अपलोड फ़ॉर्म के "ट्रैक" सेक्शन में पहुँचकर सर्विसेस पर अपनी रिलीज़ सबमिट करने से पहले अपने अपलोड के हर ट्रैक के लिए आपको कुछ विशेष जानकारी डालनी होगी।
हर ट्रैक के लिए ज़रूरी जानकारी
गाने का शीर्षक
"गाने का शीर्षक" सेक्शन में ट्रैक टाइटल को वर्शन इनफ़ॉर्मेशन या फिर एक्स्ट्रा आर्टिस्टों के नामों के बिना डाल दें। वर्शन इनफ़ॉर्मेशन और एक्स्ट्रा आर्टिस्ट ट्रैक मेन्यू के अगले सेक्शनों में डाले जाएँगे।
ब्रैकेट में जानकारी ऐड की जा सकती है, बशर्ते वो टाइटल का ही हिस्सा हो और उसका इस्तेमाल किसी एक्स्ट्रा आर्टिस्ट या फिर वर्शन इनफ़ॉर्मेशन बताने के लिए न किया गया हो। उदाहरण के लिए, Green Day के Good Riddance (Time of your Life) के टाइटल में ब्रैकेट में दी गई जानकारी न तो कोई एक्स्ट्रा आर्टिस्ट है और न ही उस गाने की वर्शन इनफ़ॉर्मेशन है।
गाने के टाइटल में क्या आप फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को जोड़ना चाहोगे?
"गाने के टाइटल में क्या आप फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को जोड़ना चाहोगे?" सेक्शन का इस्तेमाल ट्रैक में किसी फ़ीचर्ड आर्टिस्ट, रीमिक्सर, या फिर अतिरिक्त प्राइमरी आर्टिस्ट को जोड़ने के लिए किया जा सकता है।
किसी सिंगल के लिए इस सेक्शन में जाकर आप सिर्फ़ रीमिक्सर या फ़ीचर्ड आर्टिस्ट ही जोड़ सकते हैं। अगर आपका सिंगल दो आर्टिस्टों की कोलैबोरेशन है, तो अपलोड फ़ॉर्म के टॉप पर मौजूद "आर्टिस्ट/बैंड नेम" सेक्शन में कोलैबोरेशन के तौर पर उन दो आर्टिस्ट नेम्स को एंटर कर दें।
एक ट्रैक से ज़्यादा वाली किसी रिलीज़ के लिए आपके पास किसी "अतिरिक्त प्राइमरी आर्टिस्ट" का ऑप्शन होगा।
अपने ट्रैक में अगर आपको एक से ज़्यादा आर्टिस्ट ऐड करने हैं, तो बस "किसी और फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को ऐड करो" बटन पर क्लिक कर दें।
ड्रॉपडाउन मेन्यू से आप रीमिक्सर, फ़ीचर्ड आर्टिस्ट, या फिर अतिरिक्त प्राइमरी आर्टिस्ट को सिलेक्ट कर सकते हैं। अतिरिक्त आर्टिस्ट का रोल सिलेक्ट कर लेने के बाद प्लीज़ उस आर्टिस्ट का नाम डाल दें। अपलोड फ़ॉर्म के आर्टिस्ट मैपिंग में जाकर इस तरह से ऐड किए गए सभी आर्टिस्टों के मौजूदा Spotify, Apple, और YouTube Music आर्टिस्ट पेज इस तरह एंटर किए जा सकते हैं।
गाने के शीर्षक में "वर्शन" इन्फ़ो ऐड करें?
"गाने के शीर्षक में 'वर्शन' इन्फ़ो ऐड करें?" सेक्शन का इस्तेमाल ट्रैक के लिए ब्रैकेट में डाली गई वर्शन जानकारी बताने के लिए किया जा सकता है। आम वर्शन में शामिल हैं:
- Live
- Acoustic
- Radio Edit
- Remix
- [रीमिक्सर] Remix
- [जॉनर] Remix
ऑडियो फाइल
"ऑडियो फ़ाइल" सेक्शन में जाकर आप अपने ट्रैक की ऑडियो फ़ाइल को सिलेक्ट कर सकते हैं। मान्य ऑडियो फ़ाइल टाइप्स के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल।
Dolby Atmos/स्पेशियल ऑडियो
"Dolby Atmos/स्पेशियल ऑडियो" सेक्शन में जाकर आप अपने ट्रैक के Dolby Atmos या स्पेशियल ऑडियो मिक्स को अपलोड कर सकते हैं। अगर आपको नहीं पता कि ये काम कैसे करता है, तो इस आर्टिकल और अपने खुद के Dolby Atmos मिक्स बनाना सीखने के लिए इस आर्टिकल।
सॉन्गराइटर
"सॉन्गराइटर" सेक्शन में आप ये बता सकते हैं कि वो गाना कोई ओरिजिनल सॉन्ग है या फिर कोई कवर सॉन्ग।
सॉन्गराइटर/सॉन्गराइटर्स का/के असली नाम
ओरिजिनल गानों के सॉन्गराइटर/सॉन्गराइटर्स के असली नाम आपको "सॉन्गराइटर/सॉन्गराइटर्स का/के असली नाम" सेक्शन में लिस्ट करने होंगे। सॉन्गराइटर्स के नाम डालने के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल।
कवर सॉन्ग
अगर आपने ये बताया है कि आपका ट्रैक एक कवर सॉन्ग है, तो कवर सॉन्ग लाइसेंसिंग इनफ़ॉर्मेशन को रिव्यु करके आपको ओरिजिनल आर्टिस्ट और सॉन्ग टाइटल को ऐड करना होगा। आप ओरिजिनल सॉन्गराइटर का नाम भी डाल सकते हैं, लेकिन ये पूरी तरह से आपके ऊपर होता है। आपको ये भी कन्फ़र्म करना होगा कि कहीं उस ट्रैक में किसी और आर्टिस्ट की रिकॉर्डिंग्स को सैंपल या रीमिक्स तो नहीं किया गया है।
अश्लील लिरिक्स
अगर आपकी रिलीज़ में अश्लील लिरिक्स हैं, तो इस बात को आपको "अश्लील लिरिक्स" सेक्शन में जाकर बताना होगा।
क्या ये गाना रेडियो पर ब्रॉडकास्ट होने लायक है?
अगर आपने ये स्पष्ट किया है कि आपके गाने के अश्लील बोल नहीं हैं, तो "क्या ये गाना रेडियो पर चलने लायक है?" सेक्शन में आपको ये बताना होगा कि क्या वो ट्रैक साफ़-सुथरा है और हमेशा से साफ़-सुथरा ही रहा है, या फिर क्या वो उस गाने के किसी अश्लील वर्शन का साफ़-सुथरा या सेंसर किया गया वर्शन है।
क्या ये गाना इंस्ट्रुमेंटल है?
"क्या ये गाना इंस्ट्रुमेंटल है?" सेक्शन में आप ये बता सकते हैं कि आपके गाने में लिरिक्स हैं या फिर वो कोई इंस्ट्रुमेंटल वर्शन है।
Apple Digital Master?
"Apple Digital Master?" सेक्शन में जाकर आप ये स्पष्ट कर सकते हैं कि आपकी रिलीज़ को किसी सर्टिफ़ाइड Apple Digital Masters मास्टरिंग हाउस द्वारा मास्टर किया गया है या नहीं। इस बारे में और जानने के लिए इस लिंक पर जाएँ: यहाँ।
प्रीव्यू क्लिप के शुरू होने का टाइम
"प्रीव्यू क्लिप के शुरू होने का टाइम" सेक्शन में आप अपने ट्रैक के उस हिस्से को स्पेसिफ़ाई कर सकते हैं, जिसे आप स्टोर प्रीव्यूज़ में उपलब्ध कराना चाहेंगे। "मुझे बताने दो कि गाने का मज़ेदार हिस्सा कहाँ से शुरू होता है" को सिलेक्ट करके अपने ट्रैक के उस हिस्से के टाइमस्टैम्प को चुन लें, जिसे प्रीव्यू के लिए आप TikTok, Apple Music, और iTunes में उपलब्ध करवाना चाहते हैं।
ध्यान दें कि प्रीव्यू क्लिप टाइम एडिटिंग फ़ीचर सिर्फ़ 1:16 से बड़े ट्रैक्स के लिए ही उपलब्ध होता है।
ट्रैक की कीमत
अगर आपके पास Musician Plus या उससे बड़ा प्लान है, तो "ट्रैक की कीमत" सेक्शन में जाकर iTunes और Amazon पर आप ट्रैक की किसी कीमत को सिलेक्ट कर सकते हैं। आप $0.69, $0.99, या $1.29 को सिलेक्ट कर सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि 10 मिनट से लंबे ट्रैक्स की कीमत भी ज़्यादा होगी।
Sign Up