ट्रबलशूटिंग
-
अपने DistroKid डैशबोर्ड से अपने अपलोड्स के स्टेटस को कैसे चेक करें
आपके DistroKid डैशबोर्ड में कमाल के इंडिकेटर होते हैं, जिनके ज़रिए आपको अपने किसी भी अपलोड का स्टेटस पता चल जाता है। https://distrokid.com/mymusic पर मौजूद अपने DistroKid डैशबोर्ड पर अपने हर अपलोड के आर्टवर्क की बाईं ओर आपको एक सर्कल दिखाई दे जाएगा। अपने मौजूदा स्टेटस के आधार पर ये सर्कल तीन में से एक रंग का होगा: हरा: आपकी रिलीज़ सफलतापूर्वक प्रोसेस होकर सर्विसेस को डिलीवर हो गई। पीला: आपकी रिलीज़ या तो फ़िलहाल प्रोसेस हो रही है या फिर उसे सर्विसेस को डिलीवर किया जा रहा है। लाल: आपकी रिलीज़ में कोई दिक्कत आ रही है, जिसके चलते वो सर्विसेस को डिलीवर नहीं हो पा रही। किसी ख़ास अपलोड के स्टेटस के बार...
Full article… -
मेरी रिलीज़ प्रोसेसिंग में ही अटकी हुई है
अगर आपकी रिलीज़ प्रोसेसिंग स्टेज में ही अटकी हुई है और आपकी एल्बम/ट्रैक/आर्टवर्क के बगल में एक पीले रंग का सर्कल है, तो आमतौर पर इसका मतलब ये होता है कि प्रोसेसिंग में थोड़ा और समय लगेगा। रिलीज़ को रिव्यु और अप्रूव होकर स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को भेजे जाने में कई दिन लग सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी एल्बम किसी तय तारीख पर ही लाइव हो, तो रिलीज़ की तारीखों के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर दें। देरी होना कोई आम बात तो नहीं है, लेकिन फिर भी कभी-कभार वो हो ही जाती है। आमतौर पर इस पर DistroKid का कोई बस नहीं चलता। कवर लाइसेंस प्रोसेसिंग कवर लाइसेंस हासिल करने में 14 बिज़नस डेज़ तक लग सकते हैं...
Full article… -
अपलोड्स के लिए "फ़ाइल साइज़ काफ़ी छोटा है" वाले एरर को हैंडल करना
अगर आपको कोई नोटिफ़िकेशन आई है कि DistroKid पर अपलोड की गई फ़ाइल काफ़ी छोटी है और उसके चलते अपलोड प्रोसेस में आपको दिक्कत आ रही है, तो मुमकिन है कि इसके पीछे इंटरनेट कनेक्शन टाइमआउट या फिर अपलोड करते समय आने वाले किसी इनस्टेबिलिटी समस्या का हाथ हो।ऐसे में हम आपको ये स्टेप्स फ़ॉलो करने का सुझाव देंगे:गड़बड़ वाले ट्रैक के मौजूदा अपलोड को डिलीट कर दें।ये चेक कर लें कि कहीं आपके इंटरनेट कनेक्शन में ही तो कोई दिक्कत नहीं है और ये सुनिश्चित कर लें कि वो स्टेबल हो (मुमकिन हो तो हम आपको एक वायर्ड इंटरनेट कनेक्शन के इस्तेमाल का सुझाव देंगे)।एक स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन के ज़रिए रिलीज़ को दोबारा अपलोड करके देखे...
Full article… -
रिजेक्ट हो चुकी किसी DistroKid रिलीज़ को लेकर मुझे क्या करना चाहिए?
DistroKid द्वारा डिलीवर की जाने वाली हर सर्विस की कुछ खास गाइडलाइन होती हैं कि रिलीज़ को कैसे फ़ॉर्मेट किया जाना चाहिए और उनमें किस तरह के कंटेंट को एक्सेप्ट किया जाएगा।अगर आपको ये नोटीफ़िकेशन आई है कि DistroKid पर आपका अपलोड रिजेक्ट कर दिया गया है, तो हो सकता है कि रिव्यु प्रक्रिया के दौरान रिपोर्ट की गई रिलीज़ को फ़िक्स करने के लिए अपनी रिलीज़ को डिलीट करके आपको उसे दोबारा अपलोड करना पड़े। रिजेक्ट किये जाने से जुड़ी जानकारी आपको मिले ईमेल में देखी जा सकती हैं। अगर आपको लगता है कि आपकी रिलीज़ गलती से रिजेक्ट कर दी गई है, तो अधिक जानकारी के लिए उसी ईमेल का जवाब दें।ध्यान दें कि अगर सर्विसेस को आपके ...
Full article… -
DistroKid द्वारा माँगे जाने पर किसी आर्टिस्ट नेम को वेरीफ़ाई करवाना
कभी-कभी स्टोर्स के नियम-कायदों के तहत आर्टिस्टों को अपना आर्टिस्ट नेम वेरीफ़ाई करवाना होता है। ऐसा करके DistroKid और स्टोर्स, दोनों ही पर आपका कंटेंट सुरक्षित रह पाता है, और साथ ही ये भी सुनिश्चित हो जाता है कि आपकी परमिशन के बिना कोई आपके म्यूज़िक को अपलोड या फिर आपके आर्टिस्ट नेम का इस्तेमाल तो नहीं कर रहा।ध्यान दें कि DistroKid द्वारा बोले जाने पर ही आपको अपना आर्टिस्ट नेम वेरीफ़ाई करवाना होता है – उससे पहले किसी आर्टिस्ट नेम को वेरीफ़ाई करवाने के लिए आपको DistroKid से कॉन्टैक्ट करने की कोई ज़रूरत नहीं होती।किसी आर्टिस्ट नेम को वेरीफ़ाई करके उसके इस्तेमाल की परमिशन देने के लिए उस आर्टिस्ट को ह...
Full article… -
"ये फ़ाइल 0 बाइट्स की है" वाले एरर से निपटना
अपने अपलोड के लिए अगर आपको ये एरर मैसेज दिखाई देता है कि "आपकी अपलोड की गई फ़ाइल 0 बाइट्स की है", तो इसका मतलब ये है कि आपकी अपलोड की गई ऑडियो फ़ाइल को प्ले नहीं किया जा सकता। कभी-कभी किसी मोबाइल डिवाइस या फिर क्लाउड स्टोरेज से DistroKid पर अपलोड करने की कोशिश करते समय ये दिक्कत आ जाती है, क्योंकि फ़ाइल स्टोरेज और उस फ़ाइल को सेव करने वाले कंप्यूटर में फ़र्क किया जाता है। अगर आपको ये एरर दिखाई दे रहा है, तो अपनी पिछली कोशिश कैंसल करके अपनी रिलीज़ को आपको दोबारा अपलोड करना होगा। किसी iOS डिवाइस से फ़ाइलों को ठीक से अपलोड करना अपने म्यूज़िक को अगर आप किसी iOS डिवाइस से अपलोड कर रहे हैं, तो आपको ये ...
Full article… -
स्ट्रीमिंग सेवाओं में मेरे ट्रैक की वॉल्यूम अलग-अलग क्यों लगती है?
पोस्ट-प्रोसेसिंग के दौरान हम आपके ऑडियो की आवाज़ में कोई बदलाव नहीं करते (बशर्ते आपने हमारे लाउडनेस नार्मलाइज़ेशन एक्स्ट्रा फ़ीचर का चयन न किया हो)। हमारा काम तो उसे स्ट्रीमिंग सेवाओं तक पहुँचाना भर है, जिसके बाद वे तय करती हैं कि उसे कैसे प्ले किया जाएगा। अपनी ओर से आपकी ऑडियो फ़ाइलों में सेवाएँ क्या बदलाव करती हैं, यह जानने के लिए आपको एक-आधी Google सर्च करनी पड़ सकती है - हर सेवा अलग होती है, और हर सेवा फ़ैन्स को अलग-अलग ऑडियो फ़ॉर्मेट मुहैया कराती है। हम आपको यही सुझाव देंगे कि अपने गानों की एक हाई-रेजोल्यूशन कॉपी आप हमें सबमिट कर दें ताकि स्ट्रीमिंग सेवा...
Full article… -
अपलोड फ़ॉर्म में "जारी रखो" पर क्लिक करने के बाद प्रोग्रेस बार अपलोडिंग स्टेज में फँसी हुई है
अपलोड फ़ॉर्म में फ़ाइल अपलोड करने में आने वाली दिक्कतों के लिए आमतौर पर आपके नेटवर्क या कनेक्शन में आने वाली कोई लोकल प्रॉब्लम ही ज़िम्मेदार होती है। अगर आपके म्यूज़िक की प्रोग्रेस बार रुकी हुई है या फिर अपलोड फ़ॉर्म में "जारी रखो" पर क्लिक करने के बाद उसमें कोई एरर मैसेज आ रहा है, तो इनमें से किसी विकल्प को आज़माकर देखें:अपने ब्राउज़र के कैश/कुकीज़/ब्राउज़िंग हिस्ट्री को क्लियर कर दें।लॉग-आउट करके DistroKid में वापस लॉग-इन करें और फिर अपनी रिलीज़ को दोबारा अपलोड कर दें।अगर आपको अभी भी ये प्रॉब्लम आ रही है, तो हो सकता है आपके इंटरनेट कनेक्शन में कोई दिक्कत हो। सबसे बेहतरीन रिज़ल्ट के लिए WiFi की रुकाव...
Full article… -
मेरा म्यूज़िक आधा अपलोड होकर फ़ेल हो जाता है
अपनी एल्बम को अपलोड करते समय अगर अपलोड प्रोग्रेस बार लाल हो जाता है, तो इसका मतलब कि आपके कनेक्शन में कुछ गड़बड़ी हो गयी है, और आपको अपलोड दोबारा शुरू करना होगा।अपलोड दोबारा शुरू करने से पहले प्लीज़ अपना इन्टरनेट कनेक्शन चेक कर लें और ये पक्का कर लें कि उसमें किसी तरह की रुकावट होने की संभावना न हो। अगर तब भी नेटवर्क की समस्या बनी रहे, तो ऐसे में या तो आप कहीं और से अपलोड करके देख सकते हैं, या फिर कुछ देर बाद अपलोड करने की कोशिश भी कर सकते हैं।हम किसी वायर्ड इन्टरनेट कनेक्शन के इस्तेमाल का सुझाव देते हैं, क्योंकि WiFi में आने वालो किसी भी रुकावट से अपलोडिंग में दिक्कत आ सकती है – बड़ी-बड़ी फ़ाइले...
Full article… -
कोई एरर-ग्रस्त ट्रैक वाली किसी एल्बम को रिलीज़ करना
किसी रिलीज़ के किसी भी हिस्से में कोई एरर पाए जाने पर DistroKid उसे सबमिट नहीं कर सकता, फिर भले ही वो एरर बस एक ही फ़ाइल में क्यों न हो। अगर किसी एक ट्रैक में कोई दिक्कत पाई जाती है, तो बाकी के ठीक ट्रैक भी डिलीवर नहीं हो पाते। वो इसलिए कि अपलोड के बाद ट्रैक्स को डिलीट या एडिट नहीं किया जा सकता।अगर रिलीज़ के दौरान किसी ट्रैक में कोई गड़बड़ पाई जाती है, तो अपलोड को कैंसल करके आपको उसके सही वर्शन को दोबारा अपलोड करना होगा।अगर आपकी रिलीज़ पहले ही अपलोड हो चुकी है और आपको अपनी ऑडियो फ़ाइल को बदलना है, तो आप Audio Swap फ़ीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। Audio Swap के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इस आर्टिक...
Full article… -
आपको यह मैसेज आ रहा है: सर्वर से आपका सॉकेट कनेक्शन टाइमआउट अवधि के भीतर पढ़ा या लिखा नहीं गया।
छोटा जवाब:आपके इंटरनेट कनेक्शन या आपके क्षेत्र के इंटरनेट में कोई दिक्कत हो सकती है।लंबा जवाब:इंटरनेट पर बड़ी-बड़ी फ़ाइलें ट्रांसफ़र करना आसान नहीं होता। जब आप किसी वेबसाइट पर जाते हैं, तो आपके द्वारा भेजा कोई भी डेटा अपनी मंज़िल तक पहुँचने से पहले दर्जनों कनेक्शनों से होकर गुज़रता है। इनमें से किसी भी चरण पर कोई भी दिक्कत आने पर कनेक्शन विफल हो जाता है।DistroKid बड़ी-बड़ी फ़ाइलों के ट्रांसफ़र को आसान बनाता है। DistroKid के अपलोड फ़ॉर्म में इस्तेमाल की जाने वाली प्रॉपराइट्री टेक्नोलॉजी दरअसल आपके ब्राउज़र और हमारे फ़ाइल होस्ट (Amazon S3) के बीच सीधा कनेक्शन बना देती है। इसके चलते DistroKid के सर्...
Full article…