DistroKid पर अपने गानों में लिरिक्स जोड़ने के लिए DistroKid पर ऊपर दाईं ओर मौजूद DistroKid फ़ीचर्स मेन्यू पर क्लिक करके "अपने म्यूज़िक में निखार लाओ" को सिलेक्ट कर लें और फिर "लिरिक्स" पर क्लिक कर दें। आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं: https://distrokid.com/lyrics।
यहाँ जाकर अपने गानों के लिए आप प्लेन और सिंक्ड लिरिक्स, दोनों को सबमिट कर पाएँगे। ध्यान दें कि सिंक्ड लिरिक्स के लिए संबंधित आर्टिस्ट के लिए आपको Lyric Blaster को सिलेक्ट करना होगा। सिंक्ड लिरिक्स और Lyric Blaster के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360039436134।
लिरिक्स सबमिट करने के बाद स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर उन्हें लाइव होने में लगभग 1-2 हफ़्ते लग जाते हैं।
आपके लिरिक्स को कहाँ-कहाँ डिस्ट्रीब्यूट किया जाता है, ये जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360039436194।
प्लेन लिरिक्स ऐड करना
किसी गाने के लिए प्लेन लिरिक्स ऐड करने के लिए उस गाने के लिए https://distrokid.com/lyrics पर जाकर "प्लेन लिरिक्स" पर क्लिक कर दें। उस पेज पर पहुँचकर अपने लिरिक्स को आप वहाँ कॉपी/पेस्ट कर सकते हैं। लिरिक्स ऐड करने के बाद आप ये चेक कर सकते हैं कि वो सटीक हैं भी या नहीं। उसके बाद, उस आर्टिस्ट के लिए अगर तब तक आपने Lyric Blaster को सिलेक्ट नहीं किया है, तो अब उसे सिलेक्ट कर लें।
Lyric Blaster के बारे में अपना फ़ैसला लेने के बाद आप DistroKid लिरिक्स अग्रीमेंट को पढ़कर "लिरिक्स को सेव करें" पर क्लिक करके अपने लिरिक्स सबमिट करने के लिए अग्रीमेंट बॉक्स को टिक कर सकते हैं।
ध्यान दें कि सबमिट किए गए सभी लिरिक्स को सर्विसेस को डिलीवर किए जाने के लिए उन्हें सर्विसेस की कसौटियों पर खरा उतरना होता है। उन शर्तों पर नज़र डालने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360050506673
सिंक्ड लिरिक्स ऐड करना
किसी गाने के लिए सिंक्ड लिरिक्स ऐड करने के लिए उस गाने के प्लेन लिरिक्स पेज के ज़रिए आर्टिस्ट के लिए Lyric Blaster को सिलेक्ट कर लें। सिलेक्ट करने के बाद इस लिंक पर जाकर उस गाने के लिए "सिंक्ड लिरिक्स" पर क्लिक कर दें: https://distrokid.com/lyrics। ऐसा करके उस गाने के लिए अपने सिंक्ड लिरिक्स बनाने के लिए आप एक इंटरैक्टिव पेज पर पहुँच जाएँगे। प्लीज़ ध्यान दें कि सिंक्ड लिरिक्स सबमिट करने से पहले प्लेन लिरिक्स को मंज़ूरी मिली होनी चाहिए।
सिंक्ड लिरिक्स के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360039436134।
Sign Up