• मैं कौन-कौनसे ऑडियो फ़ाइल फ़ॉर्मेट अपलोड कर सकता/सकती हूँ?

    DistroKid पर आपके द्वारा अपलोड की जाने वाली ऑडियो फ़ाइलों को WAV, MP3, M4A, FLAC, AIFF, या Windows Media (WMA) फ़ॉर्मेट में होना चाहिए। इनमें से हर तरह की फ़ाइल के लिए प्लीज़ ये सुनिश्चित कर लें कि आपकी फ़ाइल का नाम सही एक्सटेंशन से खत्म होता हो (.WAV, .MP3, वगैरह)। आपकी ऑडियो फ़ाइल के नाम में इनमें से कोई इनवैलिड कैरेक्टर नहीं होना चाहिए: \ / : * ? " ' < > | अगर आप कोई WAV फ़ाइल भेज रहे हैं, तो आमतौर पर उसकी स्पेसिफ़िकेशन 16-bit, 44.1 kHz WAV होती है, लेकिन कोई और स्पेसिफ़िकेशन भी चल जाएगी। DistroKid पर 1 GB तक की फ़ाइलें ही मान्य होती हैं। अगर आपके ट्रैक का साइज़ इससे भी ज़्यादा है, तो DistroKid पर उ...

    Full article…
  • एल्बम आर्टवर्क को किन कसौटियों पर खरा उतरना चाहिए?

    एल्बम आर्टवर्क को .jpg फ़ाइल फ़ॉर्मेट में होना चाहिए। एल्बम आर्ट को कम से कम 1000x1000 पिक्सल का होना चाहिए। सबसे बेहतरीन हालात में एल्बम आर्ट को 3000x3000 पिक्सल का परफ़ेक्ट स्क्वेयर होना चाहिए। अगर आपका आर्टवर्क छोटा या रेक्टेंगल आकार में है, तो हम अपने आप ही उसे आपके लिए एडजस्ट कर देंगे। लेकिन इसमें ये जोखिम रहता है कि हमारे द्वारा फ़िक्स किया गया वर्शन आपके मनचाहे वर्शन जैसा न दिखे। आर्टवर्क एक इमेज फ़ाइल होनी चाहिए, और उसमें एक से ज़्यादा आर्ट "पेज" नहीं हो सकते, फिर भले ही वो रिलीज़ सिंगल हो, EP हो, या एल्बम हो। प्लीज़ इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके आर्टवर्क को RGB कलर स्पेस में होना चाहिए। ...

    Full article…
  • किसी सॉन्ग/एल्बम/आर्टिस्ट नेम को सभी बड़े या छोटे अक्षरों में अपलोड करना

    अपने आर्टिस्ट नेम और अपने सभी एल्बम और रिलीज़ टाइटल्स के लिए अपनी मनचाही कैपिटलाइज़ेशन/स्टाइलाइज़ेशन एंटर की जा सकती है। ध्यान दें कि कुछ स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को गैर-स्टैंडर्ड कैपिटलाइज़ेशन फूटी आँख नहीं सुहाती। ऐसे में हो सकता है कि अपनी स्टाइल गाइड के अनुसार अपने प्लेटफ़ॉर्म पर वो उसे डिफ़ॉल्ट कैपिटलाइज़ेशन में बदल दें। अगर सर्विसेज़ गैर-स्टैंडर्ड कैपिटलाइज़ेशन की अनुमति नहीं देतीं, तो उनके प्लेटफ़ॉर्म पर कैपिटलाइज़ेशन में बदलाव करने के लिए हम एडिट रिक्वेस्ट नहीं डाल पाएँगे।

    Full article…
  • आर्टिस्ट रोल्स को समझना

    आर्टिस्ट रोल्स वो मानक होते हैं, जिनका इस्तेमाल सेवाओं को ये बताने के लिए किया जा सकता है कि किसी भी रिलीज़ की क्रिएशन या परफ़ॉर्मेंस में किसी आर्टिस्ट ने क्या भूमिका निभाई है। इन रोल्स को ट्रैक या एल्बम स्तर पर दर्शाया जा सकता है। DistroKid से सेवाएँ ये आर्टिस्ट रोल्स स्वीकार करती हैं:   एल्बम आर्टिस्ट कोई एल्बम आर्टिस्ट या "परफ़ॉर्मर" एल्बम स्तर पर प्रमुख आर्टिस्ट होता है। उदाहरण के लिए, Kendrick Lamar की एल्बम DAMN. में "Kendrick Lamar" इस एल्बम के एल्बम आर्टिस्ट हैं। अगर आपकी रिलीज़ में कई आर्टिस्टों के कुछ गाने हैं, लेकिन ज़्यादातर गाने एक ही आर्टिस्ट द्वारा गाए गए हैं, तो हर ट्रैक के "आ...

    Full article…
  • एक से ज़्यादा आर्टिस्ट की कोलैबरेशन को अपलोड करना

    DistroKid के साथ एल्बम और ट्रैक, दोनों स्तरों पर कोलैबरेशन अपलोड की जा सकती हैं।एल्बम-लेवल कोलैबरेशन वो रिलीज़ होती हैं, जिनमें ट्रैक्स के लिए उन्हीं कुछ कोलैबरेटिंग आर्टिस्टों को क्रेडिट दिया जाता है। ट्रैक-लेवल कोलैबरेशन किसी बड़ी रिलीज़ के तहत आने वाले वो इंडिविजुअल ट्रैक होते हैं, जिनके लिए अलग-अलग आर्टिस्टों को क्रेडिट किया जाता है।एल्बम-लेवल कोलैबोरेशन के लिए अपलोड फ़ॉर्म के "आर्टिस्ट/बैंड नेम" सेक्शन में कोलैबरेशन नेम एंटर करना न भूलें। ट्रैक-लेवल कोलैबरेशन के लिए या तो अपलोड फ़ॉर्म में या अपलोड करने के बाद अतिरिक्त प्राइमरी आर्टिस्ट्स को जोड़ कर, ट्रैक इनफ़ॉर्मेशन के तहत "गाने के टाइटल में...

    Full article…
  • किसी ट्रैक में कोई फ़ीचर्ड आर्टिस्ट ऐड करना

    अपलोड प्रोसेस के दौरान अपलोड फ़ॉर्म के "ट्रैक" सेक्शन में जाकर या फिर अपलोड प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद एल्बम पेज पर कोई एडिट रिक्वेस्ट सबमिट करके किसी ट्रैक में कोई फ़ीचर्ड आर्टिस्ट ऐड किया जा सकता है।कोई फ़ीचर्ड आर्टिस्ट ऐड करने के लिए आपके DistroKid अकाउंट में किसी एक्स्ट्रा आर्टिस्ट स्लॉट की कोई ज़रूरत नहीं होती।ध्यान दें कि किसी मल्टी-ट्रैक एल्बम के सभी ट्रैक्स में अगर आपका एक ही फ़ीचर्ड आर्टिस्ट है, तो स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ के नियमों के तहत उन्हें एक प्राइमरी आर्टिस्ट के तौर पर लिस्ट किया जाना चाहिए। अपलोड के दौरान किसी फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को ऐड करनाअपलोड फ़ॉर्म में किसी ट्रैक में कोई फ़ीचर्ड आर्ट...

    Full article…
  • लाउडनेस नॉर्मलाइजेशन को सिलेक्ट करना

    DistroKid के अपलोड फ़ॉर्म में "लाउडनेस नॉर्मलाइज़ेशन" के लिए एक चेकबॉक्स होता है। लाउडनेस नॉर्मलाइज़ेशन एक्स्ट्रा सिलेक्ट करने पर DistroKid आपके ऑडियो के लेवल और हेडरूम को Spotify द्वारा रिकमेन्ड की गई सेटिंग्स में अपने आप ही एडजस्ट कर देगा: -14dB इंटीग्रेटेड LUFS (-1dB ट्रू पीक मैक्सिमम)। उसके बाद आपके नए ऑडियो को आपके द्वारा चुनी गई सभी स्ट्रीमिंग सर्विसेस को भेज दिया जाएगा। विकृति, क्लिपिंग, और स्ट्रीमिंग सर्विसेस के ट्रांसकोडिंग और प्लेबैक प्रोसेस के दौरान आने वाली बाकी दिक्कतों की संभावना को कम करने के लिए स्ट्रीमिंग सर्विसेस इन सेटिंग्स या फिर इनसे मिलती-जुलती सेटिंग्स की सलाह देती हैं...

    Full article…
  • रिलीज़ और ट्रैक टाइटल को फ़ॉर्मेट करने में आने वाली दिक्कतें

    स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ ऐसे किसी सॉन्ग टाइटल को नहीं लेतीं, जिनमें ये दिक्क़तें हों: काफ़ी सारी एक्स्ट्रा इनफ़ॉर्मेशन ब्रैकेट में अजीबोगरीब चीज़ें ऊटपटाँग विराम चिह्न तारीखें या साल फ़ीचर्ड आर्टिस्टों के तौर पर दर्ज किए गए प्राइमरी आर्टिस्ट URL, कॉन्टैक्ट इनफ़ॉर्मेशन, सोशल मीडिया यूज़रनेम, या फिर स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ के नाम आर्टिस्ट नेम्स में "Official" सही और गलत टाइटल्स के उदाहरण ये रहे कुछ गलत सॉन्ग टाइटल, जिन्हें बगल वाले कॉलम में सही करके लिखा गया है: गलत टाइटल सही टाइटल Track 1 - Stairway to Heaven Stairway to Heaven Billie Jean (performed by Michael Jackson) Billie Jean Metallica का "...

    Full article…
  • WAV और FLAC जैसे लॉसलेस फ़ॉर्मेट MP3 से बेहतर क्यों होते हैं?

    WAV और FLAC जैसे लॉसलेस फॉर्मेट बेहतर होते हैं क्योंकि ये MP3 की तुलना में ज्यादा अच्छी क्वालिटी का साउंड रिप्रोडक्शन मुहैया कराते हैं। ये फ़ॉर्मेट फ़ाइल कम्प्रेशन के दौरान किसी भी नुकसान के बिना रिकॉर्डिंग की ओरिजिनल जानकारी और ढाँचे को बरकरार जो रखते हैं। MP3 एक कम्प्रेस्ड, लॉसी ऑडियो फ़ॉर्मेट होता है, यानी कि फ़ाइल साइज़ को कम करने के लिए थोड़े-से ऑडियो डेटा को हटा दिया जाता है। काफ़ी इस्तेमाल किए जाने वाला एक जाना-माना ऑडियो फ़ॉर्मेट होने के बावजूद MP3 लॉसलेस फ़ॉर्मेट्स की साउंड क्वालिटी की बराबरी नहीं कर सकता। WAV, FLAC और MP3 समेत कई फ़ाइल फॉर्मेट्स को DistroKid स्वीकार करता है। पर याद रहे कि ...

    Full article…
  • एक ही गाने का एक साफ़-सुथरा और एक अश्लील वर्शन अपलोड करना

    एक ही रिलीज़ के अंदर उस गाने का साफ़-सुथरा और अश्लील वर्शन, दोनों ही अपलोड किए जा सकते हैं। ऐसा करने के लिए आप किसी अश्लील ट्रैक के अपलोड फ़ॉर्म में "अश्लील लिरिक्स" सेक्शन का और किसी ट्रैक के लिए "साफ़-सुथरा" या फिर "रेडियो एडिट" वर्शन के लिए "सॉन्ग टाइटल में वर्शन इनफ़ॉर्मेशन ऐड करो?" सेक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।   किसी ट्रैक को अश्लील मार्क करना अपलोड फ़ॉर्म के "अश्लील लिरिक्स" सेक्शन में जाकर किसी अश्लील गाने को आप अश्लील ट्रैक के तौर पर मार्क कर सकते हैं। ऐसा करने से ट्रैक, सेवाओं के मेटाडाटा की सीमा में अश्लील के तौर पर दिखाई देंगे।   किसी ट्रैक या एल्बम को रेडियो एडिट के तौर पर मार्क क...

    Full article…
  • अपने अपलोड को पुरानी रिलीज़ के तौर पर मार्क करना

    DistroKid के अपलोड फ़ॉर्म में आपको "क्या ये सिंगल पहले रिलीज़ हो चुकी है?" सेक्शन दिखाई दे जाएगा। इस सेक्शन के ज़रिए अपनी रिलीज़ को सर्विसेस को डिलीवर करके उसके अपलोड की डेट या फिर रिलीज़ की भविष्य की डेट की जगह आप उसकी रिलीज़ की पुरानी डेट को डिस्प्ले करवा पाएँगे। पहले ही रिलीज़ हो चुकी किसी और एल्बम के अलग वर्शन के तौर पर अपलोड की जाने वाली रिलीज़ को ओरिजिनल एल्बम की रिलीज़ डेट का इस्तेमाल करना होगा। प्लीज़ ध्यान रखें कि रिलीज़ की कोई पुरानी तारीख सेट कर देने से आपका अपलोड सर्विसेस पर डिलीवर और प्रोसेस होते ही लाइव हो जाएगा – इस ऑप्शन के तहत आप न तो कोई प्री-ऑर्डर पीरियड सेट कर पाएँगे और न ही स्ट्री...

    Full article…
  • अपलोड फ़ॉर्म में जॉनर सिलेक्शन

    DistroKid पर किसी रिलीज़ को अपलोड करते समय आपको अपनी रिलीज़ के लिए किसी प्राइमरी जॉनर को सिलेक्ट करना होता है। आप चाहें तो किसी सेकेंडरी जॉनर को सिलेक्ट भी कर सकते हैं। DistroKid अपलोड फ़ॉर्म में जॉनर की उपलब्ध सिलेक्शन में वो सभी जॉनर आ जाते हैं, जिन्हें हमारे सभी डिस्ट्रीब्यूटिंग पार्टनर्स द्वारा माना जाता है। अपलोड फ़ॉर्म में अगर आपको अपना मनचाहा जॉनर दिखाई नहीं देता, तो लिस्ट से किसी ऐसे जॉनर को सिलेक्ट कर लें, जो आपके म्यूज़िक के स्टाइल से सबसे ज़्यादा मैच करता हो। ध्यान रहे कि एक बार रिलीज़ के अपलोड होने के बाद उसका जॉनर अपडेट करना मुमकिन नहीं है। अगर आपको किसी रिलीज़ के अपलोड हो जाने के बाद ...

    Full article…
  • DistroKid अपलोड्स के लिए उपलब्ध भाषाएँ

    DistroKid अपलोड फ़ॉर्म के "भाषा" सेक्शन के तहत भाषाओं की लिस्ट से आप अपनी रिलीज़ की भाषा चुन सकते हैं। लिस्ट में वो सभी भाषाएँ होती हैं, जिन्हें DistroKid के डिस्ट्रीब्यूटिंग स्ट्रीमिंग सर्विस पार्टनर द्वारा सपोर्ट किया जाता है।अगर आपकी भाषा लिस्ट में दिखाई नहीं दे रही, तो "अंग्रेज़ी" सिलेक्ट करके अपने एल्बम टाइटल को अपनी भाषा की रोमन लिपि में डाल दें।अगर आपकी भाषा को बाद में सर्विसेज़ द्वारा ऑफ़िशियली अपना लिया जाता है, तो अपनी भाषा को चुनकर अपनी स्थानीय पाण्डुलिपि इस्तेमाल करने के लिए आप अपनी रिलीज़ को डिलीट करके उसे दोबारा अपलोड कर सकते हैं।ध्यान दें कि सिरिलिक टाइटल/स्लाविक भाषाएँ या फिर चीनी...

    Full article…
  • एक ही एल्बम में क्या मैं अलग-अलग भाषाओं के गाने डाल सकता/सकती हूँ?

    DistroKid की एलबम्स में अलग-अलग भाषाओं में गाने नहीं डाले जा सकते। अपलोड के दौरान सिलेक्ट की गई भाषा को मैच करने के लिए समूची एल्बम/ट्रैक टाइटल में आपको एक ही भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। अलग-अलग भाषाओं में म्यूज़िक को रिलीज़ करने के लिए अपलोड फ़ॉर्म में सिलेक्ट की गई किसी और भाषा के साथ आपको अलग-अलग रिलीज़ अपलोड करनी होंगी। इस बात का भी ध्यान रखें कि स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर ट्रैक टाइटल्स की साइड-बाय-साइड ट्रांसलेशन की परमिशन नहीं होती। रिलीज़ की भाषा को चुनकर ये पक्का कर लें कि टाइटल को ट्रांसलेट किए बगैर सिलेक्ट की गई स्वदेशी भाषा में सभी ट्रैक और एल्बम टाइटल लिस्ट किए गए हैं।

    Full article…
  • स्ट्रीमिंग सेवाएँ सिंगल, EP और एल्बम को कैसे वर्गीकृत करती हैं?

    सेवाएँ सिंगल किसे मानती हैं? अधिकांश सेवाएँ किसी रिलीज़ को "सिंगल" तब मानती हैं जब इसमें 1-3 ट्रैक हों, जिनमें से प्रत्येक 10 मिनट से कम का हो। यदि आप 1-3 गानों वाला एल्बम अपलोड करते हैं, तो अधिकांश प्रमुख सेवाएँ स्वचालित रूप से एल्बम शीर्षक के अंत में "- सिंगल" नोटेशन जोड़ देंगी। सेवाएँ EP किसे मानती हैं? आम तौर पर, सेवाएँ किसी रिलीज़ को "EP" तब मानती हैं, जब उसमें: 30 मिनट या उससे कम के रनिंग टाइम वाले 4-6 ट्रैक हो।या... 1 से 3 ट्रैक, एक ट्रैक कम से कम 10 मिनट लंबा और कुल रनिंग टाइम 30 मिनट या उससे कम हो। सेवाएँ एल्बम किसे मानती हैं? 7 से अधिक ट्रैक वाली किसी भी चीज़ को सेवाओं के भीतर ...

    Full article…
  • म्यूज़िक को अश्लील मार्क करना

    अपने म्यूज़िक को DistroKid पर अपलोड करते समय आपको ये बताना होगा कि आपके सभी ट्रैक्स अश्लील हैं, या फिर वो साफ़-सुथरे हैं और हमेशा से साफ़-सुथरे ही रहे हैं। आमतौर पर किसी रिलीज़ को अश्लील तब माना जाता है, जब उसमें गाली-गलौज, सेक्शुअल रेफ़रेंस, हिंसा, या फिर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप अश्लील म्यूज़िक अपलोड कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि कुछ देशों में अश्लील कंटेंट वाली रिलीज़ एक्सेप्ट नहीं की जाती हैं।

    Full article…
  • एक एल्बम में ज़्यादा से ज़्यादा कितने ट्रैक या गाने हो सकते हैं?

    डिफ़ॉल्ट रूप से, किसी एल्बम में ज़्यादा से 35 ट्रैक या गाने अपलोड किए जा सकते हैं। किसी अपलोड में अगर आपको ज़्यादा गाने अपलोड करने हैं और आप अपनी ट्रैक लिमिट को बढ़वाना चाहते हैं, तो प्लीज़ हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।  

    Full article…
  • Tracklib से लाइसेंस प्राप्त सैंपल वाले गानों को कैसे अपलोड किया जा सकता है?

    Tracklib एक ऐसी सर्विस है, जिससे आर्टिस्ट्स को सैंपल क्लियरेंस में मदद मिलती है। और जानने के लिए इस लिंक पर जाएँ: https://www.tracklib.com/howitworks/ Tracklib नियमों के तहत आपको royalty@tracklib.com को स्प्लिट्स में ऐड करना होता है। असाइन की गई % को सैंपल लाइसेंस में लिस्ट किया जाना चाहिए। और जानने के लिए इस लिंक पर जाएँ: https://support.tracklib.com/hc/en-us/articles/4411364399250-Preferred-Distributors।

    Full article…
  • मेरा रिकॉर्ड लेबल "123456 Records DK" (या फिर किसी और नंबर) के तौर पर लिस्ट क्यों किया गया?

    DistroKid पर अपलोड करते समय अगर आप कोई रिकॉर्ड लेबल नेम नहीं दिखाते (ऐसा करने के लिए आपके पास Musician Plus या फिर Ultimate प्लान होना चाहिए), तो आपके रिकॉर्ड लेबल को किसी नंबर और "Records DK" के तौर पर लिस्ट किया जा सकता है। ये जानकारी वैसे तो किसी काम की नहीं होती; अपनी रिलीज़ के लिए अगर आप कोई लेबल नेम नहीं दर्शाते, तो हमारा सिस्टम अपने आप ही आपको ये नंबर दे देता है। अपने आप जेनरेट होने वाला ये लेबल नेम स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर भी दिखाई दे सकता है, लेकिन घबराइए मत; आपका म्यूज़िक आपका ही रहेगा। जेनरेट होने वाले लेबल नेम का इस्तेमाल बस रिलीज़ की डिलीवरी के समय स्ट्रीमिंग सर्विसेस की कसौटियों पर...

    Full article…
  • क्या मुझे Musician Plus या Ultimate अकाउंट में म्यूज़िक अपलोड करते समय लेबल फ़ील्ड भरना ज़रूरी है?

    अगर आपके पास Musician Plus या Ultimate सब्सक्रिप्शन है, तो आप अपने सभी अपलोड पर "लेबल" फ़ील्ड को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। लेबल फ़ील्ड भरना न भरना आपके ऊपर है। अगर आप कोई लेबल नहीं भी डालते हैं, तो भी आपका म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर अपलोड किया जाएगा।

    Full article…
  • किसी लेबल नेम का आर्टिस्ट नेम के तौर पर इस्तेमाल करना

    DistroKid पर म्यूज़िक अपलोड करते समय अपने लेबल नेम का किसी आर्टिस्ट नेम के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ के नियमों के तहत अपलोड करते समय आर्टिस्ट नेम फ़ील्ड में आपको आर्टिस्ट का असली नाम डालना होता है। आर्टिस्ट नेम के तौर पर लेबल नेम ऐड करके रिलीज़ में फ़ीचर्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना असली आर्टिस्ट नेम न डालें। स्ट्रीमिंग सर्विसेस उसे रिजेक्ट कर देंगी। स्ट्रीमिंग सर्विसेस आर्टिस्ट नेम में अपने लेबल नेम का रेफ़रेंस देने की अनुमति नहीं देतीं। अगर आपके पास Musician Plus या Ultimate प्लान है, तो अपलोड फ़ॉर्म में अपने लेबल नेम को आप अलग से डाल सकते हैं ताकि रिलीज़ के क्रेडिट्स म...

    Full article…
  • क्या मैं यह निर्दिष्ट कर सकता/सकती हूँ कि कुछ गाने "केवल एल्बम" के रूप में उपलब्ध हैं?

    नहीं, DistroKid वर्तमान में इसका समर्थन नहीं करता है।

    Full article…
  • अपलोड से पहले क्या अपने ट्रैक्स में मेटाडेटा एम्बेड करना ज़रूरी होता है?

    अपनी ऑडियो फ़ाइलों को DistroKid पर अपलोड करने से पहले ट्रैक टाइटल, जॉनर, ISRC, या फिर कवर आर्ट जैसे मेटाडेटा को एम्बेड करने की ज़रूरत नहीं होती। आपकी रिलीज़ के मेटाडेटा से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी को आपकी रिलीज़ के DistroKid अपलोड फ़ॉर्म में एंटर किया जाता है। अपलोड फ़ॉर्म में आपके द्वारा एंटर की जाने वाली इनफ़ॉर्मेशन का ही इस्तेमाल स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ द्वारा आपकी रिलीज़ के मेटाडेटा के लिए किया जाता है। पहले से एम्बेड की गई समूची इनफ़ॉर्मेशन की स्ट्रीमिंग सर्विसेस द्वारा अनदेखी कर दी जाती है।   अपने ISRC कोड को क्या मुझे सीधे अपनी ऑडियो फ़ाइलों में एम्बेड कर लेना चाहिए? ये ज़रूरी नहीं कि अपनी ऑडियो फ़...

    Full article…
  • मास्टरिंग सम्बंधित प्रश्न

    कृपया अपने ट्रैक को मास्टर करने के बारे में सुझावों के लिए किसी मास्टरिंग इंजीनियर से सलाह लें। हम सिर्फ़ एक डिस्ट्रीब्यूटर हैं :) जब आपके मास्टर्स तैयार हो जाएं, तो सीधे अपलोड करें!

    Full article…
  • क्या मैं साउंडट्रैक अपलोड कर सकता/सकती हूँ?

    हाँ! साउंडट्रैक रिलीज़ में कुछ फ़ॉर्मेटिंग दिशा निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए। साउंडट्रैक शैली, फिल्म, TV, गेम और थिएटर साउंडट्रैक के लिए है, और कवर गानों पर लागू नहीं होती। यदि आप साउंडट्रैक से किसी गाने का कवर अपलोड कर रहे हैं, तो आपको कोई दूसरी शैली चुननी चाहिए। ध्यान दें कि कवर में उनके शीर्षक में “फ्रॉम" यानि ‘से’,‘का/की’, ‘द्वारा' आदि शामिल नहीं होना चाहिए, क्योंकि इसे सर्च टर्म फ्लडिंग, यानी खोज (सर्च) किये जाने वाले शब्दों का अत्यधिक और गलत उपयोग माना जाता है। आपके साउंडट्रैक के एल्बम शीर्षक में ब्रैकेट में साउंडट्रैक के प्रकार के बारे में स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए। उदाहरण के लि...

    Full article…