जी हाँ!
अपने आर्टिस्ट नेम को आप सभी सर्विसेज़ में बदल (रीब्रैंड कर) सकते हैं। ऐसा करने के लिए DistroKid के रिलीज़ पेज पर जाकर "रिलीज़ एडिट करो" पर क्लिक कर दो और वहाँ अपने नाम को अपडेट कर दो। एक ही एडिट रिक्वेस्ट से अपनी सभी रिलीज़ को आप अपडेट भी कर सकते हैं।
ऐसा करने के लिए नीचे दी जानकारी को पूरा पढ़ लें। रीब्रैंडिंग एक बड़ी बात होती है, और ऐसा करने से पहले आपको कुछ बातें जान लेनी चाहिए।
अगर आप पहले ही नाम बदलवाने की रिक्वेस्ट सबमिट करके नाम को Apple Music/iTunes के अलावा हर जगह अपडेट कर चुके हैं, तो हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क कर लें। Apple के मामले में हम आपकी मदद कर सकते हैं।
रीब्रैंडिंग करने से पहले जानने लायक बातें
-
आपकी रिलीज़ों का लाइव होना ज़रूरी है।
स्टोर आपको किसी रिलीज़ को नए आर्टिस्ट के नाम से दोबारा अपलोड करने की अनुमति नहीं देंगे। तो अगर आपने अपना म्यूज़िक रीब्रांड करने के लिए डिलीट कर दिया है, तो आपको उसे पहले ओरिजनल नाम के साथ दोबारा अपलोड करना होगा, और जब वह दोबारा स्टोर्स में वापस आ जाए, तब उसके लिए एक एडिट रिक्वेस्ट डालनी होगी। -
अपनी पूरी डिस्कोग्राफ़ी अपडेट कीजिये।
जब आप रीब्रैंडिंग करते हैं, तो आपकी हर रिलीज़ में नया नाम दिखाई देना चाहिए। अगर कुछ रिलीज़ में पुराना नाम है और कुछ में नया, तो स्टोर्स मेल न खाने वाली जानकारी वाली रिलीज़ को छिपा सकते हैं।
सबसे आसान तरीका: एडिट्स पेज पर "मेरी सभी [आर्टिस्ट नेम] रिलीज़ को इस नए आर्टिस्ट नेम से अपडेट कर दो" चेकबॉक्स का इस्तेमाल करें। फ़िलहाल ये तरीका केवल एक प्राइमरी आर्टिस्ट (न कि कोलैबोरेशन) वाली रिलीज़ के लिए ही काम करता है। -
शायद आपके फ़ॉलोअर्स और मंथली लिसनर्स ट्रांसफ़र न हों।
अपने मौजूदा पेज का नाम बदलने की बजाय, ज़्यादातर स्टोर एक बिल्कुल नया आर्टिस्ट पेज ही बना लेते हैं। हम उनसे आपके मौजूदा पेज को मेन्टेन करने के लिए नहीं कह सकते, यानी कि इस बात की अच्छी-खासी संभावना है कि नए पेज पर आपके फ़ॉलोअर्स और मंथली लिसनर्स को एक नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। -
प्ले काउंट और प्लेलिस्ट कैरी ओवर हो जाने चाहिए।
मेटाडेटा को अगर आप हमारे एडिट्स फ़ीचर के ज़रिए एडिट कर रहे हैं (जिससे ISRC में कोई बदलाव नहीं आता), तो आपके प्ले काउंट और प्लेलिस्ट प्लेसमेंट बने रहने चाहिए। लेकिन ये स्टोर्स के हाथ में होता है, हमारे नहीं।
-
इसमें समय लगता है।
रीब्रैंड रिक्वेस्ट सबमिट तो फ़टाफ़ट हो जाती है, लेकिन अपडेट पूरी तरह ऑटोमेटेड नहीं होतीं। स्टोर्स में उन्हें जीते-जागते इंसानों के हाथों प्रोसेस होना होता है। सब कुछ अपडेट होने में एक-आधे हफ़्ते का समय लग सकता है। -
आपकी रिलीज़ गलत आर्टिस्ट पेज पर मैप हो सकती हैं।
अगर आपका नया नाम मैच होता है या फिर किसी मौजूदा आर्टिस्ट से मिलता-जुलता भी है, तो स्टोर आपके म्यूज़िक को उन्हीं के पेज पर डाल सकते हैं। ऐसे में, एक नया आर्टिस्ट पेज रिक्वेस्ट करने के लिए https://www.distrokid.com/fixer पर चले जाएँ।
-
कैंसलेशन में थोड़ा टाइम लगता है।
अगर आपको अपने नाम में बदलाव करने के लिए पीछे जाना है, तो आपको नाम बदलने की दूसरी रिक्वेस्ट सबमिट करनी पड़ेगी। और इस बात की कोई गारंटी नहीं होती कि वापस स्विच करने भर से पहले बदलाव के साइड इफ़ेक्ट (जैसे फ़ॉलोअर्स का गायब हो जाना या फिर रिलीज़ का गलत मैप हो जाना) ठीक हो जाएँगे।
Sign Up