DistroKid ने Snapchat के साथ हाथ मिलाकर उसकी ऑडियो लाइब्रेरी बनाने में मदद की है, जिसे Snapchat पर "Sounds" के तौर पर भी जाना जाता है।
अपने म्यूज़िक को Snapchat पर ऐड करने के लिए अपलोड फ़ॉर्म के "सर्विसेस" सेक्शन में जाकर आप उसे सिलेक्ट कर सकते हैं और फिर अपलोड प्रोसेस को आगे कंटिन्यू कर सकते हैं। अगर आपका म्यूज़िक पहले ही अपलोड हो चुका है, तो अपने DistroKid डैशबोर्ड से एल्बम पेज पर जाकर और वहाँ से "और स्टोर्स में डालो" का इस्तेमाल करके आप उसे Snapchat में ऐड कर सकते हैं।
DistroKid के ज़रिए डिलीवरी के लिए जब आप Snapchat को सिलेक्ट करते हैं, तो आपको ये स्वीकार करना पड़ता है कि अपनी रचना के पब्लिशिंग राइट्स आप ही के पास हैं। अपनी रचना को आर्टिस्ट Snapchat पर सिर्फ़ तभी सबमिट कर सकते हैं, जब उनके पास Snapchat पर सबमिट की जा रहीं रिलीज़ के 100% पब्लिशिंग राइट्स हों।
Snapchat के पब्लिशिंग राइट्स ग्रांट की डिटेल्स देखने के लिए सर्विसेज़ लिस्ट में Snapchat को सिलेक्ट करके अपलोड फ़ॉर्म के नीचे दिखाई देने वाले "Snapchat पब्लिशिंग राइट्स ग्रांट" पर क्लिक कर दें। ऐसा करने के बजाय आप इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं: https://distrokid.com/snap-publishing-rights-grant।
Sign Up