अपलोड फ़ॉर्म में DistroKid को सॉन्गराइटर्स के असली नामों की ज़रूरत होती है ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि हर ट्रैक के लिए स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर सॉन्गराइर्स को ठीक से क्रेडिट और डिस्प्ले किया जाएगा।
आमतौर पर सॉन्गराइटर्स को उनके असली नामों से क्रेडिट किया जाता है, न कि उनके स्टेज या बैंड नेम से।
सॉन्गराइटर क्रेडिट्स के तौर पर एंटर किए गए असली नाम आर्टिस्ट नेम के तौर पर हाईलाइट करके डिस्प्ले नहीं होते, लेकिन जब कोई सुनने वाला किसी गाने के क्रेडिट्स या लिरिक्स को देखता है, तो असली आर्टिस्ट नाम डिस्प्ले हो जाता है।
आर्टिस्ट के नाम vs. सॉन्गराइटर के नाम
आर्टिस्ट के नाम और सॉन्गराइटर के नाम को सर्विसेज़ अलग-अलग ढंग से मैनेज करती हैं। आर्टिस्ट नेम्स को हाईलाइट करके डिस्प्ले किया जाता है, और सॉन्गराइटर नेम्स आमतौर पर सिर्फ़ किसी गाने के क्रेडिट्स या लिरिक्स देखते समय ही दिखाई देते हैं।
उदाहरण के लिए, Spotify पर 2 Chainz के गाने "Bigger Than You (feat. Drake & Quavo)" को देखें (यहाँ)। जैसा कि आप उम्मीद करेंगे, आर्टिस्ट नामों को कुछ इस तरह से लिस्ट किया गया है:
- 2 Chainz
- Drake
- Quavo
लेकिन Spotify पर उस गाने के क्रेडिट चेक करने पर आप पाएँगे (यहाँ जानें कैसे) कि उन आर्टिस्टों के असली नाम ही सॉन्गराइटर्स के तौर पर लिस्ट किए गए हैं। उनके असली नाम हैं:
- Tauheed Epps
- Aubrey Graham
- Quavious Marshall
Sign Up