अपने अपलोड के लिए अगर आपको ये एरर मैसेज दिखाई देता है कि "आपकी अपलोड की गई फ़ाइल 0 बाइट्स की है", तो इसका मतलब ये है कि आपकी अपलोड की गई ऑडियो फ़ाइल को प्ले नहीं किया जा सकता। कभी-कभी किसी मोबाइल डिवाइस या फिर क्लाउड स्टोरेज से DistroKid पर अपलोड करने की कोशिश करते समय ये दिक्कत आ जाती है, क्योंकि फ़ाइल स्टोरेज और उस फ़ाइल को सेव करने वाले कंप्यूटर में फ़र्क किया जाता है। अगर आपको ये एरर दिखाई दे रहा है, तो अपनी पिछली कोशिश कैंसल करके अपनी रिलीज़ को आपको दोबारा अपलोड करना होगा।
किसी iOS डिवाइस से फ़ाइलों को ठीक से अपलोड करना
अपने म्यूज़िक को अगर आप किसी iOS डिवाइस से अपलोड कर रहे हैं, तो आपको ये पक्का करना होगा कि iOS फ़ाइल ब्राउज़र से आपने अपनी फ़ाइलों को सिलेक्ट किया हुआ है। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो हो सकता है अपने एल्बम कवर या फिर ऑडियो फ़ाइलों को अपलोड करने में आपको दिक्कत आए, जिसके चलते आपको ये ऐरर मैसेज आ सकता है: "आपकी अपलोड की गई फ़ाइल 0 बाइट्स की है"।
DistroKid डैशबोर्ड में जाकर "अपलोड करो" और फिर "म्यूज़िक अपलोड करो" को सिलेक्ट करने से खुल जाएगा अपलोड फ़ॉर्म।
किसी iOS डिवाइस से अपने एल्बम आर्टवर्क को अपलोड करना
अपलोड फ़ॉर्म के "एल्बम कवर" सेक्शन में पहुँचकर "कोई इमेज सिलेक्ट कर लो" वाले बॉक्स पर टैप करें। ऐसा करने पर आपको अपनी फ़ोटो लाइब्रेरी से कोई फ़ोटो सिलेक्ट करने, कोई फ़ोटो लेने, या फिर अपने iOS डिवाइस के फ़ाइल ब्राउज़र को ब्राउज़ करने का ऑप्शन आ जाएगा। अपने डिवाइस के फ़ाइल ब्राउज़र से अपनी आर्टवर्क फ़ाइल सिलेक्ट करने के लिए "फ़ाइल सिलेक्ट कर लो" पर टैप कर दें।
"फ़ाइल सिलेक्ट कर लो" सिलेक्ट करने के बाद आपके सामने अपने डिवाइस का नेटिव फ़ाइल ब्राउज़र खुल जाएगा। इसके बाद, अपलोड के लिए आप अपनी फ़ाइलों की लोकेशन पर जा सकते हैं।
अपनी ऑडियो फ़ाइल को किसी iOS डिवाइस से अपलोड करना
अपलोड फ़ॉर्म के "ऑडियो फ़ाइल" सेक्शन में पहुँचकर "फ़ाइल सिलेक्ट कर लो" पर टैप करें। ऐसा करने पर आपको अपनी फ़ोटो लाइब्रेरी से कोई फ़ोटो सिलेक्ट करने, कोई फ़ोटो लेने, या फिर अपने iOS डिवाइस के फ़ाइल ब्राउज़र को ब्राउज़ करने का ऑप्शन आ जाएगा। अपने डिवाइस के फ़ाइल ब्राउज़र से अपनी ऑडियो फ़ाइल सिलेक्ट करने के लिए "फ़ाइल सिलेक्ट कर लो" पर टैप कर दें।
इस तरह ऑडियो फ़ाइल सिलेक्ट करने के बाद आपका काम बन जाएगा! अगर आपको कोई दिक्कत आ रही है, तो ये पक्का करें कि iCloud की जगह आप अपने iOS डिवाइस पर फ़ाइलों को स्टोर कर रहे हैं। DistroKid का अपलोड फ़ॉर्म फ़िलहाल क्लाउड अपलोडिंग को सपोर्ट नहीं करता, तो फ़ाइलों को आपको सीधे अपने iOS डिवाइस से ही अपलोड करना होगा।
Sign Up