DistroLock के ज़रिए अगर किसी ने किसी ट्रैक को लॉक कर दिया है, तो DistroKid के ज़रिए उसे सफलतापूर्वक अपलोड करने के लिए उसे अनलॉक करना ज़रूरी होता है। अगर आपने DistroKid पर कुछ अपलोड किया था और DistroLock ने उसे ब्लॉक कर दिया, तो अपने अपलोड को सर्विसेज़ पर डिलीवर करवाने के लिए आपको उस ऑडियो को अनलॉक करवाना होगा।
अगर उस ट्रैक को आप ही ने लॉक किया था, तो https://distrokid.com/distrolock ब्लॉक को ट्रिगर करने वाले ऑडियो के बगल में मौजूद हरे रंग के लॉक आइकन पर क्लिक करके आप उसे अनलॉक कर सकते हैं।
अगर उस ट्रैक को किसी और ने लॉक किया था, तो उनसे संपर्क करके आपको उसे अनलॉक करवाना होगा। ब्लॉक्ड ट्रैक के बगल में मौजूद एल्बम पेज पर लाल रंग के DistroLock नोटीफ़िकेशन बॉक्स में दिए "आर्टिस्ट से कॉन्टैक्ट करो" बटन पर क्लिक करके उस ट्रैक को लॉक करने वाले आर्टिस्ट से संपर्क किया जा सकता है।
ऑडियो के अनलॉक हो जाने के बाद ओरिजिनल अपलोड को डिलीट करके और फिर उसी रिलीज़ को आप दोबारा अपलोड करके देख सकते हैं।
Sign Up