अगर आपने कोई रिलीज़ अपलोड की है और आप उसका आर्टवर्क बदलना चाहते हैं, तो आप ऐसा करने के लिए एक एडिट रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं। एडिट रिक्वेस्ट सबमिट करने के लिए अपने DistroKid डैशबोर्ड से अपने एल्बम पेज पर जाकर ऊपर दायीं ओर "रिलीज़ एडिट करो" पर क्लिक कर दें।
एडिट रिक्वेस्ट पेज पर पहुँचकर नीचे स्क्रॉल करके "एल्बम कवर" सेक्शन पर जाकर या तो अपनी इमेज को ड्रैग करते-करते बॉक्स में ड्रॉप कर दें या फिर बॉक्स पर क्लिक करके फ़ाइल को अपनी डिवाइस स्टोरेज में सर्च कर लें। इमेज सिलेक्ट कर लेने के बाद स्क्रॉल करते-करते पेज के नीचे तक चले जाएँ और रिक्वेस्ट सबमिट करने के लिए "एडिट रिक्वेस्ट सबमिट करो" पर क्लिक कर दें।
आमतौर पर स्ट्रीमिंग सेवाएँ एडिट रिक्वेस्ट को कुछ ही दिनों के भीतर प्रोसेस कर देती हैं, लेकिन ध्यान दें कि सभी सेवाओं में आर्टवर्क में बदलाव होने में 1-2 सप्ताह तक का समय लग सकता है।
प्लीज़ ध्यान दें कि नए अपलोड पर लागू होने वाली शर्तें ही एडिट रिक्वेस्ट पर भी लागू होती हैं। इन शर्तों के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360013534334।
Sign Up