अपनी एल्बम को अपलोड करते समय अगर अपलोड प्रोग्रेस बार लाल हो जाता है, तो इसका मतलब कि आपके कनेक्शन में कुछ गड़बड़ी हो गयी है, और आपको अपलोड दोबारा शुरू करना होगा।
अपलोड दोबारा शुरू करने से पहले प्लीज़ अपना इन्टरनेट कनेक्शन चेक कर लें और ये पक्का कर लें कि उसमें किसी तरह की रुकावट होने की संभावना न हो। अगर तब भी नेटवर्क की समस्या बनी रहे, तो ऐसे में या तो आप कहीं और से अपलोड करके देख सकते हैं, या फिर कुछ देर बाद अपलोड करने की कोशिश भी कर सकते हैं।
हम किसी वायर्ड इन्टरनेट कनेक्शन के इस्तेमाल का सुझाव देते हैं, क्योंकि WiFi में आने वालो किसी भी रुकावट से अपलोडिंग में दिक्कत आ सकती है – बड़ी-बड़ी फ़ाइलें अपलोड करते समय तो इस बात का महत्त्व और बढ़ जाता है।
अपलोडिंग में ये दिक्कत आने पर आमतौर पर इसके पीछे DistroKid का कोई हाथ नहीं होता। जब आप DistroKid के अपलोड फ़ॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो क्रॉस ओरिजिन रिसोर्स शेयरिंग (CORS) नाम की टेक्नोलॉजी आपके ब्राउज़र को सीधे Amazon की फ़ाइल होस्टिंग सुविधा (Amazon S3) से कनेक्ट कर देती है। किसी इंटरमीडियरी सर्वर पर निर्भर करने वाले आम अपलोड्स के विपरीत CORS टू S3 ये सुनिश्चित करता है कि अपलोडिंग के दौरान फ़ाइलें कभी DistroKid के सर्वरों के संपर्क में न आने पाएँ। यानी कि अपलोड सुपर फ़ास्ट होते हैं, और उनके फ़ेल होने की गुंजाइश काफ़ी कम होती है।
Sign Up