DistroKid के साथ iTunes, Amazon, Qobuz, और Beatport (इसके लिए आपके पास Beatport एल्बम एक्स्ट्राहोना चाहिए) पर अपनी रिलीज़ के लिए आप प्री-ऑर्डर अवधि सेट-अप कर सकते हैं। एक प्री-ऑर्डर सेट-अप करके आपके फ़ैन्स आपकी रिलीज़ को उसकी रिलीज़ डेट से पहले ही खरीद पाएँगे। ध्यान दें कि इस समय बाकी स्टोर्स और स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर प्री-ऑर्डरिंग उपलब्ध नहीं होती।
अपनी रिलीज़ के लिए कोई प्री-ऑर्डर अवधि सेट-अप करने के लिए DisroKid के अपलोड फ़ॉर्म में जाकर आपको फ़्यूचर में कम से कम 5 दिन बाद की रिलीज़ डेट सेट करनी होगी (इसके लिए आपके पास Musician Plus या Ultimate प्लान होना चाहिए)। भविष्य की कोई रिलीज़ की तिथि चुन लेने के बाद आपको "प्री-ऑर्डर करना चाहोगे?" सेक्शन दिखाई दे जाएगा। "हाँ" पर क्लिक करके प्री-ऑर्डर शुरू होने की तारीख एंटर कर दें।
बस हो गया! हमेशा की तरह अपलोड करते रहें। आपकी प्री-ऑर्डर डेट वाली इनफ़ॉर्मेशन iTunes, Amazon, Qobuz, और Beatport (अगर वो लागू हो) को चली जाएगी।
Sign Up