आपका स्वागत है! हम आपको निराश नहीं करेंगे।
DistroKid पर स्विच करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको बस इतना करना है:
- अपनी रिलीज़ को DistroKid पर अपलोड कर दें
- उसके अगले दिन, अपने पुराने डिस्ट्रीब्यूटर की वेबसाइट पर जाकर उन सभी रिलीज़ को हटा दें
DistroKid की तेज़ रफ़्तार के चलते हो सकता है कि आपकी एल्बम्स स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर दो-दो बार दिखाई देने लगें! वो इसलिए कि कई बार आपके पुराने डिस्ट्रीब्यूटर ने आपकी रिलीज़ को डिलीट भी नहीं किया होता कि हम उसे अपलोड कर देते हैं। घबराइए मत, ये ओवरलैप बस कुछ ही देर का मेहमान होता है।
रिलीज़ को DistroKid पर लाइव होने में कितना समय लगता है, इस बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।
प्ले काउंट और प्लेलिस्ट मेन्टेन करना
ये सुनिश्चित करने के लिए कि सर्विसेज़ (खासतौर पर Spotify) आपके म्यूज़िक के प्ले काउंट या प्लेलिस्ट को मेन्टेन करे, DistroKid पर अपलोड करते समय उन्हीं मेटाडेटा (सॉन्ग टाइटल, एल्बम टाइटल, ISRC, वगैरह-वगैरह) और ऑडियो फ़ाइलों का इस्तेमाल करें, जिनका इस्तेमाल आपने अपने पुराने डिस्ट्रीब्यूटर की वेबसाइट पर किया था। हम इस बात की कोई गारंटी नहीं दे सकते कि इन प्ले काउंट और प्लेलिस्ट प्लेसमेंट को मेन्टेन किया जाएगा क्योंकि ये प्रक्रिया हमारे बस के बाहर होती है, लेकिन आमतौर पर ये कुछ ऐसे ही काम करता है। ध्यान दें कि iTunes और Amazon पर मिले रिव्यु शायद आपके पास न रहें।
अपने खुद के ISRC कोड इस्तेमाल करने के बारे में और जानने के लिए कुछ और जानकारी।
DistroKid की और क्या-क्या खूबियाँ हैं?
DistroKid पर मिलने वाले अनगिनत फ़ायदों में शामिल हैं:
- ऑटोमेटिक रेवेन्यू स्प्लिट्स - बस हमें बता दें कि किसको कितने पैसे देने हैं। बाकी सब हम संभाल लेंगे।
- HyperFollow - अपना म्यूज़िक अपलोड करने के चंद मिनट के अंदर आपका एक प्री-सेव मार्केटिंग पेज होगा। सभी सर्विसेज़ पर आपकी रिलीज़ के लाइव होते ही हम उसी पेज के लिंक्स को ऑटोमेटिकली ऐड कर देंगे।
- लिरिक्स सपोर्ट - अपने गानों के लिरिक्स ऐड करें ताकि सर्विसेज़ को हम उन्हें आपकी ओर से भेज सकें।
- ग्लोबल टाइम्ड रिलीज़ की तारीखें - Spotify पर आपकी रिलीज़ एक ही समय पर लाइव होगी
-
और फ़ायदे - ऊपर दाईं ओर मौजूद DistroKid फ़ीचर्स मेन्यू
पर क्लिक करके DistroKid की सभी गुडीज़ को आज़माकर देखें!
Sign Up