अगर स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर आपके क्रेडिट दिखाई नहीं दे रहे, तो हो सकता है कि उनका प्लेटफ़ॉर्म अभी तक उन सभी डिटेल्ड क्रेडिट्स को डिस्प्ले करने के लिए तैयार न हुआ हो, जो DistroKid उन्हें भेज सकता है। साथ ही, प्लीज़ ध्यान दें कि क्रेडिट्स को उन्हें एक्सेप्ट करने वाली किसी भी सर्विस पर दिखाई देने में 1-2 हफ़्ते लग सकते हैं।
कुछ सर्विसेस पर बाकी सर्विसेज़ से ज़्यादा क्रेडिट इनफ़ॉर्मेशन दिखाई देती है। कुछ सर्विसेज़ फ़िलहाल एक लिमिटेड अमाउंट में ही क्रेडिट्स को एक्सेप्ट कर सकती हैं, लेकिन आगे चलकर इसमें बदलाव आ सकता है।
हम अपने सभी सर्विस पार्टनर्स पर नज़र रखेंगे, और उन्हें लगातार उस मैक्सिमम मेटाडेटा से अपडेट करते रहेंगे, जो वो एक साथ हैंडल कर सकते हैं। हमारे ज़्यादातर सर्विस पार्टनर सॉन्गराइटर और प्रोड्यूसर क्रेडिट्स के साथ अपने क्रेडिट्स का श्रीगणेश करने जा रहे हैं।
DistroKid क्रेडिट्स को कैसे सपोर्ट करता है, इस बारे में और जानने के लिए DistroKid की इस ब्लॉग पोस्ट को पढ़कर देखें: https://news.distrokid.com/credits-34db783febf6।
Sign Up