लाउडनेस नॉर्मलाइज़ेशन एक्स्ट्रा सिलेक्ट करने पर DistroKid आपके ऑडियो के लेवल और हेडरूम को Spotify द्वारा रिकमेन्ड की गई सेटिंग्स में अपने आप ही एडजस्ट कर देगा: -14dB इंटीग्रेटेड LUFS (-1dB ट्रू पीक मैक्सिमम)। उसके बाद आपके नए ऑडियो को आपके द्वारा चुनी गई सभी स्ट्रीमिंग सर्विसेस को भेज दिया जाएगा।
विकृति, क्लिपिंग, और स्ट्रीमिंग सर्विसेस के ट्रांसकोडिंग और प्लेबैक प्रोसेस के दौरान आने वाली बाकी दिक्कतों की संभावना को कम करने के लिए स्ट्रीमिंग सर्विसेस इन सेटिंग्स या फिर इनसे मिलती-जुलती सेटिंग्स की सलाह देती हैं। उदाहरण के लिए, Spotify के ट्रांसकोडिंग प्रोसेस के बारे में और जानने के लिए इस लिंक पर जाएँ: https://artists.spotify.com/help/article/audio-file-formats।
अगर आप लाउडनेस नॉर्मलाइज़ेशन को सिलेक्ट करते हैं, तो सबसे पहले तो हम ये चेक करेंगे कि आपकी रिलीज़ का लाउडनेस लेवल ऑप्टीमल है भी या नहीं। ऑप्टीमल पाए जाने पर हम उस पर लाउडनेस नार्मलाइज़ेशन एक्स्ट्रा अप्लाई नहीं करेंगे, और आपको उसके लिए चार्ज भी नहीं किया जाएगा।
Spotify की रेकमेंडेशन के बारे में और जानने के लिए Spotify for Artists के इस पेज पर जाकर "मास्टरिंग टिप्स" सेक्शन को देखें: https://artists.spotify.com/help/article/loudness-normalization।
Sign Up