Audio Swap फ़ीचर के साथ अपने स्टैट्स, प्लेलिस्ट प्लेसमेंट, स्प्लिट्स, और ओरिजिनल मेटाडेटा को बरकरार रखते हुए ऑडियो फ़ाइल को आप किसी मौजूदा गाने से रिप्लेस कर सकते हैं। अपनी ऑडियो फ़ाइल को स्वैप करके अगर आप उसे किसी अपडेटेड वर्शन से बदलना चाहते हैं, जैसे अगर शुरू में आपने गलत मिक्स/मास्टर अपलोड कर दी थी (ये सब चलता रहता है), तो ये फ़ीचर आपके काफ़ी काम आ सकता है।
Audio Swap का इस्तेमाल तब किया जाना चाहिए, जब किसी ऑडियो फ़ाइल को आपको थोड़ी-बहुत एडजस्ट की गई फ़ाइल से रिप्लेस करना हो, जैसे कि शोर-शराबे को हटाकर या फिर नई/अपडेटेड मास्टरिंग करके बनी कोई फ़ाइल। अगर आपकी नई ऑडियो फ़ाइल में भारी क्रिएटिव बदलाव किए गए हैं—जैसे कि अगर वो फ़ाइल कोई रीमिक्स वर्शन हो या फिर उसमें कोई नए म्यूज़िकल तत्व हों—तो आपको इस फ़ीचर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
Audio Swap टूल को एक्सेस करने के लिए DistroKid के ऊपरी दाएँ कोने में मौजूद फ़ीचर्स मेन्यू में जाकर "काम के फ़ीचर्स" सिलेक्ट कर लो और "Audio Swap" पर क्लिक कर दो। आप सीधे https://distrokid.com/audioswap पर भी जा सकते हो।
प्लीज़ ध्यान दें कि Audio Swap फ़ीचर सिर्फ़ Ultimate प्लान मेम्बर्स के लिए ही उपलब्ध है।
ऑडियो फ़ाइल की कसौटियाँ
Audio Swap के माध्यम से ऑडियो फ़ाइलों की छोटी-मोटी दिक्कतों (जैसे कि क्लिक/पॉप या फिर "s" वाली साउंड्स को हटाना) को ठीक किया जा सकता है, या फिर एडजस्टमेंट्स की मास्टरिंग (जैसे कि वॉल्यूम बैलेंस करना या फिर शोर-शराबे को कम करना) की जा सकती है।
अगर आपकी नई फ़ाइल पर ये बातें लागू होती हैं, तो किसी रिलीज़ की ऑडियो फ़ाइल को आप उससे बदल नहीं पाओगे:
- वो कोई रीमिक्स, ऑल्टरनेट वर्शन या फिर नई रिकॉर्डिंग है
- वो ओरिजिनल गाने का कोई बदला हुआ वर्शन है (नया इंट्रो, एक्सटेंडेड आउट्रो, वगैरह-वगैरह)
- उसमें नए प्रोडक्शन एलिमेंट्स के ज़रिए फ़ेरबदल किए गए हैं (नए इंस्ट्रूमेंट, बदले हुए वोकल इफ़ेक्ट, वगैरह-वगैरह)
Audio Swap के लिए कोई इनएलिजिबल ऑडियो सबमिट करने पर आपको नोटिफ़िकेशन आ जाएगी।
Audio Swap का इस्तेमाल करना
https://distrokid.com/audioswap पर Audio Swap टूल का इस्तेमाल करने के लिए उस गाने वाली रिलीज़ को चुन लें, जिसमें आप पहले ड्रॉपडाउन मेन्यू से बदलाव करना चाहते हैं। उसके बाद, दूसरे ड्रॉपडाउन मेन्यू से उस गाने को चुन लें, जिससे आप ऑडियो को रिप्लेस करना चाहते हैं।
गाना सिलेक्ट करने के बाद "अपनी नई ऑडियो फ़ाइल अपलोड करो" सेक्शन के नीचे "किसी ऑडियो फ़ाइल को सिलेक्ट करो" पर क्लिक कर दें। ऐसा करके आप अपने डिवाइस की फ़ाइलों में नई ऑडियो फ़ाइल को ढूँढ पाएँगे। फ़ाइल सिलेक्ट करने के बाद "ऑडियो फ़ाइल स्वैप करो" बटन पर क्लिक करके फ़ाइल और स्वैप रिक्वेस्ट को सबमिट कर दें।
सबमिट की गई नई फ़ाइल कुछ ही दिनों में सर्विसेस में अपडेट हो जाएगी। अगर नई फ़ाइल स्वैपिंग की शर्तों पर खरी नहीं उतरती, तो आपको इसकी ख़बर आ जाएगी।
Sign Up