ज़रूरी नहीं कि पब्लिक डोमेन सॉन्ग पर कॉपीराइट प्रोटेक्शन लागू न होती हो। हालाँकि जब कोई गाना पब्लिक डोमेन में होता है, तब ओरिजिनली लिखे गए म्यूज़िक पर कॉपीराइट लागू नहीं होता, फिर भी रिकॉर्डिंग और बाकी मुद्दों पर तो कॉपीराइट लागू होते ही हैं। फ़ेडरल और स्टेट कानूनों की बारीकियों के चलते यूनाइटेड स्टेट्स पब्लिक डोमेन में किसी साउंड रिकॉर्डिंग को पब्लिक डोमेन में नहीं माना जाता है। पब्लिक डोमेन रिकॉर्डिंग के सैंपल्स का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
ये पता लगाना कि कोई रचना पब्लिक डोमेन में है या नहीं
किसी पुराने, ट्रेडिशनल गाने (जिसे ओरिजिनली 1929 में या उससे पहले पब्लिश किया गया था) के अपने खुद के ओरिजिनल अरेंजमेंट को अगर आप रिकॉर्ड कर रहे हैं, तो हो सकता है उसे डिस्ट्रीब्यूट करने की आपको आज्ञा हो। अगर आपको पक्का नहीं पता है, तो यहाँ जाकर डेटाबेस में आप उसे सर्च कर सकते हैं।
अगर वो कोई पुराना ट्रेडिशनल सॉन्ग नहीं है, और ओरिजिनल सॉन्गराइटर के बारे में आपको पक्की जानकारी नहीं है, तो ऐसे में आपको थोड़ी रिसर्च करनी होगी। कॉपीराइट किये गए सॉन्ग्स के कवर्स के लिए DistroKid कवर लाइसेंस की ज़रूरत होती है। DistroKid कवर लाइसेंस के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इस आर्टिकल को पढ़ें: यहाँ।
ये जानना ज़रूरी होता है कि कोई गाना या म्यूज़िकल रचना कब पब्लिक डोमेन में आती है और कब उस गाने के अपने वर्शन की डिस्ट्रीब्यूशन के लिए आपको कवर लाइसेंस लेना होता है। अगर आप DistroKid के कवर सॉन्ग लाइसेंसिंग प्रोग्राम के लिए साइन-अप नहीं करते, तो न सिर्फ़ स्ट्रीमिंग सर्विसेस आपके कंटेंट को हटा सकती हैं, बल्कि सॉन्गराइटर भी आपके खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।
किसी पब्लिक डोमेन सॉन्ग को अपलोड करना
अगर आप किसी पब्लिक डोमेन सॉन्ग को डिस्ट्रीब्यूट कर रहे हैं, तो DistroKid के अपलोड फ़ॉर्म में माँगे जाने पर "या तो इस गाने को मैंने लिखा था, या फिर इसके सॉन्गराइटर का/की मैं मैनेजर हूँ (ओरिजिनल सॉन्ग)" को सिलेक्ट करना न भूलें।
अगर आपको पक्का मालूम है कि उसके कोई और ज्ञात सॉन्गराइटर नहीं हैं, तो किसी पब्लिक डोमेन रचना के अपने खुद के अरेंजमेंट के लिए आप खुद को सॉन्गराइटर के तौर पर लिस्ट कर सकते हैं, या फिर सॉन्गराइटर के तौर पर "ट्रेडिशनल म्यूज़िक" को भी लिस्ट कर सकते हैं।
Sign Up