DistroKid पर किसी रिलीज़ को अपलोड करते समय आपको अपनी रिलीज़ के लिए किसी प्राइमरी जॉनर को सिलेक्ट करना होता है। आप चाहें तो किसी सेकेंडरी जॉनर को सिलेक्ट भी कर सकते हैं।
DistroKid अपलोड फ़ॉर्म में जॉनर की उपलब्ध सिलेक्शन में वो सभी जॉनर आ जाते हैं, जिन्हें हमारे सभी डिस्ट्रीब्यूटिंग पार्टनर्स द्वारा माना जाता है।
अपलोड फ़ॉर्म में अगर आपको अपना मनचाहा जॉनर दिखाई नहीं देता, तो लिस्ट से किसी ऐसे जॉनर को सिलेक्ट कर लें, जो आपके म्यूज़िक के स्टाइल से सबसे ज़्यादा मैच करता हो।
ध्यान रहे कि एक बार रिलीज़ के अपलोड होने के बाद उसका जॉनर अपडेट करना मुमकिन नहीं है। अगर आपको किसी रिलीज़ के अपलोड हो जाने के बाद उसका जॉनर बदलना है, तो आपको उस रिलीज़ को डिलीट करके दोबारा अपनी पसंद के जॉनर के साथ अपलोड करना पड़ेगा।
Sign Up