कभी-कभी स्टोर्स के नियम-कायदों के तहत आर्टिस्टों को अपना आर्टिस्ट नेम वेरीफ़ाई करवाना होता है। ऐसा करके DistroKid और स्टोर्स, दोनों ही पर आपका कंटेंट सुरक्षित रह पाता है, और साथ ही ये भी सुनिश्चित हो जाता है कि आपकी परमिशन के बिना कोई आपके म्यूज़िक को अपलोड या फिर आपके आर्टिस्ट नेम का इस्तेमाल तो नहीं कर रहा।
ध्यान दें कि DistroKid द्वारा बोले जाने पर ही आपको अपना आर्टिस्ट नेम वेरीफ़ाई करवाना होता है – उससे पहले किसी आर्टिस्ट नेम को वेरीफ़ाई करवाने के लिए आपको DistroKid से कॉन्टैक्ट करने की कोई ज़रूरत नहीं होती।
किसी आर्टिस्ट नेम को वेरीफ़ाई करके उसके इस्तेमाल की परमिशन देने के लिए उस आर्टिस्ट को हमसे सीधे संपर्क करके उस आर्टिस्ट नेम को इनमें से किसी ऑप्शन के ज़रिए वेरीफ़ाई करना होगा:
- अगर वो आर्टिस्ट Instagram यूज़र है, तो वेरिफ़िकेशन के लिए वो @distrokid को एक डायरेक्ट मैसेज ("DM") भी भेज सकता है। DM में उस रिलीज़ की UPC डालना न भूलें। "UPC [UPC कोड] वेरिफ़िकेशन" जैसा मैसेज वेरिफ़िकेशन DM का एक बढ़िया उदाहरण है। ध्यान दें कि वेरिफ़िकेशन के लिए किसी ब्रैंड न्यू Instagram अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
- अगर आर्टिस्ट X यूज़र है, तो वेरिफ़िकेशन के लिए वो @distrokid को एक डायरेक्ट मैसेज ("DM") भी भेज सकता है। DM में उस रिलीज़ की UPC डालना न भूलें। "UPC [UPC कोड] वेरिफ़िकेशन" जैसा मैसेज वेरिफ़िकेशन DM का एक बढ़िया उदाहरण है। प्लीज़ ध्यान दें कि वेरिफ़िकेशन के लिए हाल ही में बनाए गए किसी X अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
- आर्टिस्ट अपने ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट की एक फ़ोटो (इसमें एड्रेस जैसी पर्सनल जानकारी को आप ब्लॉक कर सकते हैं) के साथ-साथ वेरीफ़ाई की जाने वाली रिलीज़ का UPC भेज सकते हैं।
अगर आर्टिस्ट नेम ID पर दिए कानूनी नाम से मेल नहीं खाता, तो उन्हें किसी ऐसी वेबसाइट का लिंक प्रोवाइड कराना होगा, जहाँ से ID पर दिए कानूनी नाम को हम आर्टिस्ट नेम से जोड़कर देख सकें -आर्टिस्ट्स ने वेरिफिकेशन के लिए इन वेबसाइट्स के लिंक्स का प्रयोग किया है: Facebook, Instagram, YouTube, Bandcamp, SoundCloud, Twitter/X, Wikipedia.
Sign Up