कवर सॉन्ग
-
DistroKid के ज़रिए मुझे अपना कवर सॉन्ग लाइसेंस क्यों खरीदना पड़ता है?
DistroKid पर आपको कवर सॉन्ग लाइसेंस इसलिए खरीदना होता है कि अमेरिका का एक कानून ये तय करता है कि कवर सॉन्ग्स से होने वाली कमाई को ओरिजिनल सॉन्गराइटर के साथ कैसे शेयर किया जाएगा। इस बारे में अगर आप और जानना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करें। DistroKid के साथ कवर सॉन्ग अपलोड करना आपके बाएँ हाथ के खेल जैसा हो जाता है। DistroKid पर आप जब भी कोई गाना अपलोड करते हैं, तो आपको ये बताने का ऑप्शन दिखाई दे जाता है कि उस गाने को आपने लिखा था ("ओरिजिनल") या फिर किसी और ने ("कवर सॉन्ग")। कोई कवर सॉन्ग अपलोड करने के लिए अपलोड फ़ॉर्म में "सॉन्गराइटर / कवर सॉन्ग" सेक्शन के तहत "इसे किसी और आर्टिस्ट ने लिखा था (...
Full article… -
इंटरपोलेशन क्या होता है? क्या कवर सॉन्ग के ज़रिए किसी इंटरपोलेशन को DistroKid पर अपलोड किया जा सकता है?
इंटरपोलेशन वो म्यूज़िकल रचनाएँ होती हैं, जिनका कोई म्यूज़िकल एलिमेंट (आमतौर पर कोई धुन या किसी धुन का कोई हिस्सा) पहले रिकॉर्ड हो चुके किसी गाने से दोबारा रिकॉर्ड करके किसी नई कंपोज़िशन में जोड़ा जाता है। ये सैंपलिंग से अलग होता है, क्योंकि इंटरपोलेशन में ओरिजिनल रिकॉर्डिंग के किसी ऑडियो का इस्तेमाल नहीं होता।DistroKid का कवर लाइसेंसिंग सॉल्यूशन इंटरपोलशन्स पर लागू नहीं होता। हमारे कवर लाइसेंसिंग सॉल्यूशन के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360013648953।
Full article… -
अगर मेरे पास पहले से ही किसी और एजेंसी का लाइसेंस है, तो भी क्या मुझे DistroKid के ज़रिए कवर लाइसेंस खरीदना ही पड़ेगा?
जी हाँ, अपलोड किए जाने वाले हर कवर सॉन्ग के लिए DistroKid के ज़रिए आपको एक कवर सॉन्ग लाइसेंस खरीदना ही पड़ता है, फिर भले ही किसी और लाइसेंसिंग एजेंसी से आप पहले ही कोई लाइसेंस क्यों न खरीद चुके हों। वो इसलिए कि ओरिजिनल सॉन्गराइटर को उनका कानूनन तय हिस्सा मिल रहा है या नहीं, ये कन्फ़र्म करने का DistroKid के पास इकलौता रास्ता यही होता है कि उन्हें उनकी पेमेंट हम खुद ही करें। DistroKid के कवर सॉन्ग लाइसेंसिंग प्रोग्राम में कवर सॉन्ग सिलेक्ट न करने से स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ आपके कंटेंट को हटा सकती हैं, या फिर सबसे बदतर हालात में सॉन्गराइटर आपके खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई भी कर सकते हैं।
Full article… -
किसी कवर सॉन्ग को सिंगल के तौर पर अपलोड करने के बाद क्या उस कवर सॉन्ग को किसी एल्बम में भी डाला जा सकता है?
किसी कवर सॉन्ग को एक सिंगल के तौर पर अपलोड करके उस कवर सॉन्ग को आप बिल्कुल किसी एल्बम अपलोड में शामिल कर सकते हैं। लेकिन यहाँ ध्यान देने लायक बात ये है कि एल्बम में शामिल किए जाने वाले कवर सॉन्ग के लिए आपको कवर सॉन्ग लाइसेंस दोबारा खरीदना होगा। DistroKid पर अपलोड किए जाने वाले हर कवर सॉन्ग के लिए आपको एक DistroKid कवर लाइसेंस खरीदना होगा। अगर आप एक ही कवर सॉन्ग को दो बार अपलोड करते हैं, तो दोनों ही बार आपको "कवर सॉन्ग" ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा। दूसरे शब्दों में, आपको दो-दो लाइसेंस खरीदने होंगे। आपके ऐसा करने से हमारे सिस्टम को पता चल जाता है कि आपके द्वारा अपलोड किए गए हर कवर सॉन्ग के लिए...
Full article… -
दूसरे गानों की सैंपलिंग वाले म्यूज़िक को अपलोड करना
DistroKid कवर सॉन्ग डिस्ट्रीब्यूट करने में तो आपकी मदद कर सकता है, लेकिन आपके म्यूज़िक में बाकी गानों के सैंपलों के इस्तेमाल को मंज़ूरी दिलवाने में हम आपकी कोई मदद नहीं कर सकते। आमतौर पर स्टोर्स के नियमों के तहत किसी और आर्टिस्ट की स्टेम या सैंपल का आप उनकी इच्छा के बिना इस्तेमाल नहीं कर सकते। हाँ, Splice, Sounds, और LoopCloud जैसी सैंपल लाइब्रेरी सर्विसेस से रॉयल्टी-फ़्री सैंपलों का इस्तेमाल आप ज़रूर कर सकते हैं। आपके DAW में डिफ़ॉल्ट सैंपल लाइब्रेरियों के तौर पर शामिल रॉयल्टी-फ़्री सैंपलों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। अगर आप रॉयल्टी-फ़्री सैंपलों का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका म्यूज़िक YouTube ...
Full article… -
क्या मैं अपना कवर लाइसेंस डाउनलोड कर सकता/सकती हूँ?
जी हाँ! बस अपने अकाउंट में लॉग-इन करके ऊपर दाईं ओर मौजूद अपने प्रोफ़ाइल आइकॉन पर क्लिक कर दें। अपने मौजूदा लाइसेंसों को देखने के लिए वहाँ "कवर सॉन्ग लाइसेंस" पर क्लिक करें।
Full article…