DistroKid पर आपके द्वारा अपलोड की जाने वाली ऑडियो फ़ाइलों को WAV, MP3, M4A, FLAC, AIFF, या Windows Media (WMA) फ़ॉर्मेट में होना चाहिए। इनमें से हर तरह की फ़ाइल के लिए प्लीज़ ये सुनिश्चित कर लें कि आपकी फ़ाइल का नाम सही एक्सटेंशन से खत्म होता हो (.WAV, .MP3, वगैरह)। आपकी ऑडियो फ़ाइल के नाम में इनमें से कोई इनवैलिड कैरेक्टर नहीं होना चाहिए: \ / : * ? " ' < > |
अगर आप कोई WAV फ़ाइल भेज रहे हैं, तो आमतौर पर उसकी स्पेसिफ़िकेशन 16-bit, 44.1 kHz WAV होती है, लेकिन कोई और स्पेसिफ़िकेशन भी चल जाएगी।
DistroKid पर 1 GB तक की फ़ाइलें ही मान्य होती हैं। अगर आपके ट्रैक का साइज़ इससे भी ज़्यादा है, तो DistroKid पर उसे अपलोड करने से पहले उसे FLAC फ़ॉर्मेट में कन्वर्ट करने पर विचार कर लें। FLAC एक लाजवाब और लॉसलेस फ़ॉर्मेट होता है। इसकी ऑडियो क्वालिटी WAV जैसी ही होती है, लेकिन WAV की तुलना में FLAC फ़ाइलों का साइज़ काफ़ी कम होता है।
DistroKid पर अपलोड किए गए ट्रैक्स की अवधि 5 घंटे (300 मिनट) से कम होनी चाहिए, और किसी एल्बम में ट्रैक्स की कुल अवधि 10 घंटे (600 मिनट) से ज़्यादा नहीं हो सकती। इसके अलावा, एल्बम में 60 सेकंड से कम की ट्रैक अवधि वाले गाने नहीं हो सकते।
Sign Up