइज़ इससे भी ज़्यादा है, तो DistroKid पर उसे अपलोड करने से पहले उसे FLAC फ़ॉर्मेट में कन्वर्ट करने पर विचार कर लें। FLAC एक लाजवाब और लॉसलेस फ़ॉर्मेट होता है। इसकी ऑडियो क्वालिटी WAV जैसी ही होती है, लेकिन WAV की तुलना में FLAC फ़ाइलों का साइज़ काफ़ी कम होता है।

    DistroKid पर अपलोड किए गए ट्रैक्स की अवधि 5 घंटे (300 मिनट) से कम होनी चाहिए, और किसी एल्बम में ट्रैक्स की कुल अवधि 10 घंटे (600 मिनट) से ज़्यादा नहीं हो सकती। इसके अलावा, एल्बम में 60 सेकंड से कम की ट्रैक अवधि वाले गाने नहीं हो सकते।

    Go to article
  • एल्बम आर्टवर्क को किन कसौटियों पर खरा उतरना चाहिए?

    एल्बम आर्टवर्क को .jpg फ़ाइल फ़ॉर्मेट में होना चाहिए। एल्बम आर्ट को कम से कम 1000x1000 पिक्सल का होना चाहिए। सबसे बेहतरीन हालात में एल्बम आर्ट को 3000x3000 पिक्सल का परफ़ेक्ट स्क्वेयर होना चाहिए। अगर आपका आर्टवर्क छोटा या रेक्टेंगल आकार में है, तो हम अपने आप ही उसे आपके लिए एडजस्ट कर देंगे। लेकिन इसमें ये जोखिम रहता है कि हमारे द्वारा फ़िक्स किया गया वर्शन आपके मनचाहे वर्शन जैसा न दिखे।

    आर्टवर्क एक इमेज फ़ाइल होनी चाहिए, और उसमें एक से ज़्यादा आर्ट "पेज" नहीं हो सकते, फिर भले ही वो रिलीज़ सिंगल हो, EP हो, या एल्बम हो।

    प्लीज़ इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके आर्टवर्क को RGB कलर स्पेस में होना चाहिए। आमतौर पर इसमें चिंता वाली कोई बात नहीं होती – हर डिजिटल कैमरा और फ़ोटोशॉपिंग प्रोग्राम (जैसे Photoshop) का डिफ़ॉल्ट स्टाइल RGB ही होता है।

     

    एल्बम आर्टवर्क में इन चीज़ों को डालने से परहेज़ करें

    स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ उन सभी आर्टवर्क को अस्वीकार कर देंगी, जिनमें ये चीज़ें पाई जाती हैं:

      • वेबसाइट एड्रेस (URL)
      • QR कोड
      • X प्लेटफ़ॉर्म पर पेज का नाम
      • कोई भी धुंधली, पिक्सलेट हुई, घुमाई गई, या फिर खराब क्वालिटी वाली इमेज
      • बिना लाइसेंस वाली/स्टॉक फ़ोटोग्राफ़ी
      • कीमतें
      • स्ट्रीमिंग सर्विस लोगो (जैसे कि iTunes या Spotify)
      • सोशल मीडिया लोगो (जैसे कि X, Instagram, TikTok)
      • नग्नता
      • अश्लीलता
      • फ़िज़िकल मीडिया के रेफ़रेन्स (उदाहरण: "CD" या "कॉम्पैक्ट डिस्क")

    साथ ही, एक ही आर्टवर्क का एकाधिक रिलीज़ के लिए इस्तेमाल न करें। वो क्या है न कि डुप्लीकेट एल्बम आर्ट भी रिजेक्ट हो सकती है।

     

    कलर स्पेस को अपडेट करके RGB करना

    अपने आर्टवर्क को अगर आपने CMYK या फिर ग्रे स्केल कलर स्पेस में सेव किया है और DistroKid पर आपको कोई एरर मैसेज आ रहा है, तो अपने आर्टवर्क को RGB में दोबारा सेव करके आप फिर से कोशिश करके देख सकते हैं।

    अगर आप Photoshop का इस्तेमाल करते हैं, तो अपने आर्टवर्क को RGB फ़ॉर्मेट में सेव करने के लिए यहाँ क्लिक करें। अगर आपके पास Photoshop नहीं है, तो अपनी फ़ाइल को Pixlr एडिटर के ज़रिए अपलोड करके उसे दोबारा सेव करने से वो अपने आप ही RGB में कन्वर्ट हो जाती है।

     
    Go to article
  • किसी सॉन्ग/एल्बम/आर्टिस्ट नेम को सभी बड़े या छोटे अक्षरों में अपलोड करना

    अपने आर्टिस्ट नेम और अपने सभी एल्बम और रिलीज़ टाइटल्स के लिए अपनी मनचाही कैपिटलाइज़ेशन/स्टाइलाइज़ेशन एंटर की जा सकती है।

    ध्यान दें कि कुछ स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को गैर-स्टैंडर्ड कैपिटलाइज़ेशन फूटी आँख नहीं सुहाती। ऐसे में हो सकता है कि अपनी स्टाइल गाइड के अनुसार अपने प्लेटफ़ॉर्म पर वो उसे डिफ़ॉल्ट कैपिटलाइज़ेशन में बदल दें। अगर सर्विसेज़ गैर-स्टैंडर्ड कैपिटलाइज़ेशन की अनुमति नहीं देतीं, तो उनके प्लेटफ़ॉर्म पर कैपिटलाइज़ेशन में बदलाव करने के लिए हम एडिट रिक्वेस्ट नहीं डाल पाएँगे।

    Go to article
  • आर्टिस्ट रोल्स को समझना

    आर्टिस्ट रोल्स वो मानक होते हैं, जिनका इस्तेमाल सेवाओं को ये बताने के लिए किया जा सकता है कि किसी भी रिलीज़ की क्रिएशन या परफ़ॉर्मेंस में किसी आर्टिस्ट ने क्या भूमिका निभाई है। इन रोल्स को ट्रैक या एल्बम स्तर पर दर्शाया जा सकता है। DistroKid से सेवाएँ ये आर्टिस्ट रोल्स स्वीकार करती हैं:

     

    एल्बम आर्टिस्ट

    कोई एल्बम आर्टिस्ट या "परफ़ॉर्मर" एल्बम स्तर पर प्रमुख आर्टिस्ट होता है। उदाहरण के लिए, Kendrick Lamar की एल्बम DAMN. में "Kendrick Lamar" इस एल्बम के एल्बम आर्टिस्ट हैं।

    अगर आपकी रिलीज़ में कई आर्टिस्टों के कुछ गाने हैं, लेकिन ज़्यादातर गाने एक ही आर्टिस्ट द्वारा गाए गए हैं, तो हर ट्रैक के "आर्टिस्ट/बैंड नेम" फ़ील्ड में दिखाई देने वाले आर्टिस्ट को ही लिस्ट करें। रिलीज़ के लिए ये आपका एल्बम आर्टिस्ट होगा। एकाधिक आर्टिस्टों वाले इंडिविजुअल ट्रैक्स के लिए अतिरिक्त आर्टिस्टों को (फ़ीचर्ड, रीमिक्सर, अतिरिक्त प्राइमरी आर्टिस्ट) ट्रैक लेवल पर दर्ज कर दें

    प्राइमरी आर्टिस्ट

    प्राइमरी आर्टिस्ट ट्रैक लेवल का मेन आर्टिस्ट होता है। ट्रैक में एल्बम आर्टिस्ट के साथ-साथ प्राइमरी आर्टिस्टों के तौर पर क्रेडिट किए गए अतिरिक्त कोलैबोरेटर भी शामिल हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, Moore Kismet की एल्बम Vendetta for Cupid में, Moore Kismet एल्बम आर्टिस्ट हैं। ट्रैक Rumor में, WYN और Moore Kismet, दोनों ही प्राइमरी आर्टिस्ट हैं, जिससे वो ट्रैक एक कोलैबोरेशन बन जाता है।

    फ़ीचर्ड आर्टिस्ट

    एक फ़ीचर्ड आर्टिस्ट वो आर्टिस्ट होता है, जो किसी ट्रैक की परफ़ॉर्मेंस में मदद तो करता है, लेकिन प्राइमरी आर्टिस्ट के बुनियादी स्तर पर नहीं। फ़ीचर्ड आर्टिस्ट आमतौर पर या तो किसी छंद के लिए या फिर किसी ट्रैक में गायक के तौर पर भाग लेते हैं। उदाहरण के लिए, Avicii के SOS (feat. Aloe Blacc) में इस ट्रैक में गाना गाने वाले "Aloe Blacc" इस ट्रैक के फ़ीचरिंग आर्टिस्ट हैं, जबकि "Avicii" प्राइमरी और एल्बम आर्टिस्ट हैं।

    रीमिक्सर

    ओरिजिनल वर्क्स को रीमिक्स करने वाला आर्टिस्ट रीमिक्सर होता है। उदाहरण के लिए, TOKiMONSTA के Love That Never (IMANU Remix) में "IMANU" रीमिक्सर हैं, जबकि "TOKiMONSTA" ओरिजिनल सॉन्ग की प्राइमरी आर्टिस्ट हैं।

    निर्माता

    हाल ही में प्रोड्यूसरों को कई तरह की भूमिकाएँ अदा करनी पड़ रही हैं, लेकिन Spotify पर प्रोड्यूसर क्रेडिट्स को ट्रैक इनफ़ॉर्मेशन के तहत ही लिस्ट किया जाता है। उदाहरण के लिए, Weezer के Buddy Holly में "Ric Ocasek" को प्रोड्यूसर के तौर पर क्रेडिट किया गया है। Spotify पर प्रोड्यूसर क्रेडिट्स देखने के लिए डेस्कटॉप ऐप में किसी सॉन्ग पर राइट क्लिक करके "क्रेडिट्स दिखाओ" पर क्लिक कर दें।

    artists_roles.png

    Go to article
  • एक से ज़्यादा आर्टिस्ट की कोलैबरेशन को अपलोड करना

    DistroKid के साथ एल्बम और ट्रैक, दोनों स्तरों पर कोलैबरेशन अपलोड की जा सकती हैं।

    एल्बम-लेवल कोलैबरेशन वो रिलीज़ होती हैं, जिनमें ट्रैक्स के लिए उन्हीं कुछ कोलैबरेटिंग आर्टिस्टों को क्रेडिट दिया जाता है। ट्रैक-लेवल कोलैबरेशन किसी बड़ी रिलीज़ के तहत आने वाले वो इंडिविजुअल ट्रैक होते हैं, जिनके लिए अलग-अलग आर्टिस्टों को क्रेडिट किया जाता है।

    एल्बम-लेवल कोलैबोरेशन के लिए अपलोड फ़ॉर्म के "आर्टिस्ट/बैंड नेम" सेक्शन में कोलैबरेशन नेम एंटर करना न भूलें। ट्रैक-लेवल कोलैबरेशन के लिए या तो अपलोड फ़ॉर्म में या अपलोड करने के बाद अतिरिक्त प्राइमरी आर्टिस्ट्स को जोड़ कर, ट्रैक इनफ़ॉर्मेशन के तहत "गाने के टाइटल में क्या आप फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को ऐड करना चाहोगे?" सेक्शन का इस्तेमाल करें।

     

    कोई एल्बम-लेवल कोलैबोरेशन अपलोड करना

    अगर कई मेन आर्टिस्ट्स के साथ आपकी कोई एल्बम या सिंगल है, तो अपलोड फ़ॉर्म के "आर्टिस्ट/बैंड नेम" सेक्शन में एम्परसैंड (&), "X" सिंबल, या फिर "and" शब्द का इस्तेमाल करके आप हमें अपनी कोलैबोरेशन के बारे में बता सकते हैं। तीन लोगों की कोलैबोरेशन के लिए आप अल्पविराम चिन्ह का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    उदाहरण के लिए, Moore Kismet, Pauline Herr, और Rezz की कोलैबरेशन होने पर समूची एल्बम के लिए मेन आर्टिस्ट के तौर पर आप इनमें से कोई भी लाइन एंटर कर सकते हैं:

    Moore Kismet, Pauline Herr & Rezz

    Moore Kismet x Pauline Herr x Rezz

    Moore Kismet, Pauline Herr, and Rezz
     

    अगर आप कोई सिंगल अपलोड कर रहे हैं, तो आपको अपने कोलैबोरेटर्स को एल्बम लेवल पर ही जोड़ना होगा, न कि ट्रैक लेवल पर। साथ ही, ध्यान दें कि एल्बम लेवल वाली कोलैबोरेशनों में एक आर्टिस्ट स्लॉट लग जाता है, फिर भले ही आपके अकाउंट में उनमें से किसी आर्टिस्ट का पहले ही इस्तेमाल किया जा रहा हो। और आर्टिस्ट स्लॉट की ज़रूरत पड़ने पर आप अपना अकाउंट अपग्रेड कर सकते हैं

    कोई ट्रैक-लेवल कोलैबरेशन अपलोड करना

    अगर आपकी रिलीज़ में एक से ज़्यादा ट्रैक्स हैं, तो ऐसा मुमकिन है कि उसके एक या एक से ज़्यादा ट्रैक्स में एक्स्ट्रा प्राइमरी आर्टिस्ट्स हों। प्लीज़ ध्यान रखें कि सिंगल्स के लिए ट्रैक-लेवल कोलैबोरेशन संभव नहीं हैं - कोई भी सिंगल ट्रैक जो कि एक कोलैबोरेशन है, उसको "एल्बम" लेवल पर ही सेट करना पड़ेगा। और हाँ, अगर किसी रिलीज़ का हर ट्रैक समान प्राइमरी आर्टिस्ट्स का कोलैबोरेशन है, तो ऐसे कोलैबोरेशन का क्रेडिट "एल्बम" लेवल पर भी देना ज़रूरी है।

     

    अपलोड के दौरान किसी अतिरिक्त प्राइमरी आर्टिस्ट को ऐड करना


     

    आपकी रिलीज़ में अगर एक से ज़्यादा प्राइमरी आर्टिस्ट वाले इंडिविजुअल सॉन्ग हैं, तो अपलोड फ़ॉर्म में ट्रैक इनफ़ॉर्मेशन के तहत मौजूद "गाने के टाइटल में क्या आप फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को ऐड करना चाहोगे?"सेक्शन का इस्तेमाल करके उस सॉन्ग में आप कोलैबरेटर्स को लिस्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से पहले अपलोड फ़ॉर्म के "आर्टिस्ट/बैंड नेम" सेक्शन में समूची एल्बम के मेन आर्टिस्ट नेम को एंटर करना न भूलें।

    ट्रैक के लिए "गाने के शीर्षक" के तहत आपको "गाने के टाइटल में क्या आप फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को ऐड करना चाहोगे?" नाम का सेक्शन दिखाई दे जाएगा। ट्रैक में कोई कोलैबोरेटर ऐड करने के लिए "हाँ, ट्रैक के टाइटल में फ़ीचर्ड आर्टिस्ट्स को ऐड करो (स्पष्ट करो प्लीज़...)" को सिलेक्ट कर लें, जिसके बाद आपको एक ड्रॉपडाउन मेन्यू दिखाई दे जाएगा, जिसमें से आप आर्टिस्ट के रोल को सिलेक्ट कर पाएँगे: फ़ीचर्ड आर्टिस्ट, अतिरिक्त प्राइमरी आर्टिस्ट, या फिर रीमिक्सर। आर्टिस्ट रोल्स के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें

    रोल सिलेक्ट कर लेने के बाद दाईं और मौजूद इनपुट फ़ील्ड में अपने कोलैबोरेटर के लिए आप आर्टिस्ट का नाम एंटर कर सकते हैं। "+किसी और फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को ऐड करो" पर क्लिक करके आप अतिरिक्त कोलैबोरेटर्स को भी ऐड कर सकते हैं।

     

    अपलोड के बाद किसी अतिरिक्त प्राइमरी आर्टिस्ट को ऐड करना

    पहले ही अपलोड हो चुके किसी ट्रैक में किसी प्राइमरी आर्टिस्ट को ऐड या एडिट करने के लिए अपने DistroKid डैशबोर्ड से एल्बम पेज पर जाकर "रिलीज़ एडिट करो" पर क्लिक कर दें।

    सबसे पहले, "हाँ, ट्रैक के टाइटल में फ़ीचर्ड आर्टिस्ट्स को ऐड करो (स्पष्ट करो प्लीज़...)" को सिलेक्ट कर लें। उसके बाद, "किसी और फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को ऐड करो" पर क्लिक करके ड्रॉपडाउन से "अतिरिक्त प्राइमरी आर्टिस्ट" को चुन लें। अंत में अतिरिक्त प्राइमरी आर्टिस्ट के लिए उस आर्टिस्ट का नाम डाल दें।

    एक्स्ट्रा प्राइमरी आर्टिस्ट एंटर करने के बाद एडिट पेज के नीचे मौजूद "एडिट रिक्वेस्ट सबमिट करो" पर क्लिक कर दें। आमतौर पर इन एडिट्स को स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ चंद दिनों के अंदर-अंदर प्रोसेस कर देती हैं, लेकिन इस तरह की मेटाडेटा अपडेट्स को सभी सर्विसेज़ पर दिखाई देने में 1-2 हफ़्ते का समय लग सकता है।

    Go to article
  • किसी ट्रैक में कोई फ़ीचर्ड आर्टिस्ट ऐड करना

    अपलोड प्रोसेस के दौरान अपलोड फ़ॉर्म के "ट्रैक" सेक्शन में जाकर या फिर अपलोड प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद एल्बम पेज पर कोई एडिट रिक्वेस्ट सबमिट करके किसी ट्रैक में कोई फ़ीचर्ड आर्टिस्ट ऐड किया जा सकता है।

    कोई फ़ीचर्ड आर्टिस्ट ऐड करने के लिए आपके DistroKid अकाउंट में किसी एक्स्ट्रा आर्टिस्ट स्लॉट की कोई ज़रूरत नहीं होती।

    ध्यान दें कि किसी मल्टी-ट्रैक एल्बम के सभी ट्रैक्स में अगर आपका एक ही फ़ीचर्ड आर्टिस्ट है, तो स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ के नियमों के तहत उन्हें एक प्राइमरी आर्टिस्ट के तौर पर लिस्ट किया जाना चाहिए।

     

    अपलोड के दौरान किसी फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को ऐड करना

    अपलोड फ़ॉर्म में किसी ट्रैक में कोई फ़ीचर्ड आर्टिस्ट ऐड करने के लिए "गाने के टाइटल में क्या आप फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को जोड़ना चाहोगे?" सेक्शन के तहत "हाँ, ट्रैक के टाइटल में फ़ीचर्ड आर्टिस्ट्स को ऐड करो (स्पष्ट करो प्लीज़...)" को सिलेक्ट करें।

    "हाँ" सिलेक्ट करने के बाद अपने फ़ीचर्ड आर्टिस्ट का आर्टिस्ट नेम ऐड करें।

    अपलोड फ़ॉर्म के नीचे मौजूद "आर्टिस्ट मैपिंग" सेक्शन में जाकर आप अपने फ़ीचर्ड आर्टिस्ट के मौजूदा Spotify, Apple Music, और YouTube Music पेजों को एंटर कर पाएँगे।

    अपलोड के बाद फ़ीचर्ड आर्टिस्ट ऐड करना

    पहले ही अपलोड हो चुके किसी ट्रैक में कोई फ़ीचर्ड आर्टिस्ट जोड़ने या उसमें बदलाव करने के लिए अपने DistroKid डैशबोर्ड से एल्बम पेज पर जाकर "रिलीज़ एडिट करो" पर क्लिक कर दें।

    "किसी और फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को ऐड करो" को सिलेक्ट करके ड्रॉपडाउन से फ़ीचरिंग को चुन लें। उसके बाद, अपने फ़ीचर्ड आर्टिस्ट की इनफ़ॉर्मेशन एंटर करके "हाँ" सिलेक्ट कर लें और फिर अपने फ़ीचर्ड आर्टिस्ट का आर्टिस्ट नेम एंटर कर दें।

    फ़ीचर्ड आर्टिस्ट एंटर करने के बाद एडिट पेज के नीचे मौजूद "एडिट रिक्वेस्ट सबमिट करो" पर क्लिक कर दें। आमतौर पर इन एडिट्स को स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ चंद दिनों के अंदर-अंदर प्रोसेस कर देती हैं, लेकिन इस तरह की मेटाडेटा अपडेट्स को सभी सर्विसेज़ पर दिखाई देने में 1-2 हफ़्ते का समय लग सकता है।

    Go to article
सभी 25 लेख देखें

एडिट करना सभी 19 लेख देखें

  • रिलीज़ अपलोड होने के बाद उसे एडिट करना

    अपनी रिलीज़ के लाइव होने के बाद आप उसे एडिट कर सकते हैं। DistroKid में अपने एल्बम पेज पर जाकर "रिलीज़ एडिट करो" पर क्लिक करके अपने मनचाहे बदलाव कर दें और फिर नीचे मौजूद "एडिट रिक्वेस्ट सबमिट करो" पर क्लिक कर दें।

    एडिट्स को ज़्यादातर सर्विसेज़ चंद दिनों में एडिट कर देती हैं, लेकिन उन बदलावों को हर जगह दिखाई देने में 1-2 हफ़्ते लग सकते हैं।

    ध्यान दें: स्टोर्स के नियमों के तहत आप किसी रिलीज़ को अपलोड करने के बाद उसे डिलीट करके किसी और मेटाडेटा (जैसे नया आर्टिस्ट नेम या टाइटल) के साथ दोबारा अपलोड नहीं कर सकते। आपकी रिलीज़ के लाइव रहते एडिट सबमिट करना ही बेहतर होता है।

     

    कौन-कौन सी चीज़ें एडिट की जा सकती हैं

    आपके लिए असल में कौन से एडिट्स उपलब्ध होंगे, ये आपकी रिलीज़ और प्लान लेवल पर निर्भर करता है, लेकिन आप ये बदलाव कर सकते हैं:

    • किसी ऑडियो फ़ाइल को स्वैप करना (सिर्फ़ Ultimate प्लान: https://distrokid.com/audioswap। और जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: यहाँ।)
    • आर्टिस्ट/बैंड नेम (और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें)
    • कोलैबोरेटर्स (जोड़ें या हटाएँ, एल्बम या ट्रैक लेवल पर)
    • एल्बम टाइटल
    • रिकॉर्ड लेबल
    • रिलीज़ की तारीख
    • प्री-ऑर्डर स्टेटस और स्टार्ट डेट
    • एल्बम आर्टवर्क
    • सॉन्ग टाइटल
    • सॉन्ग वर्शन की जानकारी
    • अश्लील लिरिक्स की टैगिंग
    • प्रीव्यू क्लिप के शुरू होने का टाइम
    • रिलीज़ को स्टोर्स से डिलीट करें

    क्या आपको अपना आर्टिस्ट नेम पूरी तरह बदलना है? और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: इस आर्टिकल

    क्या आपको अपनी रिलीज़ को किसी स्टोर या कुछ देशों से हटवाना है, या फिर उसके जॉनर में बदलाव करना है? हमसे मदद पाने के लिए हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।

    कौन-कौन सी चीज़ें एडिट नहीं की जा सकती हैं

    एडिट पेज से इन चीज़ों में बदलाव नहीं किया जा सकता:

    • ट्रैक ऑर्डर/लिस्टिंग
    • रिलीज़ की भाषा
    • एल्बम एक्स्ट्रास (इन्हें हटवाया नहीं जा सकता)
    • जॉनर
    • ISRC

    इनमें से किसी में भी बदलाव करने के लिए आपको अपनी रिलीज़ को डिलीट करके उसके सही वर्शन को दोबारा अपलोड करना होगा। इस बारे में और जानने के लिए इस लिंक पर जाएँ: यहाँ

    इसमें कितना समय लगता है?

    ज़्यादातर सर्विसेज़ चंद दिनों में एडिट रिक्वेस्ट्स को हैंडल कर लेती हैं। बदलावों को हर जगह डिस्प्ले होने में 1-2 हफ़्ते लग जाते हैं।

    शुरू से लेकर अंत तक इस पूरी प्रक्रिया में आमतौर पर 1-3 हफ़्ते लग जाते हैं। हाँ, आर्टिस्ट नेम रीब्रैंड्स पर ये बात लागू नहीं होती। उनमें कई महीने तक लग सकते हैं।

    एक रिक्वेस्ट सबमिट होने के बाद हम उसे फ़टाफ़ट प्रोसेस या कैंसल नहीं कर सकते। मौजूदा रिक्वेस्ट के अप्रूव हो जाने तक आप कोई और एडिट रिक्वेस्ट सबमिट भी नहीं कर सकते।

    Go to article
  • मेरा आर्टिस्ट नेम या एल्बम/ट्रैक टाइटल ठीक से कैपिटलाइज़ नहीं है, इसके लिए मैं क्या कर सकता/सकती हूँ?

    जब आप DistroKid पर अपलोड करते हैं, तो आप अपना आर्टिस्ट नेम और एल्बम/ट्रैक टाइटल ठीक उसी स्टाइल में अपलोड कर सकते हैं, जैसा कि आप सर्विसेज़ पर देखना चाहते हैं। जैसे, आपको DistroKid नाम जैसा लिखा है वैसा पसंद आ सकता है, या फिर आपको इसको distrokidलिखना पसंद आ सकता है। जैसे भी आप चाहो!

    अगर आपका आर्टिस्ट नेम या एल्बम/ट्रैक टाइटल्स सर्विसेज़ में ठीक से कैपिटलाइज़ नहीं हैं, तो हम इसको ठीक करने में आपकी मदद कर सकते हैं। देखो पहले तो अपने DistroKid अकाउंट में लॉग-इन करो और अपने डैशबोर्ड पर जा कर उस आर्टिस्ट की रिलीज़ चेक करो। अगर आपके अकाउंट में उसका नाम या टाइटल्स ठीक से कैपिटलाइज़ नहीं हैं, तो आपको इस कैपिटलाइज़ेशन को ठीक करने के लिए DistroKid में ही एक एडिट रिक्वेस्ट सबमिट करनी होगी। एडिट रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ आम तौर पर इसको कुछ दिनों में प्रोसेस कर देती हैं, पर कभी-कभी सारे प्लेटफॉर्म्स पर ये बदलाव दिखाई पड़ने में 1 से 2 हफ्ते का समय भी लग सकता है। एडिट रिक्वेस्ट सबमिट करने के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए इस आर्टिकल को देखें।

    अगर आपका आर्टिस्ट नेम या एल्बम/ट्रैक टाइटल सर्विसेज़ में ठीक से कैपिटलाइज़ नहीं है, पर DistroKid अकाउंट में ये सही दिख रहा है, तो प्लीज़ हमारी सपोर्ट टीम से बात करें। वो ये सुनिश्चित करेंगे कि आपका आर्टिस्ट नेम सर्विसेज़ में सही हो!

    Go to article
  • अपलोड करने के बाद अपना आर्टवर्क कैसे बदलें

    अगर आपने कोई रिलीज़ अपलोड की है और आप उसका आर्टवर्क बदलना चाहते हैं, तो आप ऐसा करने के लिए एक एडिट रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं। एडिट रिक्वेस्ट सबमिट करने के लिए अपने DistroKid डैशबोर्ड से अपने एल्बम पेज पर जाकर ऊपर दायीं ओर "रिलीज़ एडिट करो" पर क्लिक कर दें।

    एडिट रिक्वेस्ट पेज पर पहुँचकर नीचे स्क्रॉल करके "एल्बम कवर" सेक्शन पर जाकर या तो अपनी इमेज को ड्रैग करते-करते बॉक्स में ड्रॉप कर दें या फिर बॉक्स पर क्लिक करके फ़ाइल को अपनी डिवाइस स्टोरेज में सर्च कर लें। इमेज सिलेक्ट कर लेने के बाद स्क्रॉल करते-करते पेज के नीचे तक चले जाएँ और रिक्वेस्ट सबमिट करने के लिए "एडिट रिक्वेस्ट सबमिट करो" पर क्लिक कर दें।

    आमतौर पर स्ट्रीमिंग सेवाएँ एडिट रिक्वेस्ट को कुछ ही दिनों के भीतर प्रोसेस कर देती हैं, लेकिन ध्यान दें कि सभी सेवाओं में आर्टवर्क में बदलाव होने में 1-2 सप्ताह तक का समय लग सकता है।

    प्लीज़ ध्यान दें कि नए अपलोड पर लागू होने वाली शर्तें ही एडिट रिक्वेस्ट पर भी लागू होती हैं। इन शर्तों के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360013534334

    Go to article
  • मुझसे गलत गाना अपलोड हो गया, अब मैं क्या करूँ?

    किसी गाने के लिए अगर आपसे गलत फ़ाइल अपलोड हो गई है, तो उस फ़ाइल को रिप्लेस करके अपने गाने के लिए सही फ़ाइल का इस्तेमाल करने के लिए आप हमारे Audio Swap फ़ीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    प्लीज़ ध्यान दें कि Audio Swap का इस्तेमाल किसी फ़ाइल में सिर्फ़ छोटे-मोटे बदलावों के लिए ही किया जाना चाहिए, जैसे अगर आपसे गलत मिक्स/मास्टर अपलोड हो गई हो। अपलोड प्रोसेस के दौरान अगर आपसे कोई और ही गाना अपलोड हो गया और आप उसे एकदम अलग गाने से रिप्लेस करना चाहते हैं, तो मौजूदा अपलोड को डिलीट करके अपने मनचाहे ट्रैक के साथ आपको उसे दोबारा अपलोड करना होगा।

    Audio Swap फ़ीचर के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/39612177702163

    Go to article
  • क्या मैं अपनी रिलीज़ के गाने या ट्रैक टाइटल बदल सकता हूँ?

    किसी रिलीज़ को अपलोड करने के बाद उसके सॉन्ग या ट्रैक टाइटल में बदलाव की रिक्वेस्ट सबमिट करने के लिए उस रिलीज़ के लिए एक एडिट रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।

    एडिट रिक्वेस्ट सबमिट करने के लिए अपने DistroKid डैशबोर्ड से अपने एल्बम पेज पर जाकर "रिलीज़ एडिट करो" पर क्लिक कर दें। ऐसा करके आप उस रिलीज़ के एडिट पेज पर पहुँच जाते हैं।

    एडिट पेज के ज़रिए गाने के टाइटल बदलने के अलावा भी आप अपनी रिलीज़ के लिए कई तरह के एडिट सबमिट कर सकते हैं। इस पेज के ज़रिए अपनी रिलीज़ को अपडेट करने के बाद पेज के नीचे मौजूद "एडिट रिक्वेस्ट सबमिट करो" पर क्लिक कर दें।

    प्लीज़ ध्यान दें कि अगर उस रिलीज़ के लिए पहले से कोई पेंडिंग एडिट रिक्वेस्ट है या फिर अगर वो रिलीज़ प्रोसेस हो रही है, तो उसके लिए कोई एडिट रिक्वेस्ट सबमिट नहीं की जा सकती। एडिट रिक्वेस्ट को प्रोसेस करने में आमतौर पर स्ट्रीमिंग सर्विसेस को कुछ ही दिन लगते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि मेटाडेटा अपडेट्स को सभी सर्विसेस पर दिखाई देने में 1-2 हफ़्ते तक लग सकते हैं।

    Go to article
  • अपनी रिलीज़ के लिए एडिट या डिलीट रिक्वेस्ट डालने पर मुझे ये मैसेज आ जाता है, "इस रिलीज़ के लिए एक एडिट रिक्वेस्ट को पहले ही रिव्यु किया जा रहा है"

    अपनी रिलीज़ के लिए अगर आपने कोई एडिट रिक्वेस्ट डाली है, तो इस बात का ध्यान रखें कि उसे रिव्यु करके सर्विसेज़ को एडिट रिक्वेस्ट सबमिट करने में हमें लगभग एक हफ़्ता लग सकता है। सर्विसेज़ पर आपकी रिक्वेस्ट सबमिट होते ही उस रिक्वेस्ट को प्रोसेस होने में एक और हफ़्ता लग सकता है। आमतौर पर पूरे एडिटिंग प्रोसेस में 2-3 हफ़्ते लग सकते हैं।

    जब किसी एडिट रिक्वेस्ट का रिव्यु पेंडिंग होता है, तो न तो आप और रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं और न ही अपनी रिलीज़ को डिलीट कर सकते हैं। हाँ, अपनी शुरुआती रिक्वेस्ट के प्रोसेस हो जाने पर आप ये काम कर सकते हैं।

    Go to article
सभी 19 लेख देखें

ट्रबलशूटिंग सभी 11 लेख देखें

  • अपने DistroKid डैशबोर्ड से अपने अपलोड्स के स्टेटस को कैसे चेक करें

    आपके DistroKid डैशबोर्ड में कमाल के इंडिकेटर होते हैं, जिनके ज़रिए आपको अपने किसी भी अपलोड का स्टेटस पता चल जाता है। https://distrokid.com/mymusic पर मौजूद अपने DistroKid डैशबोर्ड पर अपने हर अपलोड के आर्टवर्क की बाईं ओर आपको एक सर्कल दिखाई दे जाएगा। अपने मौजूदा स्टेटस के आधार पर ये सर्कल तीन में से एक रंग का होगा:

    • हरा: आपकी रिलीज़ सफलतापूर्वक प्रोसेस होकर सर्विसेस को डिलीवर हो गई।
    • पीला: आपकी रिलीज़ या तो फ़िलहाल प्रोसेस हो रही है या फिर उसे सर्विसेस को डिलीवर किया जा रहा है।
    • लाल: आपकी रिलीज़ में कोई दिक्कत आ रही है, जिसके चलते वो सर्विसेस को डिलीवर नहीं हो पा रही।

    किसी ख़ास अपलोड के स्टेटस के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए उस रिलीज़ के एल्बम पेज को देखने के लिए अपने DistroKid डैशबोर्ड से आप उस रिलीज़ पर क्लिक कर सकते हैं।

    अपनी रिलीज़ की डिलीवरी को लेकर अगर आप परेशान हैं और फ़िलहाल उसका "प्रोसेसिंग" स्टेटस पीले रंग का है, तो और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360046009174.

    अगर आपकी रिलीज़ का लाल "एरर" स्टेटस आ रहा है, तो आपको ईमेल के ज़रिए ये बता दिया गया होगा कि आपकी रिलीज़ सर्विसेस पर डिलीवर क्यों नहीं हो पा रही है।और जानने के लिए आप उस ईमेल को चेक कर सकते हैं या फिर गड़बड़ वाली रिलीज़ पर जाने के लिए एल्बम पेज को देख सकते हैं। ऐरर मैसेज वाली किसी रिलीज़ के सिलसिले में और मदद पाने के लिए प्लीज़ हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क कर लें।

    Go to article
  • मेरी रिलीज़ प्रोसेसिंग में ही अटकी हुई है

    अगर आपकी रिलीज़ प्रोसेसिंग स्टेज में ही अटकी हुई है और आपकी एल्बम/ट्रैक/आर्टवर्क के बगल में एक पीले रंग का सर्कल है, तो आमतौर पर इसका मतलब ये होता है कि प्रोसेसिंग में थोड़ा और समय लगेगा।

    रिलीज़ को रिव्यु और अप्रूव होकर स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को भेजे जाने में कई दिन लग सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी एल्बम किसी तय तारीख पर ही लाइव हो, तो रिलीज़ की तारीखों के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर दें

    देरी होना कोई आम बात तो नहीं है, लेकिन फिर भी कभी-कभार वो हो ही जाती है। आमतौर पर इस पर DistroKid का कोई बस नहीं चलता।

     

    कवर लाइसेंस प्रोसेसिंग

    कवर लाइसेंस हासिल करने में 14 बिज़नस डेज़ तक लग सकते हैं। Harry Fox Agency (हमारे कवर लाइसेंसों को यही एजेंसी मैनेज करती है) से मंज़ूरी मिलते ही कवर सॉन्ग वाली रिलीज़ को सबमिट कर दिया जाता है। अगर आप किसी तय तारीख पर कोई कवर सॉन्ग रिलीज़ करने का प्लान बना रहे हैं, तो प्लीज़ इस बात को ध्यान में रखकर ही अपने प्लान बनाएँ।
    Go to article
  • अपलोड्स के लिए "फ़ाइल साइज़ काफ़ी छोटा है" वाले एरर को हैंडल करना

    अगर आपको कोई नोटिफ़िकेशन आई है कि DistroKid पर अपलोड की गई फ़ाइल काफ़ी छोटी है और उसके चलते अपलोड प्रोसेस में आपको दिक्कत आ रही है, तो मुमकिन है कि इसके पीछे इंटरनेट कनेक्शन टाइमआउट या फिर अपलोड करते समय आने वाले किसी इनस्टेबिलिटी समस्या का हाथ हो।

    ऐसे में हम आपको ये स्टेप्स फ़ॉलो करने का सुझाव देंगे:

    1. गड़बड़ वाले ट्रैक के मौजूदा अपलोड को डिलीट कर दें।
    2. ये चेक कर लें कि कहीं आपके इंटरनेट कनेक्शन में ही तो कोई दिक्कत नहीं है और ये सुनिश्चित कर लें कि वो स्टेबल हो (मुमकिन हो तो हम आपको एक वायर्ड इंटरनेट कनेक्शन के इस्तेमाल का सुझाव देंगे)।
    3. एक स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन के ज़रिए रिलीज़ को दोबारा अपलोड करके देखें।

    आपको ये भी चेक कर लेना चाहिए कि कहीं आपकी ऑडियो फ़ाइल कुछ ज़्यादा ही छोटी तो नहीं है – ध्यान दें कि DistroKid पर अपलोड की गई ऑडियो फ़ाइलों को WAV, MP3, M4A, FLAC, AIFF, या Windows Media (WMA) फ़ॉर्मेट में ही होना चाहिए। ज़्यादातर फ़ाइलों को 16-bit, 44.1 kHz में अपलोड किया जाता है।

    Go to article
  • रिजेक्ट हो चुकी किसी DistroKid रिलीज़ को लेकर मुझे क्या करना चाहिए?

    DistroKid द्वारा डिलीवर की जाने वाली हर सर्विस की कुछ खास गाइडलाइन होती हैं कि रिलीज़ को कैसे फ़ॉर्मेट किया जाना चाहिए और उनमें किस तरह के कंटेंट को एक्सेप्ट किया जाएगा।

    अगर आपको ये नोटीफ़िकेशन आई है कि आपकी DistroKid रिजेक्ट हो गई है, तो हो सकता है कि रिव्यु प्रोसेस के दौरान रिपोर्ट की गई रिलीज़ को फ़िक्स करने के लिए अपनी रिलीज़ को डिलीट करके आपको उसे दोबारा अपलोड करना पड़े। रिजेक्शन की डिटेल्स आपको मिले ईमेल में देखी जा सकती हैं।

    ध्यान दें कि अगर सर्विसेस को आपके अपलोड के लिए वेरिफ़िकेशन की ज़रूरत है, या फिर अगर आपका आर्टवर्क ही रिजेक्ट हुआ है, तो आपको अपनी रिलीज़ को डिलीट करके उसे दोबारा अपलोड नहीं करना होगा। अगर आपके अपलोड के साथ भी यही हुआ है, तो अपनी रिलीज़ को डिलीट करके उसे फिर से अपलोड किए बिना ही आप उसे डिलीवर करवाने लायक कार्रवाई कर सकते हैं।

     

    वेरीफ़ाई न होने की वजह से मेरी रिलीज़ रिजेक्ट हो गई

    अपने अपलोड के लिए कोई वेरिफ़िकेशन रिक्वेस्ट आने पर प्लीज़ उसे डिलीट न करें। DistroKid पर किसी आर्टिस्ट नेम को वेरीफ़ाई करवाने के बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

     

    आर्टवर्क की किसी दिक्कत की वजह से मेरी रिलीज़ रिजेक्ट हो गई

    अगर आपकी रिलीज़ आर्टवर्क में आने वाली किसी दिक्कत की वजह से रिजेक्ट हो गई है, तो इसे सही करने के लिए किसी मौजूदा रिलीज़ के आर्टवर्क को आप रिप्लेस भी कर सकते हैं। अपने एल्बम आर्टवर्क को अपडेट करने के लिए अपने एल्बम पेज पर जाकर आर्टवर्क सेक्शन के दाईं ओर मौजूद "आर्टवर्क रिप्लेस करो" पर क्लिक कर दें।

    message_release_Issue.png

    एल्बम आर्टवर्क-संबंधी शर्तों के बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

    Go to article
  • DistroKid द्वारा माँगे जाने पर किसी आर्टिस्ट नेम को वेरीफ़ाई करवाना

    कभी-कभी स्टोर्स के नियम-कायदों के तहत आर्टिस्टों को अपना आर्टिस्ट नेम वेरीफ़ाई करवाना होता है। ऐसा करके DistroKid और स्टोर्स, दोनों ही पर आपका कंटेंट सुरक्षित रह पाता है, और साथ ही ये भी सुनिश्चित हो जाता है कि आपकी परमिशन के बिना कोई आपके म्यूज़िक को अपलोड या फिर आपके आर्टिस्ट नेम का इस्तेमाल तो नहीं कर रहा।

    ध्यान दें कि DistroKid द्वारा बोले जाने पर ही आपको अपना आर्टिस्ट नेम वेरीफ़ाई करवाना होता है – उससे पहले किसी आर्टिस्ट नेम को वेरीफ़ाई करवाने के लिए आपको DistroKid से कॉन्टैक्ट करने की कोई ज़रूरत नहीं होती।

    किसी आर्टिस्ट नेम को वेरीफ़ाई करके उसके इस्तेमाल की परमिशन देने के लिए उस आर्टिस्ट को हमसे सीधे संपर्क करके उस आर्टिस्ट नेम को इनमें से किसी ऑप्शन के ज़रिए वेरीफ़ाई करना होगा:

    • अगर वो आर्टिस्ट Instagram यूज़र है, तो वेरिफ़िकेशन के लिए वो @distrokid को एक डायरेक्ट मैसेज ("DM") भी भेज सकता है। DM में उस रिलीज़ की UPC डालना न भूलें। "UPC [UPC कोड] वेरिफ़िकेशन" जैसा मैसेज वेरिफ़िकेशन DM का एक बढ़िया उदाहरण है। ध्यान दें कि वेरिफ़िकेशन के लिए किसी ब्रैंड न्यू Instagram अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
    • अगर आर्टिस्ट X यूज़र है, तो वेरिफ़िकेशन के लिए वो @distrokid को एक डायरेक्ट मैसेज ("DM") भी भेज सकता है। DM में उस रिलीज़ की UPC डालना न भूलें। "UPC [UPC कोड] वेरिफ़िकेशन" जैसा मैसेज वेरिफ़िकेशन DM का एक बढ़िया उदाहरण है। प्लीज़ ध्यान दें कि वेरिफ़िकेशन के लिए हाल ही में बनाए गए किसी X अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
    • आर्टिस्ट अपने ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट की एक फ़ोटो (इसमें एड्रेस जैसी पर्सनल जानकारी को आप ब्लॉक कर सकते हैं) के साथ-साथ वेरीफ़ाई की जाने वाली रिलीज़ का UPC भेज सकते हैं। 
      अगर आर्टिस्ट नेम ID पर दिए कानूनी नाम से मेल नहीं खाता, तो उन्हें किसी ऐसी वेबसाइट का लिंक प्रोवाइड कराना होगा, जहाँ से ID पर दिए कानूनी नाम को हम आर्टिस्ट नेम से जोड़कर देख सकें -आर्टिस्ट्स ने वेरिफिकेशन के लिए इन वेबसाइट्स के लिंक्स का प्रयोग किया है: Facebook, Instagram, YouTube, Bandcamp, SoundCloud, Twitter/X, Wikipedia.
    Go to article
  • "ये फ़ाइल 0 बाइट्स की है" वाले एरर से निपटना

    अपने अपलोड के लिए अगर आपको ये एरर मैसेज दिखाई देता है कि "आपकी अपलोड की गई फ़ाइल 0 बाइट्स की है", तो इसका मतलब ये है कि आपकी अपलोड की गई ऑडियो फ़ाइल को प्ले नहीं किया जा सकता। कभी-कभी किसी मोबाइल डिवाइस या फिर क्लाउड स्टोरेज से DistroKid पर अपलोड करने की कोशिश करते समय ये दिक्कत आ जाती है, क्योंकि फ़ाइल स्टोरेज और उस फ़ाइल को सेव करने वाले कंप्यूटर में फ़र्क किया जाता है। अगर आपको ये एरर दिखाई दे रहा है, तो अपनी पिछली कोशिश कैंसल करके अपनी रिलीज़ को आपको दोबारा अपलोड करना होगा।

     

    किसी iOS डिवाइस से फ़ाइलों को ठीक से अपलोड करना

    अपने म्यूज़िक को अगर आप किसी iOS डिवाइस से अपलोड कर रहे हैं, तो आपको ये पक्का करना होगा कि iOS फ़ाइल ब्राउज़र से आपने अपनी फ़ाइलों को सिलेक्ट किया हुआ है। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो हो सकता है अपने एल्बम कवर या फिर ऑडियो फ़ाइलों को अपलोड करने में आपको दिक्कत आए, जिसके चलते आपको ये ऐरर मैसेज आ सकता है: "आपकी अपलोड की गई फ़ाइल 0 बाइट्स की है"।

    DistroKid डैशबोर्ड में जाकर "अपलोड करो" और फिर "म्यूज़िक अपलोड करो" को सिलेक्ट करने से खुल जाएगा अपलोड फ़ॉर्म

     

    किसी iOS डिवाइस से अपने एल्बम आर्टवर्क को अपलोड करना

    अपलोड फ़ॉर्म के "एल्बम कवर" सेक्शन में पहुँचकर "कोई इमेज सिलेक्ट कर लो" वाले बॉक्स पर टैप करें। ऐसा करने पर आपको अपनी फ़ोटो लाइब्रेरी से कोई फ़ोटो सिलेक्ट करने, कोई फ़ोटो लेने, या फिर अपने iOS डिवाइस के फ़ाइल ब्राउज़र को ब्राउज़ करने का ऑप्शन आ जाएगा। अपने डिवाइस के फ़ाइल ब्राउज़र से अपनी आर्टवर्क फ़ाइल सिलेक्ट करने के लिए "फ़ाइल सिलेक्ट कर लो" पर टैप कर दें।

    "फ़ाइल सिलेक्ट कर लो" सिलेक्ट करने के बाद आपके सामने अपने डिवाइस का नेटिव फ़ाइल ब्राउज़र खुल जाएगा। इसके बाद, अपलोड के लिए आप अपनी फ़ाइलों की लोकेशन पर जा सकते हैं।

     

    अपनी ऑडियो फ़ाइल को किसी iOS डिवाइस से अपलोड करना

    अपलोड फ़ॉर्म के "ऑडियो फ़ाइल" सेक्शन में पहुँचकर "फ़ाइल सिलेक्ट कर लो" पर टैप करें। ऐसा करने पर आपको अपनी फ़ोटो लाइब्रेरी से कोई फ़ोटो सिलेक्ट करने, कोई फ़ोटो लेने, या फिर अपने iOS डिवाइस के फ़ाइल ब्राउज़र को ब्राउज़ करने का ऑप्शन आ जाएगा। अपने डिवाइस के फ़ाइल ब्राउज़र से अपनी ऑडियो फ़ाइल सिलेक्ट करने के लिए "फ़ाइल सिलेक्ट कर लो" पर टैप कर दें।

    इस तरह ऑडियो फ़ाइल सिलेक्ट करने के बाद आपका काम बन जाएगा! अगर आपको कोई दिक्कत आ रही है, तो ये पक्का करें कि iCloud की जगह आप अपने iOS डिवाइस पर फ़ाइलों को स्टोर कर रहे हैं। DistroKid का अपलोड फ़ॉर्म फ़िलहाल क्लाउड अपलोडिंग को सपोर्ट नहीं करता, तो फ़ाइलों को आपको सीधे अपने iOS डिवाइस से ही अपलोड करना होगा।

    Go to article
सभी 11 लेख देखें

ISRC // UPC सभी 9 लेख देखें

  • DistroKid से ISRC पाना

    किसी ट्रैक के ISRC को लोकेट करने के लिए अपने DistroKid डैशबोर्ड पर जाकर उस रिलीज़ के टाइटल पर क्लिक कर दें। ऐसा करने से आप एल्बम पेज पर पहुँच जाएँगे। स्क्रॉल करते-करते थोड़ा नीचे जाने पर आपको संबंधित ट्रैक के बगल में ISRC दिखाई दे जाएगा।

    आपके द्वारा अपलोड किए जाने वाले हर गाने के लिए DistroKid एक अनूठा ISRC देता है।

    US ISRC एजेंसी ने ISRC देने के लिए DistroKid को चुना है, और आपके द्वारा अपलोड किए जाने वाले हर गाने के लिए DistroKid एक नया ISRC कोड ऑटोमेटिकली जेनरेट कर देता है। ये बिल्कुल फ़्री और ऑटोमेटिक है।

     

    अपलोड से पहले ISRC प्राप्त करना

    किसी रिलीज़ को अपलोड करने से पहले DistroKid से कोई ISRC प्राप्त नहीं किया जा सकता। लेकिन अपना म्यूज़िक लाइव होने से पहले अगर आपको अपने DistroKid ISRC चाहिए, तो आप इन स्टेप्स को फ़ॉलो कर सकते हैं (सिर्फ़ Musician Plus या Ultimate प्लान के लिए):

    1. अपने म्यूज़िक को अपलोड कर दें। फ़्यूचर में रिलीज़ की कोई डेट सेट कर दें (ज़्यादातर रिलीज़ के लिए हम कम से कम 4 हफ़्ते बाद की डेट सेट करने का सुझाव देते हैं)।
    2. ISRC को किसी रिलीज़ को स्ट्रीमिंग सर्विसेस को सबमिट करने से पहले दिया जाता है। असाइनमेंट और डिलीवरी के बाद अपने DistroKid डैशबोर्ड पर जाकर एल्बम पेज पर ट्रैक टाइटल्स के बगल में आपको ISRC दिखाई दे जाएँगे। उन्हें नोट या सेव करना न भूलें।
    3. ISRC प्राप्त करने के बाद अगर आप अपनी रिलीज़ को लाइव नहीं करना चाहते, तो आप उसे डिलीट भी कर सकते हैं। अगर आप उसे शुरुआत में सेट की गई उसकी रिलीज़ डेट से पहले डिलीट कर देते हैं, तो दोबारा अपलोड करने पर भी वो फ़्यूचर प्लेलिस्ट पिचिंग की हकदार होगी।
    4. अगर अपनी रिलीज़ को डिलीट करके बाद में आप उसे दोबारा अपलोड करना चाहते हैं, तो अपलोड फ़ॉर्म में ट्रैक के बगल में मौजूद "क्या आपके पास पहले से ही ISRC कोड है?" पर क्लिक करके स्टेप 2 के तहत अपने सेव किए गए ISRC को एंटर कर दें।
     
    Go to article
  • UPC क्या है?

    UPC की फ़ुल फ़ॉर्म "यूनिवर्सल प्रोडक्ट कोड" होती है। इस यूनिक कोड के ज़रिए किसी प्रोडक्ट की पहचान की जाती है, जैसे कोई एल्बम या सिंगल।

    आमतौर पर DistroKid UPC आपके द्वारा अपलोड की गई हर रिलीज़ के बाद अपने आप ही जेनरेट हो जाता है, और इस कोड का इस्तेमाल सिर्फ़ DistroKid पर डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए ही किया जाता है। दूसरे शब्दों में, इस बात की हम कोई गारंटी नहीं ले सकते कि ये DistroKid के बाहर काम करेगा या नहीं।

    DistroKid के बाहर म्यूज़िक के इस्तेमाल की खातिर GS1 द्वारा जारी किए जाने वाले किसी UPC के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो प्लीज़ इस लिंक पर जाकर अपने लोकल GS1 ऑफ़िस से संपर्क करें यहाँ

    Go to article
  • ISRC क्या होता है?

    ISRC (International Standard Recording Code) इंडिविजुअल साउंड रिकॉर्डिंग्स की पहचान करने वाला एक यूनिक कोड होता है। आप उसे अपने ट्रैक का फ़िंगरप्रिंट भी कह सकते हैं – दुनियाभर में उपलब्ध सभी गानों में से आपके गाने की पहचान में वो काम जो आता है, फिर भले ही उन गानों का एक ही टाइटल क्यों न हो।

    DistroKid को ISRC असाइन करने के लिए US ISRC एजेंसी ने DistroKid को ट्रैक्स के लिए ISRC असाइन करने का ज़िम्मा दिया है। अगर आपकी रिकॉर्डिंग को पहले से कोई ISRC असाइन नहीं किया गया है (चाहे आपके द्वारा या आपकी ओर से किसी और के द्वारा), तो DistroKid आपके द्वारा अपलोड किए गए हर गाने के लिए एक ISRC जेनरेट करेगा। यह बिल्कुल फ़्री और ऑटोमेटिक है, और इसका आपकी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ता।

    अगर आपकी रिकॉर्डिंग्स के लिए पहले से ISRC दिया जा चुका है या अगर आप अपने खुद के ISRC असाइन करना चाहते हैं, तो Musician Plus या Ultimate सब्सक्रिप्शन प्लान आपके लिए सही है। इन प्लान्स के साथ आप अपना म्यूज़िक अपलोड करते समय खुद के ISRC का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपना ISRC खरीदने के बारे में और जानकारी के लिए कृपया यहाँ जाएँ www.usisrc.org

    Go to article
  • अपनी रिलीज़ के UPC का मैं कैसे पता लगा सकता/सकती हूँ?

    DistroKid UPC पता लगाने का तरीका:

    1. DistroKid में साइन-इन करें।
    2. आप जिस रिलीज़ का UPC पता लगाने चाहते हैं, उस पर क्लिक कर दें।
    3. "DK UPC" के बगल में, अपने आर्टवर्क के नीचे आपको UPC दिखाई दे जाएगा।

    UPC के बारे में और जानने के लिए इस लिंक पर जाएँ: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/39509529924243

    Go to article
  • नए DistroKid अपलोड्स के लिए मौजूदा ISRC या फिर UPC का इस्तेमाल करना

    मौजूदा ISRC को DistroKid के बाहर से लाकर किसी DistroKid अपलोड के लिए उनका इस्तेमाल किया जा सकता है। हाँ, DistroKid के बाहर से लाए गए UPC का इस्तेमाल नए अपलोड के लिए नहीं किया जा सकता।

    ISRC

    US ISRC एजेंसी ने DistroKid को ट्रैक्स के लिए ISRC असाइन करने का ज़िम्मा दिया है। अगर आपकी रिकॉर्डिंग को पहले से कोई ISRC असाइन नहीं किया गया है (चाहे आपके द्वारा या आपकी ओर से किसी और के द्वारा), तो DistroKid आपके द्वारा अपलोड किए गए हर गाने के लिए एक ISRC जेनरेट करेगा। यह बिल्कुल फ़्री और ऑटोमेटिक है।

    अगर आपको अपना खुद का ISRC डालना है, तो आप Musician Plus या Ultimate प्लान में दिए गए अपलोड फ़ॉर्म के ज़रिए ऐसा कर सकते हैं। अपलोड फ़ॉर्म में "अपनी ऑडियो फ़ाइल अपलोड करो" सेक्शन के तहत आप "क्या आपके पास पहले से एक ISRC कोड है?" पर क्लिक कर सकते हैं।

    अगर आप अपने खुद के ISRC खरीदने चाहते हैं, तो इस लिंक पर जाएँ: https://www.usisrc.org/

    UPC

    DistroKid पर अपलोड किए गए म्यूज़िक के लिए कोई कस्टम UPC स्पेसिफ़ाई नहीं किया जा सकता। DistroKid पर किए गए हर अपलोड के लिए एक यूनिक DistroKid UPC जेनरेट होता है।

    DistroKid के बाहर फ़िज़िकल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए इस्तेमाल की खातिर GS1 द्वारा इशू किए जाने वाले किसी UPC के लिए अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं, तो प्लीज़ इस लिंक पर जाकर अपने लोकल GS1 ऑफ़िस से संपर्क करें: यहाँ

    Go to article
  • अपलोड किए जाने के बाद क्या किसी ट्रैक का ISRC बदला जा सकता है?

    अपलोड हो जाने के बाद ट्रैक का ISRC लॉक हो जाता है, यानी कि ट्रैक अपलोड हो जाने के बाद उसके ISRC में बदलाव नहीं किया जा सकता।

    अगर आपके पास अपना खुद का ISRC है और अपलोड किए गए किसी ट्रैक के लिए आप उसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उस ट्रैक वाली रिलीज़ को डिलीट करके अपलोड फ़ॉर्म में अपने मनचाहे ISRC के साथ आपको उसे दोबारा अपलोड करना होगा।

    अपलोड फ़ॉर्म में अपना खुद का ISRC डालने के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360013648993

    Go to article
सभी 9 लेख देखें

लिरिक्स सभी 7 लेख देखें

  • रिजेक्ट हुए लिरिक्स को ठीक करना

    अगर आपके द्वारा सबमिट किए गए लिरिक्स रिजेक्ट हो गए थे, तो इस बात की अच्छी-खासी संभावना है कि वो उन स्ट्रीमिंग सर्विसेस की कसौटियों पर खरे नहीं उतरे, जिन पर DistroKid डिलीवरी करता है। ये रही उन शर्तों की लिस्ट:

    • गायक/गायिका का नाम शामिल न करें।
    • एक्स्ट्रा टेक्स्ट को शामिल न करें (उदाहरण के लिए, "इंट्रो", "कोरस", सोशल मीडिया लिंक्स)।
    • दोहराई जाने वाली सभी लाइनों को लिखें। "कोरस 2x", वगैरह-वगैरह न लिखें।
    • रोमन लिपि वाली हर लाइन की शुरुआत बड़े अक्षरों से करें।
    • किसी लाइन के अंत में एक्स्क्लेमेशन या क्वेश्चन मार्क को छोड़कर किसी और विराम चिह्न का इस्तेमाल न करें।
    • छंदों या कोरस जैसे अलग-अलग सेक्शन के अलावा और कहीं लाइन ब्रेक (लाइनों के बीच के खाली स्पेस) का इस्तेमाल न करें।
    • लाइनों की शुरुआत या अंत में एक्स्ट्रा स्पेस न डालें।
    • बहुत लंबी-लंबी लाइनें डालने से परहेज़ करें – एक लाइन में एक ही वाक्य होना चाहिए।
    • ऑडियो रिकॉर्डिंग में अगर अश्लील शब्दों को हटाया/बीप न किया गया हो तो लिरिक्स में उन्हें सेंसर न करें।
      उदाहरण: लिरिक्स में अगर "F***" को हटाया या बीप न किया गया हो, तो उसे इस तरह न लिखें
    • 1-10 तक के नंबरों के लिए न्यूमेरिकल कैरेक्टर न डालें।
      उदाहरण: नंबर 2 को "दो" के तौर पर लिखा जाना चाहिए।
    • स्टैंडर्ड स्पेलिंग का इस्तेमाल करें (उदाहरण के लिए: Tryna की जगह आपको लिखना चाहिए Trying to)।

    लिरिक्स से जुड़ी शर्तों की पूरी लिस्ट देखने के लिए इस लिंक पर जाएँ: Apple Music की लिरिक गाइडलाइन्स

     

     

    लिरिक्स के रिजेक्ट होने के आम कारण

    सेक्शनों (छंद/कोरस/ब्रिज/वगैरह-वगैरह) के बीच में लाइन ब्रेक्स न होना

    लाइन ब्रेक्स (लाइनों के बीच का खाली स्पेस) सिर्फ़ आपके लिरिक्स के अलग-अलग सेक्शनों, जैसे किसी छंद और कोरस, के बीच ही होने चाहिए।

    गलत: अपने लिरिक्स को इस तरह फ़ॉर्मेट करना:

    So I pointed my fingers
    And shouted few quotes I knew
    As if something that's written
    Should be taken as true
    But every path I had taken
    And conclusion I drew
    Would put truth back under the knife
    And now the only piece of advice that continues to help
    Is anyone that's making anything new only break something else
    When my time comes
    Oh oh oh oh
    When my time comes
    Oh oh oh oh

    सही: अपने लिरिक्स को इस तरह फ़ॉर्मेट करना:

    So I pointed my fingers
    And shouted few quotes I knew
    As if something that's written
    Should be taken as true
    But every path I had taken
    And conclusion I drew
    Would put truth back under the knife
     
    And now the only piece of advice that continues to help
    Is anyone that's making anything new only break something else
     
    When my time comes
    Oh oh oh oh
    When my time comes
    Oh oh oh oh

    बहुत सारे लाइन ब्रेक (लाइनों के बीच के गैरज़रूरी स्पेस)

    अपने लिरिक्स में गैर ज़रूरी लाइन ब्रेक डालने से प्लीज़ बचें – लाइन ब्रेक सिर्फ़ लिरिक्स के सेक्शनों के बीच में ही डाले जाने चाहिए (जैसे किसी छंद और कोरस के बीच)। लाइनों के बीच के लाइन ब्रेक को एक स्पेस से ज़्यादा बड़ा नहीं होना चाहिए।

    गलत: अपने लिरिक्स को इस तरह फ़ॉर्मेट करना:
    There's traffic on the bridge

    But the skyline shines with a certain light

    I know you're sick of it

    सही: अपने लिरिक्स को इस तरह फ़ॉर्मेट करना:
    There's traffic on the bridge
    But the skyline shines with a certain light
    I know you're sick of it

    ग्रामर/स्पेलिंग/बड़े-छोटे अक्षरों वाली कई सारी गलतियों का होना

    इस बात की कोशिश करें कि आपके लिरिक्स में ग्रामर, स्पेलिंग, और बड़े-छोटे अक्षरों वाली ज़्यादा गलतियाँ न हों।

    गलत: अपने लिरिक्स को इस तरह फ़ॉर्मेट करना:
    2day is gona b the day
    That their gonna throw it back to u
    By now u shouldve some how
    Realized what u gotta do
    I dont believe that n e body
    Feels the way I do about u now

    सही: अपने लिरिक्स को इस तरह फ़ॉर्मेट करना:
    Today is gonna be the day
    That they're gonna throw it back to you
    By now you should've somehow
    Realized what you gotta do
    I don't believe that anybody
    Feels the way I do about you now

    लाइनों के अंत में विराम चिह्न डालना

    उपयुक्त एक्स्क्लेमेशन और क्वेश्चन मार्क्स को छोड़कर लाइनों के अंत में विराम चिह्न मान्य नहीं होते।

    गलत: अपने लिरिक्स को इस तरह फ़ॉर्मेट करना:
    Everything is everything.
    What is meant to be, will be.
    After winter, must come spring.
    Change, it comes eventually.

    सही: अपने लिरिक्स को इस तरह फ़ॉर्मेट करना:
    Everything is everything
    What is meant to be, will be
    After winter, must come spring
    Change, it comes eventually

    Go to article
  • Lyric Blaster क्या है?

    Musixmatch द्वारा संचालित Lyric Blaster एक ऐसा सब्स्क्रिप्शन है, जिसको अगर आप अपने DistroKid अकाउंट पर मौजूद किसी आर्टिस्ट के लिए खरीद लें, तो यह आपकी सिंक्ड लिरिक्स को Spotify, Instagram, Facebook और Tidal पर भेज देता है।

    Lyric Blaster प्रति आर्टिस्ट ली जाने वाली एक सालाना मेम्बरशिप है। किसी आर्टिस्ट को Lyric Blaster का सब्सक्रिप्शन दिलाने से इसके ज़रिये मौजूदा और भविष्य में आने वाली रिलीजों के सिंक्ड लिरिक्स Spotify, Instagram, Facebook और Tidal पर भेजे जा सकते हैं।

    Go to article
  • अपने म्यूज़िक में लिरिक्स ऐड करना

    DistroKid पर अपने गानों में लिरिक्स जोड़ने के लिए DistroKid पर ऊपर दाईं ओर मौजूद DistroKid फ़ीचर्स मेन्यू पर क्लिक करके "अपने म्यूज़िक में निखार लाओ" को सिलेक्ट कर लें और फिर "लिरिक्स" पर क्लिक कर दें। आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं: https://distrokid.com/lyrics

    यहाँ जाकर अपने गानों के लिए आप प्लेन और सिंक्ड लिरिक्स, दोनों को सबमिट कर पाएँगे। ध्यान दें कि सिंक्ड लिरिक्स के लिए संबंधित आर्टिस्ट के लिए आपको Lyric Blaster को सिलेक्ट करना होगा। सिंक्ड लिरिक्स और Lyric Blaster के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360039436134

    लिरिक्स सबमिट करने के बाद स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर उन्हें लाइव होने में लगभग 1-2 हफ़्ते लग जाते हैं।

    आपके लिरिक्स को कहाँ-कहाँ डिस्ट्रीब्यूट किया जाता है, ये जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360039436194

     

    प्लेन लिरिक्स ऐड करना

    किसी गाने के लिए प्लेन लिरिक्स ऐड करने के लिए उस गाने के लिए https://distrokid.com/lyrics पर जाकर "प्लेन लिरिक्स" पर क्लिक कर दें। उस पेज पर पहुँचकर अपने लिरिक्स को आप वहाँ कॉपी/पेस्ट कर सकते हैं। लिरिक्स ऐड करने के बाद आप ये चेक कर सकते हैं कि वो सटीक हैं भी या नहीं। उसके बाद, उस आर्टिस्ट के लिए अगर तब तक आपने Lyric Blaster को सिलेक्ट नहीं किया है, तो अब उसे सिलेक्ट कर लें।

    Lyric Blaster के बारे में अपना फ़ैसला लेने के बाद आप DistroKid लिरिक्स अग्रीमेंट को पढ़कर "लिरिक्स को सेव करें" पर क्लिक करके अपने लिरिक्स सबमिट करने के लिए अग्रीमेंट बॉक्स को टिक कर सकते हैं।

    ध्यान दें कि सबमिट किए गए सभी लिरिक्स को सर्विसेस को डिलीवर किए जाने के लिए उन्हें सर्विसेस की कसौटियों पर खरा उतरना होता है। उन शर्तों पर नज़र डालने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360050506673

     

    सिंक्ड लिरिक्स ऐड करना

    किसी गाने के लिए सिंक्ड लिरिक्स ऐड करने के लिए उस गाने के प्लेन लिरिक्स पेज के ज़रिए आर्टिस्ट के लिए Lyric Blaster को सिलेक्ट कर लें। सिलेक्ट करने के बाद इस लिंक पर जाकर उस गाने के लिए "सिंक्ड लिरिक्स" पर क्लिक कर दें: https://distrokid.com/lyrics। ऐसा करके उस गाने के लिए अपने सिंक्ड लिरिक्स बनाने के लिए आप एक इंटरैक्टिव पेज पर पहुँच जाएँगे। प्लीज़ ध्यान दें कि सिंक्ड लिरिक्स सबमिट करने से पहले प्लेन लिरिक्स को मंज़ूरी मिली होनी चाहिए।

    सिंक्ड लिरिक्स के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360039436134

    Go to article
  • मैंने अपने लिरिक्स सबमिट कर दिए, लेकिन सर्विसेज़ में वो दिखाई नहीं दे रहे

    आपके लिरिक्स अपलोड होते ही हम उन्हें सर्विसेज़ और प्लेटफ़ॉर्मों को भेज देंगे। प्लीज़ ध्यान दें कि DistroKid के ज़रिए सबमिट होने के बाद भी सर्विसेज़ पर दिखाई देने में आपके लिरिक्स को एक-आधा हफ़्ता लग सकता है।

    अगर DistroKid द्वारा अप्रूव हो चुके आपके लिरिक्स दो हफ़्ते बाद भी दिखाई नहीं देते, तो हो सकता है उनकी फ़ॉर्मेटिंग में कोई दिक्कत हो। अपने लिरिक्स को सही फ़ॉर्मेटिंग के लिए चेक करके ज़रूरत पड़ने पर उन्हें DistroKid के ज़रिए दोबारा सबमिट कर दें।

    और हाँ, ध्यान रखें कि Spotify, Instagram, Facebook, और Tidal जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सिंक्ड लिरिक्स पहुँचाने के लिए Lyric Blaster का सब्सक्रिप्शन ज़रूरी है। अगर आपके किसी आर्टिस्ट की सिंक्ड लिरिक्स इन सर्विसेज़ में नहीं हैं, तो आप रिलीज़ के लिरिक पेज पर जा कर Lyric Blaster का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।

     

    लिरिक्स को फ़ॉर्मेट करने की टिप्स

    कम से कम दो हफ़्ते बाद भी अगर आपके लिरिक्स सर्विसेज़ में दिखाई नहीं दे रहे, तो ये चेक कर लें कि आपके लिरिक्स की फ़ॉर्मेटिंग में कहीं इनमें से कोई दिक्कत तो नहीं है:

    • आपके लिरिक्स में बेहद लंबी-लंबी लाइनें: लाइनों को या तो छोटा रखने की कोशिश करें या फिर उन्हें छोटी-छोटी लाइनों में तोड़ दें। 5-6 शब्द प्रति लाइन वाले लिरिक्स सर्विसेज़ की फ़ॉर्मेटिंग कसौटियों पर खरे उतर सकते हैं।
    • लिरिक्स के बीच में लाइन ब्रेक: अगर आपके गाने में अलग-अलग छंद/कोरस/ब्रिज वाले पार्ट नहीं हैं, तो सेक्शनों और स्टैंज़ा को डिवाइड करने के लिए आपको उनके बीच लाइन ब्रेक डाल देने चाहिए। ज़्यादातर सर्विसेज़ लाइन ब्रेक के बिना 10 से ज़्यादा लाइनों को स्वीकार नहीं करतीं।
    • स्पेस: ज़्यादा स्पेस या फिर कम स्पेस के चलते भी सर्विसेज़ आपके लिरिक्स को रिजेक्ट कर सकती हैं।
    • विराम चिह्न: लाइन के अंत में विराम चिह्न होने की वजह से भी लिरिक्स रिजेक्ट हो सकते हैं। आमतौर पर ब्रैकेट समेत हर तरह के विराम चिह्न हटाने से काम बन जाता है।
    • गैरज़रूरी कैपिटलाइज़ेशन: रोमन स्क्रिप्ट में डाले गए लिरिक्स के मामले में सिर्फ़ हर लाइन के पहले शब्द और प्रॉपर नाउन्स को ही कैपिटलाइज़ करें।
    • आपके लिरिक्स में गैर-स्टैंडर्डाइज़्ड स्पेलिंग: उदाहरण के लिए, runnin' के बजाय running डालकर देखें। लिरिक्स में बेमतलब के शब्द डालने से बचें।
    • नंबरों की स्पेलिंग लिखें: उदाहरण के लिए, "100" लिखने की बजाय "सौ" लिखें।
    Go to article
  • मेरे लिरिक्स कहाँ दिखाई देंगे?

    प्लेन लिरिक्स

    सभी DistroKid प्लान्स के तहत स्ट्रीमिंग सर्विसेस को प्लेन (न कि सिंक्ड) लिरिक्स की डिलीवरी फ़्री होती है। आपके प्लेन लिरिक्स को DistroKid इन सर्विसेस को भेज देता है:

    • Apple Music
    • YouTube Music
    • LyricFind
    • Google सर्च रिज़ल्ट
    • और भी ढेर सारे प्लेटफ़ॉर्मों को

    प्लीज़ ध्यान दें कि कवर सॉन्ग्स के लिए लिरिक्स डिलीवर नहीं किए जा सकते।

    सिंक किए गए लिरिक्स

    Lyric Blaster के लिए साइन-अप करके आप सर्विसेस में सिंक्ड लिरिक्स को सबमिट कर सकते हैं:

    • Spotify
    • Tidal
    • Instagram
    • Facebook

    साइन-अप करने के लिए लॉग-इन करके अपनी रिलीज़ के प्लेन लिरिक्स सबमिट कर दें। लिरिक्स पेज पर जाकर आप Lyric Blaster को ऐड कर सकते हैं।

     
    Go to article
  • मैं अपने गानों के लिए सिंक किए गए बोल कैसे प्राप्त करूँ?

    Apple Music और YouTube पर सिंक किए गए लिरिक्स की डिलीवरी Musician Plus और Ultimate सब्सक्रिप्शन पर सभी कलाकारों के लिए उपलब्ध हैं!

    यदि आप Spotify, Tidal, Instagram और Facebook के लिए सिंक किए गए गीत चाहते हैं, तो हम अपनी Lyric Blaster सेवा भी ऑफर करते हैं, जो Musixmatch द्वारा संचालित है।

    अनलिमिटेड गानों के लिए यह शुल्क प्रति कलाकार प्रति वर्ष 14.99 डॉलर है।

    Spotify और Instagram पर सिंक किए गए लिरिक्स प्राप्त करने के लिए अपनी रिलीज़ के लिए आज ही Lyric Blaster का चयन करके अपनी रिलीज़ के लिए शुद्ध लिरिक्स सबमिट कर दें

    पहला कदम है शुद्ध टेक्स्ट लिरिक्स अपलोड करना । फिर, सबमिट करते समय, ऑप्ट इन करें Lyric Blaster में, ताकि आप सिंक किए गए लिरिक्स को ऑप्ट-इन कर सकें। एक बार जब आपके शुद्ध लिरिक्स स्वीकृत हो जाते हैं, तो आप लिरिक्स डैशबोर्ड से सिंक किए गए लिरिक्स सबमिट कर सकते हैं।

    गाने के बोल कहाँ तक पहुँचाए जाएंगे, इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें यहाँ

    कुछ ज़रूरी बातें:

     

    • सिंक किए गए लिरिक्स केवल उन ट्रैक्स के लिए प्रस्तुत किए जा सकते हैं जिनमें स्वीकृत शुद्ध लिरिक्स हों। इसलिए अगर आपने अभी-अभी कोई शुद्ध लिरिक्स अपलोड किए हैं, तो आपके लिरिक्स की समीक्षा करने के लिए हमें थोड़ी मोहलत दें। लिरिक्स की समीक्षा होने में महज एक या दो दिन का समय ही लगना चाहिए।
    • अगर आपको लिरिक्स को गाने के साथ सिंक करते समय प्लेबैक में समस्या हो रही है, तो Google Chrome का उपयोग करने की दुबारा कोशिश करनी चाहिए।
    Go to article
सभी 7 लेख देखें

क्रेडिट्स सभी 6 लेख देखें

  • स्ट्रीमिंग सेवाओं पर मेरे क्रेडिट्स दिखाई क्यों नहीं दे रहे?
    अगर स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर आपके क्रेडिट दिखाई नहीं दे रहे, तो हो सकता है कि उनका प्लेटफ़ॉर्म अभी तक उन सभी डिटेल्ड क्रेडिट्स को डिस्प्ले करने के लिए तैयार न हुआ हो, जो DistroKid उन्हें भेज सकता है। साथ ही, प्लीज़ ध्यान दें कि क्रेडिट्स को उन्हें एक्सेप्ट करने वाली किसी भी सर्विस पर दिखाई देने में 1-2 हफ़्ते लग सकते हैं।

    कुछ सर्विसेस पर बाकी सर्विसेज़ से ज़्यादा क्रेडिट इनफ़ॉर्मेशन दिखाई देती है। कुछ सर्विसेज़ फ़िलहाल एक लिमिटेड अमाउंट में ही क्रेडिट्स को एक्सेप्ट कर सकती हैं, लेकिन आगे चलकर इसमें बदलाव आ सकता है।

    हम अपने सभी सर्विस पार्टनर्स पर नज़र रखेंगे, और उन्हें लगातार उस मैक्सिमम मेटाडेटा से अपडेट करते रहेंगे, जो वो एक साथ हैंडल कर सकते हैं। हमारे ज़्यादातर सर्विस पार्टनर सॉन्गराइटर और प्रोड्यूसर क्रेडिट्स के साथ अपने क्रेडिट्स का श्रीगणेश करने जा रहे हैं।

    DistroKid क्रेडिट्स को कैसे सपोर्ट करता है, इस बारे में और जानने के लिए DistroKid की इस ब्लॉग पोस्ट को पढ़कर देखें: https://news.distrokid.com/credits-34db783febf6

    Go to article
  • AI क्रेडिट्स क्या होते हैं?

    AI क्रेडिट्स से आप अपने ट्रैक के AI-जेनरेटेड हिस्से—जैसे लिरिक्स, वोकल्स, या फिर इंस्ट्रुमेंटल परफ़ॉर्मेन्स—का खुलासा कर पाते हैं। सुनने वालों को स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ ये जानकारी इसलिए दिखाती हैं ताकि वे ये देख सकें कि वो ट्रैक कैसे बना था।

    AI किसे माना जाता है?

    ट्रैक का कोई हिस्सा AI-जेनरेटेड होने पर AI क्रेडिट्स डाल दें :

    • AI-जेनरेटेड ऑडियो (वोकल्स, इंस्ट्रुमेंटल ट्रैक्स, वगैरह)
    • AI-जेनरेटेड लिरिक्स (उन्हें किसी इंसान ने नहीं लिखा)
    • AI-जेनरेटेड कंपोज़िशन (वो धुन या अरेंजमेंट, जिसे किसे इंसान ने नहीं लिखा)

    AI का इन कामों के लिए इस्तेमाल करने पर आपको AI क्रेडिट्स डालने की ज़रूरत नहीं होगी:

    • पिच करेक्शन, ऑटो ट्यून, वगैरह
    • AI की मदद से की गई मिक्सिंग या मास्टरिंग
    • AI की मदद से चलने वाले वर्कफ़्लो

    AI क्रेडिट्स डालना सीखने के लिए इस लिंक पर जाएँ: यहाँ

    Go to article
  • AI क्रेडिट्स कैसे भरें

    जब आप कोई ट्रैक अपलोड करते हैं, तो हम आपसे पूछ लेते हैं कि उसे AI से जेनरेट किया गया था या नहीं।

    अगर हाँ, तो इनमें से कम से कम एक को सिलेक्ट कर लें:

    • लिरिक्स — गाने के बोल AI द्वारा लिखे गए थे
    • म्यूज़िक — धुन की रचना AI द्वारा की गई थी
    • सारा का सारा ऑडियो — सुनने वालों को सुनाई देने वाली एक-एक चीज़ AI से जेनरेट की गई है

    या फिर

    • ऑडियो का एक हिस्सा — इसका कुछ हिस्सा AI से बनाया गया है और कुछ इंसानों द्वारा

    अगर आप "सारा का सारा ऑडियो" चुनते हैं, तो हम आपसे ये भी पूछेंगे कि आपका आर्टिस्ट नेम कोई इंसान है या फिर कोई AI शख्सियत। स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को आपके ट्रैक पर आपका आर्टिस्ट क्रेडिट सही ढंग से दिखाने के लिए इस जानकारी की ज़रूरत होती है।

    आप अपलोड करने के बाद भी AI क्रेडिट्स डाल सकते हैं या उन्हें अपडेट कर सकते हैं। या तो अपने एल्बम पेज पर जाकर हर गाने के बगल में मौजूद "क्रेडिट्स" पर क्लिक कर दें, या फिर इस लिंक पर चले जाएँ: https://distrokid.com/credits

    AI क्रेडिट्स के बारे में और जानने के लिए यहाँ चले जाएँ: इस आर्टिकल

    Go to article
  • अपने गानों में प्रोड्यूसर और सॉन्गराइटर क्रेडिट्स या फिर लाइनर नोट्स डालना

    DistroKid पर अपने गानों मे अतिरिक्त क्रेडिट्स और/या लाइनर नोट्स ऐड करने के लिए सबसे पहले क्रेडिट्स डैशबोर्ड पर जाएँ। ऐसा करने के लिए DistroKid के ऊपर दाईं ओर मौजूद फ़ीचर्स मेन्यू खोलकर "अपने म्यूज़िक में निखार लाओ" पर क्लिक करके "क्रेडिट्स" पर क्लिक कर दें। आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं: https://distrokid.com/credits

    क्रेडिट्स डैशबोर्ड में जाकर किसी गाने पर क्लिक करके आप उसमें क्रेडिट्स या फिर लाइनर नोट्स भी डाल सकते हैं। सबमिट किए गए क्रेडिट्स और लाइनर नोट्स को फ़िलहाल उन्हें स्वीकार करने वाली सभी स्ट्रीमिंग सर्विसेस को डिलीवर कर दिया जाएगा, लेकिन क्रेडिट्स डैशबोर्ड के ज़रिए उपलब्ध सभी तरह के क्रेडिट्स या नोट्स को सभी सर्विसेस पर नहीं दिखाया जाएगा। अगर आप ये पक्का करना चाहते हैं कि आपके क्रेडिट को किसी सर्विस पर दिखाया जाए, तो हमारा सुझाव है कि आप उसे किसी सॉन्गराइटर या प्रोड्यूसर क्रेडिट के तहत लिस्ट कर दें।

    किसी गाने के क्रेडिट्स को पहली बार डालते समय आपको पहले किसी सॉन्गराइटर को क्रेडिट करना होगा, क्योंकि सभी गानों के लिए ये ज़रूरी होता है।

     

    किसी गाने में क्रेडिट्स या लाइनर नोट्स ऐड करना

    https://distrokid.com/credits पर मौजूद क्रेडिट्स डैशबोर्ड में जाकर किसी गाने में क्रेडिट्स या फिर लाइनर नोट्स ऐड करने के लिए आप उस गाने पर क्लिक कर सकते हैं। किसी गाने पर क्लिक करने के बाद आपको एक ऐसे पेज पर भेज दिया जाएगा, जहाँ ड्रॉपडाउन मेन्यू से "नया ऐड करो..." का इस्तेमाल करके आप अपने गाने के क्रेडिट या नोट टाइप को सिलेक्ट कर सकते हैं।

    क्रेडिट या नोट टाइप सिलेक्ट करने के बाद आपको एक सेकेंडरी ड्रॉपडाउन मेन्यू दिखाई दे जाएगा, जिसके ज़रिए आप और डिटेल्स भी बता सकते हैं। उदाहरण के लिए, "म्यूज़िशियन" क्रेडिट में एक सेकेंडरी मेन्यू होता है, जहाँ से आप म्यूज़िशियन के लिए इंस्ट्रूमेंट सिलेक्ट कर सकते हैं।

    क्रेडिट/नोट टाइप और डिटेल्स सिलेक्ट करके आप क्रेडिट किए जाने वाले शख्स का नाम या फिर लाइनर नोट में डिस्प्ले होने वाली इनफ़ॉर्मेशन को एंटर कर सकते हैं। नाम या इनफ़ॉर्मेशन एंटर करने के बाद "इस क्रेडिट को सेव करो" पर क्लिक कर दें। अपने मनचाहे क्रेडिट्स और लाइनर नोट्स ऐड करने के बाद सर्विसेस को अपडेट किये गए क्रेडिट्स और नोट्स भेजने के लिए "हो गया, स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को सबमिट करो" पर क्लिक कर दें।

    क्रेडिट्स और लाइनर नोट्स ऐड करने का क्विक वीडियो देखने के लिए इस ट्यूटोरियल को देखें:
     
     

    Go to article
  • रिलीज़ में किसी प्रोड्यूसर को ऐड करना

    अपने क्रेडिट्स पेज पर जाकर अपनी रिलीज़ में आप कभी भी प्रोड्यूसर क्रेडिट्स को ऐड कर सकते हैं, फिर भले ही स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर आपकी रिलीज़ लाइव ही क्यों न हो चुकी हो।

    ऐसा करने के लिए आप जिस रिलीज़ को एडिट करना चाहते हैं, अपने DistroKid डैशबोर्ड से उसके एल्बम पेज पर जाकर "क्रेडिट्स" पर क्लिक कर दें। https://distrokid.com/credits पर जाकर भी आप उस रिलीज़ को ढूँढ सकते हैं, जिसमें आप प्रोड्यूसर क्रेडिट ऐड करना चाहते हैं।

    क्रेडिट्स पेज पर जाकर ड्रॉपडाउन मेन्यू से "नया ऐड करो..." पर क्लिक कर दें और फिर "निर्माता" सिलेक्ट कर लें।

    प्रोड्यूसर क्रेडिट टाइप सिलेक्ट करने के बाद अगले ड्रॉपडाउन में से आप प्रोड्यूसर टाइप भी चुन सकते हैं। ये फ़ील्ड चुन लेने के बाद आप बेझिझक प्रोड्यूसर का नाम डाल सकते हैं। आपके पास उनका ईमेल एंटर करने का विकल्प भी होता है, हालांकि प्रोड्यूसरों के ईमेल स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर दिखाई नहीं देते।

    इनफ़ॉर्मेशन एंटर करने के बाद "इस क्रेडिट को सेव करो" पर क्लिक कर दें। अपने मनचाहे क्रेडिट और लाइनर नोट ऐड करने के बाद "हो गया, स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर सबमिट करो" पर क्लिक करके अपडेटेड क्रेडिट्स और/या नोट्स को सर्विसेज़ को भेज दें।

    Go to article
  • DistroKid सॉन्गराइटर्स के असली नाम क्यों पूछता है?

    अपलोड फ़ॉर्म में DistroKid को सॉन्गराइटर्स के असली नामों की ज़रूरत होती है ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि हर ट्रैक के लिए स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर सॉन्गराइर्स को ठीक से क्रेडिट और डिस्प्ले किया जाएगा।

    आमतौर पर सॉन्गराइटर्स को उनके असली नामों से क्रेडिट किया जाता है, न कि उनके स्टेज या बैंड नेम से।

    सॉन्गराइटर क्रेडिट्स के तौर पर एंटर किए गए असली नाम आर्टिस्ट नेम के तौर पर हाईलाइट करके डिस्प्ले नहीं होते, लेकिन जब कोई सुनने वाला किसी गाने के क्रेडिट्स या लिरिक्स को देखता है, तो असली आर्टिस्ट नाम डिस्प्ले हो जाता है।

     

    आर्टिस्ट के नाम vs. सॉन्गराइटर के नाम

    आर्टिस्ट के नाम और सॉन्गराइटर के नाम को सर्विसेज़ अलग-अलग ढंग से मैनेज करती हैं। आर्टिस्ट नेम्स को हाईलाइट करके डिस्प्ले किया जाता है, और सॉन्गराइटर नेम्स आमतौर पर सिर्फ़ किसी गाने के क्रेडिट्स या लिरिक्स देखते समय ही दिखाई देते हैं।

    उदाहरण के लिए, Spotify पर 2 Chainz के गाने "Bigger Than You (feat. Drake & Quavo)" को देखें (यहाँ)। जैसा कि आप उम्मीद करेंगे, आर्टिस्ट नामों को कुछ इस तरह से लिस्ट किया गया है:

    • 2 Chainz
    • Drake
    • Quavo

    लेकिन Spotify पर उस गाने के क्रेडिट चेक करने पर आप पाएँगे (यहाँ जानें कैसे) कि उन आर्टिस्टों के असली नाम ही सॉन्गराइटर्स के तौर पर लिस्ट किए गए हैं। उनके असली नाम हैं:

    • Tauheed Epps
    • Aubrey Graham
    • Quavious Marshall


    stage_real_names.png

    Go to article

कवर सॉन्ग सभी 6 लेख देखें

  • DistroKid के ज़रिए मुझे अपना कवर सॉन्ग लाइसेंस क्यों खरीदना पड़ता है?

    DistroKid पर आपको कवर सॉन्ग लाइसेंस इसलिए खरीदना होता है कि अमेरिका का एक कानून ये तय करता है कि कवर सॉन्ग्स से होने वाली कमाई को ओरिजिनल सॉन्गराइटर के साथ कैसे शेयर किया जाएगा। इस बारे में अगर आप और जानना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करें

    DistroKid के साथ कवर सॉन्ग अपलोड करना आपके बाएँ हाथ के खेल जैसा हो जाता है। DistroKid पर आप जब भी कोई गाना अपलोड करते हैं, तो आपको ये बताने का ऑप्शन दिखाई दे जाता है कि उस गाने को आपने लिखा था ("ओरिजिनल") या फिर किसी और ने ("कवर सॉन्ग")।

    कोई कवर सॉन्ग अपलोड करने के लिए अपलोड फ़ॉर्म में "सॉन्गराइटर / कवर सॉन्ग" सेक्शन के तहत "इसे किसी और आर्टिस्ट ने लिखा था (ये एक कवर सॉन्ग है)" को सिलेक्ट कर लें। अमेरिका में बिकने वाले हर गाने पर 12.7¢ की कानूनन मैंडेट की गई फ़ीस को आपकी कमाई से काटकर DistroKid उसे HFA को भेज देता है। HFA उसे ओरिजिनल सॉन्गराइटर को भेज देता है। बाकी की 100% कमाई के आप हकदार होते हैं।

    प्लीज़ ध्यान दें कि DistroKid लाइसेंस सिर्फ़ सीधे DistroKid द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किए गए कंटेंट पर ही लागू होता है, और उसका इस्तेमाल DistroKid के अलावा किसी और काम के लिए नहीं किया जा सकता। साथ ही, कवर सॉन्ग वाली रिलीज़ भारत, पाकिस्तान, मेक्सिको, या फिर कनाडा में सेल के लिए उपलब्ध तो नहीं होंगी, लेकिन स्ट्रीमिंग के लिए इन देशों में उपलब्ध रहेंगी।

     

    एक से ज़्यादा रिलीज़ में एक ही कवर सॉन्ग को अपलोड करना

    DistroKid पर अपलोड किए जाने वाले हर कवर सॉन्ग के लिए आपको DistroKid कवर लाइसेंस खरीदना होगा। उदाहरण के लिए, अगर आप एक ही कवर सॉन्ग को दो बार अपलोड करते हैं, तो दोनों ही बार आपको "कवर सॉन्ग" ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा। दूसरे शब्दों में, आपको दो-दो लाइसेंस खरीदने होंगे। ऐसा करके हमारे सिस्टम को पता चल जाता है कि उसे आपकी कमाई (इस मामले में उसी गाने के दोनों अपलोड) से सॉन्गराइटर के हिस्से को काटना है।

    Go to article
  • इंटरपोलेशन क्या होता है? क्या कवर सॉन्ग के ज़रिए किसी इंटरपोलेशन को DistroKid पर अपलोड किया जा सकता है?

    इंटरपोलेशन वो म्यूज़िकल रचनाएँ होती हैं, जिनका कोई म्यूज़िकल एलिमेंट (आमतौर पर कोई धुन या किसी धुन का कोई हिस्सा) पहले रिकॉर्ड हो चुके किसी गाने से दोबारा रिकॉर्ड करके किसी नई कंपोज़िशन में जोड़ा जाता है। ये सैंपलिंग से अलग होता है, क्योंकि इंटरपोलेशन में ओरिजिनल रिकॉर्डिंग के किसी ऑडियो का इस्तेमाल नहीं होता।

    DistroKid का कवर लाइसेंसिंग सॉल्यूशन इंटरपोलशन्स पर लागू नहीं होता। हमारे कवर लाइसेंसिंग सॉल्यूशन के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360013648953

    Go to article
  • अगर मेरे पास पहले से ही किसी और एजेंसी का लाइसेंस है, तो भी क्या मुझे DistroKid के ज़रिए कवर लाइसेंस खरीदना ही पड़ेगा?

    जी हाँ, अपलोड किए जाने वाले हर कवर सॉन्ग के लिए DistroKid के ज़रिए आपको एक कवर सॉन्ग लाइसेंस खरीदना ही पड़ता है, फिर भले ही किसी और लाइसेंसिंग एजेंसी से आप पहले ही कोई लाइसेंस क्यों न खरीद चुके हों।

    वो इसलिए कि ओरिजिनल सॉन्गराइटर को उनका कानूनन तय हिस्सा मिल रहा है या नहीं, ये कन्फ़र्म करने का DistroKid के पास इकलौता रास्ता यही होता है कि उन्हें उनकी पेमेंट हम खुद ही करें।

    DistroKid के कवर सॉन्ग लाइसेंसिंग प्रोग्राम में कवर सॉन्ग सिलेक्ट न करने से स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ आपके कंटेंट को हटा सकती हैं, या फिर सबसे बदतर हालात में सॉन्गराइटर आपके खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई भी कर सकते हैं।

    Go to article
  • किसी कवर सॉन्ग को सिंगल के तौर पर अपलोड करने के बाद क्या उस कवर सॉन्ग को किसी एल्बम में भी डाला जा सकता है?

    किसी कवर सॉन्ग को एक सिंगल के तौर पर अपलोड करके उस कवर सॉन्ग को आप बिल्कुल किसी एल्बम अपलोड में शामिल कर सकते हैं। लेकिन यहाँ ध्यान देने लायक बात ये है कि एल्बम में शामिल किए जाने वाले कवर सॉन्ग के लिए आपको कवर सॉन्ग लाइसेंस दोबारा खरीदना होगा।

    DistroKid पर अपलोड किए जाने वाले हर कवर सॉन्ग के लिए आपको एक DistroKid कवर लाइसेंस खरीदना होगा।

    अगर आप एक ही कवर सॉन्ग को दो बार अपलोड करते हैं, तो दोनों ही बार आपको "कवर सॉन्ग" ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा। दूसरे शब्दों में, आपको दो-दो लाइसेंस खरीदने होंगे। आपके ऐसा करने से हमारे सिस्टम को पता चल जाता है कि आपके द्वारा अपलोड किए गए हर कवर सॉन्ग के लिए उसे आपकी कमाई से सॉन्गराइटर के हिस्से को काटना है।

    प्लीज़ इस बात का भी ध्यान रखें कि एक समूची एल्बम या डिस्कोग्राफ़ी के लिए एक ही कवर लाइसेंस हासिल नहीं किया जा सकता। यानी कि अगर किसी रिलीज़ को आप कई सारे कवर सॉन्ग के साथ रिलीज़ कर रहे हैं, तो हर गाने के लिए एक कवर लाइसेंस की ज़रूरत होती है।

    DistroKid के ज़रिए कवर लाइसेंस खरीदने के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इस आर्टिकल

    Go to article
  • दूसरे गानों की सैंपलिंग वाले म्यूज़िक को अपलोड करना

    DistroKid कवर सॉन्ग डिस्ट्रीब्यूट करने में तो आपकी मदद कर सकता है, लेकिन आपके म्यूज़िक में बाकी गानों के सैंपलों के इस्तेमाल को मंज़ूरी दिलवाने में हम आपकी कोई मदद नहीं कर सकते।

    आमतौर पर स्टोर्स के नियमों के तहत किसी और आर्टिस्ट की स्टेम या सैंपल का आप उनकी इच्छा के बिना इस्तेमाल नहीं कर सकते। हाँ, Splice, Sounds, और LoopCloud जैसी सैंपल लाइब्रेरी सर्विसेस से रॉयल्टी-फ़्री सैंपलों का इस्तेमाल आप ज़रूर कर सकते हैं। आपके DAW में डिफ़ॉल्ट सैंपल लाइब्रेरियों के तौर पर शामिल रॉयल्टी-फ़्री सैंपलों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

    अगर आप रॉयल्टी-फ़्री सैंपलों का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका म्यूज़िक YouTube Content ID एल्बम एक्स्ट्रा के योग्य नहीं माना जाएगा।

     

    सैंपलिंग vs. कवर सॉन्ग

    अपने म्यूज़िक में किसी और आर्टिस्ट की परफ़ॉर्मेंस की असली रिकॉर्डिंग के इस्तेमाल को सैंपलिंग कहा जाता है। उदाहरण के लिए, अपने ड्रम ट्रैक के तौर पर अगर आप Led Zeppelin के "When The Levee Breaks" की 1971 वाली रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल करते हैं। ओरिजिनल आर्टिस्ट या फिर कॉपीराइट के ओनर की अनुमति के बिना आमतौर पर ये गैरकानूनी होता है।

    कवर सॉन्ग एक ऐसा गाना होता है, जिसे आपने खुद परफ़ॉर्म और रिकॉर्ड तो किया था, लेकिन जिसके म्यूज़िक को किसी और ने लिखा था। उदाहरण के तौर पर, Michael Jackson द्वारा लिखे गए "Smooth Criminal" को प्ले करते हुए आपके बैंड की रिकॉर्डिंग। इसे आप बेझिझक अपलोड कर सकते हैं – DistroKid पर कवर सॉन्ग बेचना बेहद आसान जो है। किसी कवर सॉन्ग को अपलोड करने के लिए DistroKid के अपलोड फ़ॉर्म के "सॉन्गराइटर" सेक्शन में "इसे किसी और आर्टिस्ट ने लिखा है" को सिलेक्ट कर लें। अपलोड फ़ॉर्म में आपको कवर सॉन्ग लाइसेंस प्राइसिंग के साथ-साथ और जानकारी भी मिल जाएगी।

    Go to article
  • क्या मैं अपना कवर लाइसेंस डाउनलोड कर सकता/सकती हूँ?

    जी हाँ!

    बस अपने अकाउंट में लॉग-इन करके ऊपर दाईं ओर मौजूद अपने प्रोफ़ाइल आइकॉन पर क्लिक कर दें। अपने मौजूदा लाइसेंसों को देखने के लिए वहाँ "कवर सॉन्ग लाइसेंस" पर क्लिक करें।

    Go to article