किसी रिलीज़ को अपलोड करने के बाद उसके सॉन्ग या ट्रैक टाइटल में बदलाव की रिक्वेस्ट सबमिट करने के लिए उस रिलीज़ के लिए एक एडिट रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।
एडिट रिक्वेस्ट सबमिट करने के लिए अपने DistroKid डैशबोर्ड से अपने एल्बम पेज पर जाकर "रिलीज़ एडिट करो" पर क्लिक कर दें। ऐसा करके आप उस रिलीज़ के एडिट पेज पर पहुँच जाते हैं।
एडिट पेज के ज़रिए गाने के टाइटल बदलने के अलावा भी आप अपनी रिलीज़ के लिए कई तरह के एडिट सबमिट कर सकते हैं। इस पेज के ज़रिए अपनी रिलीज़ को अपडेट करने के बाद पेज के नीचे मौजूद "एडिट रिक्वेस्ट सबमिट करो" पर क्लिक कर दें।
ध्यान रखें कि जब किसी रिलीज़ के लिए पहले से कोई एडिट रिक्वेस्ट पेंडिंग है, तो एडिट रिक्वेस्ट सबमिट करना संभव नहीं है, चाहे वो रिलीज़ अभी प्रोसेस हो रही हो या फिर रिजेक्ट कर दी गई हो। एडिट रिक्वेस्ट को प्रोसेस करने में आमतौर पर स्ट्रीमिंग सर्विसेस को कुछ ही दिन लगते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि मेटाडेटा अपडेट्स को सभी सर्विसेस पर दिखाई देने में 1-2 हफ़्ते तक लग सकते हैं।
Sign Up