एल्बम एक्स्ट्राज़ वो ऑप्शनल ऐड-ऑन्स होते हैं, जिन्हें आप अपने किसी एक अपलोड के लिए चुन सकते हैं। कवर लाइसेंस को छोड़कर भले ही स्टोर डिस्ट्रीब्यूशन के लिए ये अनिवार्य नहीं होते, फिर भी इस फ़ीचर की बदौलत आपका म्यूज़िक फ़ैन्स के लिए ज़्यादा एक्सेसिबल हो जाता है।
एल्बम एक्स्ट्राज़ को या तो अपलोड प्रोसेस के दौरान अपलोड फ़ॉर्म में जाकर या फिर अपलोड प्रोसेस के बाद आपके "मेरा म्यूज़िक" पेज पर जाकर चुना जा सकता है।
जहाँ कुछ एल्बम एक्स्ट्राज़ के लिए आपको बस एक ही बार पेमेंट करनी होती है, वहीँ कुछ और एक्स्ट्रा फ़ीचर्स आपकी सब्सक्रिप्शन पर आधारित होते हैं, बिल्कुल हमारी मेम्बरशिप सब्सक्रिप्शन की तरह।
उपलब्ध एल्बम एक्स्ट्राज़
डिस्कवरी पैक: $0.99 प्रति गाना, सालाना
डिस्कवरी पैक से आपकी रिलीज़ दुनियाभर के उन डेटाबेस में शामिल हो जाती है, जिनका इस्तेमाल करके लोग म्यूज़िक और आर्टिस्ट की जानकारी को मैच करते हैं। इनमें शामिल हैं Gracenote के ज़रिए लाखों गाड़ियों में गानों की पहचान और SoundScan रेजिस्ट्रेशन, जिसका इस्तेमाल Billboard चार्ट्स के लिए किया जाता है। डिस्कवरी पैक से आपकी रिलीज़ इस तरह के डिस्कवरी-बेस्ड प्लेटफ़ॉर्मों में ऐड हो जाती है: ACRCloud, Jaxsta, Gracenote, और Luminate।
स्टोर मैक्सिमाइज़र: $7.95 प्रति एल्बम, सालाना
जैसे-जैसे अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में हम नए-नए ऑनलाइन स्टोर्स और स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को ऐड करते जाएँगे, वैसे-वैसे आपकी रिलीज़ को स्टोर मैक्सिमाइज़र अपने आप ही उन्हें डिलीवर करता जाएगा। आपके म्यूज़िक को स्टोर मैक्सिमाइज़र जब भी किसी नई सर्विस में ऐड करेगा, तब हमारी तरफ़ से आपको नोटिफ़िकेशन आ जाया करेगी।
सोशल मीडिया पैक: $4.95 प्रति सिंगल, सालाना या फिर $14.95 प्रति एल्बम, सालाना, प्लस ऐड से होने वाली कमाई का 20%
सोशल मीडिया पैक के तहत अगर आपके म्यूज़िक का किसी भी YouTube या फिर TikTok वीडियो में इस्तेमाल किया जाता है, तो आपको उसकी नोटिफ़िकेशन के साथ-साथ पेमेंट भी आ जाएगी। आपके ट्रैक्स को YouTube और TikTok, दोनों के डेटाबेस में ऐड करके हम लगातार उनके मैच की खोज करते रहेंगे। आपके म्यूज़िक को किसी भी YouTube वीडियो में डिटेक्ट किए जाने पर हम आपको उसकी जानकारी दे देंगे, और उसमें आने वाली ऐड्स से हुई कमाई वीडियो अपलोड करने वाले शख्स की जेब में न जाकर अपने आप ही आपको मिल जाया करेगी।
Beatport: $9.99 प्रति माह
Beatport एल्बम एक्स्ट्रा की सब्सक्रिप्शन के तहत आपकी रिलीज़ की Beatport को अनलिमिटेड डिलीवरी हो पाती है। Beatport खास इलेक्ट्रॉनिक म्यूज़िक में डील करने वाला एक जाना-माना ऑनलाइन स्टोर है। यहाँ ध्यान देने लायक बात ये है कि आपके म्यूज़िक का Beatport को डिलीवर करने लायक इलेक्ट्रॉनिक जॉनर और सब-जॉनर होना चाहिए।
Audiomack: फ़्री! (Audiomack अकाउंट अनिवार्य)
अपने म्यूज़िक को Audiomack सर्विस को फ़्री में डिलीवर करवाने के लिए यहाँ क्लिक करके अपने DistroKid अकाउंट को अपने Audiomack अकाउंट से कनेक्ट कर लें।
कवर सॉन्ग लाइसेंसिंग: $12 प्रति कवर सॉन्ग, सालाना
DistroKid पर अपलोड किए गए हर कवर सॉन्ग के लिए कवर सॉन्ग लाइसेंस अनिवार्य होता है। कवर लाइसेंस में $12 प्रति कवर सॉन्ग का सालाना खर्चा आता है। DistroKid के कवर लाइसेंसों के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इस FAQ आर्टिकल को पढ़ लें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360013648953
अपनी छाप छोड़ें: $29.00 प्रति सिंगल, $49.00 प्रति 2+ ट्रैक वाली एल्बम (एक ही बार अदा किए जाने वाला शुल्क)
अपनी छाप छोड़ें, वाले एक्स्ट्रा फ़ीचर को चुनकर मेम्बरशिप पेमेंट पूरी न होने की सूरत में (जैसे जब कोई क्रेडिट कार्ड रिजेक्ट हो जाता है) अपनी रिलीज़ को डिलीट होने से बचाएँ।
इसके अलावा, अपनी छाप छोड़ें, वाले एक्स्ट्रा फ़ीचर से लैस रिलीज़ आपका अकाउंट कैंसल हो जाने के बाद भी स्टोर्स और स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर बनी रहेंगी।
अगर आपकी कोई एक्टिव सब्सक्रिप्शन है तो किसी रिलीज़ के लिए 'अपनी छाप छोड़ें' एक्स्ट्रा को चुनने से ये फ़ीचर आपकी सालाना मेम्बरशिप फ़ीस की जगह नहीं ले लेता, और न ही आपकी सभी रिलीज़ के लिए ये कोई वन-टाइम पेमेंट होती है। अगर अपनी सब्सक्रिप्शन को कैंसल करके अपनी सभी रिलीज़ को आप स्टोर्स और स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ में बनाए रखना चाहते हैं, तो अपनी सभी रिलीज़ के लिए आपको इस एक्स्ट्रा फ़ीचर को चुन लेना चाहिए।
Dolby Atmos: $26.99 प्रति ट्रैक (एक ही बार अदा की जाने वाली फ़ीस)
जब किसी ट्रैक के लिए आप Dolby Atmos फ़ीचर को चुनते हैं, तो उससे वो ट्रैक सपोर्ट कर रहे डिवाइसों और Apple Music, Tidal और Amazon समेत स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर स्पेशियल ऑडियो लिसनिंग के लिए उपलब्ध हो जाता है।
ध्यान दें कि इस एक्स्ट्रा फ़ीचर को चुनते समय ट्रैक्स को Dolby Atmos के साथ ठीक से मिक्स किया जाना चाहिए। आपकी ऑडियो फ़ाइलों को हम चेक करेंगे, और अगर वो Dolby Atmos के लिए मान्य नहीं पाई जातीं, तो हम आपसे एक पैसा भी नहीं लेंगे।
लाउडनेस नॉर्मलाइजेशन: $2.99 प्रति ट्रैक, वन-टाइम (एक ही बार अदा की जाने वाली फ़ीस)
लाउडनेस नॉर्मलाइजेशन एक्स्ट्रा चुनने पर DistroKid आपके ऑडियो के लेवल और हेडरूम को Spotify द्वारा रिकमेन्ड की गई सेटिंग्स में अपने आप ही एडजस्ट कर देगा: -14dB इंटीग्रेटेड LUFS (-1dB ट्रू पीक मैक्सिमम)। उसके बाद आपके नए ऑडियो को आपके द्वारा चुनी गई सभी स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को भेज दिया जाएगा।
Sign Up