DistroKid पर अपलोड की गई हर रिलीज़ के लिए एक HyperFollow पेज अपने आप ही तैयार हो जाता है। आपकी रिलीज़ अपलोड होते ही HyperFollow के ज़रिए आप Spotify (फ़ैन्स के ईमेल एड्रेस के साथ) पर प्री-सेव की प्रमोशन और कलेक्शन शुरू कर सकते हैं। जैसे ही आपकी रिलीज़ अपनी तारीख पर लाइव होती है, आपका HyperFollow पेज अपने आप ही अपडेट हो जाता है और वहाँ बाकी स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ के लिंक दिखाई देने लगते हैं।
आपका HyperFollow लिंक हमेशा वही रहता है, और अपनी मार्केटिंग कॉपी या फिर सोशल मीडिया पोस्ट्स को आपको कभी अपडेट नहीं करना पड़ता।
अपने HyperFollow लिंक को देखने के लिए या तो अपने DistroKid एल्बम पेज पर जाएँ, या फिर ऊपर दाईं ओर मौजूद पर क्लिक करके फिर "खुद को प्रमोट करो" पर क्लिक कर दें।
एक HyperFollow पेज बनाने के लिए https://hyperfollow.com पर जाकर कोई "यूज़रनेम" डाल दें और फिर "पेज को क्लेम करें" पर क्लिक कर दें। ध्यान दें कि इन पेजों पर कोई प्री-सेव फ़ंक्शनैलिटी या फिर ऑटोमेटिक रिलीज़ लिंक अपडेट तो नहीं होती, लेकिन उनका इस्तेमाल सिर्फ़ म्यूज़िक के लिए ही नहीं, बल्कि अलग-अलग चीज़ों के लिए भी किया जा सकता है!
HyperFollow ही क्यों?
HyperFollow का इस्तेमाल करने के कुछ एक्स्ट्रा फ़ायदे:
ज़्यादा फ़ॉलोअर्स! आपकी रिलीज़ को प्री-सेव करने के लिए आपके HyperFollow पेज पर इस बटन को क्लिक करने वाला कोई भी व्यक्ति Spotify पर अपने आप ही आपको फ़ॉलो करने लगेगा।
ज़्यादा श्रोता! Spotify पर आपके आर्टिस्ट पेज को फ़ॉलो करने के अलावा, इस बटन को क्लिक करने वाले सभी लोगों की Spotify लाइब्रेरी में आपकी एल्बम अपने आप ही सेव हो जाएगी।
ज़्यादा रिसर्च! अपने फ़ैन्स की शहरी जियोग्राफ़िक लोकेशन और अन्य (गुमनाम) डेमोग्राफ़िक इनफ़ॉर्मेशन का आपको एक्सेस मिल जाएगा।
ज़्यादा इनफ़ॉर्मेशन! यही नहीं, आप अपने फ़ैन्स द्वारा सुने जाने वाले बाकी म्यूज़िक को भी देख पाएँगे, फिर भले ही वो दूसरे आर्टिस्ट DistroKid प्रयोग करते हों या नहीं।
ज़्यादा स्टैट्स! आपको पता चल जाएगा कि कितने लोगों ने आपके HyperFollow पेज को विज़िट किया और आपके फ़ॉलोअर्स में कितनी बढ़ोतरी आई।
ज़्यादा कॉन्टैक्ट्स! आपको हर फ़ैन का ईमेल एड्रेस मिलेगा। (सिर्फ़ Musician Plus और Ultimate प्लान के तहत)
Sign Up