अपने म्यूज़िक को स्ट्रीमिंग सेवाओं पर पहुँचाकर अपनी 100% कमाई का हकदार बनने का DistroKid दुनिया का सबसे तेज़तर्रार और आसान तरीका है।
लेकिन DistroKid सदस्यों को ढेर सारे टूल्स और सेवाओं का एक्सेस मिलता है, जिनमें से ज़्यादातर फ़्री हैं!
। हमारे खयाल से वो आपको काफ़ी पसंद आएँगे!
गुडीज़ को एक्सेस करने के लिए DistroKid में साइन-इन करके स्क्रीन के ऊपर मौजूद DistroKid फ़ीचर्स मेन्यू पर क्लिक करें। हर फ़ीचर के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करते-करते पढ़ना जारी रखें!
अपनी आवाज़ लोगों तक पहुँचाएँ
-
Playlister - Spotify प्लेलिस्ट मालिकों के लिए संपर्क जानकारी। (सिर्फ़ Ultimate सदस्यों के लिए)
-
Slaps.com - संगीतकारों की एक्टिव इंगेजमेंट के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया एक सोशल नेटवर्क प्लेटफ़ॉर्म।
-
Playlist Spotlight - वोट पाकर DistroKid जॉनर प्लेलिस्ट में शामिल हों।
- प्लेलिस्ट का पहिया - हमारी Spotify प्लेलिस्ट में शामिल होने के लिए पहिया घुमाओ।
खुद को प्रमोट करें
-
HyperFollow - लिंक एक, काम अनेक! अपने म्यूज़िक, वीडियो, सोशल मीडिया लिंक्स व और भी कई चीज़ों को प्रदर्शित करने वाले पेज बनाने का HyperFollow मुफ़्त और आसान तरीका है।
-
मिनी वीडियो - सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लायक मुफ़्त और छोटे-छोटे कस्टमाइज़्ड वीडियो।
- प्रोमो कार्ड्स - अपनी नई रिलीज़ की ऑनलाइन प्रमोशन के लिए इस्तेमाल की जा सकने वाली फ़टाफ़ट कस्टमाइज़ की गईं इमेज।
स्पेशल एक्सेस
-
Spotify for Artists इंस्टेंट एक्सेस - Spotify for Artists की बदौलत आर्टिस्ट Spotify का भरपूर फ़ायदा उठा पाते हैं। अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल को मैनेज करें, अपने श्रोताओं के बारे में जानें, और Spotify टीम के साथ अपना फ़ीडबैक शेयर करें।
-
Apple Music for Artists इंस्टेंट एक्सेस - Apple Music for Artists का इस्तेमाल करके Apple Music और iTunes पर अपने म्यूज़िक के प्रभाव को आप बेहतर ढंग से समझ पाएँगे। अपने म्यूज़िक की अहम उपलब्धियों और सबसे बेहतरीन गानों की पहचान करें। पता लगाएँ कि आपके म्यूज़िक के श्रोता कौन हैं और वे कहाँ से हैं। अपनी पब्लिक आर्टिस्ट इमेज और बायो अपलोड करें।
- TIDAL Artist Home - अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल को क्लेम करके अपनी प्रोफ़ाइल इमेज, बायो, और सोशल मीडिया लिंक्स जैसी अहम जानकारी को कस्टमाइज़ करें। चंद सेकंड में गलत कंटेंट को आप सीधे Tidal को रिपोर्ट कर सकते हैं, अपनी टीम के सदस्यों को इन्वाइट भेज सकते हैं, और भविष्य में कलाकारों के लिए उपलब्ध होने वाले Tidal के सभी फ़ीचर्स को एक्सेस कर सकते हैं।
- YouTube ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल ("OAC") - ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल कलाकारों और उनकी टीमों की YouTube का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाने में मदद करने के लिए ही डिज़ाइन किए गए होते हैं। लाखों फ़ैन्स के साथ जुड़कर प्लेटफ़ॉर्म पर अपनी मौजूदगी को बेहतर ढंग से मैनेज करने में मददगार साबित होने वाले एनालिटिक्स और टूल्स का एक्सेस प्राप्त करने के लिए आज ही अपने चैनल को अपग्रेड करें।
-
Audiomack Connect - अपने Audiomack अकाउंट से कनेक्ट करके सीधे DistroKid से म्यूज़िक अपलोड करें। Audiomack पर म्यूज़िक अपलोड करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: आम सवाल-जवाब (FAQ)।
-
Twitch - तरक्की करते-करते Twitch पर सीधे फ़ैन्स से पैसा कमाने में कलाकारों की मदद करने वाले Twitch के इनक्यूबेटर प्रोग्राम के लिए अप्लाई करें।
- RIAA गोल्ड और प्लैटिनम मॉनिटरिंग - हम इस बात की पुष्टि करेंगे कि आपका म्यूज़िक RIAA गोल्ड और प्लैटिनम मॉनिटरिंग की कसौटियों पर खरा उतरता है या नहीं। (सिर्फ़ Ultimate प्लान के तहत उपलब्ध)
अपने म्यूज़िक में निखार लाएँ
- Spotify Canvas Generator - अपनी Spotify रिलीज़ के लिए फ़्री कस्टम Canvas वीडियो जेनरेट करें।
-
लिरिक्स - स्ट्रीमिंग सेवाओं और सर्च इंजनों पर अपने लिरिक्स डालें। शुद्ध लिरिक्स डालने के बाद इस सेवा का चयन करके Instagram, Spotify, TIDAL व अन्य सेवाओं पर आप टाइम-सिंक्ड लिरिक्स डाल पाएँगे: Lyric Blaster।
-
क्रेडिट्स और लाइनर नोट्स - गीतकारों, निर्माताओं, संगीतकारों, इंजीनियरों, और अन्य लोगों को क्रेडिट्स दें।
- Dave - Dave आपके म्यूज़िक का विश्लेषण करने वाला हमारा ऑटोमेटेड A.I. बॉट है। उसे एक बार आज़माकर तो देखें!
अपने म्यूज़िक को प्रोटेक्ट करें
-
DistroLock - अनधिकृत रिलीज़ से अपने म्यूज़िक की रक्षा करें।
- Vault - DistroKid पर आपके द्वारा अपलोड की गई हर चीज़ का फ़्री, अनलिमिटेड बैकअप। इसमें शामिल हैं ऑडियो फ़ाइलें, आर्टवर्क, UPC, ISRC व और भी बहुत कुछ।
ज़रूरत पड़ने पर काम आने वाले फ़ीचर्स
-
मैपिंग अपडेट्स - स्ट्रीमिंग सेवाएँ कभी-कभी या तो एक ही (या फिर मिलते-जुलते) नाम वाले कलाकारों को एक-साथ ग्रुप कर देती हैं, या फिर आपके मौजूदा पेज का इस्तेमाल करने के बजाय एक नया आर्टिस्ट पेज बना देती हैं। अच्छी खबर यह है कि इस समस्या का समाधान करने के लिए हमने एक टूल ईजाद किया है!
-
Spotify URI सर्च टूल - अपने Spotify आर्टिस्ट/एल्बम/ट्रैक URI की खोज करें
-
Apple ID सर्च टूल - आपके द्वारा अपलोड की गई किसी भी रिलीज़ के लिए अपनी Apple आर्टिस्ट/एल्बम/ट्रैक ID प्राप्त करें।
- YouTube एलाउलिस्ट - अगर आपने YouTube Content ID विकल्प का चयन किया है, लेकिन किसी खास वीडियो से क्लेम्स को आप हटाना चाहते हैं, तो आप उसे एलाउलिस्ट में डाल सकते हैं।
DistroKid सदस्यों के लिए DistroKid हमेशा मज़ेदार और कारगर फ़ीचर्स ईजाद करता रहता है। इसलिए समय-समय पर "गुडीज़" मेन्यू को चेक करते रहा करें!
Sign Up