IPI (Interested Party Information) नंबर, जिसे कभी-कभी CAE (Composer, Auteur, and Editeur) नंबर भी कहा जाता है, सॉन्गराइटर्स और पब्लिशर्स को उनकी परफ़ॉर्मेन्स राइट्स ऑर्गनाइज़ेशन (PRO) द्वारा दिया गया एक यूनीक नंबर होता है।
ये आम तौर पर 8 से 11 संख्या का होता है, और ये आपके PRO से जुड़े अकाउंट नंबर या आपकी मेम्बर ID से अलग होता है।
एक सॉन्गराइटर के तौर पर अगर आप किसी PRO से जुड़े हुए हैं, तो इस लिंक पर जाकर DistroKid Publishing पर इस्तेमाल के लिए आप अपना IPI डाल सकते हैं: https://distrokid.com/publishing/PRO।
मेरी PRO ने मुझे एक IPI और एक CAE असाइन किया है, मुझे कौन सा नंबर डालना होगा?
अपने PRO से अगर आपको IPI और CAE मिले हुए हैं, तो PRO एफ़िलिएट पेज पर सिर्फ़ अपना IPI ही डालें।
Sign Up