एल्बम आर्टवर्क को .jpg फ़ाइल फ़ॉर्मेट में होना चाहिए। एल्बम आर्ट को कम से कम 1000x1000 पिक्सल का होना चाहिए। सबसे बेहतरीन हालात में एल्बम आर्ट को 3000x3000 पिक्सल का परफ़ेक्ट स्क्वेयर होना चाहिए। अगर आपका आर्टवर्क छोटा या रेक्टेंगल आकार में है, तो हम अपने आप ही उसे आपके लिए एडजस्ट कर देंगे। लेकिन इसमें ये जोखिम रहता है कि हमारे द्वारा फ़िक्स किया गया वर्शन आपके मनचाहे वर्शन जैसा न दिखे।
आर्टवर्क एक इमेज फ़ाइल होनी चाहिए, और उसमें एक से ज़्यादा आर्ट "पेज" नहीं हो सकते, फिर भले ही वो रिलीज़ सिंगल हो, EP हो, या एल्बम हो।
प्लीज़ इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके आर्टवर्क को RGB कलर स्पेस में होना चाहिए। आमतौर पर इसमें चिंता वाली कोई बात नहीं होती – हर डिजिटल कैमरा और फ़ोटोशॉपिंग प्रोग्राम (जैसे Photoshop) का डिफ़ॉल्ट स्टाइल RGB ही होता है।
एल्बम आर्टवर्क में इन चीज़ों को डालने से परहेज़ करें
स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ उन सभी आर्टवर्क को अस्वीकार कर देंगी, जिनमें ये चीज़ें पाई जाती हैं:
- वेबसाइट एड्रेस (URL)
- QR कोड
- X प्लेटफ़ॉर्म पर पेज का नाम
- कोई भी धुंधली, पिक्सलेट हुई, घुमाई गई, या फिर खराब क्वालिटी वाली इमेज
- बिना लाइसेंस वाली/स्टॉक फ़ोटोग्राफ़ी
- कीमतें
- स्ट्रीमिंग सर्विस लोगो (जैसे कि iTunes या Spotify)
- सोशल मीडिया लोगो (जैसे कि X, Instagram, TikTok)
- नग्नता
- अश्लीलता
- फ़िज़िकल मीडिया के रेफ़रेन्स (उदाहरण: "CD" या "कॉम्पैक्ट डिस्क")
साथ ही, एक ही आर्टवर्क का एकाधिक रिलीज़ के लिए इस्तेमाल न करें। वो क्या है न कि डुप्लीकेट एल्बम आर्ट भी रिजेक्ट हो सकती है।
कलर स्पेस को अपडेट करके RGB करना
अपने आर्टवर्क को अगर आपने CMYK या फिर ग्रे स्केल कलर स्पेस में सेव किया है और DistroKid पर आपको कोई एरर मैसेज आ रहा है, तो अपने आर्टवर्क को RGB में दोबारा सेव करके आप फिर से कोशिश करके देख सकते हैं।
अगर आप Photoshop का इस्तेमाल करते हैं, तो अपने आर्टवर्क को RGB फ़ॉर्मेट में सेव करने के लिए यहाँ क्लिक करें। अगर आपके पास Photoshop नहीं है, तो अपनी फ़ाइल को Pixlr एडिटर के ज़रिए अपलोड करके उसे दोबारा सेव करने से वो अपने आप ही RGB में कन्वर्ट हो जाती है।
Sign Up