अपलोड प्रोसेस के दौरान अपलोड फ़ॉर्म के "ट्रैक" सेक्शन में जाकर या फिर अपलोड प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद एल्बम पेज पर कोई एडिट रिक्वेस्ट सबमिट करके किसी ट्रैक में कोई फ़ीचर्ड आर्टिस्ट ऐड किया जा सकता है।
कोई फ़ीचर्ड आर्टिस्ट ऐड करने के लिए आपके DistroKid अकाउंट में किसी एक्स्ट्रा आर्टिस्ट स्लॉट की कोई ज़रूरत नहीं होती।
ध्यान दें कि किसी मल्टी-ट्रैक एल्बम के सभी ट्रैक्स में अगर आपका एक ही फ़ीचर्ड आर्टिस्ट है, तो स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ के नियमों के तहत उन्हें एक प्राइमरी आर्टिस्ट के तौर पर लिस्ट किया जाना चाहिए।
अपलोड के दौरान किसी फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को ऐड करना
अपलोड फ़ॉर्म में किसी ट्रैक में कोई फ़ीचर्ड आर्टिस्ट ऐड करने के लिए "गाने के टाइटल में क्या आप फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को जोड़ना चाहोगे?" सेक्शन के तहत "हाँ, ट्रैक के टाइटल में फ़ीचर्ड आर्टिस्ट्स को ऐड करो (स्पष्ट करो प्लीज़...)" को सिलेक्ट करें।
"हाँ" सिलेक्ट करने के बाद अपने फ़ीचर्ड आर्टिस्ट का आर्टिस्ट नेम ऐड करें।
अपलोड फ़ॉर्म के नीचे मौजूद "आर्टिस्ट मैपिंग" सेक्शन में जाकर आप अपने फ़ीचर्ड आर्टिस्ट के मौजूदा Spotify, Apple Music, और YouTube Music पेजों को एंटर कर पाएँगे।
अपलोड के बाद फ़ीचर्ड आर्टिस्ट ऐड करना
पहले ही अपलोड हो चुके किसी ट्रैक में कोई फ़ीचर्ड आर्टिस्ट जोड़ने या उसमें बदलाव करने के लिए अपने DistroKid डैशबोर्ड से एल्बम पेज पर जाकर "रिलीज़ एडिट करो" पर क्लिक कर दें।
"किसी और फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को ऐड करो" को सिलेक्ट करके ड्रॉपडाउन से फ़ीचरिंग को चुन लें। उसके बाद, अपने फ़ीचर्ड आर्टिस्ट की इनफ़ॉर्मेशन एंटर करके "हाँ" सिलेक्ट कर लें और फिर अपने फ़ीचर्ड आर्टिस्ट का आर्टिस्ट नेम एंटर कर दें।
फ़ीचर्ड आर्टिस्ट एंटर करने के बाद एडिट पेज के नीचे मौजूद "एडिट रिक्वेस्ट सबमिट करो" पर क्लिक कर दें। आमतौर पर इन एडिट्स को स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ चंद दिनों के अंदर-अंदर प्रोसेस कर देती हैं, लेकिन इस तरह की मेटाडेटा अपडेट्स को सभी सर्विसेज़ पर दिखाई देने में 1-2 हफ़्ते का समय लग सकता है।
Sign Up