अगर आपने Musician Plan या फिर Ultimate प्लान की सब्सक्रिप्शन ली हुई है, तो किसी अपलोड के लिए आप फ़्यूचर रिलीज़ की कोई कस्टम तारीख सेट-अप कर सकते हैं। रिलीज़ की कोई फ़्यूचर डेट सेट करने के लिए अपलोड फ़ॉर्म के "रिलीज़ की तारीख" सेक्शन में मौजूद कैलेंडर से तारीख सिलेक्ट कर लें।
फ़्यूचर में कोई तारीख चुनने के बाद आप रिलीज़ के एक तय समय को भी सेट कर सकते हैं। Spotify पर आपका अपलोड इसी समय पर लाइव होगा। बाकी सभी सर्विसेज़ पर आपकी रिलीज़ आपके लिसनर्स के टाइम ज़ोन में रिलीज़ की तारीख वाले दिन आधी रात के आसपास लाइव हो जाएगी।
अगर आपका पहले ही कोई DistroKid अकाउंट है और इस फ़ीचर के साथ-साथ बाकी फ़ीचर्स के एक्सेस को आप अपग्रेड करना चाहते हैं, तो DistroKid में साइन-इन करके टॉप नेविगेशन बार से "अपग्रेड करो" पर क्लिक कर दें।
रिलीज़ की कस्टम तारीखों के बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।
भविष्य की रिलीज़ की डेट कैसे सेट करें
अपलोड फ़ॉर्म में भविष्य की रिलीज़ डेट सेट करने का तरीका:
- इस लिंक पर क्लिक करके अपलोड फ़ॉर्म में जाएँ: https://distrokid.com/new
- नीचे स्क्रॉल करते-करते "रिलीज़ की तारीख" वाले सेक्शन पर चले जाएँ
- तारीख वाले ड्रॉपडाउन मेन्यू पर क्लिक कर दें
- कैलेंडर से रिलीज़ की अपनी मनचाही तारीक़ सिलेक्ट कर लें
Spotify पर रिलीज़ का टाइम सेट करना
भविष्य की रिलीज़ डेट सेट करते समय आप Spotify पर वो समय भी सेट कर सकते हैं, जब आपकी रिलीज़ अपनी तय तारीख पर लाइव होगी। रिलीज़ का टाइम सेट करने के लिए अपलोड फ़ॉर्म में "रिलीज़ का समय" सेक्शन में जाकर कोई टाइम सिलेक्ट कर लें। ये ऑप्शन तभी उपलब्ध होता है, जब अपने अपलोड के लिए आप रिलीज़ की भविष्य की डेट सिलेक्ट कर लेते हैं।
भविष्य की रिलीज़ डेट सिलेक्ट करने के बाद आप इस बात का फ़ैसला कर सकते हैं कि Spotify पर आपका चुना हुआ समय लिसनर के लोकल टाइम ज़ोन के हिसाब से होगा या फिर आपका म्यूज़िक दुनियाभर में एक-साथ रिलीज़ होगा। ये ऑप्शन आपको "अपलोड फ़ॉर्म" के "टाइम सिंक्रोनाइज़ेशन" सेक्शन में मिल जाएगा। एक-साथ रिलीज़ होने वाले ऑप्शन को चुनकर आपकी रिलीज़ दुनियाभर में आपके चुने हुए न्यूयॉर्क (EST) टाइम पर लॉन्च हो जाएगी।
Sign Up