Mixea के ज़रिए अपनी ट्रैक मास्टरिंग का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए हमारा सुझाव है कि अपनी फ़ाइलें अपलोड करने से पहले आप ये काम कर लें:
- अपनी मास्टरिंग बस से सभी मास्टरिंग प्लग-इन्स को हटा दें (जैसे कि कंप्रेसर, इक्वलाइज़र, लिमिटर्स, और स्टीरियो एन्हांसर)।
- ये सुनिश्चित कर लें कि आपकी ऑडियो फ़ाइल कहीं क्लिप तो नहीं हो रही। अगर उसमें बदलाव नहीं किया जा सकता या फिर उसे सुना नहीं जा सकता, तो थोड़ी-बहुत क्लिपिंग में कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन बेहतर यही होता है कि आप क्लिपिंग-रहित कंटेंट अपलोड करें।
- कम शोर वाली सबसे बेहतरीन क्वालिटी रिकॉर्डिंग (जैसे आपकी माइक्रोफ़ोन द्वारा पिक गया बैकग्राउंड शोर) प्रोवाइड कराने की कोशिश करें। थोड़े-बहुत शोर में कोई हर्ज़ नहीं होता, लेकिन रिकॉर्डिंग जितनी साफ़ होगी, वो उतनी ही बेहतर होगी। अपने सैंपल रेट को 44.1 या 48 kHz पर सेट करने का हम आपको सुझाव देंगे। 48 kHz से ऊपर के किसी भी सैंपल रेट को मास्टरिंग से पहले डाउनसैंपल करके 48 kHz कर दिया जाएगा।
- किसी कंप्रेस न किये गए या लॉसलेस फ़ॉर्मेट (जैसे कि WAV, AIFF, या FLAC) के ज़रिए अपने ट्रैक को एक्सपोर्ट कर लें। 256 kbps या उससे ऊपर एन्कोड किया गया MP3 जैसा हाई क्वालिटी कम्प्रेस्ड फ़ॉर्मेट भी चल जाता है, लेकिन अनकम्प्रेस्ड या लॉसलेस फ़ॉर्मेट सबसे सही होते हैं।
Mixea से अपने मनचाहे परिणाम न मिलने पर प्रयोग करते रहें! Mixea पर अपना ट्रैक अपलोड करने से पहले अपनी मास्टर बस में एक-आधा प्लग-इन जोड़के अपने मिक्स में बदलाव करके देखें या फिर हमारी सलाह की अनदेखी कर दें।
Sign Up