पब्लिशिंग
DistroKid पब्लिशिंग एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़ी एक-एक बात।
-
DistroKid Publishing कैसे काम करता है?
जब आप DistroKid Publishing के लिए साइन-अप करते हैं, तो हम आपके पब्लिशिंग ऐडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर काम करते हैं।हम आपके गानों की रॉयल्टी इकठ्ठा करते हैं, और आपके कॉपीराइट पर आपका पूरा अधिकार भी बना रहता है। आपके पब्लिशिंग एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर, हम: आपके कम्पोज़ीशन्स को परफ़ॉर्मिंग राइट्स ऑर्गनाइज़ेशन (PRO) के साथ रेजिस्टर करवाते हैं। (आपके पास कोई PRO नहीं है? कोई बात नहीं, आप फिर भी पब्लिशिंग करने योग्य हैं; इस बारे में और जानें: zde।) आपके कम्पोज़ीशन्स को ग्लोबल कलेक्शन सोसाइटीज़ के साथ रेजिस्टर करवाते हैं। आपकी पब्लिशिंग रॉयल्टी इकठ्ठा करते हैं। ये रॉयल्टी आपके DistroKid बैंक को भेजते हैं।
Full article… -
क्या DistroKid मेरी सॉन्गराइटिंग रॉयल्टी कलेक्ट करता है?
DistroKid आपकी कम्पोज़ीशन रॉयल्टी (जिसे कभी-कभी सॉन्गराइटिंग रॉयल्टी के तौर पर भी जाना जाता है) तभी कलेक्ट कर सकता है, अगर आपने DistroKid Publishing के लिए साइन-अप किया हो।वो इसलिए कि कम्पोज़ीशन रॉयल्टी को सिर्फ पब्लिशर्स, पब्लिशिंग एडमिनिस्ट्रेटर्स, या फिर सॉन्गराइटर के द्वारा ही कलेक्ट किया जा सकता है। इस बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/46710633476243।
Full article… -
DistroKid Publishing के ज़रिए किस तरह की रॉयल्टी कलेक्ट की जाती हैं?
DistroKid Publishing के ज़रिए DistroKid किसी गाने की कंपोज़ीशन से जुड़ी रॉयल्टी कलेक्ट करता है, जैसे कि: ग्लोबल डिजिटल मैकेनिकल्स: आपके म्यूज़िक के स्ट्रीम्स और डाउनलोड्स से मिलने वाली कम्पोज़ीशन रॉयल्टी। ये आपकी सामान्य स्ट्रीमिंग रॉयल्टी से अलग हैं, जिनको DistroKid पहले से ही सभी मेम्बेर्स के लिए इकठ्ठा करता है। अमेरिकन ऑफ़लाइन मैकेनिकल्स: आपके म्यूज़िक की ऑफ़लाइन रिप्रोडक्शन से जेनरेट होने वालीं रॉयल्टी (जैसे स्टोर्स में होने वाली सेल्स)। ग्लोबल डिजिटल पब्लिक परफ़ॉर्मेन्स: नॉन-इंटरैक्टिव डिजिटल रेडियो प्ले (ऑनलाइन रेडियो, जहाँ सुनने वाले इस बात का फ़ैसला नहीं कर सकते कि उन्हें कौन-से गाने सुनाए...
Full article… -
रिकॉर्डिंग रॉयल्टी और कम्पोज़ीशन रॉयल्टी में क्या फ़र्क होता है?
चलिए, रिकॉर्डिंग रॉयल्टी और कम्पोज़ीशन रॉयल्टी के अंतर को आसान शब्दों में समझते हैं:रिकॉर्डिंग रॉयल्टी: आपके गाने के रिकॉर्ड किये गए वर्शन के बदले मिलने वाले पैसे। ये रकम DistroKid मेम्बर्स को उनके DistroKid Bank के ज़रिए मिल जाती है।कम्पोज़ीशन रॉयल्टी: सॉन्गराइटिंग के लिए मिलने वाले पैसे। इस रकम को पब्लिशर्स, परफ़ॉर्मेन्स राइट्स ऑर्गनाइज़ेशन्स, मैकेनिकल राइट्स ऑर्गनाइज़ेशन्स, और कलेक्टिव मैनेजमेंट ऑर्गनाइज़ेशन्स द्वारा कलेक्ट किया जाता है। ये रकम आपके DistroKid Bank में आ जाती है, बशर्ते आप DistroKid Publishing के लिए योग्य हों और आपने उसके लिए साइन-अप भी किया हो।
Full article… -
कंपोज़िशन रॉयल्टी और मुझे मिलने वाली कमाई में क्या फ़र्क होता है?
जब आपके म्यूज़िक की डिलीवरी का काम DistroKid करता है और उसकी स्ट्रीमिंग का काम डिलीवरी रिसीव करने वाली सर्विस करती है, तो उस साउंड रिकॉर्डिंग के बदले DistroKid Distribution से आपको रॉयल्टी मिलती है। आपके गाने के रिकॉर्डेड वर्शन के बदले परफ़ॉर्मर्स और लेबल्स इस रॉयल्टी के हकदार होते हैं।अगर उस गाने को आप ही ने लिखा है, तो उस गाने की हर स्ट्रीम के बदले आप भी कंपोज़िशन रॉयल्टी के हकदार हो जाते हैं। इन रॉयल्टी पर सॉन्गराइटर और पब्लिशर का हक होता है, और इन्हें सिर्फ़ पब्लिशर्स, पब्लिशिंग एडमिनिस्ट्रेटर्स, और सॉन्गराइटर्स द्वारा ही कलेक्ट किया जा सकता है।
Full article… -
IPI क्या होता है?
IPI (Interested Party Information) नंबर, जिसे कभी-कभी CAE (Composer, Auteur, and Editeur) नंबर भी कहा जाता है, सॉन्गराइटर्स और पब्लिशर्स को उनकी परफ़ॉर्मेन्स राइट्स ऑर्गनाइज़ेशन (PRO) द्वारा दिया गया एक यूनीक नंबर होता है।ये आम तौर पर 8 से 11 संख्या का होता है, और ये आपके PRO से जुड़े अकाउंट नंबर या आपकी मेम्बर ID से अलग होता है।एक सॉन्गराइटर के तौर पर अगर आप किसी PRO से जुड़े हुए हैं, तो इस लिंक पर जाकर DistroKid Publishing पर इस्तेमाल के लिए आप अपना IPI डाल सकते हैं: https://distrokid.com/publishing/PRO। मेरी PRO ने मुझे एक IPI और एक CAE असाइन किया है, मुझे कौन सा नंबर डालना होगा?अपने PRO से ...
Full article… -
DistroKid Publishing के लिए साइन-अप करके अब मुझे किसी PRO में रेजिस्ट्रेशन करवानी है। ये प्रक्रिया कहाँ से शुरू की जा सकती है?
एक सॉन्गराइटर के तौर पर अगर आप किसी सपोर्टेड PRO के साथ जुड़े हैं, तो DistroKid आपकी पब्लिशिंग को मैनेज कर सकता है। इस आर्टिकल में आपको सपोर्टेड PROs की लिस्ट और उन्हें जॉइन करने के लिंक्स मिल जाएँगे: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/46712266946963 कोई PRO जॉइन करने की टिप्सअगर आप एक PRO जॉइन करने की सोच रहे हैं, तो ये रहीं कुछ टिप्स: अपने क्षेत्र में काम करने वाली कोई PRO ढूँढ लें। उस PRO को एक सॉन्गराइटर के तौर पर जॉइन कर लें (पब्लिशिंग का काम DistroKid संभाल लेगा)। रेजिस्टर करने के बाद अपने PRO का नाम और IPI नंबर यहाँ पर डाल कर हमको बताएँ: https://distrokid.com/publishing/PRO।
Full article… -
किसी परफ़ॉर्मेन्स राइट्स ऑर्गनाइज़ेशन (PRO) के साथ जुड़े न होने पर क्या DistroKid Publishing का इस्तेमाल किया जा सकता है?
जी हाँ, आप तब भी अपने ट्रैक्स को DistroKid Publishing के लिए साइन-अप कर सकते हैं, भले ही आप किसी PRO के साथ जुड़े न हों। हाँ, अगर आप किसी PRO से सम्बद्ध नहीं हैं, तो DistroKid Publishing सिर्फ़ आपकी रॉयल्टी के पब्लिशिंग वाले हिस्से को ही कलेक्ट कर पाएगा।आपके सम्बद्ध न होने की स्थिति में DistroKid क्या कलेक्ट कर सकता हैअगर आप किसी PRO से नहीं जुड़े हैं, तो DistroKid Publishing आपकी रॉयल्टी के केवल पब्लिशर वाले हिस्से को ही कलेक्ट कर पायेगा। DistroKid क्या नहीं कलेक्ट कर सकता अगर आप सम्बद्ध नहीं हैं तो अपनी परफॉर्मेंस रॉयल्टी का सॉन्गराइटर शेयर पाने के लिए आपको एक सपोर्टेड PRO से सम्बद्ध (एफ़ीलिए...
Full article… -
DistroKid Publishing से क्या मेरी कॉपीराइट ओनरशिप पर कोई असर पड़ता है?
DistroKid Publishing के इस्तेमाल से आपकी कॉपीराइट ओनरशिप पर कोई असर नहीं पड़ेगा। DistroKid Publishing का इस्तेमाल करने पर अपनी कॉपीराइट कम्पोज़ीशन और साउंड रिकॉर्डिंग की 100% ओनरशिप के आप ही हकदार रहेंगे।
Full article… -
DistroKid Publishing के ज़रिए रेजिस्ट्रेशन पाने के लिए किसी गाने को कौन-सी कसौटियों पर खरे उतरना होता है?
DistroKid Publishing की कसौटियों पर खरे उतरने के लिए एक गाने को पहले कुछ शर्तों को पूरा करना होता है। साथ ही, प्लीज़ ध्यान दें कि कुछ खास तरह की म्यूज़िकल रचनाओं को DistroKid Publishing के ज़रिए रेजिस्टर नहीं करवाया जा सकता। DistroKid Publishing पर रेजिस्टर करने से पहले एक गाने में क्या-क्या होना ज़रूरी है?किसी भी गाने को रेजिस्टर करने से पहले उसका कुछ बुनियादी शर्तों पर खरा उतरना ज़रूरी है:ओरिजिनल म्यूज़िक कंपोज़िशन: कंपोज़िशन को ओरिजिनल होना चाहिए, यानी कि उसे बनाने वाले आप ही होने चाहिए। उसे किसी और की रचना से चुराया गया या उस पर आधारित नहीं होना चाहिए।सॉन्गराइटर के बारे में जानकारी: हमारे लिए...
Full article… -
अगर मैं पहले ही किसी PRO से जुड़ा हूँ, तो DistroKid Publishing मेरी क्या मदद कर सकता है?
अगर आप पहले से किसी PRO के साथ रेजिस्टर्ड हैं, फिर भी DistroKid को अपने पब्लिशिंग एडमिनिस्ट्रेटर की तरह इस्तेमाल करना काफी सारी ज़रूरी खामियों को दूर करता है। जब आप DistroKid पब्लिशिंग के लिए साइन-अप करते हैं, तो DistroKid:आपकी रचनाओं को आपके लिए रेजिस्टर कर देगा।जब आप किसी गाने को Publishing के लिए साइन-अप करते हैं, DistroKid अपने आप आपकी कम्पोजीशन को PRO के साथ रेजिस्टर करवा देता है। इसके चलते अपनी रिलीज़ चेकलिस्ट में आप एक अतिरिक्त स्टेप से बच जाते हैं।आपकी सभी पब्लिशिंग रॉयल्टी इकट्ठा करता है।परफ़ॉर्मेन्स रॉयल्टी को राइटर और पब्लिशर के हिस्सों में 50/50 बाँटा जाता है।अगर आप केवल एक सॉन्गर...
Full article… -
अगर मैं पहले से ही किसी परफॉर्मेंस राइट्स ऑर्गनाइजेशन (PRO) से सम्बद्ध हूँ, क्या तब भी मैं DistroKid Publishing का इस्तेमाल कर सकता हूँ?
जी हाँ, अगर आप किसी सपोर्टेड PRO के साथ पहले से ही एक सॉन्गराइटर के तौर पर रेजिस्टर्ड हैं, तब भी आप DistroKid पब्लिशिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।ये रही वर्तमान में सपोर्टेड PRO की लिस्ट, साथ ही वो प्रदेश जिनको वो दर्शाते हैं: AMRA - अमेरिका (एफ़िलिएशन की जानकारी के लिए इनसे संपर्क करें) APRA AMCOS - ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड + अन्य ऑस्ट्रेलियाई प्रदेश ASCAP - अमेरिका BMI - अमेरिका CASH - हॉन्ग कॉन्ग COMPASS - सिंगापुर GMR - अमेरिका (रेजिस्ट्रेशन - सिर्फ़ इन्वाइट के ज़रिये) IMRO - आयरलैंड IPRS - भारत JASRAC - जापान KOMCA - दक्षिण कोरिया KOSCAP - दक्षिण कोरिया MCSC - चीन MCT - थाईलैं...
Full article… -
परफ़ॉर्मेंस राइट्स ऑर्गनाइज़ेशन (PRO) क्या है?
एक परफ़ॉर्मेंस राइट्स ऑर्गनाइज़ेशन (PRO) परफ़ॉर्मेंस रॉयल्टी इकठ्ठा करता है जो सॉन्गराइटर्स और पब्लिशर्स के लिए होती हैं।ये रॉयल्टी तब कमाई जा सकती है जब आपका गाना: रेडियो पर बजाया जाए ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाए लाइव परफ़ॉर्म किया जाए टेलीविज़न या फ़िल्म में प्रयोग किया जाए सार्वजनिक स्थानों (जैसे स्टोर्स, वेन्यू आदि) में बजाया जाए परफ़ॉर्मेंस रॉयल्टी पाने के लिए आपको एक PRO से सम्बद्ध (एफ़ीलिएटेड) होना आवश्यक है। अगर आप नहीं हैं, तो भी चिंता की कोई बात नहीं: आप फिर भी DistroKid पब्लिशिंग का प्रयोग कर सकते हैं भले ही आप किसी PRO के साथ जुड़े न हों। DistroKid पब्लिशिंग फिर भी आपकी पब्लिशिंग रॉयल्टी ...
Full article… -
क्या DistroKid Publishing मेरे म्यूज़िक को फ़िल्मों या टीवी के लिए पिच करेगा?
DistroKid पब्लिशिंग में सिंक लाइसेंसिंग शामिल नहीं है।
Full article… -
MLC (मैकेनिकल लाइसेंसिंग कलेक्टिव) ने मुझसे DistroKid को अपने राइट्स सौंपने के लिए कहा है। क्या मुझे ऐसा करना चाहिए?
DistroKid Publishing के लिए साइन-अप करने पर DistroKid आपका पब्लिशिंग एडमिनिस्ट्रेटर बन जाता है।आपके पब्लिशिंग एडमिन के तौर पर DistroKid आपकी ओर से MLC से आपकी मैकेनिकल रॉयल्टी कलेक्ट कर लेता है। इस मामले में, DistroKid को अपनी रचनाएँ "सौंपने" का मतलब बस यही होता है कि अपनी ओर से उन रॉयल्टी को कलेक्ट करने की आप DistroKid को आज्ञा दे रहे हैं। ऐसा करने से आपके म्यूज़िक के राइट्स किसी को नहीं चले जाते।
Full article… -
DistroKid Publishing कैंसल करने से क्या होता है?
अगर आप DistroKid Publishing कैंसल कर देते हैं, तो भी DistroKid उस दौरान आपके द्वारा कमाई गई रॉयल्टी कलेक्ट करना जारी रखेगा, जिसके दौरान वो आपका पब्लिशिंग एडमिनिस्ट्रेटर था।जिस तरह रॉयल्टी टाइमलाइन्स काम करती हैं, हो सकता है कि पब्लिशिंग कैंसल करने के बाद भी 12 महीने तक आपको पब्लिशिंग रॉयल्टी आती रहे।एक बार कैन्सल करने के बाद DistroKid उस कैंसलेशन की तारीख के बाद की गयी आपके द्वारा कमाई कलेक्ट करना बंद कर देता है। आप किसी कॉन्ट्रैक्ट या मिनिमम अवधि से बंधे नहीं हैं, इसलिए आप कभी भी इसको कैन्सल कर सकते हैं।
Full article… -
DistroKid Publishing के ज़रिए मुझे अपनी रॉयल्टी कितनी देर बाद मिला करेंगी?
DistroKid Publishing पर अपने सफ़र की शुरुआत करते समय आपकी पहली पब्लिशिंग रॉयल्टी पेमेंट आने में लगभग 6 से 9 महीने लग जाएँगे। उसके बाद, पब्लिशिंग रॉयल्टी की पेमेंट हर तिमाही में की जाएगी – ये सारे पब्लिशर्स के लिए एक स्टैण्डर्ड पेमेंट शेड्यूल है। पहली पेमेंट आने में 6-9 महीने क्यों लग जाते हैं?जब आप सबसे पहले DistroKid Publishing के लिए साइन-अप करते हैं, तो DistroKid आपकी रचनाओं को कलेक्टिव मैनेजमेंट ऑर्गनाइज़ेशन्स (CMOs) में रेजिस्टर करवा देता है। इन रेजिस्ट्रेशनों को प्रोसेस होने में कुछ समय लगता है, और इसीलिए आपकी पहली पेमेंट आने में सामान्य से अधिक समय लग जाता है।
Full article…