किसी ट्रैक के ISRC को लोकेट करने के लिए अपने DistroKid डैशबोर्ड पर जाकर उस रिलीज़ के टाइटल पर क्लिक कर दें। ऐसा करने से आप एल्बम पेज पर पहुँच जाएँगे। स्क्रॉल करते-करते थोड़ा नीचे जाने पर आपको संबंधित ट्रैक के बगल में ISRC दिखाई दे जाएगा।
आपके द्वारा अपलोड किए जाने वाले हर गाने के लिए DistroKid एक अनूठा ISRC देता है।
US ISRC एजेंसी ने ISRC देने के लिए DistroKid को चुना है, और आपके द्वारा अपलोड किए जाने वाले हर गाने के लिए DistroKid एक नया ISRC कोड ऑटोमेटिकली जेनरेट कर देता है। ये बिल्कुल फ़्री और ऑटोमेटिक है।
अपलोड से पहले ISRC प्राप्त करना
किसी रिलीज़ को अपलोड करने से पहले DistroKid से कोई ISRC प्राप्त नहीं किया जा सकता। लेकिन अपना म्यूज़िक लाइव होने से पहले अगर आपको अपने DistroKid ISRC चाहिए, तो आप इन स्टेप्स को फ़ॉलो कर सकते हैं (सिर्फ़ Musician Plus या Ultimate प्लान के लिए):
- अपने म्यूज़िक को अपलोड कर दें। फ़्यूचर में रिलीज़ की कोई डेट सेट कर दें (ज़्यादातर रिलीज़ के लिए हम कम से कम 4 हफ़्ते बाद की डेट सेट करने का सुझाव देते हैं)।
- ISRC को किसी रिलीज़ को स्ट्रीमिंग सर्विसेस को सबमिट करने से पहले दिया जाता है। असाइनमेंट और डिलीवरी के बाद अपने DistroKid डैशबोर्ड पर जाकर एल्बम पेज पर ट्रैक टाइटल्स के बगल में आपको ISRC दिखाई दे जाएँगे। उन्हें नोट या सेव करना न भूलें।
- ISRC प्राप्त करने के बाद अगर आप अपनी रिलीज़ को लाइव नहीं करना चाहते, तो आप उसे डिलीट भी कर सकते हैं। अगर आप उसे शुरुआत में सेट की गई उसकी रिलीज़ डेट से पहले डिलीट कर देते हैं, तो दोबारा अपलोड करने पर भी वो फ़्यूचर प्लेलिस्ट पिचिंग की हकदार होगी।
- अगर अपनी रिलीज़ को डिलीट करके बाद में आप उसे दोबारा अपलोड करना चाहते हैं, तो अपलोड फ़ॉर्म में ट्रैक के बगल में मौजूद "क्या आपके पास पहले से ही ISRC कोड है?" पर क्लिक करके स्टेप 2 के तहत अपने सेव किए गए ISRC को एंटर कर दें।
Sign Up