अगर आपकी रिलीज़ प्रोसेसिंग स्टेज में ही अटकी हुई है और आपकी एल्बम/ट्रैक/आर्टवर्क के बगल में एक पीले रंग का सर्कल है, तो आमतौर पर इसका मतलब ये होता है कि प्रोसेसिंग में थोड़ा और समय लगेगा।
रिलीज़ को रिव्यु और अप्रूव होकर स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को भेजे जाने में कई दिन लग सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी एल्बम किसी तय तारीख पर ही लाइव हो, तो रिलीज़ की तारीखों के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर दें।
देरी होना कोई आम बात तो नहीं है, लेकिन फिर भी कभी-कभार वो हो ही जाती है। आमतौर पर इस पर DistroKid का कोई बस नहीं चलता।
कवर लाइसेंस प्रोसेसिंग
कवर लाइसेंस हासिल करने में 14 बिज़नस डेज़ तक लग सकते हैं। Harry Fox Agency (हमारे कवर लाइसेंसों को यही एजेंसी मैनेज करती है) से मंज़ूरी मिलते ही कवर सॉन्ग वाली रिलीज़ को सबमिट कर दिया जाता है। अगर आप किसी तय तारीख पर कोई कवर सॉन्ग रिलीज़ करने का प्लान बना रहे हैं, तो प्लीज़ इस बात को ध्यान में रखकर ही अपने प्लान बनाएँ।
Sign Up