AI क्रेडिट्स से आप अपने ट्रैक के AI-जेनरेटेड हिस्से—जैसे लिरिक्स, वोकल्स, या फिर इंस्ट्रुमेंटल परफ़ॉर्मेन्स—का खुलासा कर पाते हैं। सुनने वालों को स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ ये जानकारी इसलिए दिखाती हैं ताकि वे ये देख सकें कि वो ट्रैक कैसे बना था।
AI किसे माना जाता है?
ट्रैक का कोई हिस्सा AI-जेनरेटेड होने पर AI क्रेडिट्स डाल दें :
- AI-जेनरेटेड ऑडियो (वोकल्स, इंस्ट्रुमेंटल ट्रैक्स, वगैरह)
- AI-जेनरेटेड लिरिक्स (उन्हें किसी इंसान ने नहीं लिखा)
- AI-जेनरेटेड कंपोज़िशन (वो धुन या अरेंजमेंट, जिसे किसे इंसान ने नहीं लिखा)
AI का इन कामों के लिए इस्तेमाल करने पर आपको AI क्रेडिट्स डालने की ज़रूरत नहीं होगी:
- पिच करेक्शन, ऑटो ट्यून, वगैरह
- AI की मदद से की गई मिक्सिंग या मास्टरिंग
- AI की मदद से चलने वाले वर्कफ़्लो
AI क्रेडिट्स डालना सीखने के लिए इस लिंक पर जाएँ: यहाँ।
Sign Up