WAV और FLAC जैसे लॉसलेस फॉर्मेट बेहतर होते हैं क्योंकि ये MP3 की तुलना में ज्यादा अच्छी क्वालिटी का साउंड रिप्रोडक्शन मुहैया कराते हैं। ये फ़ॉर्मेट फ़ाइल कम्प्रेशन के दौरान किसी भी नुकसान के बिना रिकॉर्डिंग की ओरिजिनल जानकारी और ढाँचे को बरकरार जो रखते हैं।
MP3 एक कम्प्रेस्ड, लॉसी ऑडियो फ़ॉर्मेट होता है, यानी कि फ़ाइल साइज़ को कम करने के लिए थोड़े-से ऑडियो डेटा को हटा दिया जाता है। काफ़ी इस्तेमाल किए जाने वाला एक जाना-माना ऑडियो फ़ॉर्मेट होने के बावजूद MP3 लॉसलेस फ़ॉर्मेट्स की साउंड क्वालिटी की बराबरी नहीं कर सकता।
WAV, FLAC और MP3 समेत कई फ़ाइल फॉर्मेट्स को DistroKid स्वीकार करता है। पर याद रहे कि आपको अपना म्यूज़िक MP3 फ़ॉर्मेट में सिर्फ़ तभी अपलोड करना चाहिए, जब आप MP3 की साउंड क्वालिटी से संतुष्ट हों और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए उसी का इस्तेमाल करना चाहते हों।
आखिरकार इस बात का फ़ैसला करना आपके हाथ में है कि अपने म्यूज़िक के लिए आप किस फ़ॉर्मेट का इस्तेमाल करना चाहते हैं। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि सबसे बेहतरीन क्वालिटी वाला ऑडियो मुहैया कराके WAV या FLAC जैसे लॉसलेस फ़ॉर्मेट यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपका म्यूज़िक सबसे ऊँची पसंद रखने वाले श्रोताओं के कानों में भी मिठास घोल देगा।
Sign Up