किसी रिलीज़ के किसी भी हिस्से में कोई एरर पाए जाने पर DistroKid उसे सबमिट नहीं कर सकता, फिर भले ही वो एरर बस एक ही फ़ाइल में क्यों न हो। अगर किसी एक ट्रैक में कोई दिक्कत पाई जाती है, तो बाकी के ठीक ट्रैक भी डिलीवर नहीं हो पाते। वो इसलिए कि अपलोड के बाद ट्रैक्स को डिलीट या एडिट नहीं किया जा सकता।
अगर रिलीज़ के दौरान किसी ट्रैक में कोई गड़बड़ पाई जाती है, तो अपलोड को कैंसल करके आपको उसके सही वर्शन को दोबारा अपलोड करना होगा।
अगर आपकी रिलीज़ पहले ही अपलोड हो चुकी है और आपको अपनी ऑडियो फ़ाइल को बदलना है, तो आप Audio Swap फ़ीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। Audio Swap के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इस आर्टिकल को देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/39612177702163।
Sign Up