पोस्ट-प्रोसेसिंग के दौरान हम आपके ऑडियो की आवाज़ में कोई बदलाव नहीं करते (बशर्ते आपने हमारे लाउडनेस नार्मलाइज़ेशन एक्स्ट्रा फ़ीचर का चयन न किया हो)। हमारा काम तो उसे स्ट्रीमिंग सेवाओं तक पहुँचाना भर है, जिसके बाद वे तय करती हैं कि उसे कैसे प्ले किया जाएगा।
अपनी ओर से आपकी ऑडियो फ़ाइलों में सेवाएँ क्या बदलाव करती हैं, यह जानने के लिए आपको एक-आधी Google सर्च करनी पड़ सकती है - हर सेवा अलग होती है, और हर सेवा फ़ैन्स को अलग-अलग ऑडियो फ़ॉर्मेट मुहैया कराती है।
हम आपको यही सुझाव देंगे कि अपने गानों की एक हाई-रेजोल्यूशन कॉपी आप हमें सबमिट कर दें ताकि स्ट्रीमिंग सेवाएँ उन्हें अपने हिसाब से कन्वर्ट कर सकें।
Sign Up