DistroKid कवर सॉन्ग डिस्ट्रीब्यूट करने में तो आपकी मदद कर सकता है, लेकिन आपके म्यूज़िक में बाकी गानों के सैंपलों के इस्तेमाल को मंज़ूरी दिलवाने में हम आपकी कोई मदद नहीं कर सकते।
आमतौर पर स्टोर्स के नियमों के तहत किसी और आर्टिस्ट की स्टेम या सैंपल का आप उनकी इच्छा के बिना इस्तेमाल नहीं कर सकते। हाँ, Splice, Sounds, और LoopCloud जैसी सैंपल लाइब्रेरी सर्विसेस से रॉयल्टी-फ़्री सैंपलों का इस्तेमाल आप ज़रूर कर सकते हैं। आपके DAW में डिफ़ॉल्ट सैंपल लाइब्रेरियों के तौर पर शामिल रॉयल्टी-फ़्री सैंपलों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
अगर आप रॉयल्टी-फ़्री सैंपलों का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका म्यूज़िक YouTube Content ID एल्बम एक्स्ट्रा के योग्य नहीं माना जाएगा।
सैंपलिंग vs. कवर सॉन्ग
अपने म्यूज़िक में किसी और आर्टिस्ट की परफ़ॉर्मेंस की असली रिकॉर्डिंग के इस्तेमाल को सैंपलिंग कहा जाता है। उदाहरण के लिए, अपने ड्रम ट्रैक के तौर पर अगर आप Led Zeppelin के "When The Levee Breaks" की 1971 वाली रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल करते हैं। ओरिजिनल आर्टिस्ट या फिर कॉपीराइट के ओनर की अनुमति के बिना आमतौर पर ये गैरकानूनी होता है।
कवर सॉन्ग एक ऐसा गाना होता है, जिसे आपने खुद परफ़ॉर्म और रिकॉर्ड तो किया था, लेकिन जिसके म्यूज़िक को किसी और ने लिखा था। उदाहरण के तौर पर, Michael Jackson द्वारा लिखे गए "Smooth Criminal" को प्ले करते हुए आपके बैंड की रिकॉर्डिंग। इसे आप बेझिझक अपलोड कर सकते हैं – DistroKid पर कवर सॉन्ग बेचना बेहद आसान जो है। किसी कवर सॉन्ग को अपलोड करने के लिए DistroKid के अपलोड फ़ॉर्म के "सॉन्गराइटर" सेक्शन में "इसे किसी और आर्टिस्ट ने लिखा है" को सिलेक्ट कर लें। अपलोड फ़ॉर्म में आपको कवर सॉन्ग लाइसेंस प्राइसिंग के साथ-साथ और जानकारी भी मिल जाएगी।
Sign Up